DELHI POLICE WALE
4.68K subscribers
7.21K photos
320 videos
357 files
2.08K links
🔴𝐉𝐎𝐈𝐍 𝐅𝐑 𝐃𝐀𝐈𝐋𝐘 NEWS🔴
✨ Special For Delhi Police
🗽भारत के सबसे लोकप्रिय और विश्वनीय चैनल से जुड़े ::--SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, SSC CPO/SI, SSC JE Exams Free Pdfs, Study Materials, Mock Tests
Download Telegram
महिलाओं को फ्री बस सेवा देना पड़ा महंगा, कर्नाटक सरकार अब बढ़ा सकती है बस का किराया

कर्नाटक में महिलाओं को फ्री बस सेवा देना राज्य सरकार लिए महंगा पड़ गया है. फ्री सर्विस का नतीजा ये हुआ कि कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन या KSRTC 295 करोड़ रुपये के घाटे में चला गया. अब कॉर्पोरेशन ने बस के किराए में 15-20 फीसदी का इजाफा करने के मांग के साथ एक प्रपोजल राज्य सरकार को सौंपी है.

एनडब्ल्यूकेआरटीसी के चेयरमैन और कांग्रेस विधायक राजू कागे ने आरोप लगाया था कि राज्य में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा प्रदान करने वाली शक्ति योजना की वजह से एनडब्ल्यूकेआरटीसी को घाटा हो रहा है. तुमकुर में केएसआरटीसी के अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक एसआर श्रीनिवास ने बताया कि बोर्ड मीटिंग में बस का किराया बढ़ाने का फैसला किया गया है.

#Karnataka #Free #BusService #KSRTC #ATCard
बिहार के सुपौल में नर्सरी क्लास में पढ़ने वाला एक बच्चा बैग में बंदूक रखकर स्कूल पहुंच गया और उसने तीसरे क्लास में पढ़ने वाले छात्र को गोली मार दी. गोली उसके बांह में लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है

#Crime #Nursery #ATCard #Bihar
👍3👏2
यूपी के बरेली में सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर खराब होने के बाद एक युवक ने घर जाकर देर रात खुदकुशी कर ली. युवक का शव किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला.

वहीं मृतक योगेश के पिता ने बताया कि उनका बेटा बीते पांच साल से सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था और परीक्षा खराब होने के बाद से निराश था.

#UttarPradesh #Bareilly #ATCard
👍1
यूपी के मेरठ में समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ता कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे. लेकिन इसी दौरान उनके साथ अलग ही कांड हो गया. आरोप है कि प्रदर्शन में शामिल सपा के जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी की जेब कट गई. जेब में उनका पर्स था और इस पर्स में 20 हजार रुपये कैश, आईकार्ड और कुछ जरूरी कागजात थे. उन्होंने चोर से कागजात लौटाने की अपील की है.

#ATCard #UttarPradesh #Meerut
😁3
देश भर में सैनिकों को कहीं भी हुई इमरजेंसी तो इस नंबर पर कर सकेंगे कॉल

देश भर में सेना अधिकारियों के साथ हाल ही में हुई मारपीट की घटनाओं और ओडिशा में हुई घटना के बाद (जहां एक सेना अधिकारी और उसकी मंगेतर पर पुलिस द्वारा हमला किया गया था) भारतीय सेना ने सभी रैंकों के लिए एक इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर, 155306 शुरू किया है. सेना मुख्यालय प्रोवोस्ट यूनिट में स्थापित यह हेल्पलाइन, "डायल 100" सर्विस की तरह सिंगल-विंडो सिस्टम के रूप में काम करेगी, जो संकट की स्थितियों में मदद और राहत प्रोवाइड करेगी.

155306 हेल्पलाइन को ट्रैफिक एक्सीडेंट्स, चिकित्सा संकटों, प्राकृतिक आपदाओं, प्रमुख आपराधिक गतिविधियों और तत्काल मदद की जरूरत वाली अन्य इमरजेंसी स्थितियों के दौरान सेना से जुड़े लोगों की सहायता के लिए बनाया गया है. इसे मोबाइल और लैंडलाइन दोनों कॉल रिसीव करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो बड़ी कवरेज और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करता है.

#IndianArmy #Soldier #Helpline Number #ATCard |
👏2
14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा हमले के बाद टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने एक दिल जीतने वाला फैसला लिया था. सहवाग ने पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए CRPF जवानों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली. सहवाग ये जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं.

राहुल सोरेंग और अर्पित सिंह झज्जर स्थित सहवाग इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई करते हैं. राहुल के पिता विजय सोरेंग और अर्पित सिंह के पिता राम वकील उस आतंकवादी हमले में शहीद हो गए थे. राहुल सोरेंग तो अब क्रिकेट की दुनिया में भी अपनी पहचान बना रहे हैं. राहुल सोरेंगे का चयन हाल ही में हरियाणा अंडर-19 टीम में हुआ है. इसकी जानकारी वीरेंद्र सहवाग ने खुद दी है.

#VirendraSehwag #PulwamaAttack #AajTakSocial #ATCard
👍6❤3
उत्तर प्रदेश में डिजिटल अरेस्ट मामले में पहली बार सजा सुनाई गई. राजधानी लखनऊ में महिला डॉक्टर से 85 लाख ठगने वाले एक ठग को कोर्ट द्वारा 7 साल की सजा दी गई.आपको बता दें कि खुद को CBI अधिकारी बताकर केजीएमयू की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सौम्या गुप्ता से 85 लाख रुपये ठगने वाले साइबर अपराधी देवाशीष को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है. यह ऐतिहासिक फैसला स्पेशल सीजेएम कस्टम अमित कुमार ने सुनाया. मामले की विवेचना साइबर थाना लखनऊ ने की थी और इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार यादव द्वारा कोर्ट में ठोस साक्ष्य पेश किए गए. साइबर क्राइम के इतिहास में यह देश का पहला मामला है जिसमें डिजिटल अरेस्ट के आरोप में 14 महीने के भीतर कोर्ट से सजा सुनाई गई है.

#uttarpradesh #digitalarrest #digitalarrestcase #fraud #News #ATCard #AajtakSocial
❤1
आवारा कुत्तों पर SC का बड़ा फैसला...
शेल्टर होम भेजे हुए सभी कुत्ते छोड़े जायेंगे: SC

#StrayDogs #SC #SupremeCourt #BreakingNews #BreakingCard #AajtakSocial #ATcard
#BreakingNews | दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच के घेरे में घिरी अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता रद्द

#DelhiBlast #RedFort #AlFalahUniversity #ATCard #AajTakSocial
❤1
वीरता पुरस्कार से सम्मानित जवानों को मुफ्त रेल यात्रा की सौगात, माता-पिता को भी मिलेगा लाभ, सरकार ने जारी किया आदेश. वीरता पुरस्कार से सम्मानित जांबाजों के साथ ही उनके जीवनसाथी और माता-पिता को भी जिंदगी भर मुफ्त रेल यात्रा की सुविधा मिलेगी. पहले यह सुविधा परमवीर चक्र समेत केवल छह पदक विजेताओं को ही मिलती थी. सरकार की ओर से गुरुवार को इस संबंध में ऑर्डर भी जारी कर दिया गया है.


#ATCard #AajTakSocial #Railway #Government #Army
👍3🔥2