𝐀 𝐨𝐧𝐞 𝐉𝐮𝐝𝐢𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐀𝐜𝐚𝐝𝐞𝐦𝐲 (करें अपनी तैयारी बेहतर)
3.76K subscribers
1.57K photos
45 videos
207 files
1.22K links
A one Judicial Academy-Hindi
विधि संबंधी परीक्षाओं की "करें अपनी तैयारी बेहतर"

Youtube
www.youtube.com/@AOneJA

Facebook
www.facebook.com/profile.php?id=61550835132932

Instagram
https://instagram.com/a_one_ja

Chat with us 👇
http://t.me/AoneJAhelp_bot
Download Telegram
UP APO 2025 Current Affairs


अक्टूबर 2025 (54)

प्रधानमंत्री मोदी ने INS विक्रांत पर नौसेना के जवानों के संग मनाई दिवाली
▪️​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी वार्षिक परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष की दिवाली देश के बहादुर सशस्त्र बलों के जवानों के साथ मनाई।
▪️20 अक्टूबर, 2025 को दिवाली के शुभ अवसर पर, प्रधानमंत्री गोवा और कारवार के तटों के पास पश्चिमी समुद्री सीमा में तैनात स्वदेशी विमानवाहक पोत (Indigenous Aircraft Carrier) आईएनएस विक्रांत (INS Vikrant) पर नौसेना कर्मियों के साथ शामिल हुए।

​आत्मनिर्भरता का प्रतीक 'विक्रांत'
​प्रधानमंत्री ने भारतीय नौसेना के अधिकारियों और नाविकों को संबोधित करते हुए आईएनएस विक्रांत की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह युद्धपोत केवल एक सैन्य उपकरण नहीं है, बल्कि 'आत्मनिर्भर भारत' की क्षमता, प्रतिभा और वैश्विक प्रभाव का एक जीवंत प्रमाण है।
▪️उन्होंने नौसैनिकों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी भाग लिया और मिग-29के (MiG-29K) लड़ाकू विमानों के संचालन का प्रदर्शन भी देखा।

जॉइन करें 👉 @AoneJA
UGC NET पेपर 1 कैसे तैयार करें

UGC NET पेपर 1 (सामान्य पेपर) को तैयार करना चुनौतीपूर्ण लग सकता है क्योंकि इसमें शिक्षण योग्यता से लेकर अनुसंधान, संचार और डेटा व्याख्या तक 10 अलग-अलग विषय शामिल होते हैं।

पेपर 1 में 10 यूनिट हैं, और हर यूनिट से 5 प्रश्न (कुल 50 प्रश्न) आते हैं। 2 अंक प्रति प्रश्न (कुल 100 अंक)।

रणनीति - 10 इकाइयों को दो मुख्य समूहों में विभाजित करें :

1. ​सिद्धांत-केंद्रित (Theory-Centric)
▪️शिक्षण योग्यता (Teaching Aptitude),
▪️अनुसंधान योग्यता (Research Aptitude),
▪️संचार (Communication),
▪️उच्च शिक्षा प्रणाली (Higher Education System),
▪️आईसीटी (ICT)।

2. ​अभ्यास-केंद्रित (Practice-Centric)
▪️डेटा इंटरप्रिटेशन (DI),
▪️लॉजिकल रीजनिंग (LR),
▪️गणितीय तर्क (Mathematical Reasoning),
▪️रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (RC),
▪️पर्यावरण (People & Environment)।

लक्ष्य

पहले सिद्धांत वाले भाग को पूरा करें, फिर अभ्यास वाले भाग पर प्रतिदिन समय दें।

सफलता के लिए मुख्य टिप्स (Key Tips for Success)

1. ​पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र (PYQs): पिछले 5-7 वर्षों के प्रश्न पत्रों (Previous Year Question Papers) को कम से कम दो बार हल करें। यह समझने में मदद करता है कि NTA किस प्रकार के प्रश्न पूछता है।

2. ​मॉक टेस्ट (Mock Tests) : परीक्षा से एक महीना पहले हर सप्ताह कम से कम 2 मॉक टेस्ट दें। समय प्रबंधन (Time Management) पर विशेष ध्यान दें।

3. ​नोट्स : हर यूनिट के लिए छोटे, संक्षिप्त नोट्स (Micro Notes) बनाएँ। परीक्षा से ठीक पहले ये बहुत उपयोगी होते हैं।

