Daily Current Affairs
159 subscribers
14 photos
12 files
156 links
Download Telegram
करेंट अफेयर्स क्विज़: 21 जनवरी 2019

1. तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से किस बीजेपी सांसद को ज्यूरी कमिटी स्पेशल अवॉर्ड 'सांसद रत्न पुरस्कार' से सम्मानित किया है?
a.    अनुराग ठाकुर
b.    हरीश द्विवेदी
c.    विजय चक्रवर्ती
d.    राम प्रसाद शर्मा


2. गृह मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 15 वर्ष से कम और 65 वर्ष से अधिक उम्र के भारतीय पर्यटक अब नेपाल और किस देश के यात्रा के दौरान आधार कार्ड का इस्तेमाल वैध यात्रा दस्तावेज़ के रूप में कर सकेंगे?
a.    चीन
b.    रूस
c.    भूटान
d.    जापान


3. गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा पिछले साल घोषित किए गए सबसे उम्रदराज़ पुरुष मसाज़ो नोनाका का कितने वर्ष की उम्र में जापान के अशोरो में निधन हो गया है?
a.    143 वर्ष
b.    113 वर्ष
c.    103 वर्ष
d.    123 वर्ष


4. भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले से उत्तर प्रदेश को 1.2 लाख करोड़ रुपये की कमाई और कितने लाख लोगों को रोज़गार मिलने की उम्मीद है?
a.    5 लाख
b.    8 लाख
c.    10 लाख
d.    6 लाख


5. केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिलिट्री पुलिस में कितने फीसदी महिलाओं को भर्ती करने की घोषणा की है?
a.    20 फीसदी
b.    10 फीसदी
c.    30 फीसदी
d.    40 फीसदी


6. हाल ही में यूनेस्को द्वारा निम्नलिखित में से किस शहर को वर्ष 2020 के लिए विश्व की पहली आर्किटेक्चर राजधानी घोषित किया है?
a.    बार्सिलोना
b.    रियो डी जेनेरियो
c.    न्यूयॉर्क
d.    मॉस्को


7. हाल ही में लिंगायत समुदाय से संबंध रखने वाले 111 वर्षीय शिवकुमार स्वामीजी का निधन हो गया. वे किस मठ के प्रमुख थे?
a.    सिद्धगंगा मठ
b.    निर्मल जमुना मठ
c.    पावन मठ
d.    अर्चना मठ


8. इसरो द्वारा हाल ही में किस विभाग की सहायता हेतु विशेष सैटेलाईट लॉन्च करने की घोषणा की गई है?
a.    रक्षा विभाग
b.    मत्स्य विभाग
c.    वन विभाग
d.    खादी विभाग


9. नासा के किस मिशन द्वारा जारी रिपोर्ट के आधार पर नासा ने शनि ग्रह के छल्लों की आयु 1 से 10 करोड़ वर्ष के बीच बताई है?
a.    होप मिशन
b.    वॉयज़र मिशन
c.    कैसिनी मिशन
d.    चैपलर मिशन


10. रक्षा मंत्री निर्मला सीतारामण ने हाल ही में किस स्थान पर देश के दूसरे रक्षा औद्योगिक गलियारे को लॉन्च किया है?
a.    गुजरात
b.    महाराष्ट्र
c.    कोलकाता
d.    तमिलनाडु
@currentaffairsstocks
उत्तर:
1. a. अनुराग ठाकुर
तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर को ज्यूरी कमिटी स्पेशल अवॉर्ड 'सांसद रत्न पुरस्कार' से सम्मानित किया है.

2. c. भूटान
गृह मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 15 वर्ष से कम और 65 वर्ष से अधिक उम्र के भारतीय पर्यटक अब नेपाल और भूटान यात्रा के दौरान आधार कार्ड का इस्तेमाल वैध यात्रा दस्तावेज़ के रूप में कर सकेंगे.

3. b. 113 वर्ष
गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा पिछले साल घोषित किए गए सबसे उम्रदराज़ पुरुष मसाज़ो नोनाका का 113 वर्ष की उम्र में जापान के अशोरो में निधन हो गया है.

4. d. 6 लाख
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले से उत्तर प्रदेश को 1.2 लाख करोड़ रुपये की कमाई और 6 लाख लोगों को रोज़गार मिलने की उम्मीद है.

5. a. 20 फीसदी
केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिलिट्री पुलिस में 20 फीसदी महिलाओं को भर्ती करने की घोषणा की हैं. रक्षा मंत्री ने कहा कि सेना पुलिस में महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से शामिल किया जाएगा.

6. b. रियो डी जेनेरियो
विवरण: यूनेस्को द्वारा ब्राज़ील के प्रसिद्ध शहर रियो डी जेनेरियो को वर्ष 2020 के लिए विश्व की पहली आर्किटेक्चर राजधानी घोषित किया है.

7. a. सिद्धगंगा मठ
विवरण: सिद्धगंगा मठ के प्रमुख शिवकुमार स्वामीजी का हाल ही में निधन हो गया. वे 111 साल के थे. लिंगायत समुदाय के मुख्य मठ सिद्धगंगा का कर्नाटक में काफी प्रभाव है.

8. a. रक्षा विभाग
विवरण: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा हाल ही में यह घोषणा की गई कि वह रक्षा विभाग के लिए एक विशिष्ट उपग्रह प्रक्षेपित करेगा. उपग्रह का उद्देश्य पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं अन्य देशों से सटी भारत की सीमा को और मजबूत बनाना है.

9. c. कैसिनी मिशन
विवरण:  हाल ही में वैज्ञानिकों द्वारा नासा के कैसिनी मिशन के अंतिम चरण के अध्ययन से यह पता लगाया गया है कि शनि ग्रह पर पाए जाने वाले छल्लों की उम्र 1 से 10 करोड़ वर्ष के बीच है.

