𝐀 𝐨𝐧𝐞 𝐉𝐮𝐝𝐢𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐀𝐜𝐚𝐝𝐞𝐦𝐲 (करें अपनी तैयारी बेहतर)
3.76K subscribers
1.6K photos
45 videos
209 files
1.24K links
A one Judicial Academy-Hindi
विधि संबंधी परीक्षाओं की "करें अपनी तैयारी बेहतर"

Youtube
www.youtube.com/@AOneJA

Facebook
www.facebook.com/profile.php?id=61550835132932

Instagram
https://instagram.com/a_one_ja

Chat with us 👇
http://t.me/AoneJAhelp_bot
Download Telegram
संदेशे आते है । सॉन्ग

शुरू वाला - बॉर्डर 2 👍
बाद वाला - बॉर्डर ❤️

कौनसा अच्छा है ?
❤16👍2🤬2
26 जनवरी परेड देखने का अवसर

अगर किसी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को होने वाली सेना की परेड व झांकी देखनी है तो टिकट मिलने शुरू हो गए है।
▪️टिकट बुकिंग ऑनलाइन व ऑफलाइन - 5 से 14 जनवरी
▪️टिकट शुल्क - 20 और 100 रुपए
▪️आधिकारिक वेबसाइट aamantran.mod.gov.in
▪️ऑफलाइन बूथ - सेना भवन, शास्त्री भवन, जंतर मंतर, संसद भवन, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन और कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन (सभी दिल्ली) ।
▪️वैध ID कार्ड अनिवार्य
❤2
यदि तत्काल गिरफ्तारी की आवश्यकता है और पुलिस उपलब्ध नहीं है, तो वारंट किसको निर्दिष्ट किया जाएगा ?
Anonymous Quiz
52%
किसी भी व्यक्ति को
13%
पुलिस के उपलब्ध होने पर पुलिस को ही
3%
पीड़ित को
32%
न्यायालय के किसी अधिकारी को
❤2👍2
देश के सभी राज्यो मे पिछले 5 सालों से (1 दिसंबर 2025 तक) जिला एवं अधीनस्थ न्यायालय मे कुल रिक्तियाँ - सरकार ने राज्य सभा मे दिया जवाब
क्या आप जानते है ?
Bare Act को हिन्दी मे नंगा अधिनियम कहते है 🤣

इसका अर्थ उस कानून से होता है जिसमें केवल संसद या विधायिका द्वारा पारित शब्दों को रखा जाता है, उसमें कोई व्याख्या या कॉमेंट्री शामिल नहीं होती है | इसीलिए इसको नंगा अधिनियम कहा जाता है | हालांकि कानूनी शब्दवाली मे इसे यथावत अधिनियम भी कहते है |
🥴10😐3❤2🙏1
निरसन और संशोधन अधिनियम, 2025

▪️कानूनों का निरसन : इस अधिनियम के तहत 71 कानून निरस्त किए गए हैं। अधिनियम के उद्देश्यों और कारणों के कथन में कहा गया है कि ये कानून या तो अप्रचलित हो चुके हैं या इन्हें अलग कानूनों के रूप में बरकरार रखना आवश्यक नहीं है। इनमें से 65 संशोधन एक्ट हैं, जिनके परिवर्तन पहले ही मूल कानूनों में शामिल किए जा चुके हैं। निरस्त किए जा रहे अन्य कानूनों में भारतीय ट्रामवे एक्ट, 1886, लेवी चीनी समान कीमत निधि एक्ट, 1976 और भारत पेट्रोलियम निगम लिमिटेड (कर्मचारियों की सेवा शर्तों का निर्धारण) एक्ट, 1988 शामिल हैं।
▪️कुछ कानूनों में संशोधन : इस अधिनियम में चार कानूनों में संशोधन भी किया गया है। पंजीकृत डाक के लिए शब्दावली को अपडेट करने हेतु यह बिल सामान्य खंड एक्ट, 1897 और सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 में संशोधन करता है। भारतीय उत्तराधिकार एक्ट, 1925 में कुछ मामलों में न्यायालयों द्वारा वसीयत के सत्यापन की आवश्यकता को समाप्त करने हेतु संशोधन किया जा रहा है। बिल में आपदा प्रबंधन एक्ट, 2005 में ड्राफ्टिंग संबंधी एक गलती को सुधारने हेतु भी संशोधन किया गया है।
Join 👉🏻 @AoneJA
❤2
जनवरी 2026 करेंट अफेयर्स (10)

चीन पछाड़ भारत बना दुनिया का सबसे अधिक चावल उत्पादन करने वाला देश
भारत ने वैश्विक कृषि क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। जनवरी 2026 की शुरुआत में भारत के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि भारत अब दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश बन गया है, जिसने इस मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है।

