𝐀 𝐨𝐧𝐞 𝐉𝐮𝐝𝐢𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐀𝐜𝐚𝐝𝐞𝐦𝐲 (करें अपनी तैयारी बेहतर)
3.83K subscribers
1.66K photos
49 videos
226 files
1.28K links
A one Judicial Academy-Hindi
विधि संबंधी परीक्षाओं की "करें अपनी तैयारी बेहतर"

Youtube
www.youtube.com/@AOneJA

Facebook
www.facebook.com/profile.php?id=61550835132932

Instagram
https://instagram.com/a_one_ja

Chat with us 👇
http://t.me/AoneJAhelp_bot
Download Telegram
भारत का पहला बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास ‘तरंग शक्ति 2024’
👉 भारत 6 अगस्त 2024 को तमिलनाडु के सुलार में दो चरणों में अपना पहला बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास ‘तरंग शक्ति 2024’ आयोजित करेगा।
👉 इस अभ्यास में लगभग 30 देश भाग लेंगे और 30 में से दस देश अपने लड़ाकू विमानों के साथ अभ्यास में शामिल होंगे।
👉 यह अभ्यास भारत की रक्षा क्षमता का प्रदर्शन करेगा और भाग लेने वाली सेनाओं को अंतर-संचालन को बढ़ावा देने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। Join 👉 @AoneJA
👉 पहला चरण 6 से 14 अगस्त तक तमिलनाडु के सुलार में और दूसरा चरण 29 अगस्त से 14 सितंबर तक राजस्थान के जोधपुर में आयोजित किया जाएगा।
👉 ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, स्पेन, संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम, यूएसए और सिंगापुर सहित 10 देश अपने विमानों के साथ अभ्यास में शामिल होंगे और 18 देश पर्यवेक्षक के रूप में भाग लेंगे।
👉 भारत के लड़ाकू विमान, जिनमें तेजस, राफेल, मिराज 2000, जगुआर, मिग 29 विमान और अन्य शामिल हैं, इस अभ्यास में भाग लेंगे।
Cr.PC के हटाये गए प्रावधान जो BNSS मे नही है।
2 August MCQ Answers
1. 3 फरवरी 2013
2. समवर्ती सूची
3. अनुसूची 1
4. Sec 2(n)
5. धारा 2 (प)
6. Sec 2 (WA)
7. चार
8. जिला न्यायालय
9. उच्च न्यायालय
10. उच्च न्यायालय
3.. अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निम्न अवधि के कारावास का दंडादेश पारित कर सकते हैं।
Anonymous Quiz
8%
5 वर्ष तक
64%
7 वर्ष तक
17%
3 वर्ष तक
11%
10 वर्ष तक
5. गिरफ्तारी की प्रक्रिया तथा गिरफ्तार करने वाले अधिकारी के कर्तव्य दंड प्रक्रिया संहिता की धारा.....में दिए गए हैं।
Anonymous Quiz
35%
41 (a)
39%
41(b)
17%
41(c)
9%
41(d)
6. दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 41(ग) के अंतर्गत राज्य सरकार पुलिस नियंत्रण कक्ष स्थापित करेगी।
Anonymous Quiz
21%
केवल जिला स्तर पर
20%
केवल राज्य स्तर पर
8%
केवल कमिश्नरी स्तर पर
51%
राज्य तथा जिला स्तर पर
👍1
9. दण्ड प्रक्रिया संहिता की कौन सी धारा, सैन्य बलों के सदस्यों को गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रावधान करती है?
Anonymous Quiz
43%
धारा 45
31%
धारा 46
17%
धारा 47
8%
धारा 50
👍1
हिमोग्लोबिन में निम्न में से कौनसा तत्त्व होता है
Anonymous Quiz
31%
कैल्शियम
54%
लोहा
12%
सोडियम
4%
पोटैशियम
ब्रॉडकास्ट बिल विवाद
सरकार Youtubers, न्यूज एंकर व आम लोगो की आवाज दबाने के लिए ब्रॉडकास्ट बिल ला रही है : रवीश कुमार न्यूज संपादक
😡5🤣4😐2💯1
भारतीय वायुयान विधेयक 2024
हाल ही में, विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने लोकसभा में "भारतीय वायुयान विधेयक 2024" पेश किया है ।

भारत में विमानन नियमों में सुधार करने तथा ब्रिटिश कालीन वायुयान अधिनियम, 1934 को प्रतिस्थापित करने के लिए भारतीय वायुयान विधेयक 2024 को लोकसभा में पेश किया गया ।

विपक्ष ने इसका हिंदी नाम रखने पर संविधान के अनुच्छेद 348(1)(ख), अनुच्छेद 120 और अनुच्छेद 340 के आधार पर आपत्ति जताई।
उद्देश्य

इस बिल का उद्देश्य विमानन क्षेत्र में सुरक्षा, निगरानी बढ़ाने, विकासात्मक जरूरतों को पूरा करने और अंतर्राष्ट्रीय समझौतों के प्रावधानों को प्रभावी बनाने के लिए केंद्र सरकार को आवश्यक शक्तियाँ प्रदान करना है।

बिल के प्रमुख प्रावधान
👉 नए बिल में सरकार ने विमान की परिभाषा बदल दी है, जिसमें गुब्बारे और ग्लाइडर को हटा दिया गया है।
👉 विमान (aircraft) का अर्थ है ऐसी कोई भी 'मशीन' जो वातावरण में वायु की प्रतिक्रियाओं से समर्थन प्राप्त कर सकती है, (पृथ्वी की सतह के विरुद्ध वायु की प्रतिक्रियाओं को छोड़कर, जैसे; गुब्बारे एवं ग्लाइडर)।
👉 नए बिल ने विमानन तंत्र की सुरक्षा के लिए DGCA, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) के अधिकार में वृद्धि की है।
👉 बिल के तहत विमान में रेडियो संचार उपकरण के उपयोग पर आयोजित परीक्षा को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के दायरे में लाने का प्रस्ताव किया है।
👉 सरकार ने एक रिपील क्लॉज भी पेश किया है। रिपील क्लॉज यह सुनिश्चित करेगा कि पिछले सभी रूल्‍स एंड रेग्‍युलेशंस (विमान नियम 1937 सहित) जो लागू किए गए थे, नए बिल के तहत जारी किए गए नियमों के अनुसार चलते रहेंगे, बशर्ते वह नए अधिनियम के साथ विरोधाभास न उत्पन्न करते हों।
👉 इंटरनेशनल सिविल एविएशन और सिविल एविएशन सिक्योरिटी से जुड़े अन्य मामलों से संबंधित कन्वेंशन को लागू करने के लिए नियम बनाने हेतु केंद्र सरकार को शक्तियाँ प्रदान की गई हैं।
जैसे; शिकागो कन्वेंशन (1944); अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार सम्मेलन (1932 मेड्रिड, 2022 में नवीनतम संशोधित)

नए कानून की आवश्यकता क्यों
👉 90 सालों की अवधि में विमान अधिनियम 1934 में अभी तक 21 बार संशोधन किया गया है।
👉 इन संशोधनों के चलते हितधारकों के लिए उत्पन्न हुए भ्रमों और अस्पष्टताओं को दूर करने, अनावश्यक चीजों को हटाने और विमानन क्षेत्र में विनिर्माण व देखभाल में आसानी एवं ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए इस नए बिल को पेश करने की जरूरत महसूस की गई है।
👍4