👍10❤1
Forwarded from CGPSC KNOWLEDGE
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
👍12
ISRO@101
इंडियन स्पेस एजेंसी इसरो अंतरिक्ष पर एक और मुकाम छूने जा रही है. वो अपना 101वां मिशन लॉन्च करने जा रहा है. रविवार 18 मई को पीएसएलवी-सी61 का प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र के प्रथम 'लॉन्च पैड' से सुबह पांच बजकर 59 मिनट पर निर्धारित है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने यह जानकारी दी.
क्या है मिशन
पीएसएलवी अपने 63 वें मिशन में पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (ईओएस-09) को ले जाएगा, जो सभी मौसम परिस्थितियों में पृथ्वी की सतह की हाई क्वालिटी वाली तस्वीरें लेने में सक्षम होगा.
क्या है मकसद?
सैटेलाइट से चौबीसों घंटे खींची जाने वाली तस्वीरें एग्रीकल्चर, वानिकी निगरानी, आपदा प्रबंधन, शहरी नियोजन और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे क्षेत्र में महत्वपूर्ण होगी.
मिशन का उद्देश्य देश भर में तात्कालिक समय पर होने वाली घटनाओं की जानकारी जुटाने की आवश्यकता को पूरा करना है.
👍15❤3
नमूना पंजीकरण प्रणाली (SRS) रिपोर्ट 2021 के अनुसार
📌 शिशु मृत्यु दर: प्रति एक हजार जन्मों पर 27 है।
📌 नवजात मृत्यु दर : प्रति एक हजार जन्मों पर 19 है।
📌 पांच वर्ष से कम आयु के बच्चो की मृत्यु दर(U5MR) : प्रति एक हजार जन्मों पर 31 है।
📌 जन्म के समय लिंगानुपात : 913 प्रति 1000
📌 कुल प्रजनन दर(TFR) : 2.0
👍25
निगम-आयोगों में पूर्व में प्रस्तावित नियुक्तियों में आंशिक संशोधन
1. श्रीमती शालिनी राजपूत - अध्यक्ष, छ.ग. हस्तशिल्प विकास बोर्ड
2. श्रीमती चन्द्रकान्ति वर्मा - उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग
3. श्री श्रीनिवास राव मद्दी - अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड, रायपुर
4. श्री केदार नाथ गुप्ता - अध्यक्ष, छ.ग. राज्य सहकारी बैंक मर्यादित, रायपुर
👍9
खेलो इंडिया बीच गेम्स
📌 आयोजन- 19 - 24 मई 2025
📌 आयोजन स्थल - दीव बीच
📌 विशेष :
• पहली बार समुद्र किनारे खेलो इंडिया
• भारत के अंडर 17 अंडर 21 के खिलाडी़ 6 मेडल गेम्स & 2 प्रदर्शनी खेल में हिस्सा लेंगे
• 22 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश की टीम शामिल
• यह खेलो इंडिया का साल का तीसरा आयोजन है। इससे पहले विंटर और यूथ गेम्स हो चुके हैं।
👍10
ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवार्ड्स-2025 : अरमान उभरानी
📌 बिलासपुर निवासी अरमान उभरानी को 2025 के शीर्ष 100 बाल प्रतिभाओं में चुना गया है।
📌 उनका चयन ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवार्ड्स-2025 के लिए हुआ है।
📌 130 देशों के हजारों नामांकनों में से चुने गए अरमान उभरानी को 26 जून 2025 को ब्रिटिश संसद, यूके के हाउस ऑफ कॉमन्स के प्रतिष्ठित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
👍10❤1
महंत घासीदास संग्रहालय
📌 निर्माण : 1875
📌 विशेषता :
•देश का 8वां पुराना संग्रहालय।
• विश्व के आठवें नंबर के सबसे बड़े संग्रहालय की सूची में शुमार रायपुर का यह म्यूजियम ऐसा पहला म्यूजियम है, जो जन सहयोग से बना है।
• दूसरी शताब्दी के लकड़ी का स्तंभ है। पांचवीं शताब्दी की रूद्र शिव की इकलौती प्रतिमा, 11वीं शताब्दी की ग्रेनाइट से बनी विष्णु की प्रतिमा, जिसमें उनके दशावतार को दिखाया गया है और कल्कि को घोड़े में बैठे हुए दिखाया गया है। सिरपुर के मंजूश्री, गांधीजी के तीन बंदरों की प्रतिमा भी म्यूजियम में रखी हुई।
#mainsp-6
#prelims
👍18❤1
अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2025 : बानू मुश्ताक़
📌 भारतीय लेखिका, वकील और कार्यकर्ता बानू मुश्ताक़ को अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
📌 उन्होंने यह पुरस्कार अपनी लघु कथा संकलन 'हार्ट लैंप' के लिए जीता है।
📌 यह कन्नड़ भाषा में लिखी गई पहली किताब है जिसे यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है।
📌 हार्ट लैंप' का अंग्रेज़ी अनुवाद दीपा भास्ती ने किया है।
📌 इसमें दक्षिण भारत की मुस्लिम महिलाओं के जीवन और संघर्षों का मार्मिक चित्रण किया गया है।
#prelims2025
👍12❤1