GK Trick
1.59K subscribers
394 photos
7 videos
9 files
155 links
हमे Support के सिर्फ Subscribe कीजिये।
https://youtube.com/@timesofstudy8640

आपका अपने चैनल "Gk_trick" मे स्वागत है।
इस चैनल पर आपको सभी भर्तियों की तैयारी / संबंधित पोस्ट किए जायेगी
#करट अफेयर्स Tips & Tricks
Contact me @Zmirza_bot
Download Telegram
दोस्तो ये सिर्फ NCERT से लिये गए नोट्स है एग्जाम में NCERT से बहूत सारे प्रश्न पूछे जाते है और हम study के समय ncert को ignore कर देते है।
NCERT Class 6 Geography Chapter 03 Notes:


"पृथ्वी की गतियां"


पृथ्वी दो प्रकार से गति करती है; घूर्णन, परिक्रमण।

घूर्णन: पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमना 'घूर्णन' कहलाता है।

परिक्रमण: सूर्य के चारों ओर एक स्थिर कक्ष में पृथ्वी की गति को परिक्रमण कहते हैं।

Aazकक्षीय समतल: वह समतल जो कक्ष के द्वारा बनाया जाता है उसे कक्षीय समतल कहते हैं।


प्रदीप्ति वृत्त: ग्लोब पर वह वृत्त जो दिन तथा रात को विभाजित करता है उसे प्रदीप्ति वृत्त कहते हैं।

अगर पृथ्वी की घूर्णन नहीं करे तो क्या होगा?

👉 अगर पृथ्वी घूर्णन नहीं करेगी तो सूर्य की तरह वाले पृथ्वी के भाग में हमेशा दिन होगा जिसके कारण उस भाग में गर्मी लगातार पड़ेगी। दूसरे भाग में हमेशा अंधेरा रहेगा एवं पूरे समय ठंड पड़ेगी इस तरह की अवस्था में जीवन संभव नहीं हो पाएगा।

पृथ्वी की दूसरी गति जो सूर्य के चारों और कक्ष में होती है उसे परिक्रमण कहा जाता है। @Gk_trick
पृथ्वी 1 वर्ष या 365,1/4 दिन में सूर्य का एक चक्कर लगाती है। हम लोग 1 वर्ष 365 दिन का मानते हैं तथा सुविधा के लिए 6 घंटे को इसमें नहीं जोड़ते हैं इसलिए प्रत्येक 4 वर्ष में लीप वर्ष होता है जिसमें 366 दिन होते हैं।
1 वर्ष को गर्मी, सर्दी, वसंत और शरद ऋतु में बांटा जाता है ऋतु में परिवर्तन सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की स्थिति में परिवर्तन के कारण होता है।gk_trick
21 जून को उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन तथा सबसे छोटी रात होती है पृथ्वी की इस अवस्था को उत्तरी अयनांत कहते हैं।
22 दिसंबर को दक्षिणी ध्रुव में सबसे लंबा दिन तथा सबसे छोटी रात होती है।
पृथ्वी की इस अवस्था को दक्षिणी अयनांत कहते हैं इसके ठीक विपरीत या उल्टा उत्तरी गोलार्ध में होता है।

विषुव: 21 मार्च एवं 23 सितंबर को सूर्य की किरणें विषुवत वृत्त पर सीधी पड़ती है। इस अवस्था में कोई भी ध्रुव सूर्य की और नहीं छुका होता है इसलिए पूरी पृथ्वी पर रात एवं दिन बराबर होते हैं इसे विषुव कहा जाता है।

23 सितंबर को उत्तरी गोलार्ध में शरद ऋतु होती है जबकि दक्षिणी गोलार्ध में वसंत ऋतु होती है। 21 मार्च को स्थिति इसके विपरीत होती है जब उत्तरी गोलार्ध में वसंत ऋतु तथा दक्षिणी गोलार्ध में शरद ऋतु होती है।
पृथ्वी का अक्ष एक काल्पनिक रेखा है जो इसके कक्षीय सतह से 66.5° डिग्री का कोण बनाते हैं।

@Gk_trick
#Geo
#भूगोल
#Ncert6
👉Geography का एक भी प्रश्न नही छोड़ेंगे सारे कवर करेंगे जो Highlight किया है वो एग्जाम में पूछा जा चुका है।