10.  d. तमिलनाडु
विवरण: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने तमिलनाडु में देश के दूसरे रक्षा औद्योगिक गलियारे (Defence Industrial Corridor) का उद्घाटन किया. इसे तमिलनाडु रक्षा औद्योगिक गलियारा नाम दिया गया है.
TOPIC : SALT SATYAGRAHA MEMORIAL
#important4exams

संदर्भ

हाल ही में महात्मा गाँधी की 71वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुजरात के नवसारी जिले के दांडी में राष्ट्रीय नमक सत्याग्रह स्मारक का लोकार्पण किया गया.

इस स्मारक में महात्मा गाँधी के आदर्शों, यथा – स्वदेशी आग्रह, स्वच्छता आग्रह और सत्याग्रह का वर्णन एवं चित्रण हुआ है.

महत्ता

इस स्मारक का उद्देश्य राष्ट्र के लोगों द्वारा स्वतंत्रता के लिए किये गये बलिदानों का स्मरण दिलाना है. साथ ही यह गाँधीजी के नेतृत्व में स्वतंत्रता के लिए काम करने वाले सत्याग्रहियों के प्रति श्रद्धांजलि भी है. आशा की जाती है कि यह स्मारक पर्यटकों को आकर्षित करेगा.

नमक सत्याग्रह क्या था?

मार्च 12, 1930 को महात्मा गाँधी ने गुजरात के अहमदाबाद में स्थित साबरमती आश्रम से ऐतिहासिक नमक यात्रा आरम्भ की थी. यात्रा के अंत में वे दांडी नामक तटीय गाँव में पहुँचे थे और वहाँ ब्रिटिशों द्वारा नमक पर लगाये गये अत्यंत बढ़े हुए कर का विरोध किया था.

यह नमक यात्रा मार्च 12, 1930 से लेकर अप्रैल 6, 1930 तक चली. 24 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा हिंसारहित रही और इसका यह ऐतिहासिक महत्त्व है कि इसके उपरान्त देश में सविनय अवज्ञा आन्दोलन का सूत्रपात हो गया.


दांडी के समुद्र तट पर पहुँच कर महात्मा गाँधी ने अवैध रूप से नमक बनाकर क़ानून अवहेलना की. इनके देखा-देखी पूरे भारत में लाखों लोगों ने सविनय अवज्ञा आन्दोलन किया जिसमें नमक बनाकर अथवा अवैध नमक खरीद कर नमक कानूनों को तोड़ा गया.

ऐतिहासिक भूमिका

उस समय ब्रिटिशों ने भारतीयों को नमक बनाने और बेचने से मना कर दिया था. यही नहीं, भारतीयों को नमक जैसे मुख्य खाद्य पदार्थ को ब्रिटिशों से खरीदने के लिए विवश कर दिया था. इस प्रकार जहाँ ब्रिटिशों को नमक बनाने और बेचने का एकाधिकार प्राप्त हो गया था, वहीं वे भारी नमक कर भी लगा रहे थे. नमक यात्रा ब्रिटिशों के इस अत्याचार के विरुद्ध एक जन-आन्दोलन में बदल गया.

Join @currentaffairsstocks
Daily Current Affairs

1. 8th meeting of India - China Joint Working Group on Counter-terrorism was held in Beijing

- आतंकवाद पर भारत-चीन संयुक्त कार्यदल की 8 वीं बैठक बीजिंग में आयोजित की गई।
Join telegram

2. Vijay Singh Chauhan has been appointed as the Ambassador of India to Burkina Faso.

- विजय सिंह चौहान को बुर्किना फासो में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है।

3. Madhya Pradesh government will set up 1,000 'Gaushalas' or cow shelters in the state.

- मध्य प्रदेश सरकार राज्य में 1,000 ‘गौशालाएँ’ और गौ आश्रम स्थापित करेगी।

4. 12th edition of Aero India 2019 will be held at Yelahanka Air Force Station in Bengaluru from February 20 to 24.

- एयरो इंडिया 2019 का 12 वां संस्करण 20 से 24 फरवरी तक बेंगलुरु के येलाहंका वायु सेना स्टेशन में आयोजित किया जाएगा।

5. Prime Minister Narendra Modi dedicated National Salt Satyagraha Memorial to the nation at Dandi village, situated in South Gujarat.

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण गुजरात में स्थित दांडी गांव में राष्ट्रीय नमक सत्याग्रह स्मारक राष्ट्र को समर्पित किया।

6. Dara Dotiwala, one of the on-field umpires in the historical Test between India and Australia in Chennai in September 1986, passed away recently. He was 85.

- सितंबर 1986 में चेन्नई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐतिहासिक टेस्ट में ऑन-फील्ड अंपायरों में से एक, दारा दोतीवाला का हाल ही में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।

7. Union Finance and Railways Minister Piyush Goyal has been awarded the fourth Carnot prize for his work in sustainable energy solutions.

- केंद्रीय वित्त और रेल मंत्री पीयूष गोयल को टिकाऊ ऊर्जा समाधान में अपने काम के लिए चौथे कार्नोट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

8. Coca-Cola has entered into a five-year global strategic sponsorship agreement with International Cricket Council (ICC).

- कोका-कोला ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के साथ पांच साल के वैश्विक रणनीतिक प्रायोजन समझौते में प्रवेश किया है।

9. ISRO has inaugurated Human Space Flight Centre (HSFC) in Bengaluru.

- इसरो ने बेंगलुरु में मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र (एचएसएफसी) का उद्घाटन किया है।

@currentaffairsstocks
TOPIC : PRADHAN MANTRI SHRAM-YOGI MAANDHAN YOJANA

संदर्भ

वर्ष 2019-20 के बजट में भारत सरकार ने प्रधानमन्त्री श्रम योगी मानधन योजना की घोषणा की है.

