CGPSC SANKALP
13.9K subscribers
2.43K photos
5 videos
193 files
544 links
Download Telegram
महानगरों की तरह विकसित होगा स्टेट कैपिटल रीजन (सीएसआर)
नया रायपुर में कल से दो दिवसीय 13 और 14 मार्च को नवा रायपुर स्थित आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में 'परम्परा से पहचान तक'-आदि परब-2026 का आयोजन किया जाएगा।
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के क्रियान्वयन की फरवरी की स्टेट-वाइज राष्ट्रीय रैंकिंग में छत्तीसगढ़ ने बड़े राज्यों की श्रेणी में देश में पहला स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है।. राज्य ने अन्य बड़े राज्यों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।
दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल बने तरनजीत सिंह संधू।
दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर अब नवा और पुराने रायपुर के साथ दुर्ग भिलाई के हाऊसिंग, एजुकेशन, हेल्थ और ट्रांसपोर्ट खासतौर पर मेट्रो प्रोजेक्ट एक साथ कैसे आकार लेंगे? इसके लिए एक्सपर्ट की नियुक्ति होगी। अलग-अलग प्रोजेक्ट के एक्सपर्ट का पैनल चारों प्रमुख शहरों का प्रोजेक्ट एक साथ बनाएगा। उसी आधार पर स्टेट कैपिटल रीजन के तहत चारों शहरों का महानगरों की तर्ज पर विकास किया जाएगाl
आज से दो दिवसीय आदि परब का आयोजन किया गया।
5 राज्यों/यूटी के विधानसभा चुनाव घोषितः 9 से 29 अप्रैल के बीच मतदान... 4 मई को नतीजे घोषित किये जाएंगे।
1. पश्चिम बंगाल-23 - 29अप्रैल (249सीट)
2. तमिलनाडु -23 अप्रैल (234 सीट)
3. असम - 9 अप्रैल (126 सीट)
4. केरल - 9 अप्रैल (140 सीट)
5. पुडुचेरी - 9 अप्रैल (30 सीट)
फोर्ब्स (Forbes) की वर्ल्ड बिलियनेयर्स लिस्ट 2026 के अनुसार, भारत का अरबपति क्लब तेजी से बढ़ रहा है और देश में अब 2026 में 229 अरबपति हो गए हैं।
गंगटोक , सिक्किम को देश के रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली 'सेवोक-रंगपो रेल परियोजना' ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। 4.148 किलोमीटर लंबी और सबसे कठिन सुरंग संख्या-8 की खुदाई का काम सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। इसके साथ ही परियोजना की 14 में से 13 सुरंगों का काम पूरा हो चुका है। इस 44.96 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग का 86% हिस्सा सुरंगों से होकर गुजरेगा।
Oscar Award:-
फिल्म 'सिनर्स' के लिए माइकल बी. जॉर्डन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।
'वन बैटल आफ्टर अनदर' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला।
प्रियंका चोपड़ा जोनास ने सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया।
इंडियन वेल्स खिताब:-
जैनिक सिनर ने डेनियल मेदवेदेव को हराकर इंडियन वेल्स का खिताब जीता।
आर्यना सबलेंका ने उसी टूर्नामेंट में महिला खिताब जीताl