𝐀 𝐨𝐧𝐞 𝐉𝐮𝐝𝐢𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐀𝐜𝐚𝐝𝐞𝐦𝐲 (करें अपनी तैयारी बेहतर)
3.77K subscribers
1.61K photos
46 videos
209 files
1.24K links
A one Judicial Academy-Hindi
विधि संबंधी परीक्षाओं की "करें अपनी तैयारी बेहतर"

Youtube
www.youtube.com/@AOneJA

Facebook
www.facebook.com/profile.php?id=61550835132932

Instagram
https://instagram.com/a_one_ja

Chat with us 👇
http://t.me/AoneJAhelp_bot
Download Telegram
UP APO 2025 Current Affairs


अक्टूबर 2025 (28)

नोबल पुरस्कार 2025 (शान्ति)
▪️नोबेल शांति पुरस्कार 2025 वेनेजुएला की लोकतंत्र समर्थक नेता मारिया कोरिना मचाडो (María Corina Machado) को प्रदान किया गया है ।
▪️उन्हें यह पुरस्कार वेनेजुएला के लोगों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के उनके अथक कार्य के लिए मिला है।
▪️नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने कहा कि उन्होंने तानाशाही से लोकतंत्र की ओर न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण बदलाव के संघर्ष में असाधारण नागरिक साहस दिखाया है। मारिया कोरिना मचाडो वेनेजुएला में एक प्रमुख विपक्षी नेता हैं।

जॉइन करें 👉 @AoneJA
UP APO 2025 Current Affairs


अक्टूबर 2025 (29)

अफगानिस्तान के तालिबान विदेश मंत्री की भारत यात्रा
▪️तालिबान सरकार के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी ने 9 अक्टूबर 2025 को भारत की आधिकारिक यात्रा शुरू की।
▪️तालिबान के सत्ता में आने के बाद यह पहली बार है जब उनका कोई विदेश मंत्री भारत आया है।
▪️ मुत्ताकी सहित तालिबान के कई वरिष्ठ नेता संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की प्रतिबंध सूची (Sanctions List) में शामिल हैं।
▪️प्रतिबंध सूची में शामिल होने के कारण, मुत्ताकी को किसी भी अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1988 सैंक्शन कमेटी (1988 Sanctions Committee) से विशेष छूट (Waiver) प्राप्त करनी होती है।
▪️यह दौरा दर्शाता है कि भारत ने इस यात्रा को संभव बनाने के लिए UNSC से ज़रूरी अनुमति प्राप्त की या इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लिया, जो दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित करने की भारत की तीव्र इच्छा को रेखांकित करता है।

जॉइन करें 👉 @AoneJA
❤3
UP APO 2025 Current Affairs


अक्टूबर 2025 (30)

यूनेस्को के नए महानिदेशक
▪️मिस्र के पुरातत्वविद् और पूर्व मंत्री खालिद एल-एनानी को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) का नया महानिदेशक नामित किया गया है।
▪️वह यूनेस्को का नेतृत्व करने वाले पहले अरब और सेनेगल के अमादौ-माहतर एम'बो के बाद दूसरे अफ्रीकी होंगे।
▪️उनका नाम अब 6 नवंबर 2025 को उज़्बेकिस्तान के समरकंद में होने वाले यूनेस्को के महासम्मेलन में सभी सदस्य देशों के सामने औपचारिक अनुमोदन के लिए रखा जाएगा।
▪️​अनुमोदन के बाद, वह फ्रांस की ऑड्रे अज़ोले का स्थान लेंगे और 2025-2029 की अवधि के लिए पदभार संभालेंगे।

जॉइन करें 👉 @AoneJA
𝐀 𝐨𝐧𝐞 𝐉𝐮𝐝𝐢𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐀𝐜𝐚𝐝𝐞𝐦𝐲 (करें अपनी तैयारी बेहतर)
UGC NET December 2025 Form open
UGC NET 2025 परीक्षा फॉर्म में बदलाव
▪️JRF/ NET / Only Phd में से चुन सकते है एक विकल्प
▪️पहले एक को चुनने पर आते थे तीनों विकल्प
One Day One Question For mains


भारतीय न्याय संहिता, 2023

प्रश्न संख्या 16
कारण सहित बताइए, यदि कोई अपराध हुआ है तो कौन सा -

1. एक शिशु Y के साथ A एक जलते हुए घर में है । घर के नीचे लोग कम्बल तान देते है । A उस शिशु को यह जानते हुए कि संभाव्य है कि गिरने से यह शिशु मर जाए, किन्तु मार डालने का आशय न रखते हुए और सद्भावनापूर्वक उस शिशु के फायदे के आशय से घर की छत से नीचे कम्बल पर गिरा देता है । गिरने से वह शिशु मर जाता है । (5 अंक)

