𝐀 𝐨𝐧𝐞 𝐉𝐮𝐝𝐢𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐀𝐜𝐚𝐝𝐞𝐦𝐲 (करें अपनी तैयारी बेहतर)
3.76K subscribers
1.57K photos
45 videos
207 files
1.22K links
A one Judicial Academy-Hindi
विधि संबंधी परीक्षाओं की "करें अपनी तैयारी बेहतर"

Youtube
www.youtube.com/@AOneJA

Facebook
www.facebook.com/profile.php?id=61550835132932

Instagram
https://instagram.com/a_one_ja

Chat with us 👇
http://t.me/AoneJAhelp_bot
Download Telegram
उ प्र. APO मुख्य परीक्षा (अंग्रेजी) के लिए अंतिम समय के गुरुमंत्र


चूंकि इस बार अंग्रेजी का पेपर पहली बार हो रहा है और कोई तय पाठ्यक्रम नहीं है, इसलिए डरना बिल्कुल स्वाभाविक है। लेकिन एक बात याद रखिए—मैदान छोड़ने वाला कभी नहीं जीतता, और संघर्ष करने वाला कभी नहीं हारता।

​विशेषकर हमारे हिन्दी माध्यम के उन छात्रों के लिए जिन्हें अंग्रेजी से डर लगता है या लगता है कि उन्हें कुछ नहीं आता, अंतिम समय के लिए ये A-one संजीवनी टिप्स रामबाण साबित हो सकते है:

​1. खाली कॉपी छोड़ने की भूल कभी मत करना
​परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं है, इसलिए एक भी प्रश्न बिना उत्तर दिए मत छोड़ना। परीक्षक खाली पन्ने पर नंबर नहीं दे सकता, लेकिन अगर आपने कुछ भी लिखा है, तो आपको 1-2 नंबर जरूर मिल जाएंगे। यही नंबर आपको कट-ऑफ पार कराएंगे।

​2. लेटर राइटिंग में फॉर्मेट के फ्री नंबर लूटें
​अगर आपको अंग्रेजी में पत्र लिखना बिल्कुल नहीं आता, तो भी डरने की जरूरत नहीं है। मैंने आपको जो Modern Block Format सिखाया है, उसे याद रखिए:
👉 ​सबसे ऊपर बाईं तरफ: Examination Hall, City ABC
​उसके नीचे: Date
👉 ​उसके नीचे: The District Magistrate / S.H.O., City ABC
​उसके नीचे: Subject: (यह प्रश्न पत्र से ही देखकर लिख देना)
👉 ​अंत में: Yours faithfully, XYZ

​फायदा: अगर अंदर की बॉडी में आप केवल 2 लाइन भी टूटी-फूटी अंग्रेजी में लिख देंगे, तो भी केवल सही फॉर्मेट के दम पर आपको 10 में से 4 से 5 नंबर आराम से मिल जाएंगे।

​3. निबंध (Essay) में Key-Words का खेल
​मान लीजिए निबंध Cyber Crime या Women Safety पर आता है। आपको पूरी अंग्रेजी नहीं आती, तो छोटे-छोटे वाक्य बनाइए।

​बड़ी और कठिन अंग्रेजी लिखने के चक्कर में व्याकरण की गलती होती है। बहुत सरल वाक्य लिखें जैसे: We use internet. Cyber crime is bad. Government should take strict action.

​पैराग्राफ को साफ-सुथरा रखें। हेडिंग और बुलेट पॉइंट्स का इस्तेमाल करें ताकि परीक्षक को कॉपी जांचने में आसानी हो और आपके उत्तर में निखार आए।

​4. अनुवाद का आसान तरीका
​पूरे पैराग्राफ को देखकर घबराएं नहीं। एक-एक लाइन को तोड़ें।

​अगर किसी कठिन हिंदी शब्द की अंग्रेजी नहीं आ रही है, तो उस शब्द को छोड़ें नहीं। उस पूरे वाक्य का जो मुख्य भाव (Sense) निकल रहा है, उसे अपनी बहुत सरल अंग्रेजी में लिख दें। परीक्षक आपकी भावना और प्रयास को देखता है, किताबी शुद्धता को नहीं।

​5. प्रेसी राइटिंग का जुगाड़
​अगर सिलेबस में प्रेसी (संक्षिप्तिकरण) आता है, तो मूल पैराग्राफ को 2 बार ध्यान से पढ़ें।

​उसकी पहली 2 लाइन, बीच की 1 लाइन और अंत की 1 लाइन को मिलाकर, अपने शब्दों में थोड़ा छोटा करके लिख दें।

​एक उचित शीर्षक (Title) ऊपर जरूर लिखें (जैसे: Importance of Law, Education आदि)। शीर्षक लिखने मात्र से ही आपके 2-3 नंबर पक्के हो जाते हैं।

​
❤4
प्रिय साथियों,
आत्मविश्वास ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। परीक्षा हॉल में यह सोचकर बैठिए कि जो आपको नहीं आता, वह किसी को नहीं आता क्योंकि कुछ पेपर पहली बार हो रहे है! सब आपके जैसे ही हैं।

