Devendra Fadnavis
✔
4.11K subscribers
102K photos
19.4K videos
4.31K files
10.7K links
श्री देवेंद्र फडणवीस यांच्या कार्यालयातून
Download Telegram
मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस:

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का अपमान मात्र उनका नहीं, बल्कि पूरे आदिवासी समाज के साथ-साथ देश का अपमान है!

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मूर्मू जी के अभिभाषण पर सोनिया गांधी जी की अपमानजनक टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है। एक तरफ शाही परिवार हाथ में संविधान के नाम पर लाल किताब लेकर ढोंग करता है। वहीं दूसरी तरफ यही शाही परिवार आदिवासी समाज से आनेवाली देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर आसीन देश की महामहिम राष्ट्रपति जी का अपमान करता है।

शाही परिवार को एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि महामहिम द्रौपदी मूर्मू जी ‘बेचारी’ नहीं, बल्कि एक छोटे से गांव के साधारण परिवार से आने वाली 21 वीं सदी के सशक्त भारत की आत्मनिर्भर महिला हैं, वें भारत की गौरव हैं, हमें उनपर गर्व है। इस दुर्भाग्यपूर्ण बयान के लिए कांग्रेस के शाही परिवार को सार्वजनिक तौरपर महामहिम राष्ट्रपति जी समेत पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

#PresidentAddress #BudgetSession2025 #SoniaGandhi

https://x.com/Dev_Fadnavis/status/1885352620786909194