शांति के लिए 2025 के नोबेल पुरस्कार विजेता का नाम बताइए?
Anonymous Quiz
5%
डोनाल्ड ट्रंप
80%
मारिया मचाडो
8%
रोजर बिन्नी
7%
इमैनुएल मैक्रों
भारत ने किस पड़ोसी देश में स्थित अपने ‘तकनीकी मिशन’ को 4 वर्ष के बाद फिर से दूतावास का दर्जा देने की घोषणा की?
Anonymous Quiz
7%
पाकिस्तान
26%
बांग्लादेश
16%
नेपाल
52%
अफगानिस्तान
❤2
वायु सेना दिवस कब मनाया जाता है?
Anonymous Quiz
12%
5 अक्टूबर
14%
6 अक्टूबर
25%
7 अक्टूबर
49%
8 अक्टूबर
केंद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के कितने वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी समारोह मनाने का फैसला किया?
Anonymous Quiz
27%
100 वर्ष
40%
125 वर्ष
30%
150 वर्ष
3%
154 वर्ष
❤2
सामाजिक सुरक्षा के विस्तार के लिए किस देश को ISSA पुरस्कार 2025 मिला?
Anonymous Quiz
14%
ब्राजील
51%
आइसलैंड
11%
चीन
24%
भारत
मीराबाई चानू ने नॉर्वे के फोर्डे में विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2025 में 48 KG कैटेगरी में कौन सा पदक जीता?
Anonymous Quiz
25%
गोल्ड
43%
सिल्वर
18%
ब्रॉन्ज
14%
उपरोक्त सभी
🔥1
चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा 2025 का चुनाव कितने फेज में कराने की घोषणा की?
Anonymous Quiz
4%
एक
65%
दो
25%
तीन
7%
चार
UP APO भर्ती 2025
ऑनलाइन फॉर्म आज से 3 दिन शेष
अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2025
ऑनलाइन फॉर्म आज से 3 दिन शेष
अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2025
🤯1🤬1😢1😡1
UP APO 2025 Current Affairs
अक्टूबर 2025 (31)
तुर्की में मानव चेहरे का मानव स्तंभ खोजा गया
▪️हाल ही में दक्षिण-पूर्वी तुर्की के शानलिउर्फ़ा प्रांत में स्थित कराहांतेपे नामक नवपाषाण स्थल पर मानव स्तंभ की खोज हुई है।जॉइन करें 👉 @AoneJA
▪️यह लगभग 12,000 वर्ष पुराना है (पूर्व-मृदभांड नवपाषाण काल से संबंधित)।
▪️यह एक विशाल 'T' आकार का चूना पत्थर (Limestone) का स्तंभ है। कराहांतेपे और पास के गोबेकली तेपे में इस तरह के कई 'T' आकार के स्तंभ मिले हैं, जिनके बारे में माना जाता है कि वे मानव आकृतियों का प्रतीक थे।
▪️यह खोज तुर्की के बड़े 'ताश तेपेलर' (Taş Tepeler - Stone Mounds) परियोजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य 12,000 साल पहले शिकारी-संग्राहक जीवन शैली से व्यवस्थित खेती वाले जीवन में मानव के संक्रमण को समझना है।
👎3🤬1😡1
चोरी और चालाकी से चोरी
भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 छोटे संगठित अपराध, के स्पष्टीकरण में एक शब्द 'चालकी से चोरी' का उल्लेख आया है । जोकि सामान्य चोरी से अलग है, अत: इसे समझाना अति आवश्यक हो जाता है ।
चोरी
▫️जब कोई व्यक्ति बेईमानी के आशय से, किसी दूसरे व्यक्ति के कब्जे में से, उसकी सहमति के बिना, किसी चल संपत्ति को लेता है, तो वह चोरी करता है। (धारा 303 में परिभाषित)
▫️इसमे संपत्ति के कब्जेधारी की सहमति नहीं होती है और संपत्ति उठाकर ले जाई जाती है।
▫️इसमें अपराधी स्वयं संपत्ति को हटाता है।
▫️इसमें पीड़ित को पता ही नहीं होता कि संपत्ति कब हटाई जा रही है (या वह हटाए जाने से सहमत नहीं होता)।
▫️उदाहरण - 'A' बिना बताए 'B' के घर से उसका मोबाइल उठाकर ले जाता है।
चालाकी से चोरी
▫️जब कोई व्यक्ति किसी को धोखा देता है और इस तरह बेईमानी या कपटपूर्वक किसी व्यक्ति को प्रेरित करता है कि वह कोई संपत्ति किसी व्यक्ति को सुपुर्द कर दे। (परिभाषित नही)
▫️इसमें संपत्ति मालिक अपनी सहमति से (धोखे के कारण), संपत्ति अपराधी को सौंपता है।
▫️इसमें अपराधी स्वयं संपत्ति नहीं हटाता। पीड़ित स्वयं संपत्ति को सौंपता है।
▫️इसमें पीड़ित को लगता है कि वह किसी वैध कारण से संपत्ति दे रहा है, लेकिन वह गलत धारणा के तहत कार्य करता है।
▫️ उदाहरण -'Y' ऑनलाइन किसी बैंक का अधिकारी बनकर 'Z' को फोन करता है और उसे बताता है कि उसका कार्ड ब्लॉक हो जाएगा, इसलिए OTP दें। 'Z' OTP देता है और अपने बैंक खाते का पैसा खो देता है। यह चालाकी से चोरी है।
चालाकी से चोरी और उद्यापन में समानता और अंतर
