𝐀 𝐨𝐧𝐞 𝐉𝐮𝐝𝐢𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐀𝐜𝐚𝐝𝐞𝐦𝐲 (करें अपनी तैयारी बेहतर)
3.83K subscribers
1.66K photos
49 videos
227 files
1.29K links
A one Judicial Academy-Hindi
विधि संबंधी परीक्षाओं की "करें अपनी तैयारी बेहतर"

Youtube
www.youtube.com/@AOneJA

Facebook
www.facebook.com/profile.php?id=61550835132932

Instagram
https://instagram.com/a_one_ja

Chat with us 👇
http://t.me/AoneJAhelp_bot
Download Telegram
सांसद (MP)
👉 सांसद (Member of Parliament – MP) वह व्यक्ति होता है जिसे संसद के लिए चुना जाता है।
👉 संसद देश की सर्वोच्च विधायिका होती है, जहां कानून बनाए जाते हैं, सरकारी नीतियों पर बहस होती है, और राष्ट्रीय मुद्दों पर निर्णय लिए जाते हैं।
👉 भारत में संसद के दो सदनों हैं: लोकसभा (House of the People) और राज्यसभा (Council of States)
👉 दोनो ही संसद के अपने अपने सदस्य सांसद होते है जिन्हे लोकसभा सांसद और राज्यसभा सांसद कहा जाता है।

लोकसभा सांसद
👉 लोकसभा सांसद वे होते हैं जिन्हें जनता सीधे मतदान के माध्यम से चुनती है।
👉 लोकसभा में सदस्यों की संख्या 543 है। (वैसे संविधान के अनुसार लोकसभा की अधिकतम सीट 550 हो सकती है।)
👉 प्रत्येक सांसद किसी विशिष्ट निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है।
👉 लोकसभा के लिए सांसद 5 वर्षों के लिए चुने जाते हैं।
👉 सदस्‍य बनने के लिए न्‍यूनतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।

राज्‍यसभा सांसद:
👉 राज्‍यसभा के लिए चुनाव में जनता सीधे वोट नहीं करती है। यहां के सदस्‍य राज्‍यों का प्रतिनिधित्‍व करते हैं।
👉 इसके सदस्‍यों का चुनाव राज्‍य के विधानसभा के सदस्‍य वोट देकर करते हैं।
👉 राज्यसभा में सदस्यों की संख्या 245 होती है। जिनमे में से 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाते हैं । (यहाँ संविधान के अनुसार राज्‍यसभा की अधिकतम सीट 250 हो सकती है।)
👉 राज्‍यसभा के लिए सांसद 6 वर्षों के लिए चुने जाते हैं।
👉 सदस्‍य बनने के लिए न्‍यूनतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। 1/2
👍1
सांसदों का काम क्‍या होता है ?
👉 कानून बनाना: नए कानून बनाना और पुराने कानूनों में बदलाव करना।
👉 सरकार की निगरानी करना: सरकार क्या कर रही है, इसे देखना और सवाल पूछना।
👉 बजट पर नजर रखना: देश का बजट पास करना और पैसे के मामलों पर ध्यान देना।
👉 लोगों की समस्याएं उठाना: अपने इलाके के लोगों की समस्याएं संसद में बताना और समाधान की कोशिश करना।

सांसद को कितना वेतन मिलता है?
👉 एक सांसद को प्रति महिना 1 लाख रुपये का मूल वेतन मिलता है।
👉 यह आंकड़ा 2018 में हालिया वेतन वृद्धि के बाद निर्धारित किया गया था, जिसका उद्देश्य उनके वेतन को मुद्रास्फीति दर और जीवनयापन की बढ़ती लागत के अनुरूप बनाना था।

सांसद को भत्ते और सुविधाएं क्‍या क्‍या मिलती हैं?
भत्ते:
👉 निर्वाचन क्षेत्र भत्ता: 70,000 रुपये प्रति माह
👉 कार्यालय व्यय भत्ता: 60,000 रुपये प्रति माह (इसमें से करीब 20,000 रुपये स्टेशनरी और 40,000 रुपये सहायक कर्मचारियों के लिए होते हैं)
👉 दैनिक भत्ता: संसदीय सत्रों और समिति की बैठकों के दौरान, सांसदों को राजधानी में रहने, भोजन और अन्य खर्चों के लिए 2,000 रुपये का दैनिक भत्ता मिलता है।

आवास और निवास
👉सांसदों को उनके 5 साल के कार्यकाल के दौरान प्रमुख क्षेत्रों में किराया-मुक्त आवास दिया जाता है।
👉 वरिष्ठता के आधार पर, उन्हें बंगले, फ्लैट या छात्रावास के कमरे मिल सकते हैं।
👉 जो लोग आधिकारिक आवास का उपयोग नहीं करने का विकल्प चुनते हैं, वे प्रति महिने 2 लाख रुपये के आवास भत्ते का दावा कर सकते हैं।

स्वास्थ्य सुविधाएं
👉 सांसदों को केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (CGHS) के तहत स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती हैं।
👉 इसमें सरकारी अस्‍पताल और योजना के त‍हत आने वाले प्राइवेट अस्‍पताल शामिल हैं।

