GK Trick
1.59K subscribers
394 photos
7 videos
9 files
155 links
हमे Support के सिर्फ Subscribe कीजिये।
https://youtube.com/@timesofstudy8640

आपका अपने चैनल "Gk_trick" मे स्वागत है।
इस चैनल पर आपको सभी भर्तियों की तैयारी / संबंधित पोस्ट किए जायेगी
#करट अफेयर्स Tips & Tricks
Contact me @Zmirza_bot
Download Telegram
बिग बैंग थ्योरी
✍️ यह जॉर्जेस लेमैत्रे द्वारा प्रस्तावित किया गया था। बिग बैंग एक विस्फोट था जो 13.8 अरब साल पहले हुआ था, जिससे सितारों और अन्य खगोलीय पिंडों की आकाशगंगाओं का निर्माण हुआ

स्थिर-अवस्था सिद्धांत
✍️ बोंडी, गोल्ड और फ्रेड हॉयल ने इस सिद्धांत को विकसित किया और कहा कि यद्यपि ब्रह्मांड का विस्तार हो रहा है, फिर भी यह समय के साथ अपना स्वरूप बदलता है, और इसकी कोई शुरुआत और अंत नहीं है।

स्पंदन सिद्धांत
✍️ इस सिद्धांत के अनुसार, ब्रह्मांड को बारी-बारी से विस्तार और संकुचन यानी स्पंदनशील माना जाता है। वर्तमान समय में ब्रह्माण्ड का विस्तार हो रहा है।


@Gk_trick
#Geo
भारत की अवस्थिति और विस्तार

✍️ भारत की अवस्थिति विषुवत रेखा के उत्तर में 8º 4’से 37º 6’उत्तरी अक्षांश और 68º 7’ से 97º 25’ पूर्वी देशान्तर के मध्य विस्तृत है।
भारतीय उपमहाद्वीप के पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर एवं दक्षिण में हिन्द महासागर स्थित है।
भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी. है।
भारत विश्व का क्षेत्रफल की दृष्टि से रूस, कनाडा, चीन, अमेरिका, ब्राजील एवं ऑस्ट्रेलिया के बाद सातवें तथा जनसंख्या की दृष्टि से चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है।

#Geo
@Gk_trick
✍️ भारत की उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई लगभग 3214 किमी० एवं पूर्व से पश्चिम तक लम्बाई लगभग 2933 किमी है।
भारत के पश्चिम में 68º 7’देशान्तर रेखा और पूर्व में 97º 25’देशांतर रेखा के मध्य तक 30º देशांतर रेखा का विस्तार है।
पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती हुयी पृथ्वी पर कुल 360º देशांतर रेखायें हैं। पृथ्वी को 360º घूमने में 24घंटे (1440 मिनट) का समय लगता है।

@Gk_trick
#Geo
👍1
✍️ पृथ्वी 4 मिनट में 1º देशांतर को पार करती है, इसलिए भारत के पश्चिमी छोर (68º7’ पूर्वी देशांतर) से पूर्वी छोर (97º25’ पूर्वी देशांतर) तक घूमने में पृथ्वी को लगभग 120 मिनट का समय लगता है। अरुणाचल प्रदेश व गुजरात के मध्य समय में 2 घण्टे का अंतर है।
विश्व में अधिक देशान्तरीय विस्तार वाले देशों में मध्य की देशान्तर रेखा को मानक समय रेखा मान लिया जाता है। अतः वहां जो समय होगा उसे ही पूरे देश का मानक समय स्वीकार कर लिया जाता है।
भारत में इस समस्या का समाधान करनें के लिए 82½º देशान्तर रेखा को भारत के मानक समय (IST) के निर्धारण हेतु मानक याम्योत्तर (Standard Meridian) के रूप में स्वीकार किया गया है। इस प्रकार 82½º याम्योत्तर रेखा पर जो समय होगा, वही पूरे देश का समय माना जायेगा।
अंतर्राष्ट्रीय मानक समय रेखा 0º देशांतर लंदन के ग्रीनविच नामक स्थान से होकर गुजरती है।
0º देशांतर से लेकर 82½º पूर्वी देशांतर के मध्य 5 घण्टा 30 मिनट का समयांतराल है, चूंकि भारत पूर्वी गोलार्द्ध में स्थित है इसलिए भारतीय मानक समय (82½º पूर्वी देशांतर) ग्रीनविच समय से 5 घण्टा 30 मिनट आगे है। अर्थात् यदि भारत में शाम के 5:30 बजरहे हैं, तो लंदन में दिन का समय 12:00 बजे होगा।
भारतीय मानक समय रेखा भारत के 5 राज्यों- उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीशाएवं आन्ध्र प्रदेश से होकर गुजरती है।
23½º उत्तरी अक्षांश रेखा या कर्क रेखा भारत के लगभग मध्य से होकर गुजरती है, जिसके कारण यह सम्पूर्ण देश को प्रायः दो कटिबन्धों- दक्षिण में उष्णकटिबन्ध एवं उत्तर में उपोष्णकटिबन्ध में विभाजित करती है।
@Gk_trick
#Geo
👍1
✍️ पश्चिम बंगाल तथा त्रिपुरा के मध्य कर्क रेखा बांग्लादेश से होकर गुजरती है। भारत में कर्क रेखा की सर्वाधिक लम्बाई मध्य प्रदेश राज्य में तथा न्यूनतम लम्बाई राजस्थान में है।
कर्क रेखा देश के आठ राज्यों से होकर गुजरती है, जो पश्चिम से पूर्व इस प्रकार है- गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा एवं मिजोरम।