​अपनी Self-Study और इतने दिनों की मेहनत पर भरोसा रखिए। आज रात को बिना किसी तनाव के पूरी नींद लें। कल सुबह मुस्कुराते हुए परीक्षा कक्ष में कदम रखें।

​परीक्षा केवल आपके ज्ञान का नहीं, बल्कि आपके धैर्य, संयम और आत्मविश्वास का भी परीक्षण है। जब आप परीक्षा कक्ष में बैठें, तो पूरे आत्मबल के साथ प्रश्नों का सामना करें। आपकी कलम में वह ताकत है जो आपके भाग्य को एक नया आयाम देगी।
​स्वयं पर और अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा रखें। A One Judicial Academy परिवार की ओर से आप सभी को विजयश्री की हार्दिक शुभकामनाएँ! सकारात्मक रहें, आप अवश्य सफल होंगे।
❤8🙏6
उत्तर प्रदेश एपीओ का हिंदी मुख्य परीक्षा का प्रश्न पत्र बहुत ही कठिन स्तर रहा ।
UP APO Mains
Law Major acts ke exam ko chhod diyaa jaye to sabhi 4 exam tough the...

Logo se paper solve nhi hue, bada bura haal tha.. Cutoff kam rahne ki ummed hai

Lagta hai SC/OBC ki seats vacant na rah jaye 😔
😢5👍4❤1
Coments में आओ सभी बताओ कि किस किस का पेपर कैसा गया ?
Delhi HJS
The Delhi High Court invites online applications for 27 Higher Judicial Service (HJS) vacancies by way of direct recruitment. The application window opened on July 1, 2026, and the last date to apply is July 15, 2026 (05:30 PM).

📌 Key Recruitment Details
▪️Total Vacancies: 27 (24 existing + 3 anticipated)
▪️Application Timeline: 01 July 2026 to 15 July 2026Prelims Exam Date: July 26, 2026
▪️Application Fee: ₹2,000 (General) | ₹500 (SC/ST/PwD)
▪️Eligibility CriteriaAge Limit: 35 to 45 years (relaxable as per official norms).
▪️Experience: Must have continuously practiced as an Advocate for not less than 7 years.
👍1
Rajasthan APO मुख्य परीक्षा तिथि घोषित
▪️27 दिसम्बर 2026 को होगी मुख्य परीक्षा
▪️इससे पहले 2 सितंबर 2026 को घोषित हो चुकी प्रारंभिक परीक्षा
▪️7 जुलाई 2026 है परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि
❤3
इथेनॉल और उसका हालिया विवाद

इथेनॉल (Ethanol) और देश में लागू E20 ईंधन नीति इस समय कई गंभीर तकनीकी, आर्थिक और न्यायिक विवादों के केंद्र में हैं।

हाल ही में जून 2026 के अंत में सुप्रीम कोर्ट में सरकारी तेल कंपनियों (जैसे BPCL) और डिस्टिलरीज के बीच एथेनॉल आपूर्ति कोटे को लेकर सुनवाई चल रही थी।

विवाद की वजह: मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि केंद्र सरकार के अटॉर्नी जनरल ने अदालत में कहा कि E20 (20% इथेनॉल) नीति अभी सिर्फ एक प्रयोग है, जिसके अंतिम परिणाम 2027 तक आएंगे।

इस खबर के फैलते ही देश भर के वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया कि क्या उनके इंजनों पर कोई प्रयोग हो रहा है।

विवाद बढ़ता देख भारत सरकार (PIB) ने आधिकारिक बयान जारी कर इस दावे को पूरी तरह खारिज किया। सरकार ने स्पष्ट किया कि E20 ईंधन कोई प्रयोग नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह परीक्षित, वैज्ञानिक और राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत नीति है। कोर्ट में केवल सप्लाई चेन और आवंटन पर कानूनी बहस हो रही थी।

https://t.me/AoneJa

इथेनॉल क्या है?
इथेनॉल एक प्रकार का अल्कोहल है, जिसे एथिल अल्कोहल या ग्रेन अल्कोहल भी कहा जाता है। यह एक रंगहीन और ज्वलनशील तरल पदार्थ है, जिसका रासायनिक सूत्र C₂H₅OH है। इसे मुख्य रूप से पर्यावरण के अनुकूल और नवीकरणीय ईंधन के रूप में जाना जाता है।

यह पूरी तरह प्राकृतिक है। इसे गन्ने के रस, मक्का, टूटे चावल, चुकंदर और कृषि अवशेषों से बनाया जाता है। इन जैविक पदार्थों में मौजूद चीनी और स्टार्च का किण्वन (Fermentation) करके इथेनॉल तैयार किया जाता है।

