UP APO विशेष याचिका खारिज
संक्षिप्त सार
यह निर्णय इलाहाबाद उच्च न्यायालय की खंडपीठ (Hon'ble J.J. Munir, J. और Hon'ble Arun Kumar, J.) द्वारा 24 जून 2026 को पारित किया गया है। कोर्ट ने पंकज वर्मा और अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य मामले में दायर विशेष अपील को खारिज कर दिया है।
मूल विवाद:
याचिकाकर्ताओं ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) प्रारंभिक परीक्षा-2025 के परिणाम को इस आधार पर चुनौती दी थी कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा के स्तर पर मेधावी आरक्षित वर्ग के छात्रों को सामान्य वर्ग में माइग्रेट (स्थानंतरित) नहीं किया।
एकल पीठ का आदेश:
इससे पहले एकल जज ने प्रतिवादियों (आयोग और राज्य) को जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया था और अंतरिम राहत पर विचार करना टाल दिया था। इस आदेश के खिलाफ याचिकाकर्ता खंडपीठ के सामने अपील में आए क्योंकि मुख्य परीक्षा 28 जून 2026 से होनी थी।
न्यायालय का निर्णय:
खंडपीठ ने माना कि एकल न्यायाधीश का आदेश केवल एक प्रक्रियात्मक आदेश था, कोई अंतिम निर्णय नहीं। इसके साथ ही कोर्ट ने प्राथमिक तौर पर सहमति जताई कि आरक्षण अधिनियम की धारा 3(6) के तहत माइग्रेशन का नियम अंतिम चयन के समय लागू होता है, न कि प्रारंभिक स्क्रीनिंग परीक्षा के चरण में।
अतः, कोर्ट ने अपील को विचार योग्य न मानते हुए खारिज कर दिया।
विस्तृत आदेश के लिए संलग्न pdf देखे ।
“सफलता कभी भी पक्की नही होती है और असफलता भी कभी अंतिम नही होती है… इसलिए अपनी कोशिश को तब तक जारी रखो तब तक आपकी जीत इतिहास ना बन जाए।”
~ बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर जी
शुभरात्रि
~ बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर जी
शुभरात्रि
❤23
हमसे पढ़ने वाले लगभग सभी अभ्यर्थियों को शिकायत रहती है कि हम नोट्स नहीं देते । इसलिए हमने class के साथ पीडीएफ नोट्स देने का निर्णय किया है । आप डेमो देख सकते है ।
आगे हिन्दी माध्यम वाले के लिए सभी विषयों पर आधारित प्रीलिम्स के क्लास नोट्स पीडीएफ तैयार की जाएगी ।
आगे हिन्दी माध्यम वाले के लिए सभी विषयों पर आधारित प्रीलिम्स के क्लास नोट्स पीडीएफ तैयार की जाएगी ।
❤21👍1
उ प्र. APO मुख्य परीक्षा (हिन्दी) के लिए अंतिम समय के गुरुमंत्र
▪️आज कुछ भी नया पढ़ने या नया विषय उठाने की भूल बिल्कुल न करें। आपने अब तक जो पढ़ा है, वह पर्याप्त है। केवल अपने बनाए हुए मुख्य बिंदुओं या संक्षिप्त नोट्स को एक बार सरसरी तौर पर देख लें।
▪️हिंदी के पेपर में अंक दिलाने में प्रारूप की सबसे बड़ी भूमिका होती है। पत्र लेखन का सही ढांचा (जैसे- परीक्षा भवन का उपयोग, नाम की जगह क.ख.ग.) और निबंध की रूपरेखा को मन में एक बार स्पष्ट कर लें।