4. ​नकारात्मक अंकन नहीं : चूँकि UGC NET में कोई नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं है, इसलिए सभी 50 प्रश्नों का प्रयास करें।

​
याद रखें, पेपर 1 कठिन नहीं, बल्कि विविध है। यदि आप प्रतिदिन 2-3 घंटे भी देते हैं और प्रत्येक यूनिट को गंभीरता से लेते हैं, तो आप आसानी से 75+ अंक प्राप्त कर सकते हैं।


यह संपूर्ण लेख नही है बल्कि संपूर्ण लेख का 1/3 ​भाग है ।
❤12😡1
इस दुनिया मे कुछ भी परमानेंट नही होता।
यहाँ तक कि परेशानियाँ भी नही....

सुप्रभात 🙏
👍18🙏4
मशहूर एक्‍टर गोवर्धन असरानी का निधन 20 अक्‍टूबर 2025 को हो गया, उन्‍हें किस फिल्‍म में जेलर की भूमिका के लिए याद किया जाता है, जिसका संवाद था “हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं”?
Anonymous Quiz
7%
कूली
25%
बावर्ची
11%
अभिमान
57%
शोले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस युद्धपोत पर दीपावली मनाई?
Anonymous Quiz
27%
INS विक्रमादित्‍य
52%
INS विक्रांत
11%
INS तलवार
10%
INS रणविजय
मां से बच्चे में तीन गंभीर रोगों (HIV, HBV, Syphilis) का संक्रमण रोकने वाला पहला देश कौन बना?
Anonymous Quiz
18%
भारत
33%
जापान
38%
मालदीव
11%
इंडोनेशिया
❤2
भारत में महिलाओं की श्रम शक्ति में भागीदारी दर (LFPR) 2023-24 में बढ़कर कितना हो गया?
Anonymous Quiz
13%
23.3%
49%
31.2%
30%
40.5%
8%
41.7%
👍2
UP APO 2025 Current Affairs


अक्टूबर 2025 (61)

24 अक्टूबर : संयुक्त राष्ट्र दिवस 2025
▪️24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के लागू होने के दिन को 'संयुक्त राष्ट्र दिवस' के रूप में हर साल मनाया जाता है ।
▪️2025 में संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के 80 साल पूरे हुए हैं, जो अंतरराष्ट्रीय शांति, सहयोग और मानवाधिकारों के लिए संयुक्त वैश्विक प्रयास का प्रतीक है ।
▪️1945 में UN की स्थापना के समय इसकी सदस्य संख्या 51 थी, जो अब बढ़कर 193 हो चुकी है और भारत भी उसकी संस्थापक सदस्यता रखता है ।
▪️UN के मुख्य उद्देश्य हैं: अंतरराष्ट्रीय शांति बनाए रखना, राष्ट्रों के बीच दोस्ती बढ़ाना, अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना, और वैश्विक समस्याओं का समाधान निकालना ।
▪️ 2025 की थीम तथा महत्व : 2025 में संयुक्त राष्ट्र दिवस की थीम “Education Shapes the Future” (शिक्षा भविष्य को आकार देती है) रखी गई है, जिसमें सतत् विकास के लक्ष्यों (SDG 4: Quality Education) पर बल दिया गया।
ज्वाइन 👉 WhatsApp Channle
❤3
UP APO 2025 Current Affairs


अक्टूबर 2025 (62)

सऊदी अरब ने 'कफाला प्रणाली' को समाप्त किया
▪️सऊदी अरब ने औपचारिक रूप से दशकों पुरानी और विवादास्पद कफाला श्रम प्रायोजन प्रणाली (Kafala Labour Sponsorship System) को समाप्त कर दिया है।
▪️यह सुधार खाड़ी क्षेत्र में कामगारों के अधिकारों और मानवाधिकारों की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
▪️इस निर्णय से सऊदी अरब में कार्यरत 1.3 करोड़ से अधिक विदेशी श्रमिकों, जिनमें 25 लाख से अधिक भारतीय प्रवासी शामिल हैं, को सीधा लाभ मिलेगा।
▪️यह निर्णय क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के 'विजन 2030' (Vision 2030) का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था का आधुनिकीकरण करना और वैश्विक छवि को सुधारना है।

