GK Trick
1.59K subscribers
394 photos
7 videos
9 files
155 links
हमे Support के सिर्फ Subscribe कीजिये।
https://youtube.com/@timesofstudy8640

आपका अपने चैनल "Gk_trick" मे स्वागत है।
इस चैनल पर आपको सभी भर्तियों की तैयारी / संबंधित पोस्ट किए जायेगी
#करट अफेयर्स Tips & Tricks
Contact me @Zmirza_bot
Download Telegram
दोस्तो काफी दिनों से चैनल किसी कारण से बंद था ।

◆ आज से daily पोस्ट रहेगी।
काफी मेहनत करनी पड़ती है।
आपको अच्छा और सटीक कंटेंट दे ताके आपको एग्जाम में कुछ मदद हो सके।

● दोस्तो आपने देखा होगा टेलीग्राम में चैनल ग्रुप बहूत सारे होते है लेकिन कंटेंट कुछ नही सिर्फ Ads ही भरे पड़े होते ।

दोस्तो आपने देखा होगा इस चैनल का कंटेंट सारे एग्जाम से रिलेटेड होते है आगे भी अच्छा और एग्जाम से releted पोस्ट  ही होगा
#No Ads #No Promotion
Only focus on Exams
Thank You


◆अगर आप मुझझे कुछ पूछना चाहते है तो संपर्क करे।

और अगर कोई इस चैनल के लिए admin बनना चाहता है contact me
@mirzatetris_bot

🚨 आपको हमारा work अच्छा लगे तो आप
हमे Support करने के लिए सिर्फ YouTube चैनल subscribe करे।
👇👇👇👇
🙏🙏🙏

https://youtube.com/@timesofstudy8640
✅ शिक्षा पर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रदर्शन ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0


◆ शिक्षा मंत्रालय ने 7 जुलाई, 2023 को वर्ष 2021-22 के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रदर्शन ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 पर रिपोर्ट जारी की।
प्रदर्शन ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 का उद्देश्य इष्टतम शिक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को बहु-आयामी हस्तक्षेप करने के लिए प्रेरित करना है।
यह इंडेक्स राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 10 कैटेगरी में ग्रेड करता है।
कोई भी राज्य या केंद्रशासित प्रदेश शीर्ष-5 ग्रेड में जगह नहीं बना सका।
रिपोर्ट के अनुसार स्कूली शिक्षा में चंडीगढ़ और पंजाब सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य रहे हैं।
पंजाब और चंडीगढ़ को इंडेक्स की छठी ग्रेड में रखा गया है।
गुजरात, केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली, पुडुचेरी और तमिलनाडु को 7वें ग्रेड पर रखा गया है।
अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और मिजोरम को सबसे नीचे के ग्रेड पर रखा गया है।
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए यह इंडेक्स पहली बार वर्ष 2017-18 के लिए जारी किया गया था।

@Gk_trick
Current affairs
✅ निर्देशक शेखर कपूर को ब्रिटिश नेशनल अवॉर्ड


◆ फिल्म निर्देशक शेखर कपूर को ‘व्हॉट्स लव गॉट टु डू विद इट’ फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर का ब्रिटिश नेशनल अवॉर्ड प्रदान किया गया है।
‘व्हॉट्स लव गॉट टु डू विद इट’ फिल्म को नौ श्रेणियों में नॉमिनेट किया गया था, जिनमें से फिल्म ने चार अवॉर्ड जीते।
‘व्हॉट्स लव गॉट टु डू विद इट’ ब्रिटिश रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है।
✅ भारत और अमेरिका की नौसेनाओं ने सैन्य अभ्यास ‘साल्वेक्स’ आयोजित किया



भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना (आईएन-यूएसएन) बचाव और विस्फोटक आयुध निपटान (ईओडी) अभ्यास, ‘साल्वेक्स’ का सातवां संस्करण 26 जून से 6 जुलाई 2023 तक कोच्चि में आयोजित किया गया।
अभ्यास के दौरान परिचालन समन्वय और सामंजस्य बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
अभ्यास में विशेषज्ञ गोताखोरी और अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों की तैनाती रही।
भारत और अमेरिका की नौसेनाएं 2005 से इस संयुक्त अभ्यास में भाग ले रही हैं।
दलबदल क़ानून
◆ भूगोल (अंग्रेज़ी: Geography) शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है- भू + गोल। यहाँ  पृथ्वी और गोल शब्द का तात्पर्य उसके गोल आकार से है। यह एक विज्ञान है जिसके द्वारा पृथ्वी के ऊपरी स्वरुप और उसके प्राकृतिक विभागों (जैसे पहाड़, महाद्वीप, देश, नगर, नदी, समुद्र, झील, जल-संधियाँ, वन आदि) का ज्ञान होता है।
@Gk_trick
#Geo
#भूगोल
✅ Class 6 geography Chapter 01 Notes