चालाकी से चोरी से मिलता जुलता एक अपराध उद्यापन का भी होता है । दोनों ही अपराधों में अपराधी पीड़ित की सहमति से संपत्ति प्राप्त करता है, और दोनों में ही वह सहमति बेईमानी से दूषित होती है। लेकिन दोनों में मूल अंतर है
▫️चालाकी से चोरी में में सहमति बुद्धि पर आधारित धोखे से प्राप्त की जाती है।
▫️उद्यापन में सहमति इच्छा पर आधारित भय या बल से प्राप्त की जाती है।
Join 👉🏻 @AoneJA
❤8👎1🤨1😡1
भारत का राष्ट्रीय आंदोलन (महत्वपूर्ण तथ्य भाग 1) #APO_GS
भारत के राष्ट्रीय आंदोलन की शुरुआत कांग्रेस के गठन से मानी जाती है । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress - INC) सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं थी, बल्कि वह संगठित शक्ति थी जिसने विभिन्न क्षेत्रों, धर्मों और भाषाओं के भारतीयों को एक साथ लाकर आज़ादी के लक्ष्य के लिए संघर्ष किया।
शुरुआत में इसका मुख्य उद्देश्य ब्रिटिश शासन के विरुद्ध भारतीयों को एक मंच पर लाना और संवैधानिक तरीकों से ब्रिटिश नीतियों में सुधार की मांग करना था।
1947 में आजादी मिलने के बाद, कांग्रेस भारत का प्रमुख राजनीतिक दल बन गया और स्वतंत्रता के बाद के शुरुआती दशकों में देश पर शासन किया।
#Indian_National_movement
❤5
भारत का राष्ट्रीय आंदोलन (महत्वपूर्ण तथ्य भाग 2) #APO_GS
कांग्रेस के विशेष अध्यक्ष
#Indian_National_movement
👍3
भारत का राष्ट्रीय आंदोलन (महत्वपूर्ण तथ्य भाग 3) #APO_GS
कांग्रेस के महत्वपूर्ण अधिवेशन और निर्णय
#Indian_National_movement
UP APO 2025 Current Affairs
अक्टूबर 2025 (32)
वैश्विक वन्यजीव मेले का आयोजन
▪10 से 12 अक्टूबर 2025 को वैश्विक वन्यजीव मेले (Global Wildlife Fair) का आयोजन कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया नई दिल्ली, भारत में किया गया।
▪यह आयोजन दिल्ली पर्यटन विभाग और एशियन एडवेंचर्स के सहयोग से सम्पन्न हुआ ।
▪इसका मुख्य उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म (पारिस्थितिक पर्यटन) को बढ़ावा देना तथा दिल्ली की समृद्ध जैव विविधता को प्रदर्शित करना था ।
▪यह दिल्ली में आयोजित होने वाला अपनी तरह का पहला 'वैश्विक वन्यजीव मेला' था।
जॉइन करें 👉 @AoneJA
👍1
UP APO 2025 Current Affairs
अक्टूबर 2025 (33)
मिसेज यूनिवर्स बनी भारत की शेरी सिंह
▪मिसेज़ यूनिवर्स 2025 का खिताब भारत की शेरी सिंह ने जीता है।
▪यह पहली बार है जब किसी भारतीय महिला ने मिसेज़ यूनिवर्स का खिताब जीता है।
▪मिसेज़ यूनिवर्स 2025 का आयोजन फिलीपींस की राजधानी मनीला में हुआ था ।
▪यह मिसेज़ यूनिवर्स प्रतियोगिता का 48वां संस्करण था।
▪शेरी सिंह ने दुनिया भर से आई 120 से अधिक विवाहित महिलाओं के बीच यह खिताब जीतकर इतिहास रचा है। वह उत्तर प्रदेश के नोएडा की निवासी हैं और इससे पहले मिसेज़ इंडिया 2025 का खिताब भी जीत चुकी थीं।
जॉइन करें 👉 @AoneJA
👍1
UP APO 2025 Current Affairs
अक्टूबर 2025 (34)
टाइम मैगजीन की प्रतिष्ठित 'टाइम 100 नेक्स्ट' 2025 सूची में शामिल भारतीय
▪भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल को टाइम मैगजीन (TIME Magazine) की प्रतिष्ठित 'टाइम 100 नेक्स्ट' (TIME100 Next) 2025 सूची में शामिल किया गया है।जॉइन करें 👉 @AoneJA
▪यशस्वी जायसवाल को उन युवा सितारों और नेताओं में शामिल किया गया है जो अपने-अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रभाव डाल रहे हैं।
▪यशस्वी जायसवाल इस सूची में जगह बनाने वाले दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर हैं।
▪यह मिसेज़ यूनिवर्स प्रतियोगिता का 48वां संस्करण था ।
▪23 वर्षीय इस बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज को उनकी शानदार प्रतिभा और क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में उनके तेजी से बढ़ते दबदबे के लिए यह सम्मान मिला है।
❤1👍1
UP APO 2025 Current Affairs
अक्टूबर 2025 (35)
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस : 11 अक्टूबर
▪अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस (International Day of the Girl Child) हर साल 11 अक्टूबर को विश्व स्तर पर मनाया जाता है।जॉइन करें 👉 @AoneJA
