𝐀 𝐨𝐧𝐞 𝐉𝐮𝐝𝐢𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐀𝐜𝐚𝐝𝐞𝐦𝐲 (करें अपनी तैयारी बेहतर)
3.83K subscribers
1.66K photos
49 videos
226 files
1.29K links
A one Judicial Academy-Hindi
विधि संबंधी परीक्षाओं की "करें अपनी तैयारी बेहतर"

Youtube
www.youtube.com/@AOneJA

Facebook
www.facebook.com/profile.php?id=61550835132932

Instagram
https://instagram.com/a_one_ja

Chat with us 👇
http://t.me/AoneJAhelp_bot
Download Telegram
Media is too big
VIEW IN TELEGRAM
पद्म श्री Dr.K.S.Rajanna.....(social work)

वाकई इंस्पिरेशनल 👌👌👌😘
🫡7❤4
UP Miner laws (GS) Prelims Series दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961(Page 5)
👍3👎1
इदाशिशा नोंगरांग
पूर्वोत्तर भारत की पहली महिला DGP बनीं: 11 मई को मेघालय सुरक्षा आयोग ने IPS की वरिष्ठ अधिकारी इदाशिशा नोंगरांग को मेघालय की पहली डिप्टी जनरल ऑफ पुलिस (DGP) नियुक्त किया। 
👍1
हाल ही के कुछ वर्षो मे भारत सरकार द्वारा भारतीयों को वापस लाने के लिए चलाये गए ऑपरेशन

ऑपरेशन इंद्रावती - कैरीबियाई देश हैती

ऑपरेशन गंगा - यूक्रेन

ऑपरेशन कावेरी - सूडान

ऑपरेशन अजय - इजराइल

ऑपरेशन देवी शक्ति - अफगानिस्तान

ऑपरेशन राहत और
ऑपरेशन वंदे भारत - कोविड 19 के दौरान विश्व भर के भारतीयों की वापसी का अभियान
Join 👉 @AoneJA
👍10🙏3
साक्ष्य विधि की क्लास से निष्क्रिय लोगो को remove कर दिया गया है।
🫡1
वर्ल्ड हाइड्रोजन समिट 2024
वर्ल्ड हाइड्रोजन समिट 2024 का आयोजन 13 से 15 मई, 2024 तक रॉटरडैम, नीदरलैंड में आयोजित किया जा रहा है. भारत ने पहली बार इस आयोजन में अपना स्वयं का पवेलियन (मंडप) स्थापित किया है. भारतीय पवेलियन को नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार, द्वारा स्थापित किया गया है इसका उद्घाटन मंत्रालय के सचिव भूपिंदर एस. भल्ला ने किया.  
👍2
🤾‍♂ जेम्स एंडरसन
इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. वेस्ट इंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जाने वाले टेस्ट के बाद वह क्रिकेट को अलविदा कह देंगे. जुलाई में 42 साल के होने वाले एंडरसन ने 2003 में जिम्बाब्वे के खिलाफ लॉर्ड्स में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. उन्होंने 700 विकेट लिए हैं, जो टेस्ट इतिहास में किसी भी तेज गेंदबाज द्वारा सबसे अधिक है.
🇮🇳 संयुक्त सैन्य अभ्यास 'शक्ति' 🇫🇷
भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास 'शक्ति' (Exercise SHAKTI) के 7वें संस्करण का आयोजन मेघालय के उमरोई में किया जा रहा है. यह सैन्‍य अभ्यास 13 से 26 मई 2024 तक आयोजित किया जा रहा है. सैन्य अभ्यास 'शक्ति' दोनों देशों के बीच प्रत्येक दो वर्ष के अंतराल पर किया जाता है. इसका पिछला संस्करण नवंबर 2021 में फ्रांस में आयोजित किया गया था. 
👍1
🏔कामी रीता शेरपा
नेपाल के पर्वतरोही कामी रीता शेरपा (Kami Rita) ने दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट पर 29वीं बार कदम रखकर इतिहास रच दिया है. कामी रीता माउंट एवरेस्ट को सर्वाधिक बार फतह करने वाले पर्वतारोही बन गए है. वह पहली बार 1994 में दुनिया की सबसे ऊँची चोटी को फतह किया था
👍3🫡2
UP Miner laws (GS) Prelims Series दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961(Page 6)
👍8
वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स, 2024

(जारीकर्ता - रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स)

