CGPSC HACKS
11.5K subscribers
4.54K photos
93 videos
919 files
358 links
Download Telegram
"ज़िन्दगी ठहरती नहीं किसी मुश्किलात से,
ज़रा मंज़िल को बताओ आ रहा हूं मैं शान से।"

शांत चित्त से पढ़ते रहें,
सजग चित्त से बढ़ते रहें।
Be Happy!✨
#prelims
❤48⚡38👍13🔥6❤‍🔥4💯2🤣2
प्रमुख संविधान संशोधन:

०प्रथम संविधान संशोधन(1951)–नौवीं अनुसूची जोड़ी गई।

०7वां संशोधन(1956)–
० लोकसभा के सदस्यों की संख्या में वृद्धि।
०दो या दो से अधिक राज्यों के लिए एक उच्च न्यायालय प्रावधान।

०31वां संशोधन(1972)–लोकसभा सीटें 525 से बढ़ाकर 545 कर दी गईं।

०36वां संशोधन(1975)–सिक्किम को भारत का पूर्ण राज्य बनाया गया।

०38वां संशोधन(1975)–न्यायिक पुनरीक्षण शक्ति का परिसीमन।

०39वां संशोधन(1975)–राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति , स्पीकर और प्रधानमंत्री के चुनाव को चुनौती नहीं दी जा सकती।

०52वां संशोधन(1985)–दल-बदल विरोधी कानूनों का प्रावधान( नई दसवीं अनुसूची जोड़ी गई)

०58वां संशोधन(1987)–संविधान के प्राधिकृत हिन्दी पाठ को प्रकाशित करने हेतु।

०61वां संशोधन(1989)– मतदान की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष कर दी गई।

०69वां संशोधन(1991)–दिल्ली को 'राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली' का विशेष दर्जा दिया गया।

०70वां संशोधन(1992)–राष्ट्रपति चुनाव के लिए पांडिचेरी और दिल्ली विधायिका के सदस्यों को निर्वाचक मंडल में शामिल करने का प्रावधान ।

०73वां संशोधन(1992)–पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा दिया गया।

०74वां संशोधन(1992)–शहरी स्थानीय निकायों को संवैधानिक दर्जा दिया गया।

०86वाँ संशोधन(2002)–प्रारंभिक शिक्षा को मौलिक अधिकार बनाया गया।

०89वाँ संशोधन(2003)–अनुच्छेद 338-A के तहत राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का गठन।

०91वाँ संशोधन(2003)–मंत्रिपरिषद में प्रधान मंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या लोकसभा की कुल संख्या के 15% से अधिक नहीं होगी।

०97वाँ संशोधन(2011)–सहकारी समितियों का गठन।

०100वां संशोधन(2015)–भारत और बांग्लादेश के बीच भूमि सीमा समझौता।

०101वां संशोधन(2016)–जीएसटी।

०102वां संशोधन(2018)–राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया।

०103वां संशोधन(2019)–EWS को 10% आरक्षण।

०104वां संशोधन(2020)
०लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में एससी और एसटी के लिए सीटों की समाप्ति की समय सीमा सत्तर साल से बढ़ाकर अस्सी साल कर दी गई।
० लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में एंग्लो-इंडियन समुदाय के लिए आरक्षित सीटें हटा दी गईं।

०105वां संशोधन(2021)–सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों (एसईबीसी) की सूची तैयार करने की राज्य सरकारों की शक्ति बहाल की गई।

०106वां संशोधन अधिनियम(2023)–महिला आरक्षण से सम्बन्धित है।

#Prelims Facts
👍9🔥2
📌 आईआईटी मद्रास के शोधकर्ताओं ने धारिणी (DHARINI) नामक एक उन्नत 3डी ब्रेन एटलस विकसित किया है।

📌 यह गर्भावस्था की दूसरी तिमाही में विकसित हो रहे पाँच विकासशील शिशु मष्तिष्कों का विस्तृत अध्ययन कर सकता है।


