Astro Tips
2.92K subscribers
8 photos
12 files
200 links
Download Telegram
ज्‍योतिष के अध्‍ययनकाल में हमें तीन जन्‍मपत्रिकाएं सबसे महत्‍वपूर्ण मिलती हैं। कालपुरुष की कुण्‍डली, भगवान श्रीकृष्‍ण की कुण्‍डली और भगवान श्रीरामचंद्र की कुण्‍डली।
https://youtu.be/iOITeOrvzAo

राहु और धूम्रपान का गाढ़ा संबंध है। दूसरे भाव से स्‍वाभाविक रूप से होता है, लेकिन एकादश भाव से भी मेरे अनुभव रहे, जो कालांतर में बदलते रहे। इन्‍हीं अनुभवों पर एक छोटा सा वीडियो बनाया है
अगर कोई बालक अंतरिक्ष में पैदा हो तो उसकी कुण्‍डली क्‍या होगी, उसकी कुण्‍डली में कौनसी ग्रह होंगे, कौनसे ग्रह बाहर होंगे, क्‍या पृथ्‍वी ग्रह जुड़ जाएगा। राहु और केतु का क्‍या होगा, इस वीडियो में ऐसे ही कई मुद्दों पर चर्चा की है

https://youtu.be/K9DKyRBU_uE
ग्रहों, नक्षत्रों, भावों और राशियों का हमारे जीवन पर कोई प्रभाव नहीं होता है। यह केवल संकेते है कि हमारा भाग्‍य कैसा होगा। हमारा भाग्‍य हमारा कर्म बनाता है। ज्‍योतिष में कर्म सिद्धांत पर इस वीडियो में चर्चा की गई है।

https://youtu.be/DNE93OVQJQk
ज्‍योतिष में कर्म सिद्धांत हमें संकेत देता है ज्‍योतिषीय उपचारों की संभावना का। किस प्रकार संचित, प्रारब्‍ध और क्रियमाण कर्म हमें इच्‍छा स्‍वातंत्रय की ओर लेकर जाते हैं, इस पर मैंने इस वीडियो में चर्चा की है, देखिएगा।

https://youtu.be/qfMDyDAmfxM
ज्‍योतिषी उपचारों में जैमस्‍टोन की भूमिका पर एक बहुत ही बेसिक जानकारी वाला वीडियो बनाया है।

https://youtu.be/oy4R3a5UbQM
ज्‍योतिष में जातकों के भी प्रकार होते हैं। एक ज्‍योतिषी के रूप में अपने 27 वर्ष के कॅरियर में मेरा सहस्रों जातकों से संपर्क हुआ है। अधिकांश बहुत भले और श्रद्धावान जातक हैं लेकिन कुछ जातक विभिन्‍न प्रकार के भी रहे। समय के साथ मैंने जातकों के प्रकार बना लिए। बातचीत की शुरूआत में ही मुझे भान हो जाता है कि जातक और मेरा संवाद सफल होगा या विफल।

https://theastrologyonline.com/four-types-of-jatakas-in-astrology/
आदि शक्ति की गोद में विराजमान गजानन्‍द महादेव और आदिशक्ति के सर्व भूतों के अधिपति होकर गणपति हैं। प्रथम पूज्‍य गणेश के पास वे सभी शक्तियां हैं, जो वैदिक युग में इंद्र के पास थी। अपने गोल मटोल शरीर और मोहक मुख से भले ही गणाधीश सौम्‍य दिखाई देते हों, लेकिन वास्‍तव में आप हैं वार लॉर्ड, तभी तो गणपति हुए। भले ही महादेव को सृष्टि में किसी से लड़ने के लिए किसी सेना की आवश्‍यकता नहीं, लेकिन जब भी गणों की सेना कूच करती है या करेगी, तब उसके प्रमुख गणपति ही रहेंगे। रिद्धि सिद्धि तो उनकी गोद में है ही। कष्‍टभंजक की कोई फ्रेंचाइजी नहीं है, अगर कष्‍टों का निवारण चाहिए तो गणेशजी की शरण में जाएं, कष्‍ट हरेंगे, बल भी देंगे और बुद्धि भी। भगवती की गोद से उतरकर अपने मूषक पर सवार हो दस दिन आप हमारे बीच आए हैं, तो दसों दिन हर पथ, वीथिका और आंगन में उत्‍सव रहेगा।

