𝐀 𝐨𝐧𝐞 𝐉𝐮𝐝𝐢𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐀𝐜𝐚𝐝𝐞𝐦𝐲 (करें अपनी तैयारी बेहतर)
3.76K subscribers
1.6K photos
45 videos
209 files
1.24K links
A one Judicial Academy-Hindi
विधि संबंधी परीक्षाओं की "करें अपनी तैयारी बेहतर"

Youtube
www.youtube.com/@AOneJA

Facebook
www.facebook.com/profile.php?id=61550835132932

Instagram
https://instagram.com/a_one_ja

Chat with us 👇
http://t.me/AoneJAhelp_bot
Download Telegram
2025_के_सुप्रीम_कोर्ट_के_100_महत्वपूर्ण_फैसले_पार्ट_1_1_25.pdf
1.4 MB
2025 के सुप्रीम कोर्ट के 100 महत्वपूर्ण निर्णय (भाग 1)

स्त्रोत - लाइव लॉ हिन्दी
❤7🔥1
2025_के_सुप्रीम_कोर्ट_के_100_महत्वपूर्ण_फैसले_पार्ट_2_26_50.pdf
1.3 MB
2025 के सुप्रीम कोर्ट के 100 महत्वपूर्ण निर्णय (भाग 2)

स्त्रोत - लाइव लॉ हिन्दी
❤7🫡1
2025_के_सुप्रीम_कोर्ट_के_100_महत्वपूर्ण_फैसले_पार्ट_3_51_75.pdf
1.4 MB
2025 के सुप्रीम कोर्ट के 100 महत्वपूर्ण निर्णय (भाग 3)

स्त्रोत - लाइव लॉ हिन्दी
❤7🫡1
देश में महिला साक्षरता की भारी कमी है क्योंकि यहां की महिलाओं को कभी बंधन मुक्त होने ही नहीं दिया गया।

महान समाजसेवी एवं देश की प्रथम अध्यापिका क्रान्तिज्योति माता सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर शत् शत् नमन।🙏🏻💐
🙏6🫡4❤1
📌 पायी गयी त्रुटि संख्या 1 पर ध्यान दें -
धारा 66 BNSS

हिन्दी के लगभग सभी बेयर एक्ट मे समन की तामिल परिवार के पुरुष सदस्य पर की जा सकती है, लिखा है । जोकि 🙅‍♂ गलत है ।

जबकि अंग्रेजी संस्करण में some adult member of his family लिखा हुआ है । जिसका मतलब है परिवार के किसी भी वयस्क सदस्य (पुरुष या महिला) पर समन की तामील की जा सकती है ।

अत: अंग्रेजी का संस्करण ही सही माना जाएगा । इसलिए हिंदी माध्यम के सभी लोग सही कर लें । हिन्दी वालो के साथ बड़ी ही दुविधा है ये ।

विधायिका द्वारा सभी अधिनियम मूल रूप से अंग्रेजी में बनाए जाते है । इसलिए अंग्रेजी को प्रामाणिक माना जाता है ।
And Share this post to all Hindi students.

Join 👉🏻 https://t.me/AoneJa
👍6❤1✍1
वेनेजुएला संकट और अमेरिका द्वारा राष्ट्रपति निकोलस मदुरो की गिरफ्तारी

वेनेजुएला संकट और हाल ही में राष्ट्रपति निकोलस मदुरो की गिरफ्तारी एक अत्यंत गंभीर अंतरराष्ट्रीय घटना है।

वेनेज़ुएला संकट क्या है ?
वेनेजुएला लंबे समय से एक गहरे राजनीतिक, आर्थिक और मानवीय संकट से गुजर रहा है। इसके मुख्य कारण निम्नलिखित हैं:
▪️आर्थिक पतन: दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार होने के बावजूद, कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार के कारण यहाँ की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो गई है। यहाँ की मुद्रा की कीमत लगभग शून्य हो गई है और लोग भुखमरी का सामना कर रहे हैं।
▪️राजनीतिक अस्थिरता: 2013 में ह्यूगो शावेज की मृत्यु के बाद निकोलस मदुरो सत्ता में आए। विपक्ष और कई देशों (जैसे अमेरिका) ने 2018 और 2024 के चुनावों को "फर्जी" करार दिया और मदुरो को एक तानाशाह माना।
▪️मानवीय पलायन: इस संकट के कारण अब तक लगभग 80 लाख लोग देश छोड़कर भाग चुके हैं।
▪️दमनकारी शासन: मदुरो सरकार पर विपक्ष को जेल में डालने, मानव अधिकारों के उल्लंघन और विरोध प्रदर्शनों को हिंसा से कुचलने के गंभीर आरोप हैं।

अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो की गिरफ्तारी

3 जनवरी, 2026 को अमेरिका ने एक ऐतिहासिक सैन्य ऑपरेशन "ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व" (Operation Absolute Resolve) के जरिए मदुरो को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के मुख्य कारण
▪️नार्को-टेररिज्म : अमेरिका ने मदुरो पर 'कार्टेल ऑफ द सन्स' (Cartel of the Suns) नामक ड्रग तस्करी नेटवर्क चलाने का आरोप लगाया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अमेरिका में भारी मात्रा में कोकेन भेजने की साजिश रची।
▪️इनामी राशि: अमेरिका ने मदुरो की गिरफ्तारी के लिए 5 करोड़ डॉलर का इनाम रखा था।
▪️अवैध शासन: अमेरिका 2019 से ही मदुरो को वेनेजुएला का वैध राष्ट्रपति नहीं मानता है। अमेरिकी अधिकारियों का तर्क है कि यह एक सैन्य हमला नहीं, बल्कि एक "कानूनी गिरफ्तारी अभियान" था।

वर्तमान स्थिति
▪️मदुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोर्स को हिरासत में लेकर न्यूयॉर्क ले जाया गया है, जहाँ उन पर संघीय अदालत में मुकदमा चलाया जाएगा।
▪️वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट ने उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को देश का अंतरिम (कार्यवाहक) राष्ट्रपति नियुक्त किया है।
▪️अमेरिकी ने डेल्सी रोड्रिग्ज को देश का अंतरिम (कार्यवाहक) राष्ट्रपति के रूप में मान्यता नहीं दी है लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका एक "सही संक्रमण" होने तक वेनेजुएला का शासन चलाने में मदद करेगा।
Join 👉🏻 @AoneJA
#Mains_GS (मुख्य परीक्षा विशेष)

नार्को-टेररिज्म का के बारे में

यह शब्द 'नार्कोटिक्स' (नशीली दवाएं) और 'टेररिज्म' (आतंकवाद) के मेल से बना है। जब आतंकवादी संगठन या विद्रोही समूह अपनी हिंसक गतिविधियों और राजनीतिक एजेंडे के लिए धन जुटाने हेतु अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी का सहारा लेते हैं, तो इसे नार्को-टेररिज्म कहा जाता है।

उद्देश्य : इसका मुख्य उद्देश्य ड्रग्स के व्यापार से अरबों डॉलर कमाना है ताकि हथियार खरीदे जा सकें, प्रशिक्षण शिविर चलाए जा सकें और सरकारों को अस्थिर किया जा सके।

नार्को-टेररिज्म कैसे काम करता है?
▪️सुरक्षा के बदले कर : आतंकवादी समूह ड्रग तस्करों को सुरक्षित मार्ग और सुरक्षा प्रदान करते हैं और बदले में उनसे 'प्रोटेक्शन टैक्स' लेते हैं।
▪️सीधे व्यापार में भागीदारी: कई मामलों में (जैसे वेनेजुएला के 'कार्टेल ऑफ द सन्स' मामले में), सरकारी या सैन्य अधिकारी खुद ड्रग कार्टेल के साथ मिलकर व्यापार करने लगते हैं।
▪️सामाजिक प्रभाव: यह न केवल अपराध को बढ़ावा देता है, बल्कि युवाओं में नशे की लत फैलाकर पूरे समाज की नींव कमजोर करता है।


भारत के संदर्भ में नार्को-टेररिज्म
▪️गोल्डन क्रीसेंट और गोल्डन ट्रायंगल: भारत इन दो प्रमुख ड्रग उत्पादक क्षेत्रों के बीच स्थित है। पाकिस्तान की सीमा से सटे पंजाब और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में ISI और आतंकवादी समूहों द्वारा ड्रोन के जरिए ड्रग्स भेजना नार्को-टेररिज्म का एक प्रमुख उदाहरण है।
▪️कानूनी प्रावधान: भारत में NDPS एक्ट (1985) और UAPA के तहत नार्को-टेररिज्म से जुड़ी गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाती है।
Join 👉🏻 @AoneJA
❤4
वेनेजुएला के बारे में

वेनेजुएला, जो आधिकारिक तौर पर बोलीवेरियन रिपब्लिक ऑफ वेनेजुएला के नाम से जाना जाता है, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी तट पर स्थित एक अत्यंत महत्वपूर्ण देश है।

👉 राजधानी: कराकास
👉 मुद्रा: वेनेजुएला बोलीवर (VES) - यह वर्तमान में अत्यधिक मुद्रास्फीति का सामना कर रही है।
👉 भाषा : स्पेनिश
👉 भौगोलिक स्थिति : यह दक्षिण अमेरिका के उत्तर में स्थित है। इसके उत्तर में कैरिबियन सागर और अटलांटिक महासागर, दक्षिण में ब्राजील, पूर्व में गुयाना और पश्चिम में कोलंबिया है।

प्राकृतिक और आर्थिक संसाधन
▪️दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार : वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा प्रमाणित तेल भंडार है, जो सऊदी अरब से भी अधिक है।
▪️प्राकृतिक आश्चर्य: दुनिया का सबसे ऊँचा जलप्रपात 'एंजेल फॉल्स' (Angel Falls) यहीं स्थित है, जिसकी ऊँचाई लगभग 979 मीटर है।
▪️विविधता: यह देश एंडीज पर्वतमाला, विशाल मैदानों और अमेज़न वर्षावनों का मिश्रण है।


