CGPSC RACE
5.07K subscribers
6.56K photos
109 videos
573 files
629 links
CG psc / Vyapam की तैयारी के लिए तैयारी
Download Telegram
आपका भविष्य आज के उन घंटों में बन रहा है, जिन घंटों में कोई आपको देख भी नहीं रहा
❤14
एमडीआर वसूली पर घमासान शुरू व्यापारियों ने भी मोर्चा खोला MDR वह फीस है जो डिजिटल भुगतान स्वीकार करने पर व्यापारियों से ली जाती है
hembati
पढ़ाई में मेहनत के साथ माहौल भी बहुत मायने रखता है आसपास मेहनती और लक्ष्य पर ध्यान देने वाले लोग हों, तो उनकी संगत हमें भी बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है इसलिए ऐसा माहौल चुनिए, जहाँ लोग अपने सपने को पूरा करने के लिए तत्पर हो सही राह मे हो...
❤14
कभी-कभी हमारा Environment ही हमें लक्ष्य तक पहुँचने के लिए Push करता है

जब आसपास के लोग मेहनत कर रहे हों, किताबें खुली हों, चर्चाएँ लक्ष्य और सफलता की हों—तो हमारा दिमाग भी उसी दिशा में चलने लगता है

इसलिए सिर्फ Motivation मत खोजिए, अपना एनवायरनमेंट, आश पास के log बदलिए
ऐसे लोगों के बीच रहिए जो आपको आपकी मंज़िल की याद दिलाएँ, आपको भटकाए नहीं

क्योंकि सही माहौल कई बार वह कर देता है, जो अकेली Willpower नहीं कर पाती
❤19
Audio
सपने मरा नही करते by devendra.....
❤4
बदलाव एक प्रक्रिया है
हम अक्सर एक ही दिन में सब कुछ बदल लेने की कोशिश करते हैं। एक दिन में बहुत पढ़ना, पूरी किताब खत्म करना, ढेर सारे प्रश्न हल करना और अपनी सारी कमियाँ दूर कर लेना चाहते हैं लेकिन बदलाव कोई एक दिन की घटना नहीं, बल्कि एक प्रक्रिया है

जिस तरह एक बीज धीरे-धीरे पौधा बनता है, उसी तरह हमारी मेहनत भी धीरे-धीरे परिणाम में बदलती है। रोज़ 1 Answer, 20 MCQs, 5 पेज पढ़ना—शायद आज बहुत छोटा लगे, लेकिन महीनों तक यही छोटी-छोटी कोशिशें आपकी तैयारी को एक अलग स्तर पर ले जाती हैं।
इसलिए एक दिन में जिंदगी बदलने की कोशिश मत कीजिए। बस हर दिन थोड़ा बेहतर बनने की कोशिश कीजिए
👍9❤5
छोटी-छोटी आदतें, बड़े परिणाम
सफलता के लिए हमेशा बड़े लक्ष्य तय करने की जरूरत नहीं होती, जरूरत है छोटे कामों को लगातार करने की।
रोज़ 1 Answer लिखोगे, तो महीने में 30 Answers लिख चुके होगे।
रोज़ 20 MCQs हल करोगे, तो महीने में 600 MCQs हल कर चुके होगे।
रोज़ 5 पेज किताब पढ़ोगे, तो महीने में 150 पेज पढ़ चुके होगे।
शुरुआत में ये काम छोटे लगेंगे, लेकिन जब यही छोटी मेहनत महीनों तक जारी रहती है, तो उसका परिणाम बहुत बड़ा होता है।
हर दिन थोड़ा करना है, लेकिन करना है।
👍22❤7
तुम्हारा मेहनत न करना, तैयारी में देरी करना सिर्फ तुम्हारा समय बर्बाद करना नहीं है यह किसी और को आगे बढ़ने का अवसर देना है
वह अवसर जो कभी तुम्हारे पास था, लेकिन तुमने समय पर मेहनत न करके उसे गंवा दिया
याद रखो—यह दुनिया किसी का इंतज़ार नहीं करती
यहाँ कोई तुम्हारे लिए रुका नहीं है
आज तुमने मेहनत नहीं की, तो कोई और कर रहा है
कल वही तुम्हारी जगह पर होगा, जहाँ तुम होना चाहते थे

समय चलता रहता है… अवसर भी
तय तुम्हें करना है—तुम इंतज़ार करोगे या आगे बढ़ोगे
❤9👍1
एनएमडीसी ने छत्तीसगढ़ में ₹5,427 करोड़ की लौह अयस्क प्रसंस्करण परियोजना का शुभारंभ किया।

सरकारी स्वामित्व वाली एनएमडीसी लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ के नागरनार में अपना 2 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) पेलेट संयंत्र चालू कर दिया है। यह 5,427 करोड़ रुपये की एकीकृत परियोजना का हिस्सा है, जिसमें लौह अयस्क प्रसंस्करण संयंत्र, स्लरी पाइपलाइन और पेलेट संयंत्र शामिल हैं, जो बचेली में स्थित इसके लौह अयस्क संयंत्र को नागरनार स्थित इसके इस्पात संयंत्र से जोड़ते हैं।

इस एकीकृत परियोजना में बचेली में एक नया लौह अयस्क प्रसंस्करण संयंत्र, 15 मीट्रिक टन प्रति वर्ष की क्षमता वाली स्लरी पाइपलाइन और नागरनार में 2 मीट्रिक टन प्रति वर्ष की क्षमता वाला पेलेट संयंत्र शामिल है। 135 किलोमीटर लंबी स्लरी पाइपलाइन बाचेली से नागरनार तक संसाधित लौह अयस्क सांद्रण का परिवहन करेगी, जिससे सड़क मार्ग से सामग्री परिवहन का एक वैकल्पिक साधन उपलब्ध होगा।
❤4