𝐀 𝐨𝐧𝐞 𝐉𝐮𝐝𝐢𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐀𝐜𝐚𝐝𝐞𝐦𝐲 (करें अपनी तैयारी बेहतर)
3.83K subscribers
1.66K photos
49 videos
226 files
1.29K links
A one Judicial Academy-Hindi
विधि संबंधी परीक्षाओं की "करें अपनी तैयारी बेहतर"

Youtube
www.youtube.com/@AOneJA

Facebook
www.facebook.com/profile.php?id=61550835132932

Instagram
https://instagram.com/a_one_ja

Chat with us 👇
http://t.me/AoneJAhelp_bot
Download Telegram
इंद्रलोक (दिल्ली) की मक्की जामा मस्जिद पर शुक्रवार को नमाज पढ़ रहे मुस्लिमो को दिल्ली पुलिस ने लात मारी : इंचार्ज संस्पेंड बाकी निलंबित

पुलिस ने कौन सा अपराध किया ?

इस तरह के समस्यात्मक प्रश्न अक्सर परीक्षा मे बन जाते है l
😡6
इस बार से राजस्थान APO मे इंटरव्यू नही l
👍11❤1
मिस वर्ल्ड 2024
71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा बनी मिस वर्ल्ड 2024

क्रिस्टीना को मिस वर्ल्ड 2024 का ताज उन्हे 2023 की मिस वर्ल्ड विजेता पोलैंड की कैरोलिना बियालवास्का ने ताज पहनाया l

इस प्रतियोगिता मे भारत का प्रतिनिधित्व फेमिना मिस इंडिया 2022 विजेता सिनी शेट्टी ने किया l

मिस वर्ल्ड 2024 मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का 71वां संस्करण था, जो 9 मार्च 2024 को भारत के मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था।
👍4
केई पन्योर बना अरुणाचल प्रदेश का 26वां जिला ।
👍1
आईएनएस जटायु
👉 INS जटायु एक नया नौसैनिक अड्डा है जिसे 6 मार्च, 2024 को लक्षद्वीप द्वीपसमूह में मिनिकॉय द्वीप पर चालू किया गया ।
👉 मिनिकॉय द्वीप अरब सागर में स्थित होने और संचार की महत्वपूर्ण समुद्री लाइनों के साथ अपनी स्थिति के कारण रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है।
👉 आईएनएस जटायु के चालू होने से लक्षद्वीप क्षेत्र में भारत की नौसैनिक उपस्थिति मजबूत होती है और परिचालन क्षमताएं बढ़ती हैं।
👉 नौसैनिक अड्डा भारत की परिचालन पहुंच, निगरानी क्षमताओं का विस्तार करता है और द्वीपों और मुख्य भूमि के बीच कनेक्टिविटी में सुधार करके व्यापक विकास में योगदान देता है।
👉 कमीशनिंग समारोह में एडमिरल आर हरि कुमार (नौसेना स्टाफ के प्रमुख), श्री प्रफुल्ल के पटेल (लक्षद्वीप के माननीय प्रशासक), और वाइस एडमिरल वी श्रीनिवास (फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिणी नौसेना कमान) ने भाग लिया।
❤2👍2🫡2
घिसना पड़ता है खुद को ऐसे....
जैसे रेगमाल से लोहे का जंग छुड़ाना हो,

यूँ विकास दिव्यकीर्ति सर की वीडियो देख कर जज नही बना जाता l

सुप्रभात 🙏
👍25😡2
🏏 जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) बने 700 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज...

सर्वाधिक टेस्ट विकेट खिलाड़ी
मुथैया मुरलीधरन 800
शेन वॉर्न 708
जेम्स एंडरसन 700
अनिल कुंबले 619
स्टुअर्ट ब्रॉड 604...
👍5
“द कॉन्सपिरेसी” बुक का अनावरण
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए आरोप लगाया कि चीन के साथ “भूराजनीतिक प्रतिद्वंद्विता” के कारण उन्हें पद से हटाया गया, उन्होंने “द कॉन्सपिरेसी” नामक पुस्तक का अनावरण किया।
👍3
कल दिनांक 12 मार्च से आधुनिक भारत का इतिहास सुबह 7 बजे 8 बजे से online शुरू किया जायेगा l हिन्दी माध्यम

~ कोर्स अवधी लगभग 1 माह

जो पढ़ना चाहते है संपर्क करें http://t.me/AoneJAhelp_bot
On Whatsapp 👇
https://wa.me/qr/H6VSQ2NQHLJUK1

Apna naam or Morden History लिख कर भेजे, उसको अन्य ग्रुप मे add कर दिया जायेगा l

विशेषताएं -
~ दैनिक मौखिक प्रश्नोत्तरी
~ Notes तैयार कराया जायेगा
~ Prelims और Mains दोनो के लिए महत्वपूर्ण
✍6👍1😡1
देशभर में लागू हुआ नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

सीएए बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के शरणार्थियों को जिनमे हिंदु, जैन, ईसाइ, सिख, बौद्ध और पारसी शामिल (गैर मुस्लिम) है, भारत की नागरिकता देने का करता है प्रावधान l
👍12
नमो ड्रोन दीदी स्‍कीम
👉 11 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में सशक्त नारी-विकसित भारत प्रोग्राम में 1 हजार दीदीयों को ड्रोन सौंपे।
👉 ये ड्रोन फसलों की निगरानी, पेस्टिसाइड्स-फर्टिलाइजर का छिड़काव और बीज बुवाई जैसे कामों में मददगार होंगे।
👉 पीएम ने नमो ड्रोन दीदी योजना लॉन्च की, जिसके तहत 1094 प्रशिक्षित महिला ड्रोन पायलट्स को किसान ड्रोन दिए गए हैं।
👉 नमो ड्रोन दीदी स्‍कीम की शुरुआत 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।
इसके तहत 1 लाख महिलाओं को अगले 5 सालों में ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया।
👉 केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं को ड्रोन पायलेटिंग की फ्री ट्रेनिंग और हर महीने 15,000 रुपए सैलरी भी दी जाएगी।
👉 ट्रेनिंग में महिलाओं को ड्रोन का इस्तेमाल करके अलग-अलग कृषि कार्यों के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
👉 महिला ड्रोन पायलट को 10 से 15 गांव का एक क्लस्टर बनाकर दिया जाएगा, जिसमें एक महिला 'ड्रोन सखी' होगी।
👉 इस योजना को देशभर के कृषि विज्ञान केंद्रों के जरिए लागू किया गया।
👉 1 फरवरी 2024 को पेश किए गए अंतरिम बजट में ड्रोन दीदी स्‍कीम के लिए 500 करोड़ रुपए आवंटित किए गए।

मुख्य परीक्षा विशेष
👍1
जो लोग आज आधुनिक भारत के इतिहास की पहली क्लास नहीं कर पाए हैं वो कुछ समय बाद यूट्यूब पर जाकर के देख सकते हैं http://www.youtube.com/@AOneJA