इसका उपयोग कहां होता है ?
▪️गाड़ियों के ईंधन में: इसे पेट्रोल में मिलाकर बायोफ्यूल की तरह इस्तेमाल किया जाता है, ताकि प्रदूषण कम हो।
▪️उद्योगों में: सैनिटाइज़र, दवाइयां, पेंट, कॉस्मेटिक्स (सौंदर्य उत्पाद) और शराब बनाने में इसका बड़े पैमाने पर उपयोग होता है।

इसके फायदे क्या हैं ?
▪️कम प्रदूषण: जब इसे पेट्रोल में मिलाकर गाड़ियों में जलाया जाता है, तो कार्बन मोनोऑक्साइड और अन्य हानिकारक गैसों का उत्सर्जन बहुत कम होता है।
▪️आर्थिक बचत: भारत जैसे देशों को विदेशों से महंगा कच्चा तेल कम आयात करना पड़ता है, जिससे देश के पैसे बचते हैं।
▪️किसानों को लाभ: मक्का और गन्ने जैसी फसलों की मांग बढ़ने से किसानों की आमदनी में सुधार होता है।

E20 का मतलब और पेट्रोल से संबंध:
E20 एक ईंधन मिश्रण है जिसमें 20% इथेनॉल और 80% पेट्रोल होता है। सरकार कच्चे तेल के आयात को कम करने और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पेट्रोल में इथेनॉल मिला रही है।
https://t.me/AoneJa
👍4❤3
उत्तर प्रदेश APO में पूछी गई फूल फॉर्म
▪️ANRF - Anusandhan National Research Foundation
▪️NCrF - National Credit Framework
▪️UNHCR - United Nations High Commissioner for Refugees
▪️ITDC - India Tourism Development Corporation.
▪️HTTP - Hypertext Transfer Protocol
👍5
उत्तर प्रदेश APO मे पूछी गई पुस्तकों के लेखक
▪️Ignited Minds: Unleashing the Power Within India" is Dr. A. P. J. Abdul Kalam. (2002)
▪️The God of Small Things is Arundhati Roy. (1997)
▪️The Alchemist is Paulo Coelho. (1988)
▪️The Kite Runner is Khaled Hosseini. (2003)
▪️Life of Pi is Yann Martel. (2001)

जो कोई बोल रहा है कि उसकी 3 से 4 बुक लगी, झूठ बोल रहा है ।
👍5❤2
उत्तर प्रदेश APO मे पूछी गई प्रसिद्ध हस्तियाँ

1. नर्गिस मोहम्मदी
▪️ईरान की मानवाधिकार कार्यकर्ता और पत्रकार।
▪️इन्हें ईरान में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई लड़ने और मानवाधिकारों को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2023 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था। ये लंबे समय से जेल में बंद होने के बावजूद महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज़ उठा रही हैं।

2. डेविस हसाबिस
▪️प्रसिद्ध कंप्यूटर वैज्ञानिक, न्यूरोसाइंटिस्ट और गूगल डीपमाइंड के सह-संस्थापक व सीईओ
▪️आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) और विशेषकर AlphaFold के विकास के लिए इन्हें वर्ष 2024 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।

3. लियो बाबूता
▪️दुनिया के सबसे लोकप्रिय ब्लॉगर्स में से एक और लेखक।
▪️ये अपने ब्लॉग ज़ेन हैबिट्स के लिए प्रसिद्ध हैं, जिसके लाखों पाठक हैं। ये लोगों को सादा जीवन जीने, अच्छी आदतें अपनाने और तनावमुक्त रहने के व्यावहारिक तरीके सिखाते हैं।

4. सिंधू ताई सकपाल
▪️भारत की महान सामाजिक कार्यकर्ता, जिन्हें प्यार से अनाथों की मां कहा जाता था।
▪️इन्होंने अपना पूरा जीवन अनाथ और बेसहारा बच्चों के पालन-पोषण में समर्पित कर दिया और लगभग 1,200 से अधिक बच्चों को गोद लेकर उन्हें पढ़ाया-लिखाया। समाज सेवा के लिए इन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री (2021) से सम्मानित किया गया था।

5. स्वामी प्रेमानंद गोविन्द शरण
▪️वृंदावन के एक अत्यंत पूजनीय और प्रसिद्ध संत।
▪️ये राधा-कृष्ण की भक्ति (राधावल्लभ संप्रदाय) और अपने सत्संग व आध्यात्मिक विचारों के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध हैं। सोशल मीडिया पर इनके सादगी भरे, व्यावहारिक और स्पष्ट उपदेशों के वीडियो करोड़ों लोगों द्वारा देखे जाते हैं, जिसमें बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी शामिल हैं।
❤7👌2
UP APO 2022 Mains and Final Cuttof

पिछली बार मुख्य परीक्षा 400 अंक की थी, और इस बार 500 की है । इस बार पेपर का स्तर कठिन रहा तो कटऑफ कम रहेगी ।

हमारा अनुमान (मुख्य परीक्षा)
जनरल 220
Obc 210
SC 190
ST 180
EWS 225

5 अंक ऊपर या नीचे । इससे ज्यादा नही रहेगी ।
❤4