उत्तर प्रदेश के लखनऊ से पुलिस ने एक फर्जी दारोगा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि वह दारोगा की वर्दी पहनकर मल्टीप्लेक्स में फ्री में फिल्में देखता था और ढाबों पर फ्री में खाना भी खाता था. गिरफ्तार फर्जी दारोगा के पास से पुलिस ने नकली पुलिस की आईकार्ड और अन्य सामान बरामद किया है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, फर्जी दारोगा का नाम रोमिल सिंह है और वह बहराइच का रहने वाला है. पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि उसे पुलिस में भर्ती होने का शौक था, लेकिन वह पुलिस अफसर नहीं बन पाया. इसके बाद वह लखनऊ के चारबाग से पुलिस की वर्दी और स्टार लगाकर दारोगा बन गया. उसने पुलिस का फर्जी आईकार्ड भी छपवा लिया.
#UttarPradesh #News #Lucknow #FakePolice
#UttarPradesh #News #Lucknow #FakePolice
👍1