Bhagwat Geeta
10.8K subscribers
141 photos
2 videos
2 files
4 links
Download Telegram
अव्यक्ताद्व्यक्तय: सर्वा: प्रभवन्त्यहरागमे।
रात्र्यागमे प्रलीयन्ते तत्रैवाव्यक्तसञ्ज्ञके॥ १८॥

ब्रह्माके दिनके आरम्भकालमें अव्यक्त-(ब्रह्मा के सूक्ष्मशरीर-) से सम्पूर्ण शरीर पैदा होते हैं (और) ब्रह्माकी रातके आरम्भकालमें उस अव्यक्त नामवाले-एव(ब्रह्माके सूक्ष्मशरीर-) में ही (सम्पूर्ण शरीर)लीन हो जाते हैं।

All embodied beings emanate from theUnmanifest (i.e., Brahma's subtle body) at the coming of the cosmic day; at the cosmic nightfallthey merge into the same subtle body of Brahma,
known as the Unmanifest. (8:18)
भूतग्राम: स एवायं भूत्वा भूत्वा प्रलीयते।
रात्र्यागमेऽवश: पार्थ प्रभवत्यहरागमे॥ १९॥

हे पार्थ! वही यह प्राणिसमुदाय उत्पन्न हो-होकर प्रकृतिके परवश हुआ ब्रह्माके दिनके समय उत्पन्न होता है (और) ब्रह्माकी रात्रिके समय लीन होता है।

Arjuna, this multitude of beings, being born again and again, is dissolved under compulsion of its nature at the coming of the cosmic night, and rises again at the commencement of the cosmic day. (8:19)
परस्तस्मात्तु भावोऽन्योऽव्यक्तोऽव्यक्तात्सनातन:।
य: स सर्वेषु भूतेषु नश्यत्सु न विनश्यति॥ २०॥

परन्तु उस अव्यक्त-(ब्रह्माके सूक्ष्मशरीर-) से अन्य (विलक्षण) अनादि अत्यन्त श्रेष्ठ भावरूप जो अव्यक्त (ईश्वर) है, वह सम्पूर्ण प्राणियोंके नष्ट होनेपर भी नष्ट नहीं होता।

Far beyond even this unmanifest, there is yet another unmanifest Existence, that Supreme Divine Person, who does not perish even though all beings perish. (8:20)
अव्यक्तोऽक्षर इत्युक्तस्तमाहु: परमां गतिम्।
यं प्राप्य न निवर्तन्ते तद्धाम परमं मम॥ २१॥

उसीको अव्यक्त (और) अक्षर— ऐसा कहा गया है (तथा उसीको) परम गति कहा गया है (और) जिसको प्राप्त होनेपर (जीव) फिर लौटकर (संसारमें) नहीं आते, वह मेरा परम धाम है।

The same unmanifest which has been spoken of as the Indestructible is also called the supreme Goal; that again is My supreme Abode, attaining which they return not to this mortal world. (8:21)
पुरुष: स पर: पार्थ भक्त्या लभ्यस्त्वनन्यया।
यस्यान्त:स्थानि भूतानि येन सर्वमिदं ततम्॥ २२॥

हे पृथानन्दन अर्जुन! सम्पूर्ण प्राणी जिसके अन्तर्गत हैं (और) जिससे यह सम्पूर्ण संसार व्याप्त है, वह परम पुरुष परमात्मा तो अनन्य भक्तिसे प्राप्त होनेयोग्य है।

Arjuna, that eternal unmanifest supreme Purusain whom all beings reside and by whom all thisis pervaded, is attainable only through exclusiveDevotion. (8:22)
Om Namah Shivay!
यत्र काले त्वनावृत्तिमावृत्तिं चैव योगिन:।
प्रयाता यान्ति तं कालं वक्ष्यामि भरतर्षभ॥ २३॥

परन्तु हे भरतवंशियोंमें श्रेष्ठ अर्जुन! जिस काल अर्थात् मार्गमें शरीर छोडक़र गये हुए योगी अनावृत्तिको प्राप्त होते हैं अर्थात् पीछे  लौटकर नहीं आते और (जिस मार्गमें गये हुए) आवृत्तिको प्राप्त होते हैं अर्थात् पीछे लौटकर आते हैं, उस कालको अर्थात् दोनों मार्गोंको मैं कहूँगा।

Arjuna, I shall now tell you the time (path)departing when Yogis do not return, and also the time (path) departing when they do return. (8:23)
अग्निज्र्योतिरह: शुक्ल: षण्मासा उत्तरायणम्।
तत्र प्रयाता गच्छन्ति ब्रह्म ब्रह्मविदो जना:॥ २४॥

