Devendra Fadnavis
✔
4.11K subscribers
102K photos
19.4K videos
4.3K files
10.7K links
श्री देवेंद्र फडणवीस यांच्या कार्यालयातून
Download Telegram
मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस:

मातृभाषा का सम्मान, भागवत से प्रेरणा, अद्भुत आध्यात्मिक संगम !

‘मुंबई समाचार’ द्वारा आयोजित मातृभाषा महोत्सव में, प. पू. रमेशभाई ओझा इनकी वाणी से प्रस्तुत ‘भागवत सप्ताह’ कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया।

मुंबई समाचार के ‘मातृभाषा भागवत सप्ताह’ के माध्यम से देश की सभी मातृभाषाओं का सम्मान हो रहा है, यह एक सराहनीय पहल है। मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इनके नेतृत्व में नई शिक्षा नीति में मातृभाषा को महत्व मिला है। अब मेडिकल, इंजीनियरिंग सहित कई क्षेत्रों की पढ़ाई मातृभाषा में संभव है।

प. पू. रमेशभाई ओझा जी इनके माध्यम से भागवत कथा का श्रवण हर्ष का विषय है। ईश्वर से प्रार्थना है कि भागवत के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण जी इनके जीवन और लीलाओं से हमें निरंतर प्रेरणा मिलती रहे। इस सुंदर आयोजन के लिए सभी का आभार।

कार्यक्रम में द्वारकाशारदापीठाधीश्वर प.पू. जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वतीजी महाराज, विधायक योगेश सागर जी, विधायक संजय उपाध्याय एवं अन्य मान्यवर उपस्थित थे।

#Maharashtra #BhagwatSaptah #CulturalProgram

https://x.com/Dev_Fadnavis/status/2041575494840414649?s=20
मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस:

‘मुंबई समाचार’ द्वारा आयोजित मातृभाषा महोत्सव में, प.पू. रमेशभाई ओझा की वाणी से प्रस्तुत ‘भागवत सप्ताह’ कार्यक्रम में सहभागी होकर भगवान श्री कृष्ण जी इनकी आरती की एवं भगवद गीता के समक्ष श्रद्धापूर्वक नमन किया।

#BhagwatSaptah #Matrubhasha #CulturalProgram
मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस:

‘मातृभाषा भागवत सप्ताह’च्या माध्यमातून देशातील सर्व भाषांचा सन्मान.

‘मातृभाषा भागवत सप्ताह’ के माध्यम से देश की सभी भाषाओं का सम्मान।

(मातृभाषा भागवत सप्ताह | मुंबई | 7-4-2026)
#BhagwatSaptah #Matrubhasha #CulturalProgram