📌 छत्तीसगढ़ में मिली देश की पहली 'निकल-कॉपर-पैलेडियम' खदान
📌 खदान की स्थिति: यह दुर्लभ खदान छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के भालूकोना में स्थित है।
📌 भंडार की लंबाई व गहराई: इस खदान में 1.3 किलोमीटर की लंबाई तक खनिज ब्लॉक की पुष्टि हो चुकी है। जमीन के नीचे करीब 430 मीटर की लंबाई और 200 मीटर से ज्यादा की गहराई तक यह भंडार फैला हुआ है।
📌 आवंटित कंपनी: इस खदान का आवंटन 'डेक्कन गोल्ड माइंस' (Deccan Gold Mines) कंपनी को किया गया है, जिसने यहाँ 1500 मीटर की ड्रिलिंग पूरी कर ली है।
📌 प्रमुख खनिज व उनके प्रकार: यहाँ भारी मात्रा में निकल, कॉपर और पैलेडियम के भंडार मिले हैं। यहाँ ये खनिज मुख्य रूप से पेंटलैंडाइट, चाल्कोपायराइट और पायरोटाइट सल्फाइड के रूप में मौजूद हैं।
#minerals
👍7❤4