𝐀 𝐨𝐧𝐞 𝐉𝐮𝐝𝐢𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐀𝐜𝐚𝐝𝐞𝐦𝐲 (करें अपनी तैयारी बेहतर)
3.83K subscribers
1.66K photos
49 videos
226 files
1.29K links
A one Judicial Academy-Hindi
विधि संबंधी परीक्षाओं की "करें अपनी तैयारी बेहतर"

Youtube
www.youtube.com/@AOneJA

Facebook
www.facebook.com/profile.php?id=61550835132932

Instagram
https://instagram.com/a_one_ja

Chat with us 👇
http://t.me/AoneJAhelp_bot
Download Telegram
बलात्कार और छेड़छाड़ के झूठे मामलों में किसी व्यक्ति को फंसाने की लगातार धमकियां देना आत्महत्या के लिए उकसाने के समान: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट

डॉ. शिवानी निषाद और अन्य बनाम मध्य प्रदेश राज्य पुलिस स्टेशन बम्हनी जिला और अन्य
👍10❤2
किस लोकसभा क्षेत्र में NOTA को 2.18 लाख वोट मिले और इसने नया रिकॉर्ड बना दिया?
Anonymous Quiz
16%
फरुखाबाद
14%
अमेठी
19%
वाराणसी
51%
इंदौर
👍7❤1😡1
कोई भी सरकारी कर्मचारी पदोन्नति को
अधिकार के रूप मे नहीं मांग सकता
: सुप्रीम कोर्ट

रविकुमार धनसुखलाल महेता और अन्य बनाम गुजरात हाईकोर्ट और अन्य , 2023
👍3
आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनाव परिणाम
"शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिसका उपयोग आप दुनिया को बदलने के लिए कर सकते हैं"।
👍10
𝐀 𝐨𝐧𝐞 𝐉𝐮𝐝𝐢𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐀𝐜𝐚𝐝𝐞𝐦𝐲 (करें अपनी तैयारी बेहतर)
आयरलैंड, नॉर्वे और स्पेन ने दी फिलिस्तीन को राष्ट्र के रूप मे मान्यता तीनों देशों के इस फैसले का इजराइल ने विरोध किया। इजराइल के विदेश मंत्री इजराइल काट्ज ने आयरलैंड और नॉर्वे में इजराइली राजदूतों को लौटने का आदेश दिया। फिलिस्तीन को दुनिया के 140 से अधिक…
स्लोवेनिया देश की संसद ने एक महत्वपूर्ण फैसले में फ़िलिस्तीन को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दे दी है. इससे पहले स्पेन, आयरलैंड और नॉर्वे ने भी फ़िलिस्तीन को आधिकारिक रूप से मान्यता दी थी. यूरोपीय संघ के 27 सदस्यों में से स्वीडन, साइप्रस, हंगरी, चेक गणराज्य, पोलैंड, स्लोवाकिया, रोमानिया और बुल्गारिया पहले ही फिलिस्तीन को मान्यता दे चुके है.
👍5
इंदौर (मध्य प्रदेश)
लोकसभा चुनाव 2024 में मध्य प्रदेश की इंदौर सीट पर 'नोटा' पर 2 लाख से अधिक वोट पड़े. गौरतलब है कि इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नामांकन वापसी के आखिरी दिन अपना नामांकन वापस ले लिया था और बीजेपी में शामिल हो गये थे. यह NOTA को मिले सर्वाधिक वोटों (2,18,674) का नया रिकॉर्ड है. इस सीट पर बीजेपी के शंकर लालवानी ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की.
👍8❤1
🏏 रोहित शर्मा (भारतीय क्रिकेटर)
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा। उन्होंने यह उपलब्धि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और आयरलैंड के मुकाबले के दौरान हासिल की.
◾️UPPCS J 2022 मेंस की सभी कॉपियां फिर से जांची जाएंगी

