Bihar Help Official ( biharhelp.in )
✔
190K subscribers
6.26K photos
46 videos
97 files
15.3K links
Bihar Help - Official Account
📚 Updates on Govt Jobs, Exams, Scholarships, & Yojanas!
🎓 Helping students & job seekers with easy guides
Download Telegram
माननीय मुख्यमंत्री Nitish Kumar जी ने यूक्रेन संकट से निकल कर भारत लौटने वाले बिहार के लोगों का यात्रा खर्च वहन करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बिहार के लोगों के यात्रा का खर्च राज्य सरकार उठाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री जी के द्वारा यूक्रेन में फंसे बिहार के लोगों को किसी भी तरह की सहायता के लिए हेल्पलाइन सेवा ईमेल rcbihar@yahoo.in, बिहार भवन दिल्ली हेल्पलाइन नं. 7217788114 , आपदा विभाग का हेल्पलाइन नं. 7070290170 उपलब्ध कराई गई है।

बिहार के व्यक्तियों को यूक्रेन से आने संबंधी अनुरोध विहित प्रपत्र में अपना नाम, पूरा पता/पासपोर्ट नंबर/पिता का नम/वर्तमान पता/बिहार का पता/भारतीय मोबाइल नंबर/लैंडिंग का स्थान/अभ्युक्त्ति संबंधी विवरण अंकित करना होगा तथा उसे ईमेल rcbihar@yahoo.in पर भेज सकते हैं जिससे उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा सकेगा।
#Ukraine #Bihar

#NitishKumar #Helpline
❤1