इस उपलब्धि के पीछे के प्रमुख कारण
▪️उन्नत बीज: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा विकसित 184 नई उच्च उपज वाली और जलवायु-अनुकूल बीजों की किस्मों का विमोचन।
▪️क्षेत्रफल: भारत में चावल की खेती का क्षेत्र (~51-52 मिलियन हेक्टेयर) चीन की तुलना मे काफी अधिक है।
▪️सरकारी योजनाएं: डिजिटल एग्री-स्टैक और 'पीएम धन-धान्य कृषि योजना' (2025-26) जैसी पहलों ने उत्पादकता बढ़ाने में मदद की है।
हमे फॉलो करें :-
👉 WhatsApp Channle
👉 Youtube
👉 Facebook
👉 Instagram
❤2✍1
AIBE 20 Result 2025 OUT LIVE: ऑल इंडिया बार एग्जाम रिजल्ट जारी, 70% से कम हुए पास
हमारा यह डिजिटल प्लेटफार्म मुख्य रूप से हिन्दी माध्यम का है, लेकिन इसका नाम अंग्रेजी का है । A one Judicial Academy
तो क्या हमें इसका नाम हिन्दी में ही रखना चाहिए ?
Anonymous Poll
36%
हां, हिन्दी नाम सही रहेगा
64%
नहीं, नाम से कोई फर्क नहीं पड़ता
👍6👎2❤1
AIBE 21th का संभावित / स्थायी शेड्यूल जारी ।
पुलिस विभाग का प्रशासन क्षेत्र
👍4
#UN_News (संयुक्त राष्ट्र खबरें)
शांतिरक्षकों की तैनाती से लेकर बन्द दरवाज़ों के पीछे होने वाली कूटनैतिक गहमागहमी तक, यु्द्ध व शांति से जुड़ें मुद्दों पर निर्णय-निर्धारण के लिए, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद एक अहम वैश्विक निकाय है
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कुल 15 सदस्य होते हैं, जिनमें से 10 अस्थायी होते हैं। जनवरी 2026 के आरम्भ होने के साथ ही, पाँच नए अस्थाई सदस्य देश अगले दो वर्षों के लिए इसका हिस्सा बने हैं:

🔹बहरीन,
🔹कोलम्बिया,
🔹काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य,
🔹लातविया और
🔹लाइबेरिया

पढ़े 👉 पूरी खबर
❤2
जनवरी 2026 करेंट अफेयर्स (11)

आधार को मिला शुभंकर चेहरा : उदय
▪️भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधिकारिक तौर पर आधार का शुभंकर (Mascot) जारी किया है, जिसका नाम ‘उदय’ (Udai) रखा गया है।
▪️​शुभंकर का मुख्य उद्देश्य आधार सेवाओं (जैसे अपडेट, प्रमाणीकरण और ऑफ़लाइन सत्यापन) को आम नागरिकों के लिए सरल, सुलभ और सहज बनाना है।
▪️​उदय का चयन MyGov प्लेटफॉर्म पर आयोजित एक अखिल भारतीय प्रतियोगिता द्वारा किया, जिसमें देश भर से 875 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई थीं।
▪️​शुभंकर डिजाइन प्रतियोगिता में केरल के त्रिशूर के अरुण गोकुल प्रथम विजेता रहे, जबकि महाराष्ट्र के पुणे के इदरीस दवाईवाला को द्वितीय और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी कृष्णा शर्मा को तीसरा पुरस्कार मिला।
▪️भोपाल की रिया जैन ने शुभंकर नामकरण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता, जबकि पुणे के इदरीस दवाईवाला दूसरे और हैदराबाद के महाराज सरन चेल्लापिल्ला तीसरे स्थान पर रहे।
▪️UIDAI अध्यक्ष नीलकंठ मिश्रा ने तिरुवनंतपुरम में आयोजित समारोह में शुभंकर जारी किया और विजेताओं को सम्मानित किया।

हमे फॉलो करें :-
👉 WhatsApp Channle
👉 Youtube
👉 Facebook
👉 Instagram
❤1
"न्याय की नई यात्रा की शुरुआत: बधाई!"

"AIBE 20 की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले सभी भविष्य के अधिवक्ताओं को Aone Judicial Academy की ओर से हार्दिक बधाई!

अब आपके पास 'Certificate of Practice' (COP) होगा, जो आपको देश की अदालतों में पैरवी करने का आधिकारिक अधिकार देता है। यह आपकी न्यायिक सेवाओं और वकालत के करियर का मात्र पहला पायदान है। आपकी सफलता इस बात का संकेत है कि आप कानून की भाषा को समझने और उसे लागू करने के लिए तैयार हैं।

उन सभी साथियों के लिए जो AIBE 20 में सफल नहीं हो पाए: निराश न हों। एक परिणाम आपकी काबिलियत तय नहीं करता । कानून की दुनिया में हर असफलता एक नई सीख लेकर आती है। ओपन बुक परीक्षा में भी हार जाना ये संकेत है कि आपको बेयर एक्ट और इंडेक्स पढ़ने की कला में और सुधार करना होगा। एक परीक्षा में असफल होने का मतलब यह नहीं है कि आप एक अच्छे वकील नहीं बन सकते। अपनी गलतियों का विश्लेषण करें, बेयर एक्ट्स पर अपनी पकड़ मजबूत करें और अगली बार दोगुनी तैयारी के साथ उतरें।

Aone Judicial Academy आपकी इस यात्रा में हर कदम पर आपके साथ है। फिर से उठिए, फिर से पढ़िए और फिर से लड़िए!"
❤10