एक पुस्तक लिखना अपने-आप में ही एक चुनौतीपूर्ण कार्य होता है। यह चुनौती तब और अधिक बढ़ जाती है, जब बच्चों की उम्मीदें आपसे गहराई से जुड़ी होती हैं। इस पुस्तक के प्रकाशन में विलम्ब का सबसे बड़ा कारण RPSC का निरन्तर बदलता हुआ परीक्षा-पैटर्न तथा पाठ्यक्रम में हुए व्यापक परिवर्तन रहे हैं।
इस बार हर टॉपिक को थोड़ा अलग लिखा है RPSC के लेटेस्ट पैटर्न को समझा और साथ-साथ यह भी ध्यान रखा कि पुस्तक अनावश्यक रूप से अधिक मोटी न हो तथा कोई भी आवश्यक विषय छूटने न पाए। प्रत्येक टॉपिक को वैज्ञानिक, संतुलित और व्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत करना, उसे सरल बनाना तथा साथ ही टू-द-पॉइंट रखना इस बार मुख्य उदेस्य था
यह भी आवश्यक था कि यह पुस्तक उन विद्यार्थियों और पाठकों की अपेक्षाओं पर खरी उतरे, जिन्होंने पूर्व में मेरी पुस्तकों पर विश्वास व्यक्त किया है। यह दावा करना उचित नहीं होगा कि मेरी पुस्तक सर्वश्रेष्ठ है या यह पिछली भर्ती परीक्षाओं की भाँति अवश्य ही सर्वश्रेष्ठ सिद्ध होगी; परन्तु इतना अवश्य कह सकता हूँ कि मैं अपनी मेहनत और ईमानदार प्रयास से पूर्णतः संतुष्ट हूँ।
मैं सदैव विद्यार्थियों से यही कहता हूँ कि यदि आपको मेरी पुस्तक से बेहतर कोई अन्य पुस्तक लगती है, तो आपको उसी का चयन करना चाहिए। हमारा दायित्व केवल और केवल इतना है कि विषयवस्तु को सर्वोत्तम, स्पष्ट और उपयोगी रूप में प्रस्तुत किया जाए।
आज से सभी जगह यह पुस्तक उपलब्ध रहेगी।

#स्टूडेट्स #firstgrade #rpsc #ICT
❤452👍48🙏19💯19✍11🔥3😭2