IPL 2026 में किसने जीता कौनसा अवॉर्ड?
📌 IPL-2026 में RR के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने सर्वाधिक रन (776) बनाने के लिए 'ऑरेंज कैप' जीती जबकि GT के तेज़ गेंदबाज़ कगिसो रबाडा ने IPL 2026 में सर्वाधिक विकेट (29) लेकर 'पर्पल कैप' जीती। सूर्यवंशी ने 'इमर्जिंग प्लेयर', MVP, 'सुपर स्ट्राइकर' और 'सुपर सिक्सर ऑफ द सीज़न' अवॉर्ड भी जीता। मनीष पांडे ने 'कैच ऑफ द सीज़न' अवॉर्ड जीता।
🔥9❤7👍3
📌 छत्तीसगढ़ में मिली देश की पहली 'निकल-कॉपर-पैलेडियम' खदान
📌 खदान की स्थिति: यह दुर्लभ खदान छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के भालूकोना में स्थित है।
📌 भंडार की लंबाई व गहराई: इस खदान में 1.3 किलोमीटर की लंबाई तक खनिज ब्लॉक की पुष्टि हो चुकी है। जमीन के नीचे करीब 430 मीटर की लंबाई और 200 मीटर से ज्यादा की गहराई तक यह भंडार फैला हुआ है।
📌 आवंटित कंपनी: इस खदान का आवंटन 'डेक्कन गोल्ड माइंस' (Deccan Gold Mines) कंपनी को किया गया है, जिसने यहाँ 1500 मीटर की ड्रिलिंग पूरी कर ली है।
📌 प्रमुख खनिज व उनके प्रकार: यहाँ भारी मात्रा में निकल, कॉपर और पैलेडियम के भंडार मिले हैं। यहाँ ये खनिज मुख्य रूप से पेंटलैंडाइट, चाल्कोपायराइट और पायरोटाइट सल्फाइड के रूप में मौजूद हैं।
#minerals
👍7❤4
एक बात याद रखिए:
"आपको सब कुछ याद होना जरूरी नहीं है। आपको उतना याद होना चाहिए जितना उत्तर लिखने के लिए पर्याप्त हो।"
मुख्य परीक्षा में चयन अक्सर उस व्यक्ति का होता है जो जो याद है उसे व्यवस्थित ढंग से लिख देता है, न कि उसका जिसे सब याद है।
❤53👍21