गजानन्‍द भगवान की जय।
https://theastrologyonline.com/another-astrologer-siddharth-joshi-indias-best-astrologer/

यह पोस्‍ट मुझे केवल इस गफलत को दूर करने के लिए लिखनी पड़ रही है। जयपुर वाले ज्‍योतिषी की वेबसाइट खंगालने पर पता चलता है कि उन्‍होंने अप्रैल मई 2023 में अपनी वेबसाइट बनाई और संयोग या कहें दुर्योग से सितम्‍बर 2023 में मेरी वेबसाइट अचानक से हैकर्स की भेंट चढ़ गई। परिणाम यह हुआ कि हैकर्स द्वारा स्‍पैमिंग किए जाने के कारण मेरी वेबसाइट को गूगल ने पैनलाइज कर दिया। तकनीकी रूप से बहुत अधिक सक्षम नहीं होने के कारण मुझे चार पांच महीने तक इस गड़बड़झाले की भनक भी नहीं लगी।
बहुत समय से प्रयास कर रहा था कि एक सुंदर सी रामश्‍लाका प्रश्‍नावली अपनी वेबसाइट पर लगाऊं, आज प्रॉपर कोड के साथ प्रश्‍नावली लगा दी है, यह डेस्‍कटॉप, टैब और मोबाइल तीनों पर सटीक दिखेगी।

विधि वही है कि मन में प्रभु श्रीराम का नाम लेकर स्‍क्रीन पर दिख रहे किसी भी अक्षर पर रेंडम क्लिक कीजिए, पॉपअप में तुरंत परिणाम आएगा।

प्रश्‍न जितनी अधिक श्रृद्धा और गंभीरता से पूछा जाएगा, जवाब उतना ही सटीक आएगा।

https://theastrologyonline.com/ramshalaka-prashnawali/
Astrologer Sidharth's Planet Clock

किसी भी समर्थ ज्‍योतिषी के दिमाग में ग्रहों की घड़ी लगातार चलती रहती है। ग्रहों की घड़ी से अर्थ केवल ग्रहों के गोचर से नहीं बल्कि वर्तमान में इस समय कौनसी राशि है, कौनसा नक्षत्र है, कौनसा लग्‍न और कौनसा सबलॉर्ड है। जो ज्‍योतिषी प्रश्‍न ज्‍योतिष पर महारथ रखते हैं, उनके दिमाग में लगातार यह घड़ी चलती है। लग्‍न तक की घड़ी तो हर सक्षम ज्‍योतिषी के दिमाग में चलती है, सबलॉर्ड की घड़ी चलाने वाले लोग अपेक्षाकृत कम हैं।