योजना के मुख्य तथ्य

यह योजना असंगठित प्रक्षेत्र के उन श्रमिकों के लिए है जो प्रतिमाह 15,000 रू. तक की कमाई करते हैं.
इस योजना के लिए बजट में 500 करोड़ रू. का प्रावधान किया गया है.
इस योजना के अंतर्गत श्रमिकों को 60 वर्ष की आयु के पश्चात् प्रतिमाह 3,000 रू. मिलेंगे.
इस पेंशन योजना में 29 वर्ष की आयु में जुड़ने वाले असंगठित प्रक्षेत्र के श्रमिक को 60 वर्ष का होने तक प्रतिमाह 100 रू. का अंशदान करना होगा. यदि कोई श्रमिक इस योजना में 18 वर्ष में शामिल होता है तो उसके लिए इस अंशदान की राशि मात्र 55 रू. प्रतिमाह होगी.
सरकार भी अपनी ओर श्रमिक के पेंशन खाते में उतना ही राशि जमा करेगी जितना वह श्रमिक करेगा.

योजना का माहात्म्य

यह आशा की जाती है कि असंगठित प्रक्षेत्र के कम से कम 10 करोड़ श्रमिक अगले पाँच वर्षों में इस योजना का लाभ उठाएँगे. इस प्रकार यह विश्व की सबसे बड़ी पेंशन योजना होगी.

भारत के GDP का आधा असंगठित प्रदेश के 42 करोड़ श्रमिकों के पसीने की कमाई से आता है, जैसे – फेरीवाले, रिक्शाचालक, निर्माण कामगार, कबाड़ चुनने वाले, खेतीहर मजदूर, बीढ़ी बनाने वाले, हथकरघा चलाने वाले, चमड़ा का काम करने वाले आदि. इसलिए सरकार ने यह आवश्यक समझा कि इन लोगों की सामाजिक सुरक्षा के लिए कोई पेंशन योजना होनी चाहिए.
Join @currentaffairsstocks
TOPIC : PRADHAN MANTRI KISAN SAMMAN NIDHI
#important4exams

संदर्भ

छोटे और सीमांत किसानों को निश्चित आय का सहारा प्रदान करने के लिए भारत सरकार ने 2019-20 के बजट में प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) नामक एक योजना का अनावरण किया है.

यह योजना क्या है?

इस योजना के तहत दो हेक्टेयर तक कृषि भूमि रखने वाले किसान परिवारों को छ: हजार रुपये प्रतिवर्ष की दर से प्रत्यक्ष भुगतान किया जाएगा.
यह राशि लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में 2-2 हजार की तीन समान किश्तों में प्रत्यक्ष रूप से डाल दी जायेगी.

महत्ता

इस योजना से लगभग 12 करोड़ छोटे और सीमांत किसान परिवारों को लाभ पहुँचने की आशा है. ये परिवार सर्वाधिक संकटापन्न परिवार होते हैं. योजना से मिली हुई पूरक आय से वे खरीफ और रबी खेती के लिए आवश्यक सामग्रियों का क्रय कर पायेंगे. इस प्रकार उनके सामने का और अच्छे ढंग से जीने का मार्ग खुल जायेगा.

Join
@currentaffairsstocks
@bhuneshsir
@examstocks
🔘🔘🔘🔘🔘🔘🔘
TOPIC : RASHTRIYA GOKUL MISSION
संदर्भ
#important4exams

वर्ष 2019-20 के बजट में भारत सरकार ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के लिए 750 करोड़ रू. के आवंटन की घोषणा की है जिससे कि देशी नस्ल की गायों और सांडों की संख्या और उनसे मिलने वाली दूध की मात्रा बढ़ाई जा सके.

राष्ट्रीय गोकुल मिशन क्या है?

भारत सरकार दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए निर्मित राष्ट्रीय गोकुल मिशन (National Dairy Plan 1) के माध्यम से राज्यों को सहायता कर रही है. राष्ट्रीय गोकुल मिशन को देशी गायों और भैसों की नस्लों के विकास और उनके संरक्षण के उद्देश्य से शुरू किया गया है जिससे दूध उत्पादन में वृद्धि हुई है. यह मिशन राष्ट्रीय गव्य प्रजनन एवं दुग्ध विकास कार्यक्रम (National Programme for Bovine Breeding and Dairy Development – NPBBD) के अधीन चलाया जा रहा है. इस कार्यक्रम के संचालन में कई अन्य एजेंसियों का सहयोग लिया जाएगा जिन्हें प्रतिभागी एजेंसियाँ कहा गया है. ये हैं – CFSPTI, CCBFs, ICAR, विश्वविद्यालय, कॉलेज, गैर-सरकारी संगठन, सहकारी सोसाइटियाँ और सर्वश्रेष्ठ प्रजनन सुविधा वाली गौशालाएँ.

इस मिशन के तहत गायों और भैंसों की छह-छह स्वदेशी नस्लों के विकास और संरक्षण पर ध्यान केंद्रित किया गया है. ये नस्लें हैं –> गायों की 6 देशी नस्लें : गिर, साहिल, राठी, कंकरेज, थारपारकर और हरियाणा और भैसों की 6 नस्लें : मुर्रा, मेहसानी, जाफराबादी, नीली रवि, पंढरपुरी और बन्नी.