जिस मार्गमें— प्रकाशस्वरूप अग्निका अधिपति देवता, दिनका अधिपति देवता, शुक्लपक्षका अधिपति देवता, (और) छ: महीनोंवाले  उत्तरायणका अधिपति देवता है, उस मार्गसे (शरीर छोडक़र) गये हुए ब्रह्मवेत्ता पुरुष (पहले ब्रह्मलोकको प्राप्त होकर पीछे ब्रह्माके साथ) ब्रह्मको प्राप्त हो जाते हैं।

(Of the two paths) the one is that in which are stationed the all-effulgent fire-god and the deities presiding over daylight, the bright fortnight, and the six months of the northward course of the sun respectively; proceeding along it after death Yogis, who have known Brahma, being successively led by the above gods, finally reach Brahma. (8:24)
धूमो रात्रिस्तथा कृष्ण: षण्मासा दक्षिणायनम्।
तत्र चान्द्रमसं ज्योतिर्योगी प्राप्य निवर्तते॥ २५॥

जिस मार्गमें— धूमका अधिपति देवता, रात्रिका अधिपति देवता, कृष्णपक्षका अधिपति देवता और छ: महीनोंवाले दक्षिणायनका अधिपति देवता है, (शरीर छोडक़र) उस मार्गसे गया हुआ योगी (सकाम मनुष्य) चन्द्रमाकी ज्योतिको प्राप्त होकर लौट आता है अर्थात् जन्म-मरणको प्राप्त होता है।

The other path is that wherein are stationed the gods presiding over smoke, night, the dark fortnight, and the six months of the southward course of the sun; the Yogi (devoted to action with an interested motive) taking to this path after death is led by the above gods, one after another, and attaining the lustre of the moon (and enjoying the fruit of his meritorious deeds in heaven) returns to this mortal world. (8:25)
शुक्लकृष्णे गती ह्येते जगत: शाश्वते मते।
एकया यात्यनावृत्तिमन्ययावर्तते पुन:॥ २६॥

क्योंकि शुक्ल और कृष्ण— ये दोनों गतियाँ अनादिकालसे जगत्-(प्राणिमात्र-) के साथ (सम्बन्ध रखनेवाली) मानी गयी हैं। (इनमेंसे) एक गतिमें जानेवालेको लौटना नहीं पड़ता (और) दूसरी गतिमें जानेवालेको  पुन: लौटना पड़ता है।

For these two paths of the world, the bright and the dark, are considered to be eternal. Proceeding by one of them, one reaches the supreme state from which there is no return; and proceeding by the other, one returns to the mortal world, i.e., becomes subject to birth and death once more. (8:26)
नैते सृती पार्थ जानन्योगी मुह्यति कश्चन।
तस्मात्सर्वेषु कालेषु योगयुक्तो भवार्जुन ।।२७।।

हे पृथानन्दन! इन दोनों मार्गोंको जाननेवाला कोई भी योगी मोहित नहीं होता। अत: हे अर्जुन! (तू) सब समयमें योगयुक्त (समतामें स्थित) हो जा।

Knowing thus the secret of these two paths, O son of Kunti, no Yogi gets deluded. Therefore, Arjuna, at all times be steadfast in Yoga in the form of equanimity (i.e., strive constantly for My realization). (8:27)
वेदेषु यज्ञेषु तप:सु चैव दानेषु यत्पुण्यफलं प्रदिष्टम्।
अत्येति तत्सर्वमिदं विदित्वा योगी परं स्थानमुपैति चाद्यम्॥ २८॥

योगी (भक्त) इसको (इस अध्यायमें वर्णित विषयको) जानकर वेदोंमें, यज्ञोंमें, तपोंमें तथा दानमें जो-जो पुण्यफल कहे गये हैं, उन सभी पुण्यफलोंका अतिक्रमण कर जाता है और आदिस्थान परमात्माको प्राप्त हो जाता है।

The Yogi, realizing this profound truth,
doubtless transcends all the rewards enumerated for the study of the Vedas as well as for the performance of sacrifices, austerities and charities, and attains the supreme and primal state. (8:28)
अनन्याश्चिन्तयन्तो मां ये जनाः पर्युपासते । तेषां नित्याभियुक्तानां योगक्षेमं वहाम्यहम्‌ ॥
(भगवद्गीता अ९ श्लोक२२)

भावार्थ : जो अनन्यप्रेमी भक्तजन मुझ परमेश्वर को निरंतर चिंतन करते हुए निष्कामभाव से भजते हैं, उन नित्य-निरंतर मेरा चिंतन करने वाले पुरुषों का योगक्षेम (भगवत्‌स्वरूप की प्राप्ति का नाम 'योग' है और भगवत्‌प्राप्ति के निमित्त किए हुए साधन की रक्षा का नाम 'क्षेम' है) मैं स्वयं प्राप्त कर देता हूँ॥22॥