इसी आइडिया पर मैंने विचार किया था कि हाथ में एक ऐसी रिस्‍ट वॉच हो जो कि देखते ही बता दे कि अभी खगोल में क्‍या चल रहा है। एकाध बार भूतकाल में ऐसे प्रयास भी हुए, लेकिन सटीक घड़ी नहीं बन पाई। कालांतर में स्विस एम्‍फीमरीज के बाद ज्‍योतिष सॉफ्टवेयर बने और तत्‍काल का गोचर बताने वाली कुण्‍डलियां प्रदर्शित की जाने लगी, लेकिन घड़ी तब भी कोई नहीं लेकर आया।
यह आइडिया 2003 से मेरे दिमाग में था, बाद में 2014 में मैंने एक बार प्रयास भी किया, लेकिन डवलपर ने जो राशि इसे बनाने के लिए बताई, वह मेरी क्षमता से बाहर थी। सो आइडिया ड्राप कर दिया गया। कालांतर में 2020 के बाद मैंने इस पर सोशल मीडिया में भी लिखा ताकि मैं नहीं बनाऊं तो कोई और बना ले। सुखद आश्‍चर्य इस बात का हुआ कि दो लोगों ने भी पहले प्रयास किया था, लेकिन प्रोजेक्‍ट अधूरा छूट गया था। हिंदू कलेण्‍डर वाले मण्‍डावगणे ने प्रयास किया था, लेकिन पूरी सफलता नहीं मिली। बाद में द्रिक पंचांग वाले शरद उपाध्‍याय ने इसे चैलेंज की तरह लिया और मेरे पोस्‍ट डालने के बाद उन्‍होंने मुझसे फोन पर बात कर पूरी घड़ी को समझा और बना भी दिया। चूंकि द्रिक पंचांग में अन्‍य बहुत सारी यूटिलिटीज है, सो कालांतर में शरद ने घड़ी को उठाकर पीछे के पेजों में डाल दिया।

अब मुझे भी यह घड़ी बनाने में सफलता मिल गई है, देखिएगा कैसी है, इसे बुकमार्क करके रख सकते हैं, ताकि कभी भी खोला जा सके।

1 यह घड़ी रियल टाइम गोचर बताती है
2 यह घड़ी अपने आप में प्रश्‍न कुण्‍डली है
3 इस घड़ी के नीचे ग्रह स्‍पष्‍ट भी दिए गए हैं
4 घड़ी के आउटर कोर में राशियां हैं
5 इनर सर्किल में नक्षत्र
6 राशियों के बीच केपी के 249 वास्‍तविक टुकड़े हैं
7 प्रत्‍येक ग्रह के साथ डिग्री भी दी गई है
8 लग्‍न तथा ग्रहों के नक्षत्र लॉर्ड तथा सबलॉर्ड भी दिए हैं
https://theastrologyonline.com/astrologer-sidharths-planet-clock/
https://theastrologyonline.com/vedic-clock-of-planet-two-circle/

🌟 वैदिक द्वि-चक्रीय ग्रह घड़ी की प्रमुख विशेषताएँ:

द्वि-चक्रीय प्रणाली (Two-Circle System):

आंतरिक वृत्त (Inner Circle): इसमें जातक की मूल जन्म कुण्डली (Natal Chart) सटीक अंशों के साथ प्रदर्शित होती है।

बाह्य वृत्त (Outer Circle): यह वर्तमान समय का लाइव गोचर (Real-time Transit) दिखाता है, जो हर सेकंड अपडेट होता है।

अत्यंत सटीक गणना: यह टूल 'स्विस एफेमेरिस' (Swiss Ephemeris WASM) और सर्वाधिक मान्य 'लाहिड़ी निरयण अयनांश' पर कार्य करता है, जिससे ग्रहों की स्थिति (अंश, कला, विकला तक) पूर्णतः शुद्ध प्राप्त होती है।

आकर्षक थीम्स: यूज़र्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इसमें शाही स्वर्ण (Gold), ब्रह्मांडीय (Cosmic Dark), और प्राचीन पाण्डुलिपि (Parchment) जैसी खूबसूरत थीम्स दी गई हैं।

विस्तृत ग्रह विश्लेषण: यह टूल केवल कुण्डली ही नहीं बनाता, बल्कि ग्रहों की गति, नक्षत्र, उनके पाद, वक्री/मार्गी स्थिति और भावों की भी विस्तार से तुलना करता है।

गोचर और युति के विशेष परिणाम: यह टूल स्वतः ही साढ़ेसाती व ढैया की स्थिति की गणना कर लेता है। साथ ही जन्म ग्रहों और गोचर ग्रहों के बीच बन रही महत्वपूर्ण युति (Conjunction) और गुरु/शनि जैसे प्रमुख ग्रहों के प्रभावों का भी विश्लेषण करता है।