गोकुल ग्राम

राष्ट्रीय गोकुल योजना को देशी गायों और भैसों की नस्लों के विकास और उनके संरक्षण के उद्देश्य से शुरू किया गया है जिससे दूध उत्पादन में वृद्धि हुई है.
इस योजना के तहत “गोकुल ग्राम” नामक देशी केन्द्रों की स्थापना के लिए राशि दी जायेगी.
गाँवों में गोकुल ग्राम की स्थापना उन क्षेत्रों में की जायेगी जहाँ देशी नस्लों का मूल स्थान है.
शहरी पशुओं को बड़े-बड़े नगरों के नजदीक रखा जायेगा.
गोकुल ग्राम केन्द्रों में देशी नस्ल के पशु विकसित किए जायेंगे और यहाँ से किसानों को सच्चे देशी नस्ल के पशुओं की आपूर्ति की जायेगी.
गोकुल ग्राम एक आत्म-निर्भर केंद्र होगा जिसकी आमदनी इन स्रोतों से होगी — A2 दूध की बिक्री, गोबर खाद, केंचुआ खाद, गोमूत्र का अर्क, बायो-गैस से उत्पन्न बिजली जिसकी खपत गोकुल धाम में ही होगी आदि.
ये ग्राम किसानों, प्रजनन व्यवसाइयों औरकृत्रिम गर्भाधान में MAITRI कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित गौसेवकों के लिए अत्याधुनिक प्रशीक्षण केंद्र का काम करेगा.
इस गोकुल ग्राम में रखे जाने पशुओं में 60% दुधारू पशु और 40% बूढ़े पशु रखे जायेंगे.
गोकुल ग्राम में 1000 तक पशु रखे जा सकते हैं.

Join
@bhuneshsir
@currentaffairsstocks
🔘🔘🔘🔘🔘🔘🔘
TOPIC : NEW E-COMMERCE POLICY COMES INTO EFFECT
#important4exams

संदर्भ

फरवरी 1, 2019 से भारत की नई ई-वाणिज्य नीति प्रभावी हो गई है. औद्योगिक नीति एवं प्रोत्साहन विभाग (DIPP) ने सभी ई-वाणिज्य कंपनियों को 60 दिन का समय दिया है जिसके अंदर उनको सरकार के विदेशी प्रत्यक्ष निवेश के सुधारित नियमों को ध्यान में रखकर सामंजस्य बैठा लेना है.

नई नीति के मुख्य तथ्य

ऑनलाइन खुदरा विक्रेता उन वेंडरों के माध्यम से अपने उत्पाद नहीं बेच सकेंगे जिनसे उनका कोई इक्विटी हित जुड़ा हुआ है.
ये कंपनियाँ ब्रांडों के साथ अलग से कोई ऐसी डील नहीं कर पाएंगी कि वे अपना उत्पाद केवल उनके ही प्लेटफॉर्म पर बेचें.
ऑनलाइन खुदरा विक्रेता अपने प्लेटफार्म से सभी वेंडरों को उत्पाद बेचने का समान अवसर देंगे और किसी भी प्रकार से सामान का विक्रय मूल्य प्रभावित नहीं करेंगे.
ई-वाणिज्य कंपनियाँ वेंडरों की इन्वेंटरी को नियंत्रित नहीं करेंगी.
यदि ई-वाणिज्य खुदरा विक्रेता किसी वेंडर से 25% से अधिक खरीद करता है तो यह माना जाएगा कि वह उस वेंडर की इन्वेंटरी को नियंत्रित कर रहा है.
नए नियम के अनुसार कोई भी ई-वाणिज्य कम्पनी बहुत अधिक डिस्काउंट देकर अथवा कैशबैक देकर, लम्बी वार्रेंटी देकर अथवा अधिक तेजी से डिलीवरी देकर मूल्यों को प्रभावित नहीं करेगी जिससे कि सब को समान अवसर मिल सके.
प्रत्याशित प्रभाव और परिणाम

नई नीति से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले ई-वाणिज्य कंपनियाँ वे कंपनियाँ होंगी जो वैश्विक-स्तर पर काम करती हैं, जैसे – वालमार्ट की फ्लिप्कार्ट और अमेज़न.
इन कंपनियों को नई नीति के अनुसार अपने व्यवसाय के ढाँचे को बदलना अनिवार्य हो जायेगा. नए नियमों को लागू करने के लिए सरकार ने 60 दिन का समय दिया है. परन्तु अमेज़न और फ्लिपकार्ट इस समय-सीमा को 4-6 महीने बढ़ाने का अनुरोध कर रही है.
नये नियमों के कारण इन दो कम्पनियों को बहुत बड़ा घाटा हो सकता है.
हाल ही में नई नीति कारण फ्लिपकार्ट के शेयर-मूल्यों में 50 बिलियन डॉलर की कमी देखी गई. अमेज़न के शेयरों के मूल्य भी 5.4% घट गये हैं.
Join
@bhuneshsir
@currentaffairsstocks
🔘🔘🔘🔘🔘🔘🔘
करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: 28 जनवरी से 02 फरवरी 2019


•    केंद्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने बजट 2019 में इनकम टैक्स छूट की सीमा 2.5 लाख रुपए से बढ़ाकर जितने लाख रुपए कर दिया है-5 लाख रुपए

•    बजट 2019 में घर किराए से आय पर टीडीएस की सीमा को 1.8 लाख रुपए से बढ़ाकर जितने लाख रुपए किया गया है-2.4 लाख रुपए

•    वित्त मंत्री पीयूष गोयल द्वारा पेश अंतरिम बजट 2019-20 की अहम घोषणाओं में से एक पीएम किसान योजना है जिसके तहत सीमांत किसानों को जितने हजार रुपये प्रति वर्ष की सहायता राशि दी जाएगी-6000 रुपये

