𝐀 𝐨𝐧𝐞 𝐉𝐮𝐝𝐢𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐀𝐜𝐚𝐝𝐞𝐦𝐲 (करें अपनी तैयारी बेहतर)
3.77K subscribers
1.6K photos
46 videos
209 files
1.24K links
A one Judicial Academy-Hindi
विधि संबंधी परीक्षाओं की "करें अपनी तैयारी बेहतर"

Youtube
www.youtube.com/@AOneJA

Facebook
www.facebook.com/profile.php?id=61550835132932

Instagram
https://instagram.com/a_one_ja

Chat with us 👇
http://t.me/AoneJAhelp_bot
Download Telegram
दैनिक न्याय बोध - भाग 9

साक्ष्य की निरंतरता और पुनः बहाली (Continuity of Evidence & Restoration)

विधि का एक सिद्धांत है— "Restitutio in Integrum" (मूल स्थिति में बहाली)। यदि किसी प्रक्रिया में रुकावट आए, तो उसे फिर से शुरू करने के लिए सद्भावना (Good Faith) और स्पष्ट इरादे की आवश्यकता होती है।

व्यावहारिक दृष्टिकोण: संवाद की कड़ियाँ टूटना आसान है, लेकिन उन्हें फिर से जोड़ना एक कला है। रिश्तों में मौन के बाद की पहली दस्तक हमेशा महत्वपूर्ण होती है, बशर्ते वह औपचारिकता न होकर वास्तविक रुचि हो।

न्याय हमेशा स्पष्टता की मांग करता है, अस्पष्टता की नहीं। ~ Aone
❤9🔥2
किसी अजमानतीय संज्ञेय उदघोषित अपराधी
को कौन गिरफ्तार कर सकता है
A मजिस्टेट
B प्राईवेट व्यक्ति
C पुलिस अधिकारी
D उपरोक्त मे से कोई नही
दैनिक न्याय बोध - भाग 10

तथ्यों की गलत व्याख्या और धारणा (Misinterpretation of Facts)

​विधि में 'Innuendo' (वक्रोक्ति) का अर्थ है जब साधारण शब्दों का अर्थ नकारात्मक निकाल लिया जाता है। कभी-कभी साक्ष्य स्पष्ट होते हैं, लेकिन उनका संदर्भ गलत समझ लिया जाता है।

​व्यावहारिक दृष्टिकोण: संवाद में अक्सर हम शब्दों या संकेतों का वह अर्थ निकाल लेते हैं जो सामने वाले का इरादा ही नहीं था। धारणाएं अक्सर सत्य को धुंधला कर देती हैं। स्पष्टता ही हर विवाद का एकमात्र समाधान है।

​न्याय के लिए मंशा को समझना ज़रूरी है, केवल 'परिस्थिति' को नहीं । ~Aone
❤2👍2
जिला मऊ, उत्तर प्रदेश
विधिक परामर्शदाता 3 पदों के लिए भर्ती
स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था "तुम मुझे खून दो मै तुम्हे आजादी दूंगा" - बंगाल चुनाव प्रचार मे मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ 😂
😁19👏1
दैनिक न्याय बोध - भाग 11

सूचना की प्राप्ति और उत्तर का दायित्व
(Acknowledgement & Obligation to Reply)

संविदा कानून में संचार की पूर्णता तब मानी जाती है जब सूचना प्राप्तकर्ता के ज्ञान में आ जाए। लेकिन, न्याय का सिद्धांत कहता है कि सूचना प्राप्त होने के बाद उचित समय के भीतर जवाब न देना आचरण द्वारा अस्वीकृति का संकेत हो सकता है।

व्यावहारिक दृष्टिकोण: डिजिटल युग में संदेश का 'Seen' होना इस बात का साक्ष्य है कि सूचना पहुँच चुकी है। इसके बाद का मौन या तो गहरी सोच का प्रतीक है या फिर प्राथमिकता के अभाव का। एक परिपक्व व्यक्तित्व कभी जवाब के लिए याचिका दायर नहीं करता।

जहाँ शब्दों की कमी हो, वहाँ अपनी चुप्पी को ही सबसे प्रभावशाली दलील बना लेना चाहिए । ~ Aone
❤2👍2
कुछ छात्र समस्यात्मक प्रश्न का उत्तर लिखने में बार बार गलती करते है । समस्यात्मक प्रश्न का उत्तर कैसे लिखते है ?
👉 यहां क्लिक करके देखे

मुख्य परीक्षा बैच से जुड़े।
👉 यहां Details देखे
लगता है संजय श्रीनेत सहित आयोग के सभी लोग दावत में गए है । 😁
कंटेंट चोरो... सब खबर मिल जाती है हमे ।
❤1👍1😁1
अगर किसी बालिका के विरुद्ध यौन अपराध होता है जोकि अनुसूचित जाति से है, तो मुकदमा किस अदालत में चलेगा ?