▪यह दिन लड़कियों के अधिकारों, उनके सामने आने वाली चुनौतियों और उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।
▪संयुक्त राष्ट्र (UN) और यूनिसेफ (UNICEF) के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 का थीम है: "The girl I am, the change I lead: Girls on the frontlines of crisis" (जिसका अर्थ है: "मैं जो लड़की हूँ, वह बदलाव जिसका मैं नेतृत्व करती हूँ: संकट की अग्रिम पंक्ति में लड़कियाँ")
👍1
UP APO 2025 Current Affairs
अक्टूबर 2025 (36)
नोबल पुरस्कार 2025 (अर्थशास्त्र)
▪नोबेल पुरस्कार अर्थशास्त्र 2025 (आधिकारिक तौर पर, आर्थिक विज्ञान में स्वेरिजेस रिक्सबैंक पुरस्कार) निम्नलिखित तीन अर्थशास्त्रियों को प्रदान किया गया है:
1. जोएल मोकिर (Joel Mokyr)
2. फिलिप अघियन (Philippe Aghion)
3. पीटर हॉविट (Peter Howitt)
▪️उन्हें यह पुरस्कार "नवाचार-संचालित आर्थिक विकास की व्याख्या करने" के लिए दिया गया है।
उनके काम का मुख्य योगदान
▫️जोएल मोकिर को "तकनीकी प्रगति के माध्यम से सतत विकास के लिए पूर्वापेक्षाओं की पहचान" करने के लिए सम्मानित किया गया है।
▫️फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को संयुक्त रूप से "रचनात्मक विनाश (Creative Destruction) के माध्यम से सतत विकास के सिद्धांत" के लिए सम्मानित किया गया है।
▪️उनके शोध से पता चलता है कि नवाचार और तकनीकी प्रगति किस तरह अर्थव्यवस्थाओं को लगातार आगे बढ़ने और समृद्ध होने में मदद करते हैं, जहाँ नई तकनीकें और उत्पाद पुराने को विस्थापित करते हैं।
▪️यह पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत में स्थापित मूल पाँच नोबेल पुरस्कारों में शामिल नहीं था, बल्कि इसे 1968 में स्वीडन के केंद्रीय बैंक (स्वेरिजेस रिक्सबैंक) द्वारा स्थापित किया गया था, और यह पहली बार 1969 में प्रदान किया गया।
जॉइन करें 👉 @AoneJA
UP APO 2025 Current Affairs
अक्टूबर 2025 (37)
अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ का सदस्य बना आर्मेनिया
▪हाल ही में आर्मेनिया अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) का नवीनतम सदस्य देश बन गया है।
▪यह घोषणा अबू धाबी (संयुक्त अरब अमीरात) में आयोजित IUCN विश्व संरक्षण कांग्रेस 2025 के दौरान की गई।
▪2025 विश्व संरक्षण कांग्रेस में आर्मेनिया के अलावा ताजिकिस्तान, मार्शल द्वीप समूह, गैबॉन, तुवालु और ज़िम्बाब्वे सहित 6 राज्यों को भी नए सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, लेकिन राज्य सदस्य के रूप में आर्मेनिया सबसे नया शामिल होने वाला देश है।
▪️अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे विविध पर्यावरण नेटवर्क है। इसकी स्थापना 1948 में हुई थी और इसका मुख्यालय ग्लैंड, स्विट्जरलैंड में है ।
▪IUCN - International Union for Conservation of Nature (अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ)। इसे पहले 'वर्ल्ड कंजर्वेशन यूनियन' के नाम से जाना जाता था।
जॉइन करें 👉 @AoneJA
UP APO 2025 Current Affairs
अक्टूबर 2025 (38)
भारत की पहली मानसिक स्वास्थ्य राजदूत : दीपिका पादुकोण
▪भारत की पहली मानसिक स्वास्थ्य राजदूत (First Mental Health Ambassador of India) अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बनी हैं।
▪उन्हें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा इस भूमिका के लिए नियुक्त किया गया है।
▪यह घोषणा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (World Mental Health Day - 10 अक्टूबर, 2025) के अवसर पर की गई थी।
▪दीपिका पादुकोण अपने फाउंडेशन 'द लिव लव लाफ' (The Live Love Laugh Foundation - TLLLF) के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए लंबे समय से काम कर रही हैं।
▪यह नियुक्ति मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े कलंक (Stigma) को कम करने और पूरे देश में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
जॉइन करें 👉 @AoneJA