•    बजट 2019 में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के लिए आवंटन को बढ़ाकर जितने करोड़ रुपये कर दिया गया है-750 करोड़ रुपये

•    वित्त मंत्री पीयूष गोयल द्वारा पेश अंतरिम बजट 2019-20 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए जितने हज़ार करोड़ रुपये आवंटित किये गए है-19 हज़ार करोड़ रुपये

•    बजट-2019 भाषण में गायों की सुरक्षा को लेकर जिस आयोग की स्थापना की घोषणा की गई है- राष्ट्रीय कामधेनु आयोग

•    बजट-2019 में रक्षा बजट की घोषित राशि है – 3 लाख करोड़ रुपये

•    बजट-2019 में जिस योजना के तहत 2 हेक्टेयर तक की जमीन रखने वाले किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये दिए जाने की घोषणा की गई है – प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना

•    बजट 2019 के भाषण में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इतनी राशि आवंटित करने की घोषणा की गई है – 19 हज़ार करोड़ रुपये

•    पीयूष गोयल द्वारा पेश किये गये विज़न-2030 में निहित आयामों की संख्या है – 10

•    वह पूर्व रक्षा मंत्री जिसकी अगुवाई में 1974 में देश की सबसे बड़ी रेलवे हड़ताल का आह्वान किया गया था – जॉर्ज फ़र्नांडिस

•    लंदन की कंसल्टेंसी फर्म ब्रांड फाइनेंस द्वारा जारी रिपोर्ट में इस कम्पनी को भारत की सबसे मूल्यवान कम्पनी घोषित किया गया है – टाटा ग्रुप

•    वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन (WSA) द्वारा हाल ही में जारी एक वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार स्टील उत्पादन की दृष्टि से भारत का स्थान है – दूसरा

•    वह राज्य जहां 250 सरकारी स्कूलों में 11,000 नई कक्षाओं के निर्माण का उद्घाटन किया गया है – दिल्ली

•    वह स्थान जहां का हवाई अड्डा विश्व का सबसे अधिक व्यस्त रहने वाला हवाई अड्डा है – दुबई

•    भारत में 11 साल पहले मिले सुपरबग से जुड़े जीन blaNDM-1 की इस स्थान पर पहचान सुनिश्चित हो पाई है – आर्कटिक

•    दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेज़ोस के एरोस्पेस स्टार्टअप का नाम जिसने अमेरिका में रॉकेट इंजन के अपने नए प्लांट का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है - ब्लू ओरिजिन

•    कॉफीहाउस चेन 'स्टारबक्स' के पूर्व सीईओ का नाम है जिन्होंने हाल ही में कहा है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के लिए गंभीरता से विचार कर रहे हैं -हॉवर्ड शुल्ज़

•    यूएन जॉइंट ह्यूमन राइट्स ऑफिस ने कहा है कि इस देश में 50 से अधिक सामूहिक कब्रों को खोजा गया है – कांगो

•    भारत की क्रिकेट टीम ने हाल ही में इस देश की टीम के खिलाफ 10 वर्ष बाद उसके ही घरेलू मैदान पर सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की है – न्यूजीलैंड

•    केंद्र सरकार ने पीएचडी छात्रों को मिलने वाली रिसर्च फेलोशिप में बढ़ोतरी करते हुए जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) को 25,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर जितने रुपये प्रति माह कर दिया है-31,000 रुपये

•    जिस आईआईटी टीम ने नदी की धारा से बिजली बनाने वाला डिवाइस टेस्ट किया- आईआईटी-रूड़की

•    केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने जिस राज्य के कोटपूतली स्थित आदर्श विद्या मंदिर में सौर ऊर्जा संयंत्र का शुभारंभ किया- राजस्थान

•    केन्द्रीय पर्यटन मंत्री के.जे. अल्फोंस ने जिस राज्य में पहली स्वदेश दर्शन परियोजना का उद्घाटन किया- सिक्किम

•    ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा जारी किए गए 'वैश्विक भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक' में जिस देश को 78वें स्थान पर रखा गया है- भारत

•    वह लेखक जिन्हें हाल ही में श्रीलाल शुक्ल स्मृति साहित्य सम्मान दिया गया – रामधारी सिंह दिवाकर

•    वह राज्य सरकार जिसने ‘प्रोजेक्ट गौशाला’ के तहत राज्य में अगले चार महीने में 1,00 गौशालाएं खोलने का निर्णय लिया है – मध्य प्रदेश

•    वर्ष 2019 के अंतरिम बजट जिनके द्वारा पेश किया जायेगा उनका नाम है – पीयूष गोयल

•    वह अंतरराष्ट्रीय संगठन  जिसके द्वारा आयोजित कराये जाने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्र मूल्यांकन कार्यक्रम (PISA)-2021 में भाग लेने के लिए भारत ने समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं - OECD

•    यूएई और सऊदी अरब द्वारा लॉन्च की गई साझा डिजिटल करेंसी का नाम है – अबेर (Aber)

•    हाल ही में सीरिया और ईरान ने जितने समझौतों और ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं-11

•    वह देश जिसके नाविक ज़ॉन-लूक वैन डेन हीड ने 29 जनवरी 2019 को 212 दिन में बिना किसी अत्याधुनिक उपकरण की मदद से अकेले
अपनी यॉट के ज़रिए समुद्र के रास्ते दुनिया का चक्कर लगाने की रेस जीत ली- फ्रांस
•    केंद्र सरकार ने सूखा प्रभावित इलाकों के लिए सहायता के तौर पर जिस राज्य को अब तक का सबसे बड़ा 4714.28 करोड़ रुपये का पैकेज दिया है- महाराष्ट्र

