उत्तर प्रदेश सरकार रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना
उत्तर प्रदेश सरकार की रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक अंतिम वर्ष उत्तीर्ण करने वाली शीर्ष 5% मेधावी छात्राओं को मुफ्त पेट्रोल स्कूटी दी जाएगी।
इस योजना के जरिए लगभग 50,000 छात्राओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य है, जिस पर सरकार वाहन का रजिस्ट्रेशन, बीमा, हेलमेट और 5 लीटर पेट्रोल का खर्च भी खुद उठाएगी।
योजना के मुख्य लाभ
▪️फ्री पेट्रोल स्कूटी: चयनित छात्राओं को पेट्रोल से चलने वाली स्कूटी दी जाएगी।
▪️अतिरिक्त सुविधाएं: स्कूटी के साथ रजिस्ट्रेशन, बीमा, एक हेलमेट और 5 लीटर पेट्रोल मुफ्त मिलेगा।
▪️विशेष छूट: दिव्यांग छात्राओं (न्यूनतम 80% दिव्यांगता) , निराश्रित बालिकाओं और शहीदों की बेटियों को बिना मेरिट या सामान्य से 10% कम अंक होने पर भी योजना का लाभ दिया जाएगा।
पात्रता
▪️छात्रा उत्तर प्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए।
▪️परिवार की वार्षिक आय ₹12 लाख से कम होनी चाहिए।
▪️शैक्षणिक सत्र: छात्रा ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक (Graduation) की परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
▪️मेरिट सूची: छात्रा अपने संबंधित कॉलेज या विश्वविद्यालय की शीर्ष 5% मेधावी (Top 5% Meritorious) छात्राओं की सूची में शामिल होनी चाहिए।
▪️कॉलेज के प्रकार: छात्रा राज्य के किसी भी
👉 राजकीय (Government),
👉 सहायता प्राप्त (Aided),
👉 निजी (Private) या
👉 स्व-वित्तपोषित (Self-financed) महाविद्यालय/विश्वविद्यालय की नियमित (रेगुलर) छात्रा होनी चाहिए।
▪️इसमें तकनीकी शिक्षा, कृषि, संस्कृति, खेल, और पशुपालन विभाग से जुड़े मान्यता प्राप्त संस्थान भी शामिल हैं।
मुख्य प्रतिबंध
▪️बेचने पर रोक: योजना के तहत मिली स्कूटी को लाभार्थी छात्रा किसी भी स्थिति में बेच नहीं सकती।
▪️सरकारी ब्रांडिंग: इन वाहनों पर सरकार की विशेष ब्रांडिंग होगी और ये अनिवार्य रूप से लाभार्थी के नाम पर ही लॉक रहेंगे।
अगर किसी छात्र का भाई / पुरुष मित्र स्कूटी चलाता पाया गया तो उसे वही उसी जगह सड़क पर 2 घंटे मुर्गा बनाया जाएगा । 😂
🤣15
Rajasthan APO का परीक्षा केंद्र होगा कल (26 अगस्त) को जारी...
आयोग की वेबसाइट पर देखे
30 अगस्त को आयेगा प्रवेश पत्र
आयोग की वेबसाइट पर देखे
30 अगस्त को आयेगा प्रवेश पत्र
6 महीने मे 1 लाख सरकारी नौकरी देंगे : बाबा योगी आदित्यनाथ
राजस्थान APO Exam सिटी देखे
https://recruitment.rajasthan.gov.in
https://recruitment.rajasthan.gov.in
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को सबसे भ्रष्ट बताने वाले शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज
यूपीपीएससी की भर्ती परीक्षाओं में आरक्षण के क्रियान्वयन से जुड़ी कथित गड़बड़ियों और अनियमितताओं को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट करने के मामले में मुकेश कुमार वर्मा नाम के व्यक्ति के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज की गई है. इस कार्रवाई को लेकर विपक्षी नेताओं ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर सवाल उठाते हुए इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया है।
बिहार सरकार की नई खोज
बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की मार्कशीट पर अब फेल (Fail) शब्द नहीं लिखा होगा ।
राज्य के शिक्षा विभाग ने फेल की जगह 'एलिजिबल फॉर स्किल्स’ (Eligible for skills) यानी ‘स्किल के लिए योग्य’ इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है।
🤣5👍3❤1
लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना
उत्तर प्रदेश सरकार ने 26 अगस्त 2026 को बुजुर्ग महिलाओं के लिए के लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना की शुरुआत की है।
योजना के मुख्य बिंदु
▪️निःशुल्क बस यात्रा: 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की साधारण बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।
▪️इस योजना का लाभ राज्य सरकार की AC और किसी भी प्रकार की निजी बसों में नहीं मिलेगा ।
▪️पात्रता: उत्तर प्रदेश की मूल निवासी 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं।
▪️आवश्यक दस्तावेज: यात्रा के दौरान आयु और पहचान के सत्यापन के लिए आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा।
▪️आवेदन प्रक्रिया: इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसी भी प्रकार के पूर्व पंजीकरण या आवेदन की आवश्यकता नहीं है। बस में कंडक्टर को पहचान पत्र दिखाकर शून्य-किराये का टिकट प्राप्त किया जा सकता है।
▪️लाभार्थी: अनुमान के मुताबिक, इस योजना से राज्य की 1 करोड़ से अधिक बुजुर्ग महिलाओं को फायदा होगा।
Rajasthan APO Admit Card जारी
Link https://recruitment.rajasthan.gov.in/postdetailgetadmitcardservlet
Link https://recruitment.rajasthan.gov.in/postdetailgetadmitcardservlet