👉 प्रथम तीन :- नॉर्वे , डेनमार्क , स्वीडन
👉 भारत :- 159वाँ स्थान (2023 में 161)
👉 अंतिम तीन :- इरिट्रिया, सीरिया, अफगानिस्तान
👍5
रामचरितमानस यूनेस्को की धरोहरों में शामिल
प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने बताया कि यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड कमेटी एशिया पैसिफिक (MOWCAP) के रीजनल रजिस्टर की 10वीं बैठक हुई। इसमें गोस्वामी तुलसीदास की रचित रामचरितमानस की पांडुलिपि को मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड की सूची में शामिल किया गया।
❤6
आसमान में उड़ने वाले अस्पताल "बैटल फील्ड हेल्थ इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर मेडिकल सर्विसेज" (भीष्म) का सफल परीक्षण
भारतीय वायु सेना ने आगरा में एयरड्रॉप के लिए अत्याधुनिक स्वदेशी मोबाइल हॉस्पिटल 'भीष्म' क्यूब (BHISHM Cube) का परीक्षण किया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, यह नवीन तकनीक कहीं भी आपात स्थिति के दौरान त्वरित और व्यापक चिकित्सा सहायता प्रदान करने में सक्षम है. इसे 200 घायलों के इलाज के लिए तैयार किया गया है. 
👍4
विश्व फुटबॉल दिवस : 25  मई
एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सर्वसम्मति से 25 मई को विश्व फुटबॉल दिवस के रूप में घोषित किया है. दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन के रूप में घोषित किया गया. यह प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र में लीबिया के स्थायी प्रतिनिधि ताहेर एम. अल-सोनी ने पेश किया जिसे 193 सदस्यीय महासभा ने सर्वसम्मति से पारित किया.     
👍3
सुशील कुमार मोदी का निधन हुआ: 13 मई को बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का दिल्ली AIIMS में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 72 साल के थे। बीते कुछ समय से गले के कैंसर से पीड़ित थे।
👍3❤1
यूक्रेन की संसद ने कैदियों को सेना में शामिल होने की अनुमति देने वाला विधेयक पारित कर दिया
👉 देश में सैन्य कर्मियों की अत्यधिक आवश्यकता के बीच यूक्रेन की संसद ने इस विधेयक को पारित कर दिया है।
👉 यूक्रेनी सेनाएं जनशक्ति की गंभीर कमी का सामना कर रही हैं।
👉 अब इस विधेयक को कार्यान्वयन से पहले संसद के अध्यक्ष वेरखोव्ना राडा और राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से अंतिम मंजूरी का इंतजार है।
👉 विधेयक के तहत, सेना में भागीदारी स्वैच्छिक होगी और विशिष्ट कैदी श्रेणियों तक सीमित होगी।
👉 यौन हिंसा, गंभीर भ्रष्टाचार, कई हत्याओं के दोषी व्यक्तियों और पूर्व उच्च पदस्थ अधिकारियों को पात्रता से बाहर रखा गया है।
👉 योग्य कैदियों की सजा में तीन साल से कम समय बचा होना चाहिए।
👍3
यूरोपीय संघ ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा से निपटने के लिए पहला कानून अपनाया
👉 यूरोपीय संघ ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा से निपटने के लिए पहला कानून अपनाया।
👉 महिलाओं के खिलाफ हिंसा से निपटने के लिए समर्पित पहला कानून यूरोपीय संघ के देशों द्वारा पारित किया गया है।
👉 यह 27 देशों वाले यूरोपीय संघ में महिलाओं को लिंग आधारित हिंसा, जबरन विवाह, महिला जननांग विकृति और ऑनलाइन उत्पीड़न से बचाएगा।
👉 यूरोपीय संसद ने पहले ही अप्रैल में नियमों को मंजूरी दे दी थी।
👉 पूरे यूरोपीय संघ में इस कानून के तहत साइबरस्टॉकिंग, साइबर उत्पीड़न और घृणा या हिंसा के लिए साइबर उकसावे को अपराध घोषित कर दिया गया है।
👉 यह कानून अपराध के आधार पर न्यूनतम सज़ा, एक साल से लेकर पाँच साल तक की जेल तय करता है।
👉 नियमों के तहत अगर पीड़ित बच्चा, पति/पत्नी है तो सजा और भी कड़ी हो सकती है।
❤2