𝐀 𝐨𝐧𝐞 𝐉𝐮𝐝𝐢𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐀𝐜𝐚𝐝𝐞𝐦𝐲 (करें अपनी तैयारी बेहतर)
3.82K subscribers
1.65K photos
49 videos
224 files
1.28K links
A one Judicial Academy-Hindi
विधि संबंधी परीक्षाओं की "करें अपनी तैयारी बेहतर"

Youtube
www.youtube.com/@AOneJA

Facebook
www.facebook.com/profile.php?id=61550835132932

Instagram
https://instagram.com/a_one_ja

Chat with us 👇
http://t.me/AoneJAhelp_bot
Download Telegram
सबसे कम उम्र में वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2024 का खिताब किस भारतीय ने जीता?
Anonymous Quiz
9%
विश्‍वनाथन आनंद
80%
डी गुकेश
8%
आर प्रज्ञानानंद
3%
अर्जुन एरिगेसी
इंदौर में भीख देने पर दर्ज होगी FIR

मध्य-प्रदेश के इंदौर प्रशासन ने शहर को भिखारी मुक्त बनाने के लिए आदेश जारी किया है कि 1 जनवरी 2025 से भिखारी को भीख देने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी.

केंद्र सरकार ने एक मुहिम शुरू की हुई है जिसका लक्ष्य देश को भिक्षावृत्ति मुक्त भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए समान सर्वेक्षण और पुनर्वास दिशानिर्देशों के अनुसार निगरानी सुनिश्चित करना है. इसके लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा एक राष्ट्रीय पोर्टल और एक मोबाइल ऐप लॉन्च भी किया गया है. इस ऐप पर भिक्षावृत्ति में लिप्त पाए जाने वाले लोगों की पहचान कर उसे अपडेट किया जाता है.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल 4 लाख 13 हजार भीख मांगने वाले लोग हैं । पश्चिम बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश का नंबर आता है, जहां करीब 65 हजार से ज्यादा भिखारी हैं. इसके बाद आंध्र प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान का नंबर आता है. वहीं चंडीगढ़ में सिर्फ 121 भिखारी हैं.
👍9
AIBE परीक्षा पास करने के टिप्स
Bare Acts के Index पर फोकस करें। ऐसे प्रश्न जिनमे सीधे धारा दिया है और प्रावधान पूछा है, को डाइरेक्ट इंडेक्स मे खोज सकते है।

ऐसे प्रश्न जिनमे सीधे प्रावधान है धारा पूछी गयी है, को भी डाइरेक्ट इंडेक्स मे खोज सकते है। ऐसे प्रश्नो को विकल्प मे दी गयी धारा के माध्यम से खोजे।
👍9
AIBE परीक्षा पास करने के टिप्स
ऐसे प्रश्न जिनमे एक विकल्प है 'उपरोक्त मे से कोई नही', को ही प्राथमिकता दें। यदि आपको उसका उत्तर नही आता है।
🫡5👍4
AIBE परीक्षा पास करने के टिप्स
ऐसे प्रश्न जिनमे एक विकल्प है 'उपरोक्त सभी' या 'A और B दोनो', को ही प्राथमिकता दें। यदि आपको उसका उत्तर नही आता है।
👍5🫡3
AIBE परीक्षा पास करने के टिप्स
ऐसे प्रश्न जो खोज नही पाए है और धारा से सही मिलान नही हो रहा है, को संबंधित धारा के अध्याय के नाम से मिलान करें । बहुत सी बार ऐसे प्रश्न आ जाते है जो अध्याय के नाम से संबंधित होते है और उनका मिलान धाराओ मे नही हो पता है।
👍3❤2
AIBE परीक्षा पास करने के टिप्स
ऐसे प्रश्न जो हिंदी भाषा मे समझ नही आते, का अंग्रेजी माध्यम अवश्य देखे। हिंदी के बहुत से ऐसे प्रश्न आ जाते है जो प्रश्न को समझने मे कठिनाई पैदा करते है।
👍6
AIBE परीक्षा पास करने के टिप्स
जिन प्रश्नो के उत्तर खोज लिए है को साथ के साथ सावधानी से गोले भरते चले। और अंत मे ऐसे प्रश्न जिनका उत्तर आपको नही आता, मे विकल्प B या C को प्राथमिकता दें।
🫡4🙏3👍2
AIBE परीक्षा पास करने के टिप्स
OMR मे रोल न., नाम आदि एंट्री ध्यानपूर्वक भरें। दूसरो से ज्यादा खुद पर विश्वास रखे, जल्दबाज़ी न दिखाये, जो प्रश्न आपको नही आ रहे उन्हे दो तीन बार पढ़े । परीक्षा के लिए पर्याप्त समय मिलता है। omr शीट को बाद मे भरने के लिए न छोड़े। जो प्रश्न आते है उनके गोले साथ के साथ भरते चले।
और अंत मे सभी प्रश्न करें कोई भी गोला खाली न छोड़े। समय समाप्त होने से पहले omr शीट चेक करें और सुनिश्चित करें कि क्या सभी गोले भर दिये है।
👍6
नकलची परीक्षा की अग्रिम शुभकामनाएं। 🙊😊👍
🤣22👍5🏆3
UP-PCS परीक्षा कल, पहली बार प्रवेश पत्र पर भी होगा होलो ग्राम
👍2
UPPCS परीक्षा के लिए झांसी जिलाधिकारी का आदेश, कोई भी परीक्षार्थी भटकता और खुले में सोता ना मिले
👍7
गुजारा भत्ता देने के नाम पर संपत्ति को बराबर बांटना गलत : सुप्रीम कोर्ट
👍3
सुप्रीम कोर्ट ने समाप्त की क्रेडिट कार्ड पर ब्याज की 30% की ऊपरी सीमा दर
👍2
एक देश एक चुनाव बिल संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को भेजा गया
👍3
एक देश चुनाव के लिए गठित समिति मे होंगे 39 सदस्य।
लोकसभा के 27 और राज्यसभा के 12 सदस्य
👍3
हरियाणा के पूर्व मुख्य मंत्री ओम प्रकाश चौटाला का निधन
🫡4
#mains_GS_CA
संयुक्त संसदीय समिति (JPC) क्या है ?
अनुच्छेद 118 के अनुसार संसद को अपनी प्रक्रिया और कार्य संचालन को विनियमित करने के लिये नियम बनाने का अधिकार है।