पेंशन
👉 पूर्व सांसदों को संसद में एक कार्यकाल समाप्‍त करने के बाद हर महीने 25 हजार रुपये पेंशन मिलती है।
👉 सेवा के प्रत्येक अतिरिक्त वर्ष के लिए, उन्हें हर महीने दो हजार की वृद्धि मिलती है।

फोन और इंटरनेट सुविधा
👉 सांसदों को सालाना 1,50,000 तक फ्री टेलीफोन कॉल की सुविधा दी जाती हैं।
👉 उन्हें अपने आवासों और कार्यालयों में फ्री हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्शन भी मिलता है।

पानी और बिजली
👉 सांसदों को 50,000 यूनिट तक फ्री बिजली और 4,000 किलोमीटर तक फ्री पानी उपलब्ध कराया जाता है। 2/2
👍3
नयी सरकार के केबिनेट मंत्री
👍1
प्रेम सिंह तमांग ने लगातार दूसरी बार सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली
मोदी मंत्रिमंडल में इस बार कुल 6 पूर्व मुख्यमंत्री शामिल
पीएम मोदी की कैबिनेट में इस बार छः पूर्व मुख्यमंत्री शामिल है. इनमें से चार पूर्व मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी से हैं, जबकि कुमारस्वामी जनता दल-सेक्युलर और मांझी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का प्रतिनिधित्व करते हैं. बीजेपी की ओर से शिवराज सिंह चौहान (MP), राजनाथ सिंह (UP), मनोहर लाल खट्टर (हरियाणा), और सर्बानंद सोनोवाल (असम) शामिल है.  
❤1
बच्चों के खिलाफ अपराध करने वाले अपराधियों की वैश्विक सूची से जोड़ा गया इजराइल देश
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बच्चों के खिलाफ अपराध करने वाले अपराधियों की वैश्विक सूची में इज़राइल की सेना को शामिल किया है. एक राजनयिक सूत्र के अनुसार, इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) के साथ, हमास और फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद को भी सूची में जोड़ा गया था. बता दें कि हमास- इज़राइल युद्ध 7 अक्टूबर को इज़राइल पर हमास के नेतृत्व वाले हमले से शुरू हुआ था.   
👍2
मोदी मंत्रिमंडल 2024 में इस बार कुल सात महिलाएं शामिल
पीएम मोदी ने नेतृत्व वाली नई सरकार में कुल 7 महिला मंत्रियों को स्थान मिला है. जिनमें 2 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री की रैंक की मंत्री है. दो कैबिनेट मंत्रियों में वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन और महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल है. वहीं अन्य राज्य मंत्रियों में शोभा करंदलाजे, निमुबेन जयंतिभाई बाम्भनिया, सावित्री ठाकुर, रक्षा निखिल खडसे और अनुप्रिया पटेल शामिल है.
❤4👍2
ये सब Teligram खुद ad (विज्ञापन) कर रहा है ।
हमारा चैनल ग्रो कर रहा है इसलिए Telegram ad दे रहा है। इस पर ध्यान न दें, इससे हमारा कोई संबंध नही है । और यह ad सिर्फ आपको दिखाई दे रहा है हमे नही। इसे कट वाले निशान से हटा सकते है।
👍5
सब-लेफ्टिनेंट अनामिका
अनामिका बनी नौसेना की पहली महिला हेलीकॉप्टर पायलट ।

अनामिका को सी किंग्स, AHL ध्रुव, चेतक और MH-60R सीहॉक्स जैसे हेलीकॉप्टर उड़ाने की परमिशन मिलेगी।
Join 👉 @AoneJA
❤2
UP Miner laws (GS) Prelims Series 3
स्त्री अशिष्ट रूपण (प्रतिषेध) अधिनियम, 1986 (Page 1)
👍1
संयुक्त राष्ट्र (UN) महासचिव ने बच्चों के खिलाफ अपराध करने वाले अपराधियों की वैश्विक काली सूची में किस देश को जोड़ा?
Anonymous Quiz
16%
फिलस्तीन
30%
अफगानिस्तान
47%
इज़राइल
6%
यमन
अंतरिक्ष में 1000 दिन बिताने वाले पहले व्‍यक्ति का नाम बताएं, जो रूसी अंतरिक्ष यात्री (cosmonaut) हैं?
Anonymous Quiz
21%
फ्रैंक रूबियो
46%
ओलेग कोनोनेंको
24%
येलेना कोंडाकोवा
9%
येलेना सेरोवा
हाल ही मे बने मुख्य मंत्री
1. सिक्किम - प्रेम सिंह तमांग
2. ओडिसा - मोहन चरण माझी
3.अरुणाचल प्रदेश - पेमा खांडू
4.आंध्र प्रदेश - एन. चंद्रबाबू नायडू
लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी

लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को अगले थल सेनाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। वह 30 जून 2024 से कार्यभार संभालेंगे।

वर्तमान थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज सी पांडे 30 जून को सेवानिवृत्त हो जायेंगे।

1 जुलाई 1964 को जन्मे लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को 15 दिसंबर 1984 को भारतीय सेना की इन्फैंट्री (जम्मू और कश्मीर राइफल्स) में नियुक्त किया गया था। उन्होंने 2022 से महानिदेशक इन्फैंट्री और जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (मुख्यालय उत्तरी कमान) के रूप में कार्य किया है।
👍6
◾️राजभवन तक पहुंचा PCS J कॉपी के मूल्यांकन का विवाद
👍2