दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर अब नवा और पुराने रायपुर के साथ दुर्ग भिलाई के हाऊसिंग, एजुकेशन, हेल्थ और ट्रांसपोर्ट खासतौर पर मेट्रो प्रोजेक्ट एक साथ कैसे आकार लेंगे? इसके लिए एक्सपर्ट की नियुक्ति होगी। अलग-अलग प्रोजेक्ट के एक्सपर्ट का पैनल चारों प्रमुख शहरों का प्रोजेक्ट एक साथ बनाएगा। उसी आधार पर स्टेट कैपिटल रीजन के तहत चारों शहरों का महानगरों की तर्ज पर विकास किया जाएगाl
गंगटोक , सिक्किम को देश के रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली 'सेवोक-रंगपो रेल परियोजना' ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। 4.148 किलोमीटर लंबी और सबसे कठिन सुरंग संख्या-8 की खुदाई का काम सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। इसके साथ ही परियोजना की 14 में से 13 सुरंगों का काम पूरा हो चुका है। इस 44.96 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग का 86% हिस्सा सुरंगों से होकर गुजरेगा।