2. A एक शल्यचिकित्सक, एक रोगी को सद्भावनापूर्वक यह सूचित करता है कि उसकी राय में वह जीवित नही रह सकता । इस आघात के परिणामस्वरूप उस रोगी की मृत्यु हो जाती है । (5 अंक)

3. D की हत्या करने के लिए B को A उकसाता है । B ऐसी उकसाहट के अनुसरण में D को विद्ध (क्षति) करता है । D का घाव अच्छा हो जाता है । (5 अंक)

4. A एक बक्से में, जो Y का है, इस आशय से आभूषण रखता है कि वे उस बक्से में पाए जाए और इस परिस्तिथि में Y चोरी के लिए दोषसिद्ध ठहराया जाए । (5 अंक)

5. Y की नाक खीचने का प्रयत्न A करता है । Y प्राइवेट प्रतिरक्षा के अधिकार के प्रयोग में ऐसा करने से रोकने के लिए A को पकड़ लेता है । परिणामस्वरूप A को अचानक और तीर्व आवेश आ जाता है और वह Y का वध कर देता है । (5 अंक)

उत्तर - Mains Group में 👉 @AoneJA_Mains
❤5👍2
संयुक्‍त राष्‍ट्र के किस अंग से छूट प्राप्‍त करने के बाद ही तालिबान शासित अफगानिस्‍तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी भारत यात्रा कर सके?
Anonymous Quiz
13%
संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा (UNGA)
64%
संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC)
14%
संयुक्‍त राष्‍ट्र ट्रस्‍टशिप काउंसिल
9%
इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ)
❤1
भारत ने किस पड़ोसी देश में स्थित अपने ‘तकनीकी मिशन’ को 4 वर्ष के बाद फिर से दूतावास का दर्जा देने की घोषणा की?
Anonymous Quiz
7%
पाकिस्‍तान
26%
बांग्‍लादेश
16%
नेपाल
52%
अफगानिस्‍तान
❤2
केंद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के कितने वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य में राष्ट्रव्यापी समारोह मनाने का फैसला किया?
Anonymous Quiz
27%
100 वर्ष
40%
125 वर्ष
30%
150 वर्ष
3%
154 वर्ष
❤2
सामाजिक सुरक्षा के विस्‍तार के लिए किस देश को ISSA पुरस्‍कार 2025 मिला?
Anonymous Quiz
14%
ब्राजील
51%
आइसलैंड
11%
चीन
24%
भारत
मीराबाई चानू ने नॉर्वे के फोर्डे में विश्‍व भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2025 में 48 KG कैटेगरी में कौन सा पदक जीता?
Anonymous Quiz
25%
गोल्‍ड
43%
सिल्‍वर
18%
ब्रॉन्‍ज
14%
उपरोक्‍त सभी
🔥1
चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा 2025 का चुनाव कितने फेज में कराने की घोषणा की?
Anonymous Quiz
4%
एक
65%
दो
25%
तीन
7%
चार
UP APO भर्ती 2025

ऑनलाइन फॉर्म आज से 3 दिन शेष
अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2025
🤯1🤬1😢1😡1
UP APO 2025 Current Affairs


अक्टूबर 2025 (31)

तुर्की में मानव चेहरे का मानव स्तंभ खोजा गया
▪️हाल ही में दक्षिण-पूर्वी तुर्की के शानलिउर्फ़ा प्रांत में स्थित कराहांतेपे नामक नवपाषाण स्थल पर मानव स्तंभ की खोज हुई है।
▪️यह लगभग 12,000 वर्ष पुराना है (पूर्व-मृदभांड नवपाषाण काल से संबंधित)।
▪️यह एक विशाल 'T' आकार का चूना पत्थर (Limestone) का स्तंभ है। कराहांतेपे और पास के गोबेकली तेपे में इस तरह के कई 'T' आकार के स्तंभ मिले हैं, जिनके बारे में माना जाता है कि वे मानव आकृतियों का प्रतीक थे।
▪️यह खोज तुर्की के बड़े 'ताश तेपेलर' (Taş Tepeler - Stone Mounds) परियोजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य 12,000 साल पहले शिकारी-संग्राहक जीवन शैली से व्यवस्थित खेती वाले जीवन में मानव के संक्रमण को समझना है।
जॉइन करें 👉 @AoneJA
👎3🤬1😡1
चोरी और चालाकी से चोरी

भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 छोटे संगठित अपराध, के स्पष्टीकरण में एक शब्द 'चालकी से चोरी' का उल्लेख आया है । जोकि सामान्य चोरी से अलग है, अत: इसे समझाना अति आवश्यक हो जाता है ।

चोरी
▫️जब कोई व्यक्ति बेईमानी के आशय से, किसी दूसरे व्यक्ति के कब्जे में से, उसकी सहमति के बिना, किसी चल संपत्ति को लेता है, तो वह चोरी करता है। (धारा 303 में परिभाषित)
▫️इसमे संपत्ति के कब्जेधारी की सहमति नहीं होती है और संपत्ति उठाकर ले जाई जाती है।
▫️इसमें अपराधी स्वयं संपत्ति को हटाता है।
▫️इसमें पीड़ित को पता ही नहीं होता कि संपत्ति कब हटाई जा रही है (या वह हटाए जाने से सहमत नहीं होता)।
▫️उदाहरण - 'A' बिना बताए 'B' के घर से उसका मोबाइल उठाकर ले जाता है।


चालाकी से चोरी
▫️जब कोई व्यक्ति किसी को धोखा देता है और इस तरह बेईमानी या कपटपूर्वक किसी व्यक्ति को प्रेरित करता है कि वह कोई संपत्ति किसी व्यक्ति को सुपुर्द कर दे। (परिभाषित नही)
▫️इसमें संपत्ति मालिक अपनी सहमति से (धोखे के कारण), संपत्ति अपराधी को सौंपता है।
▫️इसमें अपराधी स्वयं संपत्ति नहीं हटाता। पीड़ित स्वयं संपत्ति को सौंपता है।
▫️इसमें पीड़ित को लगता है कि वह किसी वैध कारण से संपत्ति दे रहा है, लेकिन वह गलत धारणा के तहत कार्य करता है।
▫️ उदाहरण -'Y' ऑनलाइन किसी बैंक का अधिकारी बनकर 'Z' को फोन करता है और उसे बताता है कि उसका कार्ड ब्लॉक हो जाएगा, इसलिए OTP दें। 'Z' OTP देता है और अपने बैंक खाते का पैसा खो देता है। यह चालाकी से चोरी है।


चालाकी से चोरी और उद्यापन में समानता और अंतर
चालाकी से चोरी से मिलता जुलता एक अपराध उद्यापन का भी होता है । दोनों ही अपराधों में अपराधी पीड़ित की सहमति से संपत्ति प्राप्त करता है, और दोनों में ही वह सहमति बेईमानी से दूषित होती है। लेकिन दोनों में मूल अंतर है
▫️चालाकी से चोरी में में सहमति बुद्धि पर आधारित धोखे से प्राप्त की जाती है।
▫️उद्यापन में सहमति इच्छा पर आधारित भय या बल से प्राप्त की जाती है।

Join 👉🏻 @AoneJA
❤8👎1🤨1😡1
भारत का राष्ट्रीय आंदोलन (महत्वपूर्ण तथ्य भाग 1) #APO_GS

भारत के राष्ट्रीय आंदोलन की शुरुआत कांग्रेस के गठन से मानी जाती है । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress - INC) सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं थी, बल्कि वह संगठित शक्ति थी जिसने विभिन्न क्षेत्रों, धर्मों और भाषाओं के भारतीयों को एक साथ लाकर आज़ादी के लक्ष्य के लिए संघर्ष किया।

शुरुआत में इसका मुख्य उद्देश्य ब्रिटिश शासन के विरुद्ध भारतीयों को एक मंच पर लाना और संवैधानिक तरीकों से ब्रिटिश नीतियों में सुधार की मांग करना था।

1947 में आजादी मिलने के बाद, कांग्रेस भारत का प्रमुख राजनीतिक दल बन गया और स्वतंत्रता के बाद के शुरुआती दशकों में देश पर शासन किया।
#Indian_National_movement
❤5
भारत का राष्ट्रीय आंदोलन (महत्वपूर्ण तथ्य भाग 2) #APO_GS

कांग्रेस के विशेष अध्यक्ष
#Indian_National_movement
👍3
भारत का राष्ट्रीय आंदोलन (महत्वपूर्ण तथ्य भाग 3) #APO_GS

कांग्रेस के महत्वपूर्ण अधिवेशन और निर्णय
#Indian_National_movement