▪️व्याकरण में 'अनेकों' और 'मात्र' का ध्यान रखें: वाक्य शुद्धि हल करते समय सबसे पहले 'अनेकों', 'केवल...मात्र' और 'एक गुलाब की माला' जैसे पुनरुक्ति वाले शब्दों को ढूंढें, 90% गलतियाँ यहीं होती हैं।
▪️परीक्षा कक्ष में समय का विशेष ध्यान रखें। निबंध और पत्र लेखन में भावुक होकर शब्द सीमा को पार न करें, ताकि व्याकरण और गद्यांश के स्कोरिंग प्रश्न न छूटें।
▪️अपना प्रवेश पत्र, पहचान पत्र और नीले/काले पेन आज रात ही एक स्थान पर व्यवस्थित रख लें, ताकि सुबह किसी भी प्रकार की हड़बड़ी न हो।
▪️आज रात कम से कम 6/7 घंटे की शांत और पूरी नींद लें। थका हुआ मस्तिष्क परीक्षा में आपकी सोचने और याद करने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है।
❤2
उ प्र. APO मुख्य परीक्षा (अंग्रेजी) के लिए अंतिम समय के गुरुमंत्र
चूंकि इस बार अंग्रेजी का पेपर पहली बार हो रहा है और कोई तय पाठ्यक्रम नहीं है, इसलिए डरना बिल्कुल स्वाभाविक है। लेकिन एक बात याद रखिए—मैदान छोड़ने वाला कभी नहीं जीतता, और संघर्ष करने वाला कभी नहीं हारता।
विशेषकर हमारे हिन्दी माध्यम के उन छात्रों के लिए जिन्हें अंग्रेजी से डर लगता है या लगता है कि उन्हें कुछ नहीं आता, अंतिम समय के लिए ये A-one संजीवनी टिप्स रामबाण साबित हो सकते है:
1. खाली कॉपी छोड़ने की भूल कभी मत करना
परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं है, इसलिए एक भी प्रश्न बिना उत्तर दिए मत छोड़ना। परीक्षक खाली पन्ने पर नंबर नहीं दे सकता, लेकिन अगर आपने कुछ भी लिखा है, तो आपको 1-2 नंबर जरूर मिल जाएंगे। यही नंबर आपको कट-ऑफ पार कराएंगे।
2. लेटर राइटिंग में फॉर्मेट के फ्री नंबर लूटें
अगर आपको अंग्रेजी में पत्र लिखना बिल्कुल नहीं आता, तो भी डरने की जरूरत नहीं है। मैंने आपको जो Modern Block Format सिखाया है, उसे याद रखिए:
👉 सबसे ऊपर बाईं तरफ: Examination Hall, City ABC
उसके नीचे: Date
👉 उसके नीचे: The District Magistrate / S.H.O., City ABC
उसके नीचे: Subject: (यह प्रश्न पत्र से ही देखकर लिख देना)
👉 अंत में: Yours faithfully, XYZ
फायदा: अगर अंदर की बॉडी में आप केवल 2 लाइन भी टूटी-फूटी अंग्रेजी में लिख देंगे, तो भी केवल सही फॉर्मेट के दम पर आपको 10 में से 4 से 5 नंबर आराम से मिल जाएंगे।
3. निबंध (Essay) में Key-Words का खेल
मान लीजिए निबंध Cyber Crime या Women Safety पर आता है। आपको पूरी अंग्रेजी नहीं आती, तो छोटे-छोटे वाक्य बनाइए।
बड़ी और कठिन अंग्रेजी लिखने के चक्कर में व्याकरण की गलती होती है। बहुत सरल वाक्य लिखें जैसे: We use internet. Cyber crime is bad. Government should take strict action.