#Mostimp
#prelims
👍38❤‍🔥1
🔹लगातार चौथी बार भारत का शीर्ष व्यापारिक साझेदार देश बना अमेरिका 👍

🔹चीन के साथ व्यापार घट कर 99.2 अरब डॉलर हुआ


सबसे ज्यादा मात्रा मे औषधि निर्माण मटेरियल निर्यात करता है भारत अमेरिका को, और सबसे ज्यादा कच्चे तेल का आयत करता है भारत अमेरिका से


#economics
#mains
#prelims
👍11
📌 देश में पहली बार ट्रेन के अंदर लगाई गई एटीएम मशीन ,इस तरह का पहला प्रयोग महाराष्ट्र की मनमाड- सीएसएमटी पंचवटी एक्सप्रेस में किया गया है

इस पहल को एटीएम ऑन व्हील्स नाम दिया गया है


#currentaffairs
#news
#prelims
👍10🤣3
📌 ओडिशा में सिमिलिपाल को आधिकारिक तौर पर 107वें राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया है।

📌 ओडिशा का दूसरा राष्ट्रीय उद्यान बना , पहला राष्टीय उद्यान भितरकनिका हैं।

📌 औपचारिक अधिसूचना 24 अप्रैल, 2025 को जारी की गई।

📌 वर्ष 2023 तक भारत में 106 राष्ट्रीय उद्यान हैं।

#currentaffairs
#prelims
#mains
#cgpschacks
👍18❤4🔥2🫡1
In short simple


क्या है सिंधु जल संधि:

1. सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty - IWT) 19 सितंबर, 1960 को कराची में हस्ताक्षरित हुई थी।

2. यह संधि भारत और पाकिस्तान के बीच नौ वर्षों की बातचीत के बाद संभव हुई थी।

3. संधि में कुल 12 अनुच्छेद (Articles) और 8 परिशिष्ट (Annexures A से H तक) शामिल हैं।

4. इस संधि के प्रावधानों के अनुसार:
     a) पूर्वी नदियों — सतलुज, ब्यास  
          और रावी — का पूरा जल भारत  
           को "अप्रतिबंधित उपयोग" के
          लिए उपलब्ध होगा।
     b) पश्चिमी नदियों — सिंधु, झेलम
          और चिनाब — का जल 
          पाकिस्तान को प्राप्त होगा।

#prelims
#mains
#cgpschacks
👍36❤2❤‍🔥1
छत्तीसगढ़ से देश के पहले हाइड्रोजन फ्यूल लॉजिस्टिक ट्रक का शुभारंभ


#greenenergy
#mains
#prelims
👍10❤1
In frame


राष्ट्रपति : द्रौपदी मुर्मू
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ : जनरल अनिल चौहान
नौसेना प्रमुख : एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी
थल सेना प्रमुख : जनरल उपेंद्र द्विदेवी
वायु सेना प्रमुख: चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह

#prelims
👍11❤1
मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान


📌 संचालन: राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत

📌 उद्देश्य:

इस अभियान के अंतर्गत शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, पालक-शिक्षक सहभागिता बढ़ाने और शैक्षणिक उपलब्धियों को उन्नत करने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष फोकस किया जाएगा।

📌 प्रावधान :

1. अभियान के तहत विद्यालयों का सामाजिक अंकेक्षण कर गुणवत्ता के आधार पर ग्रेडिंग की जाएगी।

2.कमजोर शालाओं की नियमित मॉनीटरिंग विभिन्न विभागों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी।

3.मॉडल शालाओं का चयन कर, कमजोर शालाओं के शिक्षकों को यहां शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा।

4.पालक-शिक्षक बैठकों (पीटीएम) के माध्यम से अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

5. विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों में वृद्धि के लिए कक्षा शिक्षण प्रक्रियाओं में सुधार किया जाएगा।

