CGPSC SANKALP
13.9K subscribers
2.43K photos
5 videos
193 files
544 links
Download Telegram
भारत 2036 में होने वाले ओलंपिक की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है। पीएम मोदी ने वाराणसी में रविवार से शुरू हुई 72वीं सीनियर राष्ट्रीय वालीबॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े 11 वर्षों में सरकार ने देश में खेलों के क्षेत्र में व्यापक बदलाव करते हुए 20 से अधिक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित किए हैं और भारत पूरी मजबूती से 2036 के ओलंपिक की मेजबानी की भी तैयारी कर रहा है।
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि कृषक उन्नति योजना के तहत दो साल में प्रदेश के 25 लाख किसानों को 25 हजार करोड़ रूपए से ज्यादा की राशि दी गई है। इसी तरह सरकार का पूरा फोकस अब किसान-बीज-सिंचाई आऔर बेहतर कृषि तकनीक के साथ डेयरी व्यवसाय पर है
'वंदे मातरम' को भारत के राष्ट्रीय गीत का दर्जा 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा की अंतिम बैठक में मिला था।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव 'बस्तर पंडुम 2026' में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
परीक्षा पे चर्चा 2026' कार्यक्रम के लिए छत्तीसगढ़ से देश में सबसे अधिक अभिभावकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पूरे देश में लगभग 3.49 लाख अभिभावकों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। छत्तीसगढ़ से अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक 81533 अभिभावकों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। यह काम 11 जनवरी तक जारी रहेगाl