▪️अभ्यर्थी द्वारा हाईकोर्ट में केस के बाद आयोग का निर्णय
👍9
𝐀 𝐨𝐧𝐞 𝐉𝐮𝐝𝐢𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐀𝐜𝐚𝐝𝐞𝐦𝐲 (करें अपनी तैयारी बेहतर)
◾️UPPCS J 2022 मेंस की सभी कॉपियां फिर से जांची जाएंगी ▪️अभ्यर्थी द्वारा हाईकोर्ट में केस के बाद आयोग का निर्णय
आयोग के दोषी अधिकारियों को जेल मे डालना चाहिए, उनकी संम्पति कुर्क करनी चाहिए। 😡 अभ्यर्थियों का भविष्य बर्बाद कर दिया इन्होंने 😡
😢8❤4
एक ही कमी के लिए कई मुआवजा उचित नहीं है: राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की धारा 58 (1) (B) के तहत संशोधन राष्ट्रीय आयोग को बहुत सीमित अधिकार क्षेत्र प्रदान करता है।
👍6
◾️UPPCS-J के मुख्य परीक्षा की कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन शुरू
👍4
◾️UPPCS-J से पहले PCS 2015 और APS 2011 के मेंस के मूल्यांकन पर उठ चुके है सवाल
👍4
मृत्युकालिक कथन
मृत्यु-पूर्व मौखिक बयान दोषसिद्धि का आधार बन सकता है, बशर्ते कि अभिसाक्षी स्वस्थ दिमाग का और सत्यनिष्ठ हो, हालांकि पुष्टि के लिए प्रयास करना विवेकपूर्ण होगा: गुजरात हाईकोर्ट

गुजरात राज्य बनाम शशिकांत गोरधनभाई पटेल और अन्य 2024
✍8❤2👍2
◾️UPPCS-J मुख्य परीक्षा की कॉपियों का पुनर्मूल्याकन जारी
सुनील छेत्री ने फुटबॉल से संन्यास लिया
👉 6 जून को भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने फुटबॉल से संन्यास ले लिया।
👉 39 वर्षीय सुनील ने कुवैत के खिलाफ करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला, जो गोलरहित ड्रॉ रहा।
👉 वे 19 साल के करियर में 94 गोल कर चुके हैं।
👉 वे सबसे ज्यादा गोल करने वाले दुनिया के एक्टिव फुटबॉलर की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।
👉 वे क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के बाद सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल करने वाले एक्टिव खिलाड़ी हैं।
👉 सुनील 150 मैचों में एक दर्जन ट्रॉफियों के साथ, भारतीय फुटबॉल के G.O.A.T यानी ग्रेटेस्ट ऑफ ऑलटाइम रहे हैं।
👉 उन्हें 2021 में खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया था।
👉 2019 में उन्हें पद्मश्री और 2011 में अर्जुन अवॉर्ड मिला था।
🫡1
पाकिस्तान UNSC का अस्थायी सदस्य बना
👉 6 जून को यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) के 5 अस्थायी सदस्य चुनने के लिए वोटिंग हुई। इसमें पाकिस्तान को अस्थायी सदस्य के रूप में चुन लिया गया।
👉 पाकिस्तान के अलावा डेनमार्क, ग्रीस, पनामा और सोमालिया को भी चुना गया है।
👉 इन देशों ने UNSC में जापान, इक्वाडोर, माल्टा, मोजाम्बिक और स्विटजरलैंड की जगह ली है।
👉 इनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2024 को खत्म हो जाएगा।
👉 ये दो साल (1 जनवरी 2025 से 2026) तक दुनिया की सबसे बड़ी सिक्योरिटी काउंसिल के अस्थायी सदस्य रहेंगे।
👉 अफ्रीकी और एशिया-प्रशांत देशों की दो सीटों के लिए सोमालिया को 179 और पाकिस्तान को 182 वोट मिले।
👉 लैटिन अमेरिकी और कैरिबियाई देशों के लिए पनामा को 183 वोट मिले।
👉 पश्चिमी यूरोपीय और अन्य देशों के लिए डेनमार्क को 184 और ग्रीस को 182 वोट मिले।
👉 UNSC में कुल 15 सदस्य देश हैं, जिनमें 5 स्थायी (परमानेंट) और 10 अस्थायी हैं।
👉 स्थायी सदस्यों में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और चीन शामिल हैं।
👉 10 अस्थायी देशों को 2 साल के लिए सुरक्षा परिषद में शामिल किया जाता है।
👍3
सांसद (MP)
👉 सांसद (Member of Parliament – MP) वह व्यक्ति होता है जिसे संसद के लिए चुना जाता है।
👉 संसद देश की सर्वोच्च विधायिका होती है, जहां कानून बनाए जाते हैं, सरकारी नीतियों पर बहस होती है, और राष्ट्रीय मुद्दों पर निर्णय लिए जाते हैं।
👉 भारत में संसद के दो सदनों हैं: लोकसभा (House of the People) और राज्यसभा (Council of States)
👉 दोनो ही संसद के अपने अपने सदस्य सांसद होते है जिन्हे लोकसभा सांसद और राज्यसभा सांसद कहा जाता है।