🥇 "सौरमंडल में पृथ्वी नोट्स"
पूर्ण चंद्रमा महीने में केवल एक बार दिखाई देता हैं। पूर्ण चंद्रमा वाली रात को पूर्णिमा की रात कहते हैं।
पूर्णिमा के पंद्रह दिन बाद अमावस्या आती हैं। अमावस्या के रात में अगर आसमान साफ हो तो आप आसमान का अवलोकन (ध्यानपूर्वक देखना) अच्छी तरह से कर सकते हैं।
खगोलीय पिंड:- सूर्य, चंद्रमा तथा सभी वस्तुएं जो रात के समय आसमान में चमकती हैं। खगोलीय पिंड कहलाती हैं।

तारा:- कुछ खगोलीय पिंड बड़े आकार वाले तथा गर्म होते हैं यह गैसों से बने होते हैं इनके पास अपनी ऊष्मा तथा प्रकाश होता हैं जिसे वे बहुत बड़ी मात्रा में उत्सर्जित करते हैं इन खगोलीय पिंडों को तारा कहते हैं। सूर्य भी एक तारा है।

नक्षत्रमंडल:- रात को आसमान में तारों के समूह कई प्रकार के विभिन्न आकृतियां बनाती है। यह नक्षत्र मंडल कहलाते हैं। अरसा मेजर या बिग बियर इसी प्रकार का एक नक्षत्र मंडल है।

ध्रुव तारा:- उत्तर में दिखने वाला सबसे बड़ा तारा ध्रुव तारा कहलाता है। पुराने जमाने में लोग रात के समय उत्तर दिशा का पता इसी तरह से लगाते थे। @Gk_trick

ग्रह:- कुछ खगोलीय पिंडों में अपना प्रकाश एवं ऊष्मा नहीं होता है वे तारों के प्रकाश से प्रकाशित होते हैं ऐसे पिंड ग्रह कहलाते हैं। जिसे अंग्रेजी में प्लेनेट कहते हैं।

Planet:- planet (planetai) शब्द से बना है प्लानेटाई शब्द एक ग्रीक भाषा है जिसका अर्थ परिभ्रमक अर्थात चारों ओर घूमने वाले होता है।

पृथ्वी:- पृथ्वी एक ग्रह है जो सूर्य से प्रकाश एवं ऊष्मा प्राप्त करती है। चंद्रमा से देखने पर पृथ्वी भी चंद्रमा की तरह ही चमकती हुई दिखाई देती है।gk_trick

चंद्रमा:- चंद्रमा, पृथ्वी का एक उपग्रह है यह पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाता है।

सौरमंडल:- सूर्य आठ ग्रह, उपग्रह तथा कुछ अन्य खगोलीय पिंड जैसे क्षुद्र ग्रह एवं उल्कापिंड से मिलकर सौर्य मंडल का निर्माण करते हैं उसे हम सौर परिवार का नाम देते हैं जिसका मुख्य सूर्य है।


सूर्य:- सूर्य सौरमंडल के बीच में स्थित है। यह आकार में बहुत बड़ा है और बहुत ही गर्म गैसों से बना है। सूर्य का खिंचाव बल इससे सौरमंडल को बांधे रखता है। सूर्य सौरमंडल के लिए प्रकाश एवं ऊष्मा का एकमात्र स्रोत है लेकिन हम उसकी अत्यधिक तेज ऊष्मा को महसूस नहीं करते हैं क्योंकि सबसे नजदीक का तारा होने के बावजूद यह हमसे बहुत दूर है। सूर्य पृथ्वी से लगभग 15 करोड़ किलोमीटर दूर है।

ग्रह:- हमारे सौरमंडल में कुल 8 ग्रह है सूर्य से दूरी के अनुसार वे हैं : बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस तथा नेप्चून।

@Gk_trick
#Ncertseries
#Geo
#Bhugol
🥇सौरमंडल शब्द का अर्थ:- पौराणिक रोमन कहानियों में 'सोल' सूर्य देवता को कहा जाता है। सौर शब्द का अर्थ है सूर्य से संबंधित इसलिए सूर्य के परिवार को सौरमंडल कहा जाता है।