•    जिस आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष पी.सी. मोहनन और सदस्य जे.वी. मीनाक्षी ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया है- राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग

•    भारत में कैद में रखे हाथियों के पहले सर्वे के अनुसार, देश में कुल जितने हाथी कैद में हैं-2,454

•    वह स्थान जहां ‘नमक सत्याग्रह स्मारक’ बनाया गया है – दांडी

•    भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा आयोजित स्वस्थ भारत यात्रा के तहत जिस राज्य को सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार प्रदान किया गया – तमिलनाडु

•    वह देश जहां की डार्लिंग नदी में सूखे के कारण हज़ारों मछलियां मरी हुई पाई गईं – ऑस्ट्रेलिया

•    हिंदी भाषा के लिए इन्हें हाल ही में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया – चित्रा मुद्गल

•    उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में विश्व का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे बनाए जाने की घोषणा की गई. इस एक्सप्रेस-वे का नाम रखा गया है – गंगा एक्सप्रेस-वे

•    वह भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी जिसने इंडोनेशिया मास्टर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला शटलर बन गईं- साइना नेहवाल

•    नासा के अनुसार, जनवरी 2004 में लैंड करने वाले उसके ऑपरच्यूनिटी रोवर यान ने मंगल ग्रह पर जितने साल पूरे कर लिए हैं-15 साल

•    रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि शारीरिक रूप से अक्षम पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को प्रति माह कम-से-कम जितने हजार रुपये पेंशन दी जाएगी-18 हजार

•   राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड के आंकड़ों के मुताबिक, हाईकोर्ट के प्रत्येक जज के पास जितने केस लंबित हैं-4,419

•    आईसीसी ने पाकिस्तानी कप्तान सरफराज़ अहमद को नस्लवाद विरोधी कोड तोड़ने का दोषी मानते हुए उन पर जितने मैचों का बैन लगाया है-04

•    इन्होने हाल ही में ऑस्ट्रेलियन ओपन 2019 में पुरुष एकल वर्ग का ख़िताब जीता – नोवाक जोकोविच

•    पहली जापानी महिला टेनिस खिलाड़ी का नाम जिसने हाल ही में ऑस्ट्रेलियन ओपन 2019 का ख़िताब जीता – नाओमी ओसाका

•    वह राज्य जहां प्रधानमन्त्री मोदी ने हाल ही में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन की एकीकृत रिफाइनरी विस्तार परियोजना राष्ट्र को समर्पित की – केरल

•    इन्हें वर्ष 2019 में भारत रत्न के लिए चयनित किया गया - नानाजी देशमुख, भूपेन हज़ारिका और प्रणब मुखर्जी

•    ‘ट्रेन-18’ का नाम बदलकर रखे जाने की घोषणा की गई है – वंदे भारत एक्सप्रेस
Forwarded from Exam Stocks
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
Forwarded from Exam Stocks
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
Forwarded from Exam Stocks
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
विश्व कैंसर दिवस: 04 फरवरी

विश्व भर में 04 फरवरी 2019 को विश्व कैंसर दिवस (डब्ल्यूसीडी) मनाया गया. साल 2019 से 2021 तक तीन साल के लिए विश्व कैंसर दिवस का विषय रखा गया है. यह विषय “मैं हूं और मैं रहूंगा (I Am And I Will)” है. इसी थीम के अनुसार इन तीन सालों में कार्यक्रम होंगे.
@currentaffairsstocks
उद्देश्य:

इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य कैंसर के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना और रोग का जल्दी पता लगाने की जरूरत तथा कैंसर के उपचार पर ध्यान केंद्रित करना है. इसका उद्देश्य विश्व में प्रत्येक वर्ष लाखों लोगों को कैंसर के कारण होने वाली मृत्यु से बचाना भी है.

विश्व कैंसर दिवस:

•    विश्व कैंसर दिवस की स्थापना अंतरराष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ (यूआईसीसी) द्वारा की गयी. यह एक अग्रणीय वैश्विक एनजीओ है.

•    इसका लक्ष्य विश्व कैंसर घोषणा, 2008 के लक्ष्यों की प्राप्ति करना है.
@currentaffairsstocks
•    इसका प्राथमिक लक्ष्य 2020 तक कैंसर से होने वाली मौतों को कम करना है.

•    अंतर्राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ (यूआईसीसी) की स्थापना वर्ष 1933 में हुई थी.

•    इस दिवस पर विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं द्वारा कैंसर से बचाव के विभिन्न अभियान चलाये.

विश्व कैंसर दिवस कैसे मनाया जाता है?

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम और इसके प्रति जन जागरुकता लाने के उद्देश्य से इस दिन सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा कैंप, रैली, लेक्चर और सेमिनार का आयोजन किया जाता है. इन कार्यक्रमों के द्वारा सामान्य जनता पर ध्यान केंद्रित किया जाता है, ताकि उन्हें इस बीमारी के बारे में अधिक से अधिक जानकारी मिल सके. इसके अलावा इन कार्यक्रमों में विशेष थीम का उपयोग किया जाता है. ताकि कार्यक्रम अधिक प्रभावशाली तरीके से सफल हो सके.
@currentaffairsstocks
कैंसर क्या है?

शरीर में कोशिकाओं के समूह की अनियंत्रित वृद्धि कैंसर है. ये कोशिकाएं टिश्यू को प्रभावित करती हैं तो कैंसर शरीर के अन्य हिस्सों में फैल जाता है. कैंसर किसी भी उम्र में हो सकता है. लेकिन यदि कैंसर का सही समय पर पता ना लगाया गया और उसका उपचार ना ह तो इससे मौत का जोखिम बढ़ सकता है.