लोकसभा सांसद
👉 लोकसभा सांसद वे होते हैं जिन्हें जनता सीधे मतदान के माध्यम से चुनती है।
👉 लोकसभा में सदस्यों की संख्या 543 है। (वैसे संविधान के अनुसार लोकसभा की अधिकतम सीट 550 हो सकती है।)
👉 प्रत्येक सांसद किसी विशिष्ट निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है।
👉 लोकसभा के लिए सांसद 5 वर्षों के लिए चुने जाते हैं।
👉 सदस्‍य बनने के लिए न्‍यूनतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।

राज्‍यसभा सांसद:
👉 राज्‍यसभा के लिए चुनाव में जनता सीधे वोट नहीं करती है। यहां के सदस्‍य राज्‍यों का प्रतिनिधित्‍व करते हैं।
👉 इसके सदस्‍यों का चुनाव राज्‍य के विधानसभा के सदस्‍य वोट देकर करते हैं।
👉 राज्यसभा में सदस्यों की संख्या 245 होती है। जिनमे में से 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाते हैं । (यहाँ संविधान के अनुसार राज्‍यसभा की अधिकतम सीट 250 हो सकती है।)
👉 राज्‍यसभा के लिए सांसद 6 वर्षों के लिए चुने जाते हैं।
👉 सदस्‍य बनने के लिए न्‍यूनतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। 1/2
👍1
सांसदों का काम क्‍या होता है ?
👉 कानून बनाना: नए कानून बनाना और पुराने कानूनों में बदलाव करना।
👉 सरकार की निगरानी करना: सरकार क्या कर रही है, इसे देखना और सवाल पूछना।
👉 बजट पर नजर रखना: देश का बजट पास करना और पैसे के मामलों पर ध्यान देना।
👉 लोगों की समस्याएं उठाना: अपने इलाके के लोगों की समस्याएं संसद में बताना और समाधान की कोशिश करना।

सांसद को कितना वेतन मिलता है?
👉 एक सांसद को प्रति महिना 1 लाख रुपये का मूल वेतन मिलता है।
👉 यह आंकड़ा 2018 में हालिया वेतन वृद्धि के बाद निर्धारित किया गया था, जिसका उद्देश्य उनके वेतन को मुद्रास्फीति दर और जीवनयापन की बढ़ती लागत के अनुरूप बनाना था।

सांसद को भत्ते और सुविधाएं क्‍या क्‍या मिलती हैं?
भत्ते:
👉 निर्वाचन क्षेत्र भत्ता: 70,000 रुपये प्रति माह
👉 कार्यालय व्यय भत्ता: 60,000 रुपये प्रति माह (इसमें से करीब 20,000 रुपये स्टेशनरी और 40,000 रुपये सहायक कर्मचारियों के लिए होते हैं)
👉 दैनिक भत्ता: संसदीय सत्रों और समिति की बैठकों के दौरान, सांसदों को राजधानी में रहने, भोजन और अन्य खर्चों के लिए 2,000 रुपये का दैनिक भत्ता मिलता है।

आवास और निवास
👉सांसदों को उनके 5 साल के कार्यकाल के दौरान प्रमुख क्षेत्रों में किराया-मुक्त आवास दिया जाता है।
👉 वरिष्ठता के आधार पर, उन्हें बंगले, फ्लैट या छात्रावास के कमरे मिल सकते हैं।
👉 जो लोग आधिकारिक आवास का उपयोग नहीं करने का विकल्प चुनते हैं, वे प्रति महिने 2 लाख रुपये के आवास भत्ते का दावा कर सकते हैं।

स्वास्थ्य सुविधाएं
👉 सांसदों को केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (CGHS) के तहत स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती हैं।
👉 इसमें सरकारी अस्‍पताल और योजना के त‍हत आने वाले प्राइवेट अस्‍पताल शामिल हैं।

पेंशन
👉 पूर्व सांसदों को संसद में एक कार्यकाल समाप्‍त करने के बाद हर महीने 25 हजार रुपये पेंशन मिलती है।
👉 सेवा के प्रत्येक अतिरिक्त वर्ष के लिए, उन्हें हर महीने दो हजार की वृद्धि मिलती है।

फोन और इंटरनेट सुविधा
👉 सांसदों को सालाना 1,50,000 तक फ्री टेलीफोन कॉल की सुविधा दी जाती हैं।
👉 उन्हें अपने आवासों और कार्यालयों में फ्री हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्शन भी मिलता है।

पानी और बिजली
👉 सांसदों को 50,000 यूनिट तक फ्री बिजली और 4,000 किलोमीटर तक फ्री पानी उपलब्ध कराया जाता है। 2/2
👍3