Geography शब्द का अर्थ:- Geography एक अंग्रेजी शब्द है जिसे ग्रीक भाषा से लिया गया है जिसका अर्थ होता है 'पृथ्वी का विवरण'।

Geologia (ज्योलॉजी):- पृथ्वी का अध्ययन।
Geometria (ज्योमेट्री):- पृथ्वी का मापन।
Geioeides (ज्योऑइड):- पृथ्वी के आकार के अनुरूप। @Gk_trick

खगोलशास्त्री:- खगोलीय पिंडों एवं उनकी गति के संबंध में अध्ययन करने वाले को खगोल शास्त्री कहते हैं। आर्यभट्ट प्राचीन भारत के प्रसिद्ध खगोल शास्त्री थे उन्होंने कहा था कि सभी ग्रह तथा चंद्रमा प्रवर्तित सूर्य प्रकाश के कारण चमकते हैं।

पृथ्वी:- सूर्य से दूरी के हिसाब से पृथ्वी तीसरा ग्रह है। आकार में यह पांचवा सबसे बड़ा ग्रह है। यह ध्रुवों के पास थोड़ी चपटी है यही कारण है कि इसके आकार को भू-आभ कहा जाता है भू आभ का अर्थ है पृथ्वी के समान आकार।
जीवन के लिए अनुकूल परिस्थितियां संभवतः केवल पृथ्वी पर ही पाई जाती है। पृथ्वी ना तो अधिक गर्म है और ना ही अधिक ठंडी यहां पानी एवं वायु उपस्थित है जो हमारे जीवन के लिए आवश्यक है। वायु में जीवन के लिए आवश्यक गैस जैसे ऑक्सीजन मौजूद है इन्हीं कारणों से पृथ्वी सौरमंडल का अद्भुत ग्रह है। अंतरिक्ष से देखने पर पृथ्वी नीले रंग की दिखाई पड़ती है क्योंकि इसकी दो तिहाई सतह पानी से ढकी हुई है इसलिए इसे नीला ग्रह कहा जाता है।

चंद्रमा:- चंद्रमा पृथ्वी का केवल एकमात्र उपग्रह है इसका व्यास पृथ्वी के व्यास का केवल एक चौथाई है यह इतना बड़ा इसलिए प्रतीत होता है क्योंकि यह हमारे ग्रह से अन्य खगोलीय पिंडों की अपेक्षा नजदीक है यह हम से लगभग 3,84,400 किलोमीटर दूर है। चंद्रमा पृथ्वी का एक चक्कर लगभग 27 दिन में पूरा करता है चंद्रमा की परिस्थितियां जीवन के लिए अनुकूल नहीं है इसकी सतह पर पर्वत मैदान एवं गड्ढे हैं जो चंद्रमा की सतह पर छाया बनाते हैं।gk_trick



क्षुद्र ग्रह:- तारो, ग्रहों एवं उपग्रहों के अलावा भी बहुत सारे पिंड भी सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं इन पिंडों को क्षुद्र ग्रह कहते हैं यह मंगल एवं बृहस्पति की कक्षाओं के बीच पाए जाते हैं वैज्ञानिकों के अनुसार शुद्र ग्रह के ही भाग होते हैं जो कि बहुत वर्ष पहले विस्फोटक के बाद ग्रहों से टूट कर अलग हो गए।


उल्कापिंड:- सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने को उल्कापिंड कहते हैं। तारों वाले खुले आकाश में एक ओर से दूसरी ओर तक फैली चौड़ी सफेद पट्टी यह लाखों तारों का समूह हैं। यह पट्टी आकाशगंगा (मिल्की वे) कहलाती हैं। हमारा सौरमंडल इस आकाशगंगा का एक भाग है प्राचीन भारत में इसकी कल्पना आकाश में प्रकाश की एक बहती नदी से की गई थी। इस प्रकार इसका नाम आकाशगंगा पड़ा।

आकाशगंगा:- आकाशगंगा करोड़ो तारों बादलों तथा गैसों की एक प्रणाली है इस प्रकार की लाखो आकाशगंगा मिलकर ब्रह्मांड का निर्माण करती है।
Gk_trick


प्रकाश की गति:- प्रकाश की गति लगभग 3,00,000 किलोमीटर प्रति सेकंड है। सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी पर आने में 8 मिनट का समय लगता है।