पैराग्राफ को साफ-सुथरा रखें। हेडिंग और बुलेट पॉइंट्स का इस्तेमाल करें ताकि परीक्षक को कॉपी जांचने में आसानी हो और आपके उत्तर में निखार आए।
4. अनुवाद का आसान तरीका
पूरे पैराग्राफ को देखकर घबराएं नहीं। एक-एक लाइन को तोड़ें।
अगर किसी कठिन हिंदी शब्द की अंग्रेजी नहीं आ रही है, तो उस शब्द को छोड़ें नहीं। उस पूरे वाक्य का जो मुख्य भाव (Sense) निकल रहा है, उसे अपनी बहुत सरल अंग्रेजी में लिख दें। परीक्षक आपकी भावना और प्रयास को देखता है, किताबी शुद्धता को नहीं।
5. प्रेसी राइटिंग का जुगाड़
अगर सिलेबस में प्रेसी (संक्षिप्तिकरण) आता है, तो मूल पैराग्राफ को 2 बार ध्यान से पढ़ें।
उसकी पहली 2 लाइन, बीच की 1 लाइन और अंत की 1 लाइन को मिलाकर, अपने शब्दों में थोड़ा छोटा करके लिख दें।
एक उचित शीर्षक (Title) ऊपर जरूर लिखें (जैसे: Importance of Law, Education आदि)। शीर्षक लिखने मात्र से ही आपके 2-3 नंबर पक्के हो जाते हैं।
❤4
प्रिय साथियों,
आत्मविश्वास ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। परीक्षा हॉल में यह सोचकर बैठिए कि जो आपको नहीं आता, वह किसी को नहीं आता क्योंकि कुछ पेपर पहली बार हो रहे है! सब आपके जैसे ही हैं।
अपनी Self-Study और इतने दिनों की मेहनत पर भरोसा रखिए। आज रात को बिना किसी तनाव के पूरी नींद लें। कल सुबह मुस्कुराते हुए परीक्षा कक्ष में कदम रखें।
परीक्षा केवल आपके ज्ञान का नहीं, बल्कि आपके धैर्य, संयम और आत्मविश्वास का भी परीक्षण है। जब आप परीक्षा कक्ष में बैठें, तो पूरे आत्मबल के साथ प्रश्नों का सामना करें। आपकी कलम में वह ताकत है जो आपके भाग्य को एक नया आयाम देगी।
स्वयं पर और अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा रखें। A One Judicial Academy परिवार की ओर से आप सभी को विजयश्री की हार्दिक शुभकामनाएँ! सकारात्मक रहें, आप अवश्य सफल होंगे।
आत्मविश्वास ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। परीक्षा हॉल में यह सोचकर बैठिए कि जो आपको नहीं आता, वह किसी को नहीं आता क्योंकि कुछ पेपर पहली बार हो रहे है! सब आपके जैसे ही हैं।
अपनी Self-Study और इतने दिनों की मेहनत पर भरोसा रखिए। आज रात को बिना किसी तनाव के पूरी नींद लें। कल सुबह मुस्कुराते हुए परीक्षा कक्ष में कदम रखें।
परीक्षा केवल आपके ज्ञान का नहीं, बल्कि आपके धैर्य, संयम और आत्मविश्वास का भी परीक्षण है। जब आप परीक्षा कक्ष में बैठें, तो पूरे आत्मबल के साथ प्रश्नों का सामना करें। आपकी कलम में वह ताकत है जो आपके भाग्य को एक नया आयाम देगी।
स्वयं पर और अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा रखें। A One Judicial Academy परिवार की ओर से आप सभी को विजयश्री की हार्दिक शुभकामनाएँ! सकारात्मक रहें, आप अवश्य सफल होंगे।
❤8🙏6
उत्तर प्रदेश एपीओ का हिंदी मुख्य परीक्षा का प्रश्न पत्र बहुत ही कठिन स्तर रहा ।
UP APO Mains
Law Major acts ke exam ko chhod diyaa jaye to sabhi 4 exam tough the...
Logo se paper solve nhi hue, bada bura haal tha.. Cutoff kam rahne ki ummed hai
Lagta hai SC/OBC ki seats vacant na rah jaye 😔
Law Major acts ke exam ko chhod diyaa jaye to sabhi 4 exam tough the...
Logo se paper solve nhi hue, bada bura haal tha.. Cutoff kam rahne ki ummed hai
Lagta hai SC/OBC ki seats vacant na rah jaye 😔
😢5👍4❤1
Coments में आओ सभी बताओ कि किस किस का पेपर कैसा गया ?