भारतीय संसद में दो तरह की समितियां होती हैं: 
स्थायी समितियां: ये समितियां निरंतर चलती रहती हैं और विशेष विषयों से जुड़े विधेयकों और मुद्दों की जांच करती हैं. इनका कार्यकाल सामान्य तौर पर एक साल से ज़्यादा भी हो सकता है. इन समितियों का पुनर्गठन सालाना किया जाता है.
अस्थायी समितियां या तदर्थ समितियां: इनका गठन किसी खास मकसद के लिए किया जाता है. जैसे, किसी खास विधेयक पर चर्चा करने के लिए बनाई गई समिति. इस तरह की समितियां उद्देश्य पूरा होने के बाद खत्म हो जाती हैं।

JPC एक तदर्थ समिति है, जो किसी विशिष्ट विषय या विधेयक की गहन जाँच करने के लिये संसद द्वारा स्थापित की जाती है।
👉 इसमें दोनों सदनों के साथ-साथ सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के सदस्य शामिल होते हैं तथा इसकी अध्यक्षता लोकसभा के एक सदस्य (लोकसभा अध्यक्ष द्वारा नियुक्त) द्वारा की जाती है।
👉 संसद JPC की संरचना निर्धारित करती है और सदस्यों की संख्या पर कोई सीमा निर्धारित नहीं है।
👉 समिति को कार्यकाल या कार्य पूरा करने के बाद भंग कर दिया जाता है।
👉 समिति की सिफारिशें सलाहकारी होती हैं और सरकार के लिये उनका पालन करना अनिवार्य नहीं है।
Join 👉 @AoneJA "करे अपनी तैयारी बेहतर"
👍2
पं. स्वपन चौधरी को राष्ट्रीय तानसेन पुरस्कार 2023 मिला

राष्ट्रीय तानसेन पुरस्कार और राजा मानसिंह तोमर पुरस्कार 18 दिसंबर 2024 को ग्वालियर, मध्य प्रदेश में तानसेन समारोह के दौरान प्रदान किए गए।

राष्ट्रीय तानसेन पुरस्कार:
प्राप्तकर्ता: कोलकाता के प्रसिद्ध तबला वादक पं. स्वप्न चौधरी को वर्ष 2023 के लिए राष्ट्रीय तानसेन सम्मान से सम्मानित किया गया।

पुरस्कार: पुरस्कार में पाँच लाख रुपए की सम्मान राशि, प्रशस्ति पत्र और शॉल-श्रीफल शामिल है।

महत्व: यह पुरस्कार मध्य प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में सर्वोच्च राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार है।

राजा मानसिंह तोमर पुरस्कार:
प्राप्तकर्ता: इंदौर की संस्था सानंद न्यास को वर्ष 2023 के लिए राजा मानसिंह तोमर सम्मान से सम्मानित किया गया।

संस्था का योगदान: सानंद न्यास पिछले 35 वर्षों से इंदौर में शास्त्रीय संगीत, नाटक और सांस्कृतिक समारोहों के क्षेत्र में सक्रिय है।
भारत करेगा विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा

नई दिल्ली जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 26 सितंबर से 5 अक्टूबर, 2025 तक 2025 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करेगी।

भारत में पहली बार: यह पहली बार होगा जब चैंपियनशिप भारत में आयोजित की जाएगी।

संस्करण: नई दिल्ली 2025 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 12वां संस्करण होगा।

पूर्व एशियाई मेजबान: दोहा 2015, दुबई 2019 और कोबे 2024 के बाद यह चौथी बार होगा जब यह आयोजन एशिया में आयोजित किया जाएगा।

विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स: नई दिल्ली 11 से 13 मार्च, 2025 तक पहली बार उसी स्थान पर विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स की भी मेजबानी करेगी।
Join 👉 @AoneJA "करे अपनी तैयारी बेहतर"