📌 छत्तीसगढ़ की धरती में खोजे जाएंगे इतिहास के नए अध्याय :
1.रायपुर जिले की आरंग तहसील के ग्राम रीवा में उत्खनन: यहां से मौर्य काल से लेकर कल्चुरी काल तक के अवशेष मिले हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह जगह बिड्स के कारखाना के रुप में स्थापित थी। यहां से देशभर में बिड्स का निर्यात किया जाता था। साथ ही भारत का पहली करेंसी सिल्वर पंचमार्ल्ड कॉइंस, स्तुभ, कुवें, रिंग समेत बहुत से अवशेष मिले है।
2. सरगुजा जिले के महेशपुर में सोमवंशी, त्रिपुरी और कल्चुरी काल के अवशेष मिले हैं। जो कि 8वीं शताब्दी से लेकर 13 वीं शताब्दी तक के हैं।
#Cghistory
#history
❤10👍1
जॉर्ज पंचम का ऐतिहासिक सच
📌 जॉर्ज पंचम का पूरा नाम जॉर्ज फ्रेडरिक अर्नेस्ट अल्बर्ट (George Frederick Ernest Albert) था।
📌 वे वर्ष 1910 से 1936 तक यूनाइटेड किंगडम के राजा रहे।
📌 उन्हें भारत के सम्राट का पद भी मिला था। वे ब्रिटेन के मशहूर विंडसर (Windsor) राजघराने से ताल्लुक रखते थे। उनकी आदमकद मूर्ति 1915 में ब्रिटेन से रायपुर भेजी गई थी।
एडवर्ड सप्तम और दिल्ली दरबार
📌 एडवर्ड सप्तम का पूरा नाम अल्बर्ट एडवर्ड (Albert Edward) था। वे वर्ष 1901 से 1910 तक ब्रिटिश हुकूमत के राजा रहे।
📌 उनके राज्यारोहण पर वायसराय लॉर्ड कर्जन ने 1903 में दिल्ली दरबार लगाया था। उन्हें कला के संरक्षक के रूप में भी जाना जाता था। उनकी प्रतिमा को भी जॉर्ज पंचम की मूर्ति के पास रखा गया है।
दोनों मूर्तियां वर्तमान में रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय में रखा गया है।
#RaipurDiaries
#Cghistory
❤13