✍️भारत की तटीय सीमा की कुल लम्बाई 6100 किमी0 है, किन्तु मुख्य भूमि तथा द्वीपों की लम्बाई भी इसमें जोड़कर कुल लम्बाई 6 किमी० (लगभग 7517 किमी०) हो जाती है। भारत की स्थल सीमा की कुल लम्बाई लगभग 15,200 किमी० है।
भारत के 9 राज्यों जिनमें – कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आन्ध्र प्रदेश, उड़ीशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र एवं गोवा शामिल है एवं 5 केन्द्र शासित प्रदेश – पुडुचेरी, लक्षद्वीप, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, दादर एवं नागर हवेली तथा दमन एवं दीव की सीमाएं समुद्री तटरेखा से लगी हुई है
भारतीय प्रायद्वीप का दक्षिणी हिस्सा त्रिभुजाकार है, जो कि दक्षिण में हिन्द महासागर, पूर्व में बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम में अरब सागर से घिरा हुआ है। इसके अतिरिक्त भारतीय प्रायद्वीप के चारों ओर कुछ अन्य संकरी खाड़ियां, क्रीक और चैनल विद्यमान है।

✍️गुजरात के दक्षिण में स्थित संकरे समुद्र को खम्भात की खाड़ी, गुजरात के पश्चिम में स्थित संकरे समुद्र को कच्छ की खाड़ी तथा भारत व श्रीलंका के मध्य स्थित संकरे समुद्र को मन्नार की खाड़ी कहते हैं।
दो द्वीपों के मध्य स्थित संकरे समुद्र को चैनल कहते हैं। भारत के आस-पास स्थित चैनलों के नाम अक्षांश रेखाओं के नाम पर किया गया है। उदाहरण के लिए मालदीव व मिनिकाय के मध्य 8º चैनल इसके उत्तर में मिनिकाय व लक्षद्वीप के मध्य 9º चैनल तथा लिटिल अंडमान व कार निकोबार के मध्य 10º चैनल स्थित ह

✍️भारत की सबसे लम्बी तट रेखा वाला राज्य गुजरात है तथा आन्ध्रप्रदेश एवं तमिलनाडु क्रमशः दूसरी एवं तीसरी सबसे लंबी तट रेखा वाले राज्य हैं।
भारत की सबसे छोटी तट रेखा वाला राज्य गोवा है।
भारतीय प्रायद्वीप का दक्षिणतम बिन्दु कन्याकुमारी है, किन्तु भारत का दक्षिणतम बिन्दु ग्रेट निकोबार में स्थित इंदिरा प्वाइंट है।
भारत का उत्तरतम बिन्दु इंदिरा कॉल (जम्मू और कश्मीर) औरसबसे पश्चिमी बिन्दु गुहार मोता (गुजरात) है, जबकि सबसे पूर्वी बिन्दु किबिथु (अरुणाचल प्रदेश) है।

@Gk_trick
#Geo
👍1
भारत की स्थलीए सीमाएं

✍️ 7 देशों उत्तर में चीन तथा नेपाल, उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान, 
✍️पूर्व में बांग्लादेश एवं म्यांमार तथा

✍️उत्तर पूर्व में भूटान से मिलती है।
पाकिस्तान एवं बांग्लादेश को छोड़कर (क्योंकि इनके साथ भारत की सीमाएं कृत्रिम अथवा मानव निर्मित है) अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान एवं म्यांमार के साथ भारत की प्राकृतिक सीमाएं हैं।

Note :31 अक्टूबर, 2019 को जम्मू और कश्मीर राज्य से अलग करके एक नया केन्द्रशासित राज्य लद्दाख बनाया गया है, जिसकी सीमाएं चीन, अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान से लगी हुई हैं।

@Gk_trick
#Geo
#Border
घास के मैदान :

धास भूमियों को दो वर्गों में विभाजित किया गया है-

1. उष्णकटिबंधीय घास भूमियाँ इसे अलग-अलग देशों में अलग-अलग नाम से जाना जाता है, जैसे-सवाना (अफ्रीका), कम्पोज (ब्राजील), लानोस (वेनेजुएला व कोलम्बिया)।

2.शीतोष्ण कटिबंधीय घास भूमियों इसे निम्न नाम से जाना जाता है-प्रेयरी (संयुक्त राज्य अमेरिका व कनाडा), पम्पास (अर्जेन्टीना), वेल्ड (दक्षिण अफ्रीका), डाउन्स (आस्ट्रेलिया), स्टेपी (एशिया, यूक्रेन, रूस, चीन के मंचूरिया प्रदेश)।
@Gk_trick
#share
#geo