#mains
#prelims
#Paper7II
👍12❤2
यूनेस्को की सूची में नाट्यशास्त्र


📌 यूनेस्को द्वारा 1992 में स्थापित 'मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर' में श्रीम‌द्भगवतगीता के साथ भरत मुनि के नाट्यशास्त्र को शामिल किया गया है।

#Prelims
#Mimp
👍8
महंत घासीदास संग्रहालय


📌 निर्माण : 1875

📌 विशेषता :

•देश का 8वां पुराना संग्रहालय।

• विश्व के आठवें नंबर के सबसे बड़े संग्रहालय की सूची में शुमार रायपुर का यह म्यूजियम ऐसा पहला म्यूजियम है, जो जन सहयोग से बना है।

• दूसरी शताब्दी के लकड़ी का स्तंभ है। पांचवीं शताब्दी की रूद्र शिव की इकलौती प्रतिमा, 11वीं शताब्दी की ग्रेनाइट से बनी विष्णु की प्रतिमा, जिसमें उनके दशावतार को दिखाया गया है और कल्कि को घोड़े में बैठे हुए दिखाया गया है। सिरपुर के मंजूश्री, गांधीजी के तीन बंदरों की प्रतिमा भी म्यूजियम में रखी हुई।

#mainsp-6
#prelims
👍18❤1
भारत का पहला 'पूर्ण साक्षर' राज्य: मिज़ोरम


📌 ULLAS - नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत मिज़ोरम को आधिकारिक रूप से 100% साक्षरता प्राप्त राज्य घोषित कर दिया गया है

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम


📌 (ULLAS) भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप संचालित एक केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसे न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम (NILP) के नाम से भी जाना जाता है.।

📌 यह कार्यक्रम 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के निरक्षरों को बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता प्रदान करने, साथ ही महत्वपूर्ण जीवन कौशल सिखाने पर केंद्रित है.

उद्देश्यः

• 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के निरक्षरों को साक्षर बनाना.

• असाक्षरों को बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता प्रदान करना.

• असाक्षरों को महत्वपूर्ण जीवन कौशल सिखाना

#mains
#prelims
#paper7-3
👍13
भारत ने जीता SAFF U-19 Championship का खिताब


📌 भारत ने SAFF U-19 चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में बांग्लादेश को पेनल्टी में 4-3 से हराया।

SAFF (दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ)


📌 SAFF (दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ) द्वारा यह टूर्नामेंट दक्षिण एशिया के युवाओं में फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जाता है।

📌 2025 संस्करण में भारत, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका और मालदीव की टीमों ने भाग लिया।

📌 भारत ने 2023 में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था।

📌 यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा पहचानने और सीनियर टीम के लिए तैयारी करने का मंच है।

📌 टूर्नामेंट के उद्देश्य

• दक्षिण एशियाई क्षेत्र में युवा फुटबॉल को प्रोत्साहित करना।

• खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव देना।

• भारत के लिए फुटबॉल की मजबूत भविष्य की टीम तैयार करना।

#prelims
#mains
#paper7-2
👍15❤3
ऑपरेशन ब्लैक फारेस्ट :


📌 छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में राज्य की एंटी नक्सल फोर्स डीआरवी के नेतृत्व में तीन दिनों तक ऑपरेशन ब्लैक फारेस्ट चलाया गया।


#naxal
#Prelims
#mains
🔥9👌1
छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CPL) का दूसरा संस्करण


📌 आयोजन तिथि- 6 से 15 जून तक

📌 कुल 6 टीम लेंगे हिस्सा।

📌 आयोजन स्थान- शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर

#sports
#prelims
👍4
मुख्यमंत्री बैगा गुनिया हड़जोड़ सम्मान योजना (अनुसूचित जनजाति) वर्ष 2025


📌 उद्देश्य :