नववर्ष आपसभीको भगवन्मय, प्रेममय, ज्ञानमय आणि आनंदमय हो!
राजविद्या राजगुह्यं पवित्रमिदमुत्तमम्।
प्रत्यक्षावगमं धम्र्यं सुसुखं कर्तुमव्ययम्॥ २॥

यह (विज्ञानसहित ज्ञान अर्थात्  समग्ररूप) सम्पूर्ण विद्याओंका राजा (और) सम्पूर्ण गोपनीयोंका राजा है। यह अति पवित्र  (तथा) अतिश्रेष्ठ है (और) इसका फल भी  प्रत्यक्ष है। यह धर्ममय है, अविनाशी है (और) करनेमें बहुत सुगम है अर्थात् इसको प्राप्त करना बहुत सुगम है।

This knowledge (of both the Nirguna and Saguna aspects of Divinity) is a sovereign science, a sovereign secret, supremely holy, most excellent, directly enjoyable, attended with virtue, very easy to practise and imperishable. (9:2)
अश्रद्दधाना: पुरुषा धर्मस्यास्य परन्तप।
अप्राप्य मां निवर्तन्ते मृत्युसंसारवत्र्मनि॥ ३॥

हे परन्तप! इस धर्मकी महिमापर श्रद्धा न रखनेवाले मनुष्य मुझे प्राप्त न होकर मृत्युरूप वत्र्मनि संसारके मार्गमें लौटते रहते हैं अर्थात् बार-बार जन्मते-मरते रहते हैं।

Arjuna, people having no faith in this Dharma, failing to reach Me, continue to revolve in the path of the world of birth and death. (9:3)
देहिनोऽस्मिन्यथा देहे कौमारं यौवनं जरा।
तथा देहान्तरप्राप्तिर्धीरस्तत्र न मुह्यति॥ २-१३

dehino’sminyathā dehe kaumāraṃ yauvanaṃ jarā।
tathā dehāntaraprāptirdhīrastatra na muhyati॥ 2-13

जैसे इस देह में देही जीवात्मा की कुमार, युवा और वृद्धावस्था होती है
वैसे ही उसको अन्य शरीर की प्राप्ति होती है। धीर पुरुष इसमें मोहित नहीं होता है।

Just as the boyhood, youth and old age come to the embodied Soul in this body, in the same manner, is the attaining of another body; the wise man is not deluded at that.
मया ततमिदं सर्वं जगदव्यक्तमूर्तिना।
मत्स्थानि सर्वभूतानि न चाहं तेष्ववस्थित:॥ ४॥

न च मत्स्थानि भूतानि पश्य मे योगमैश्वरम्।
भूतभृन्न च भूतस्थो ममात्मा भूतभावन:॥ ५॥

यह सब संसार मेरे निराकार स्वरूपसे व्याप्त है।सम्पूर्ण  प्राणी मुझमें स्थित हैं; परन्तु मैं उनमें स्थित नहीं हूँ तथा (वे) प्राणी (भी) मुझमें स्थित नहीं हैं— मेरे (इस) ईश्वर-सम्बन्धी योग-(सामथ्र्य-) को देख। सम्पूर्ण प्राणियोंको  उत्पन्न करनेवाला और प्राणियोंका धारण, भरण-पोषण करनेवाला मेरा स्वरूप उन प्राणियोंमें स्थित नहीं है।

The whole of this universe is permeated by Me as unmanifest Divinity, and all beings dwell on the idea within Me. But really speaking, I am not present in them. (9:4)

Nay, all those beings abide not in Me; but behold the wonderful power of My divine Yoga; though the Sustainer and Creator of beings, Myself in reality dwell not in those beings. (9:5)
न च मां तानि कर्माणि निबध्नन्ति धनञ्जय।
उदासीनवदासीनमसक्तं तेषु कर्मसु॥ ९॥

हे धनंजय! उन (सृष्टि-रचना  आदि) कर्मोंमें अनासक्त और उदासीनकी तरह रहते हुए मुझे वे कर्म नहीं बाँधते।

Arjuna, those actions, however, do not bind Me, unattached as I am to such actions and standing apart, as it were. (9:9)
मयाध्यक्षेण प्रकृति: सूयते सचराचरम्।
हेतुनानेन कौन्तेय जगद्विपरिवर्तते॥ १०॥

प्रकृति मेरी अध्यक्षतामें चराचरसहित सम्पूर्ण  जगत्की रचना करती है। हे कुन्तीनन्दन! इसी हेतुसे जगत्का (विविध  प्रकारसे) परिवर्तन होता है।

Arjuna, under My aegis, Nature brings forth the whole creation, consisting of both sentient and insentient beings; it is due to this cause that the wheel of Samsara is going round. (9:10)