A. SC/ST अदालत
B. पॉस्को अदालत
C. सत्र न्यायाधीश की अदालत
चिता आंदोलन (पंचतक सत्याग्रह)

चिता आंदोलन मध्य प्रदेश के छतरपुर और पन्ना जिलों में केन-बेतवा लिंक परियोजना के खिलाफ आदिवासी समुदाय का एक तीव्र विरोध प्रदर्शन है, जहाँ ग्रामीण अपनी जमीनों के डूब क्षेत्र में आने और उचित मुआवजे व पुनर्वास की कमी के कारण प्रतीकात्मक चिता पर लेटकर विरोध कर रहे हैं।


विरोध का कारण:
▪️केन-बेतवा लिंक परियोजना के पहले चरण में धौधन बांध बनाया जा रहा है। इसके डूब क्षेत्र में पन्ना टाइगर रिजर्व का हिस्सा और छतरपुर के दर्जनों आदिवासी गांव आ रहे हैं।
▪️ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार द्वारा घोषित मुआवजा और पुनर्वास नीति अपारदर्शी है। कई परिवारों को सर्वे से बाहर रखा गया है।
▪️विस्थापन से आदिवासियों की पारंपरिक आजीविका और उनकी जल-जंगल-जमीन से जुड़ी सांस्कृतिक पहचान खतरे में है।

आंदोलन का स्वरूप:
▪️आंदोलनकारियों (विशेषकर महिलाओं) ने लकड़ियों की चिता सजाकर उस पर लेटकर प्रदर्शन किया। उनका संदेश स्पष्ट था "जमीन नहीं तो जीवन नहीं।"
▪️पंचतत्व सत्याग्रह: ग्रामीणों ने जल, वायु, अग्नि, पृथ्वी और आकाश (पंचतत्व) की शपथ लेकर अपनी मिट्टी की रक्षा का संकल्प लिया।
Join 👉🏻 @AoneJA
❤6
दैनिक न्याय बोध - भाग 11

साक्ष्य को मिटाना और अंतर्निहित स्वीकारोक्ति
(Deletion of Evidence & Implicit Admission)

​
साक्ष्य अधिनियम के तहत, यदि कोई पक्ष किसी दस्तावेज़ या साक्ष्य को नष्ट करता है, तो कानून यह अनुमान लगाता है कि वह साक्ष्य उसके विरुद्ध था। मिटाया गया तथ्य अक्सर सबसे बड़ा सत्य होता है।

​व्यावहारिक दृष्टिकोण: संवाद में शब्दों को भेजकर वापस लेना मन के गहरे द्वंद्व को दर्शाता है। यह इस बात का प्रमाण है कि भावनाएं नियंत्रण से बाहर हो रही हैं, भले ही 'तर्क' उन्हें छिपाने की कोशिश करे।

सत्य को मिटाया जा सकता है, लेकिन उसके प्रभाव को नहीं। न्याय की दृष्टि बहुत सूक्ष्म होती है। ~ Aone
न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा का यह तर्क पहली नज़र में तर्कसंगत लग सकता है, लेकिन न्यायपालिका की निष्पक्षता और राजनीति की कार्यप्रणाली में एक बुनियादी अंतर है जिसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।

राजनीति एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है जहाँ जनता अपने प्रतिनिधि को चुनती है। यदि किसी नेता का बच्चा अयोग्य है, तो जनता उसे नकार सकती है।
​इसके विपरीत, वकालत और विशेषकर जजों की नियुक्तियाँ (Collegium System) अक्सर बंद कमरों में होती हैं। यहाँ जनता का कोई नियंत्रण नहीं होता, जिससे भाई-भतीजावाद के फलने-फूलने की गुंजाइश कहीं अधिक रहती है।

​जब एक जज का बेटा या बेटी उसी अदालत में वकील बनकर प्रैक्टिस करते हैं जहाँ उनके माता-पिता या उनके सहकर्मी जज हों, तो न्याय की निष्पक्षता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