कफाला (Kafala) प्रणाली क्या थी ?
यह एक स्पॉन्सरशिप (Sponsorship) मॉडल था, जिसके तहत एक विदेशी श्रमिक को 'कफील' (स्थानीय नियोक्ता/प्रायोजक) से जोड़ा जाता था। कफील के पास श्रमिक के कानूनी दर्जे, नौकरी बदलने, देश छोड़ने (Exit Visa) और यहाँ तक कि उसके पासपोर्ट पर भी अत्यधिक नियंत्रण होता था।

नए श्रम सुधार के मुख्य लाभ:
▪️श्रमिक अब नियोक्ता की अनुमति के बिना नौकरी बदल सकते हैं।
▪️श्रमिकों को देश छोड़ने के लिए नियोक्ता के एग्जिट वीज़ा (Exit Visa) की आवश्यकता नहीं होगी।
▪️शोषण या दुर्व्यवहार की स्थिति में श्रमिकों को कानूनी शिकायत प्लेटफॉर्म तक सीधी पहुँच मिलेगी।
ज्वाइन 👉 WhatsApp Channle
❤3
⚠️ Last Date for Application

📌 AIBE XX  28 October 2025

📌 UGC NET December 2025
7 November 2025
UNDERTAKING-AIBE.pdf
187.1 KB
जिन लोगो का स्टेट बार मे एडवोकेट पंजीकरण नही है । और AIBE देना चाहते है। उन्हे यह Undertaking देना होता है।

इसका प्रिंट निकाल के, इसे भर के और हस्ताक्षर करना होता है। उसके बाद इसे online form मे अपलोड करना होता है।
❤3
APO 2025 वैदिक सभ्यता MCQ.pdf
276.4 KB
भारतीय इतिहास के प्रश्नो की महत्वपूर्ण श्रृंखला भाग 3 वैदिक सभ्यता, न सिर्फ UP APO के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि आगामी सिविल जज की भर्ती मे भी उपयोगी साबित होगी।

भाग 1 यहाँ देखे 👉 पाषाण काल
भाग 2 यहाँ देखे 👉 सिंधु सभ्यता
👍2
हाल ही में किस राज्य को औपचारिक रूप से 'अत्यधिक गरीबी मुक्त' राज्य घोषित किया जाएगा?
Anonymous Quiz
13%
तमिलनाडु
63%
केरल
12%
कर्नाटक
12%
आंध्र प्रदेश
👍2
UP APO की प्रारंभिक परीक्षा जनवरी में होने के आसार नहीं ।
जाएगा फरवरी या मार्च ।
🥰15👎2😐2
UP APO 2025 Current Affairs


अक्टूबर 2025 (64)
ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला की जगह लेगा भारत का पहला ग्लास सस्पेंशन ब्रिज 'बजरंग सेतु'
▪️पवित्र गंगा नदी पर बन रहा आधुनिक बजरंग सेतु (Bajrang Setu) जल्द ही 100 साल पुराने और सुरक्षा कारणों से बंद हो चुके ऐतिहासिक लक्ष्मण झूला का विकल्प बनेगा, जिससे तीर्थनगरी में पर्यटन को नया आयाम मिलेगा।
▪️बजरंग सेतु को भारत का पहला केबल ग्लास सस्पेंशन ब्रिज माना जा रहा है। यह पुल उत्तराखंड के ऋषिकेश में टिहरी और पौड़ी जिलों को जोड़ते हुए, ऐतिहासिक लक्ष्मण झूला (Lakshman Jhula - LJ) का स्थान लेगा। यह पुल सुरक्षा कारणों से वर्ष 2019 में स्थायी रूप से बंद किए गए पुराने झूले की जगह लेगा।
▪️अक्टूबर 2025 की स्थिति के अनुसार, पुल का निर्माण कार्य लगभग 90% पूरा हो चुका है, और इसे दिसंबर 2025 तक खोल दिए जाने की संभावना है।
▪️लगभग ₹69 करोड़ की लागत से बन रहे इस 132 मीटर लंबे पुल की विशिष्टता यह है कि इसमें दोपहिया वाहनों के लिए एक स्टील डेक के साथ-साथ पैदल यात्रियों के लिए एक विशेष कांच का फुटपाथ (Glass Walkway) भी होगा।
▪️सुरक्षा के लिए, इस फुटपाथ में 12MM के पाँच लेयर टफन ग्लास का उपयोग किया गया है।
ज्वाइन 👉 WhatsApp Channle
❤2