योजना के अंतर्गत जनजातियों के संस्कृति के संरक्षण संवर्धन अंतर्गत बैगा-गुनिया-हडजोड़ जो वनौषधियों के परम्परागत रूप से जानकार है के ज्ञान को संरक्षित कर आगामी पीढ़ी को हस्तांतरण करने व उनके वनौषधि चिकित्सकीय ज्ञान को अभिलेखीकृत कर उनकी आजीविका/सेवा को सृदृढ़ करना।

📌 कार्य क्षेत्र :

छत्तीसगढ़ के समस्त अनुसूचित क्षेत्र।

📌 योजना का स्वरूप
:

• जनजाति समाजों की मान्यता एवं विश्वास अनुसार वनौषधीय चिकित्सा संबंधी अनुभव एवं परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी किया जाता है।

• अनुसूचित क्षेत्र के ग्रामों में जनजातियों के बैगा, गुनिया, हडजोड़ जो विगत 03 वर्ष वनौषधिय चिकित्सा सेवा कार्य किया जा रहा हो, उन्हें संरक्षित करने
के उद्देश्य से प्रत्येक व्यक्ति को 5,000/- सम्मान स्वरूप प्रतिवर्ष प्रदान की जावेगी।

#interview
#prelims
❤11
वंदे मातरम के 150 वर्ष


📌 24 जनवरी 1950 में संविधान सभा ने इसे भारत के राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाया।

📌 'वंदे मातरम' पहली बार साहित्यिक पत्रिका बंगदर्शन में 7 नवंबर 1875 को प्रकाशित हुई थी और बाद में इसे बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास "आनंदमठ" (1882 में प्रकाशित) में शामिल किया गया।

📌 इसे पहली बार 1896 में कलकत्ता में कांग्रेस अधिवेशन में रवींद्रनाथ टैगोर ने गाया था।

📌 राजनीतिक नारे के तौर पर पहली बार वंदे मातरम का इस्तेमाल 7 अगस्त 1905 को किया गया था।

#interview (most important)
#prelims
❤15
अमृत मिशन उपयोजना 2.0


📌 देश में 1 लाख से कम आबादी वाले शहरों का भी मास्टर प्लान होगा। केंद्र ने अमृत मिशन उपयोजना 2.0 के लिए देशभर के 675 शहर और कस्बों का चयन किया है।

📌 छत्तीसगढ़ से शामिल शहर : पहले चरण में डोंगरगढ़, कांकेर और महासमुंद को शामिल किया गया है।

📌 इसके जरिए इन तीनों शहरों की नई विकास रूपरेखा तैयार होगी। यह प्लान शहरों की 2041 तक की जरूरत, जनसंख्या, सुविधाओं, भूमि उपयोग और भविष्य की दिशा तय करेगा।

अमृत मिशन योजना (AMRUT – Atal Mission for Rejuvenation and Urban Transformation)


📌 प्रारंभ : 2015

📌 अमृत मिशन भारत सरकार की एक प्रमुख शहरी विकास योजना है, जिसका उद्देश्य शहरों में बुनियादी नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना है।

अमृत 2.0 (AMRUT 2.0)


📌 शुरुआत: 2021

📌 फोकस:

• हर घर नल से जल
• 100% सीवरेज/सेप्टेज कवरेज
• जल संरक्षण एवं पुनर्चक्रण (Reuse/Recycle)
• स्मार्ट, टिकाऊ और जल-सुरक्षित शहर

#prelims
#mains
❤12👍3👌2🤗2
📌 e-पाठशाला शिक्षा मंत्रालय और NCERT की एक संयुक्त पहल है जिसे शैक्षिक संसाधनों को डिजिटल रूप से उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया है।

📌 यह पोर्टल और ऐप ऑडियो, वीडियो, ई-पुस्तकों (ePubs) और फ्लिपबुक जैसे डिजिटल संसाधनों का एक बड़ा भंडार है।

📌 इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध शैक्षिक सामग्री हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू जैसी कई भाषाओं में उपलब्ध है

#paper7
#prelims
❤16