कैंसर के सामान्य लक्षण:

कैंसर का सामान्य लक्षण वजन में कमी, बुखार, भूख में कमी, हड्डियों में दर्द, खांसी या मुंह से खून आना इत्यादि हैं.

कैंसर के उपचार के दौरान सरकारी मदद

कैंसर के उपचार के दौरान मरीज कुछ आर्थिक भार कम करने के लिए आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष, राष्ट्रीय आरोग्य निधि, स्वास्थ्य मंत्री विवेकाधीन अनुदान, केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) जैसी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं.

कैंसर से बचने के उपाय:

कैंसर से बचने के लिए तंबाकू उत्पादों का सेवन बिलकुल न करें, कैंसर का ख़तरा बढ़ाने वाले संक्रमणों से बचकर रहें, चोट आदि होने पर उसका सही उपचार करें और अपनी दिनचर्या को स्वस्थ बनाए. विश्व को कैंसर मुक्त करने के लिए आप भी कदम बढ़ाएं और खुद तथा अपने सगे सबंधियों को तंबाकू, सिगरेट, शराब आदि से दूर रहने की सलाह दीजिए.

गौरतलब है कि विश्व कैंसर दिवस पर लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरुक किया जाता है. उन्हें इस बीमारी के लक्षण, कारण और इलाज के बारे में जानकारी दी जाती है.
@currentaffairsstocks
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय 04 फरवरी 2019 को 30 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत करेंगे. इसमें लोगों को सड़क के सुरक्षित उपयोग के बारे में जागरूकता पैदा करने और संवेदनशील बनाने के लिए कई पहलों की योजना बनाई गई है.

नई दिल्ली के राजघाट स्थित गांधी स्मृति और दर्शन समिति में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाजरानी और जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प मंत्री नितिन गडकरी महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक मोटर कार रैली को झंडी दिखाएंगे.
@currentaffairsstocks
मुख्य तथ्य:

•   यह रैली भारत के साथ-साथ बांग्लादेश और म्यांमार दोनों जगहों पर ऐतिहासिक रूप से गांधीजी से जुड़े स्थानों की यात्रा करेगी और बांग्लादेश में ढाका की यात्रा से पहले भारत में साबरमती, पोरबंदर, दांडी, यरवदा, सेवाग्राम, जबलपुर, लखनऊ, गोरखपुर, चौरीचौरा, चंपारण, शांतिनिकेतन और कोलकाता से होकर गुजरेगी.

•   इस रैली का समापन म्यांमार के यांगून में 24 फरवरी को होगा, जिसमें कुल 7250 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी.

•   यह रैली भारत और महात्मा गांधी के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में वर्ष भर चलने वाले समारोहों का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत पिछले साल 02 अक्टूबर को भारत सरकार द्वारा की गई थी. यह रैली रास्ते के साथ सड़क सुरक्षा चिंताओं की भी पक्षधरता करेगी.

•   रैली के अलावा, कार्यक्रम में भारत और उसके राज्यों के सड़क दुर्घटना डाटा के लिए डैश बोर्ड का भी शुभारंभ किया जाएगा.

•   सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री भी इस अवसर पर भारतीय सड़कों पर सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता और समर्थन को रेखांकित करने के लिए 2019 को सड़क सुरक्षा वर्ष घोषित करेगी.

•   इस अवसर पर सड़क सुरक्षा के प्रयोजन को बढ़ावा देने में लोगों को शामिल करने के लिए की जा रही पहलों का भी अवलोकन किया जाएगा.
@currentaffairsstocks
अन्य पहल:

•   अमर चित्र कथा सड़क सुरक्षा पर कॉमिक पुस्तकों का एक सेट जारी करेगी जिसे उसने प्रकाशित किया है. इसका उद्देश्य बच्चों के बीच अनौपचारिक प्रारूप में इस मुद्दे पर जागरूकता पैदा करना है जिससे वे जुड़ सकते हैं.

•   आईआईटी दिल्ली का भारतीय सड़क सुरक्षा अभियान इस मुद्दे पर एक इंटर कॉलेजिएट प्रतियोगिता शुरू करेगा. इसके अतिरिक्त, सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों के संचालन के लिए 135 गैर सरकारी संगठनों को पत्र जारी किए जाएंगे.

•   इस अवसर पर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव स्टिकर भी लॉन्च किए जाएंगे. इनकी स्पष्टता को उजागर करने के लिए इन्हें वाहनों पर लगाया जाएगा.

•   सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सुरक्षा में उभरते रूझानों पर संगोष्ठियां एवं कार्यशालाएं, सड़क सुरक्षा इंजीनियरिंग, मोटर वाहन बीमा, आपातकालीन देखभाल (प्रोटेक्शन ऑफ गुड समैरिटन एंड फर्स्ट रिस्पॉन्डर ट्रेनिंग), युवाओं की भूमिका और सड़क सुरक्षा में कॉर्पोरेट की भूमिका पर उद्योग / कॉर्पोरेट कॉन्क्लेव शामिल हैं.

•   सराय काले खां (दिल्ली) स्थित आईडीटीआर में स्कूल बस चालक पुनश्चर्या प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया जाएगा, जहां निजी स्कूलों के बस चालकों को सड़क सुरक्षा पर प्रशिक्षण दिया जाएगा.
@currentaffairsstocks
जानिए INF संधि क्या है और अमेरिका क्यों इससे अलग हुआ?

इंटरमीडिएट रेंज न्यूक्लियर फोर्सेज़ (आईएनएफ) को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 02 फरवरी 2019 को स्थगित कर दिया. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संधि से अलग होने और इसे स्थगित करने की घोषणा की थी. अमेरिका ने रूस को चेतावनी दी थी कि यदि रूस इस संधि का उलंघन जारी रखता है तो अगले 6 महीने के भीतर ही अमेरिका इस संधि से बाहर निकल सकता है.