प्रमुख मुद्दे और चुनौतियाँ
▪️हाइपरइन्फ्लेशन : यहाँ की अर्थव्यवस्था इतनी खराब हो गई है कि नोटों की कीमत कागज के टुकड़ों के बराबर रह गई है। लोग बुनियादी सामान (खाना, दवा) खरीदने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
▪️राजनीतिक संकट : पिछले कई वर्षों से यहाँ निकोलस मदुरो की सरकार और विपक्षी नेताओं के बीच सत्ता संघर्ष चल रहा है, जिसके कारण अमेरिका ने इस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हुए हैं।
▪️मानवीय संकट : गरीबी और हिंसा के कारण लाखों लोग देश छोड़कर पड़ोसी देशों में शरण ले रहे हैं।

Join 👉🏻 @AoneJA
❤2
📌 पायी गयी त्रुटि संख्या 2 पर ध्यान दें -
धारा 94 BNSS

हिन्दी के लगभग सभी बेयर एक्ट मे " दस्तावेज या अन्य वस्तु लिखा है । जोकि अपूर्ण है ।

जबकि अंग्रेजी संस्करण में any document, elctronic communication, including communication devices, which is likely to contain digital evidence लिखा हुआ है । जिसका मतलब है कोई दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक संचार (जैसे व्हाट्सएप, ईमेल आदि), संचार उपकरण ( जैसे कम्प्यूटर, मोबाइल आदि) और अन्य कोई भी भौतिक चीज से है ।

अत: अंग्रेजी का संस्करण ही सही माना जाएगा । इसलिए हिंदी माध्यम के सभी लोग सही कर लें ।

विधायिका द्वारा सभी अधिनियम मूल रूप से अंग्रेजी में बनाए जाते है । इसलिए अंग्रेजी को प्रामाणिक माना जाता है ।

And Share this post to all Hindi students.

Join 👉🏻 https://t.me/AoneJa
👍6❤2✍1
📌 पायी गयी त्रुटि संख्या 3 पर ध्यान दें -
धारा 35(7) BNSS

हिन्दी के बहुत से बेयर एक्ट मे "पुलिस उपनिरीक्षक" लिखा है । जोकि गलत है ।

जबकि अंग्रेजी संस्करण में Deputy Supretendent of Pilice लिखा हुआ है । जिसका मतलब है सहायक पुलिस अधीक्षक (DSP) से है ।

अत: अंग्रेजी का संस्करण ही सही माना जाएगा । इसलिए हिंदी माध्यम के सभी लोग सही कर लें ।

विधायिका द्वारा सभी अधिनियम मूल रूप से अंग्रेजी में बनाए जाते है । इसलिए अंग्रेजी को प्रामाणिक माना जाता है ।

And Share this post to all Hindi students.

Join 👉🏻 https://t.me/AoneJa
👍5❤4
संदेशे आते है । सॉन्ग

शुरू वाला - बॉर्डर 2 👍
बाद वाला - बॉर्डर ❤️

कौनसा अच्छा है ?
❤16👍2🤬2
26 जनवरी परेड देखने का अवसर

अगर किसी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को होने वाली सेना की परेड व झांकी देखनी है तो टिकट मिलने शुरू हो गए है।
▪️टिकट बुकिंग ऑनलाइन व ऑफलाइन - 5 से 14 जनवरी
▪️टिकट शुल्क - 20 और 100 रुपए
▪️आधिकारिक वेबसाइट aamantran.mod.gov.in
▪️ऑफलाइन बूथ - सेना भवन, शास्त्री भवन, जंतर मंतर, संसद भवन, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन और कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन (सभी दिल्ली) ।
▪️वैध ID कार्ड अनिवार्य
❤2
यदि तत्काल गिरफ्तारी की आवश्यकता है और पुलिस उपलब्ध नहीं है, तो वारंट किसको निर्दिष्ट किया जाएगा ?
Anonymous Quiz
52%
किसी भी व्यक्ति को
13%
पुलिस के उपलब्ध होने पर पुलिस को ही
3%
पीड़ित को
32%
न्यायालय के किसी अधिकारी को
❤2👍2
देश के सभी राज्यो मे पिछले 5 सालों से (1 दिसंबर 2025 तक) जिला एवं अधीनस्थ न्यायालय मे कुल रिक्तियाँ - सरकार ने राज्य सभा मे दिया जवाब
क्या आप जानते है ?
Bare Act को हिन्दी मे नंगा अधिनियम कहते है 🤣

इसका अर्थ उस कानून से होता है जिसमें केवल संसद या विधायिका द्वारा पारित शब्दों को रखा जाता है, उसमें कोई व्याख्या या कॉमेंट्री शामिल नहीं होती है | इसीलिए इसको नंगा अधिनियम कहा जाता है | हालांकि कानूनी शब्दवाली मे इसे यथावत अधिनियम भी कहते है |
🥴10😐3❤2🙏1