नोट:
चंद्रमा पर जाने वाला पहला व्यक्ति नील आर्मस्ट्रांग था।
उपग्रह एक खगोलीय पिंड है जो ग्रहों के चारों और उसी प्रकार चक्कर लगाता है जिस प्रकार ग्रह सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं।

मानव निर्मित उपग्रह:- अंतरिक्ष में पाए जाने वाले सेटेलाइट्स मानव निर्मित उपग्रह है।
@Gk_trick
Share
#Geo
#भूगोल
✅ दोस्तो ये सारे नोट्स NCERT 6 से लिया गया है सिर्फ importent topic cover कीए गए है।

आपको एग्जाम में कुछ मदद हो सके
कल चैप्टर न.2 पोस्ट होगा

जल्दी पूरे भूगोल हम खत्म कर अगला subject की सुरुवात करेगे l
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
◆ लक्ष्य पाने के लिए motivate रहना बहुत जरूरी है दोस्तो.

Keep study
Class 6 Geography Chapter 02 Notes (ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर)
(भूगोल)

"ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर"

हमारी पृथ्वी उत्तर एवं दक्षिणी ध्रुव पर थोड़ी चपटी तथा मध्य में थोड़ी और बड़ी हुई है।
पृथ्वी के उत्तर में स्थित आधे भाग को उत्तर गोलार्ध तथा दक्षिण वाले आधे भाग को दक्षिण गोलार्ध कहा जाता है।
विषुवत वृत्त से ध्रुव तक स्थित सभी समांतर वृत्तियों को अक्षांश (समानांतर) रेखाएं कहा जाता है।
एक काल्पनिक रेखा पृथ्वी को दो बराबर भागों में बांटती है इसे विषुवत वृत्त कहा जाता है। @Gk_trick
विषुवत वृत्त के उत्तर की सभी समानांतर रेखाओं को उत्तरी अक्षांश कहते हैं तथा विषुवत वृत्त के दक्षिण में स्थित सभी समानांतर रेखाओं को दक्षिण अक्षांश कहते हैं।

नोट: अपने स्थान से तारे का कोण माप कर आप अपने स्थान का अक्षांश जान सकते हैं।

क्षितिज: दृष्टि सीमा / वह स्थान जहां पृथ्वी और आकाश मिलते दिखाई देते हैं।

#Geo
#भूगोल
@Gk_trick
Share
पृथ्वी के ताप कटिबंध:


कर्क रेखा एवं मकर रेखा के बीच के सभी अक्षांशों पर सूर्य साल में एक बार दोपहर में सिर के ठीक ऊपर होता है इसलिए इस क्षेत्र में सबसे अधिक ऊष्मा प्राप्त (गर्मी) होती है तथा इसे उष्णकटिबंधीय कहा जाता है।
उत्तरी गोलार्ध में कर्क रेखा एवं उत्तरी ध्रुव वृत्त तथा दक्षिणी गोलार्ध में मकर रेखा एवं दक्षिणी ध्रुव वृत्त के बीच वाले क्षेत्र का तापमान मध्यम रहता है इसलिए इन्हें शीतोष्ण कटिबंध कहा जाता है।
उत्तरी गोलार्ध में उत्तर ध्रुव वृत्त एवं उत्तरी ध्रुव तथा दक्षिणी गोलार्ध में दक्षिणी ध्रुव वृत्त एवं दक्षिणी ध्रुवQAQ के बीच के क्षेत्र में ठंड बहुत होती है क्योंकि यहां सूरज क्षितिज से ज्यादा ऊपर नहीं आ पाता है इसलिए यह शीत कटिबंध कहलाते हैं।

पृथ्वी 24 घंटे में 360° घूमती है और 4 मिनट में 1° घूमती है।
पृथ्वी का समय ग्रीनिच नामक स्थान से शुरू होता है। इसलिए जो स्थान ग्रीनिच से पूर्व की ओर है उनका समय ग्रीनिच से आगे होगा और जो स्थान ग्रीनिच के पश्चिम में है उनका समय पीछे होगा।
भारत 82.5° पूर्व याम्योत्तर पर स्थित है।
ग्रीनिच 0° याम्योत्तर (देशांतर) पर स्थित है इस याम्योत्तर को प्रमुख याम्योत्तर कहते हैं।
अगर ग्रीनिच में 12:00 बज रहे हैं तो भारत में 5:30 बजेंगे।

4 मिनट = 1° देशांतर (याम्योत्तर)।
82.5° × 4 मिनट = 330 मिनट।
5:30 घंटे।


@Gk_trick
#Geo
#भूगोल
अपने दोस्तों के साथ भी share करिए।