​न्याय केवल होना ही नहीं चाहिए, बल्कि न्याय होते हुए दिखना भी चाहिए। एक आम मुवक्किल को हमेशा यह डर सताएगा कि विरोधी पक्ष का वकील जज का करीबी है, जिससे कोर्ट की गरिमा और विश्वसनीयता कम होती है।

​बार और बेंच के बीच का यह पारिवारिक संबंध उन मेधावी और प्रथम पीढ़ी के वकीलों के लिए रास्ते बंद कर देता है जिनके पास कोई गॉडफादर नहीं है।

​एक प्रभावशाली जज का बच्चा होने के नाते मिलने वाला अनुचित लाभ उन हजारों गरीब और मेहनती वकीलों के साथ अन्याय है जो सालों तक छोटे कोर्ट में संघर्ष करते रह जाते हैं।

​राजनीति में वंशवाद की आलोचना हर स्तर पर होती है, तो न्यायपालिका इसे अपने लिए एक ढाल की तरह क्यों इस्तेमाल करना चाहती है?

​न्यायपालिका देश का वह स्तंभ है जिसे सबसे पवित्र माना जाता है। यदि यह भी राजनीति के वंशवाद के तर्क का सहारा लेकर अपनी कमियों को छिपाएगा, तो आम आदमी का न्याय व्यवस्था से भरोसा उठ जाएगा।

​जजों के बच्चों के वकील बनने पर कानूनी रोक नहीं है, लेकिन जिस नैतिकता और पारदर्शिता की उम्मीद एक जज से की जाती है, वह उनके इस तर्क में गायब दिखती है। राजनीति की बुराई को अपनी सुविधा के लिए मिसाल बनाना किसी भी तरह से न्यायोचित नहीं है।
❤7👍7💯2
दैनिक न्याय बोध - भाग 12

त्वरित न्याय और प्रक्रियात्मक देरी
(Summary Justice & Procedural Delay)


"Justice delayed is justice denied" (न्याय में देरी, न्याय से वंचित करना है)। कानून में समय सीमा का विशेष महत्व है।

व्यावहारिक दृष्टिकोण: संवाद में भी 'उचित समय' का महत्व होता है। जब उत्तर की प्रतीक्षा लंबी हो जाए, तो कार्यवाही को अगले स्तर पर ले जाना ही बुद्धिमानी है।

जहाँ शब्द कम पड़ जाएं, वहाँ अपनी उपलब्धियों को बोलने दें। ~ Aone
यदि बच्चों का केंद्र सरकार का वकील होना पक्षपात का आधार मान लिया गया, तो कई जजों को मामलों से हटना पड़ जाएगा।
❤2
𝐀 𝐨𝐧𝐞 𝐉𝐮𝐝𝐢𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐀𝐜𝐚𝐝𝐞𝐦𝐲 (करें अपनी तैयारी बेहतर)
यदि बच्चों का केंद्र सरकार का वकील होना पक्षपात का आधार मान लिया गया, तो कई जजों को मामलों से हटना पड़ जाएगा।
यह तर्क कि "कई जजों को हटना पड़ेगा" न्याय की शुचिता का बचाव नहीं, बल्कि न्यायपालिका के भीतर गहरे तक पैठ बना चुके भाई-भतीजावाद और संस्थागत पक्षपात का सार्वजनिक स्वीकारोक्ति है।

यदि न्याय की कुर्सी पर बैठा व्यक्ति अपनी नैतिक जवाबदेही निभाने के बजाय जजों की बड़ी संख्या का हवाला देकर हितों के टकराव को जायज ठहराता है, तो यह सीधे तौर पर आम नागरिक के निष्पक्ष न्याय के अधिकार का उपहास है।

न्यायपालिका को "पारिवारिक क्लब" में तब्दील होने से बचाने के लिए सुविधा को नहीं बल्कि शुचिता (पवित्रता) को प्राथमिकता देनी चाहिए, क्योंकि यदि रक्षक ही सत्ता के लाभों से जुड़े परिवारों के मोह में बंधे होंगे, तो लोकतंत्र के इस चौथे स्तंभ की निष्पक्षता केवल कागजी बनकर रह जाएगी।
❤4🔥1
अगर डीएनए टेस्ट से साबित हो जाए कि कोई व्यक्ति बच्चे का पिता नहीं है, तो उससे भरण-पोषण की मांग नहीं की जा सकती: सुप्रीम कोर्ट
👏4❤1