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो द्वारा जारी बयान में कहा गया कि प्रशासन कि ओर से रूस को एक औपचारिक नोटिस भेजा जायेगा कि यदि वह इस संधि का पालन नहीं करेगा तो अमेरिका इस संधि को खत्म करके इससे बाहर निकल जायेगा. इसके बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री के साथ एक टीवी प्रसारण के माध्यम से लोगों को बताया कि अमेरिका इस संधि का खत्म करना चाहता है लेकिन इससे पहले हम ही इस संधि को खत्म करते हैं.

आईएनएफ (INF) से जुड़ा घटनाक्रम

•    अमेरिका ने आईएनएफ से खुद को अलग करने और अपने दायित्वों को खत्म करने की घोषणा कर दी है. इसके तहत यह निर्णय 2 फरवरी, 2019 से प्रभावी होगा और अगले छह महीने में वह संधि से हट जाएगा.

•    अमेरिका रूस और संधि में शामिल अन्य दलों को एक औपचारिक रूप से नोटिस देगा कि वह संधि के अनुच्छेद XV के तहत अलग हो रहा है.

•    अनुच्छेद XV अलग होने से पहले छह महीने की नोटिस अवधि को अनिवार्य करता है.

•    हालाँकि अमेरिका का यह भी कहना है कि यदि रूस आईएनएफ संधि का उल्लंघन करने वाली मिसाइलों, मिसाइल लॉन्चर और संबंधित उपकरणों को नष्ट कर दे तो संधि को छह महीने की नोटिस अवधि के दौरान बचाया भी जा सकता है.

•    अमेरिका के इस बयान के बाद रूस से तुरंत एक्शन लिया और स्वयं को संधि से अलग कर लिया और संधि को स्थगित कर दिया है.

 

आईएनएफ (INF) संधि क्या है?

यह संधि वर्ष 1987 में तत्कालीन सोवियत संघ के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव और अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन द्वारा की गई थी.

इंटरमीडिएट रेंज न्यूक्लियर फोर्सेज़ (आईएनएफ) एक ऐसा समूह है जो जमीन से मार करने वाली मध्यम दूरी की मिसाइलों के परीक्षण और तैनाती को रोकता है. इन मिसाइलों की रेंज 500 से 5500 किलोमीटर तक होती है.

इस संधि पर दोनों देशों ने शीतयुद्ध की समाप्ति पर हस्ताक्षर किये थे. दूसरे विश्वयुद्ध की समाप्ति के बाद 1945 से 1989 के दौरान अमेरिका और सोवियत संघ के बीच शत्रुतापूर्ण संबंधों के कारण पूरी दुनिया में युद्ध की आशंका गहरा गई थी.

इस संधि के तहत 1991 तक क़रीब 2,700 मिसाइलों को नष्ट किया जा चुका है. दोनों देश एक-दूसरे की मिसाइलों के परीक्षण और तैनाती पर नज़र रखने की अनुमति देते हैं.

2007 में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा था कि इस संधि से उनके हितों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है. रूस की यह टिप्पणी 2002 में अमेरिका के एंटी बैलिस्टिक मिसाइल संधि से बाहर होने के बाद आई थी.



टिप्पणी

शीतयुद्ध के दौरान हुए आईएनएफ संधि का ऐतिहासिक नतीजा सामने आया था. इसके तहत 2,700 मिसाइलों के साथ ही उनके लॉन्चर भी नष्ट कर दिये गए थे. इससे अमेरिका-सोवियत संघ के संबंधों को प्रोत्साहन मिला था. अब इस संधि के समाप्त होने से रूस और अमेरिका के संबधों में सैन्य मधुरता आने में अधिक वक्त लग सकता है. दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों को सुधारने के लिए विश्व को कोई नया विकल्प तलाशना होगा.
@currentaffairsstocks
Revise....
#important4exams


•    इंग्लैंड के खिलाफ एंटीगुआ टेस्ट में धीमी गति से ओवर फेंकने को लेकर आईसीसी ने मेज़बान विंडीज़ के कप्तान जेसन होल्डर पर जितने टेस्ट का बैन लगाया है- एक टेस्ट


•    नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 के विरोध में जिस मणिपुरी फिल्मकार ने अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटा दिया है- अरिबम श्याम शर्मा


•    आईसीसी की ताज़ा महिला वनडे बल्लेबाज़ी रैंकिंग में 3 स्थान की छलांग लगाकर जिस भारतीय ओपनर ने पहला स्थान हासिल कर लिया है- स्मृति मंधाना


•    उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोयेव के आदेश पर देश में जिस विषय को पढ़ाने पर लगा बैन हटा लिया गया है- राजनीति शास्त्र


•    विश्व कैंसर दिवस जिस दिन को मनाया जाता है-04 फरवरी


•    वह महिला क्रिकेटर जो 100 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेलने वाली पहली एशियाई महिला क्रिकेटर बनीं हैं – सना मीर


•    देश के 22वें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना हरियाणा में इस स्थान पर की जाएगी – रेवाड़ी


•    सरकार द्वारा इन्हें हाल ही में सीबीआई का निदेशक नियुक्त किया गया है – ऋषि कुमार शुक्ला


•    वह स्थान जहां प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में 3000-4000 मीटर की ऊंचाई पर निर्मित, लगभग 335 किमी लंबी इस ट्रांसमिशन लाइन का उद्घाटन किया – लद्दाख


•    अमेरिका और रूस ने हाल ही में जिस परमाणु संधि से स्वयं को अलग कर के संधि को स्थगित करने की घोषणा की है - INF