अपने दोस्तों के साथ भी share करे
और चैनल को Join करे
Current affairs 👇

केर पूजा

केर पूजा त्रिपुरा राज्य में मनाया जाने वाला एक धार्मिक उत्सव है। इसमें संरक्षक ईष्ट, जिन्हें केर कहा जाता है, की पूजा की जाती है। यह खर्ची पूजा के कुछ दिनों बाद मनाया जाता है। यह उत्सव मुख्य रूप से अगरतला में मनाया जाता है। त्योहार के दिन शहर के प्रवेश द्वार पर ताला लगा दिया जाता है और क्षेत्र में बाहरी क्षेत्रों के लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित होता है।

Dristhi ias
15 वर्षों में 415 मिलियन भारतीय बहुआयामी गरीबी से बाहर आए: यूएनडीपी


संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) और ऑक्सफोर्ड गरीबी और मानव विकास पहल (ex
ओपीएचआई) ने वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक (एमपीआई) का नवीनतम अपडेट जारी किया।
रिपोर्ट के मुताबिक, 2005-06 से 2019-21 के बीच भारत में कुल 415 मिलियन लोग गरीबी से बाहर आए।
बहुआयामी गरीबी की घटनाएं 55.1 प्रतिशत से गिरकर 16.4 प्रतिशत हो गई। भारत में 230 मिलियन से अधिक लोग अभी भी गरीब हैं।
विश्व पेपर बैग दिवस: 12 जुलाई


विश्व पेपर बैग दिवस हर साल 12 जुलाई को मनाया जाता है।
पेपर बैग के उपयोग के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए 2023 में सातवां विश्व पेपर बैग दिवस मनाया जा रहा है।
19वीं सदी के मध्य में अमेरिका में फ्रांसिस वोले ने पहली बार पेपर बैग बनाए।
विश्व पेपर बैग दिवस 2023 की थीम की घोषणा अभी नहीं की गई है।
पिछले वर्ष, विश्व पेपर बैग दिवस की थीम "यदि आप 'शानदार' हैं, तो 'प्लास्टिक' को काटने के लिए कुछ 'नाटकीय' करें, 'पेपर बैग' का उपयोग करें।" थी
जीएसटी परिषद ने कैंसर से लड़ने वाली दवाओं, दुर्लभ बीमारियों की दवाओं और विशेष चिकित्सा प्रयोजनों के लिए खाद्य उत्पादों को जीएसटी से छूट दी है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 11 जुलाई 2023 को नई दिल्ली में 50वीं जीएसटी परिषद की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद इसकी घोषणा की।
बिना पके, बिना तले हुए एक्सट्रूडेड स्नैक पैलेट पर जीएसटी दरें 18% से घटाकर 5% कर दी गई हैं।
मछली में घुलनशील पेस्ट पर भी जीएसटी दरें 18% से घटाकर 5% कर दी गई हैं।
नकली ज़री के धागों पर दरें 12% से घटाकर 5% कर दी गई हैं।
ऑनलाइन गेमिंग, घुड़दौड़ और कैसिनो पर 28% टैक्स लगेगा।
जीएसटी परिषद ने निजी ऑपरेटरों द्वारा उपग्रह प्रक्षेपण सेवाओं पर जीएसटी से छूट दी है।
सरकार ने सिनेमा हॉलों में उपभोग किए जाने वाले भोजन और पेय पदार्थों पर लगाए जाने वाले सेवा कर को भी घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया।
अंतर्राष्ट्रीय मलाला दिवस 2023: 12 जुलाई

हर साल 12 जुलाई को मलाला यूसुफजई के जन्मदिन पर अंतर्राष्ट्रीय मलाला दिवस मनाया जाता है।
2013 में, संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने महिला शिक्षा की वकालत करने वाली युवा महिला को सम्मानित करने के लिए 12 जुलाई को मलाला दिवस के रूप में नामित किया था।
मलाला यूसुफजई लड़कियों की शिक्षा की लड़ाई का एक अंतरराष्ट्रीय प्रतीक बन गईं है।
2012 में, पाकिस्तान में महिला शिक्षा पर तालिबान के प्रतिबंधों का विरोध करने पर उन्हें गोली मार दी गई थी।
दिसंबर 2014 में, वह सबसे कम उम्र की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता बनीं।
2015 में यूसुफजई के सम्मान में एक क्षुद्रग्रह का नाम (316201 मलाला) रखा गया था।
भारत और बांग्लादेश द्वारा रुपये में द्विपक्षीय व्यापार शुरू किया गया।

11 जुलाई को, बांग्लादेश बैंक और भारतीय उच्चायोग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक कार्यक्रम में ढाका में इसे लॉन्च किया गया
Class 6 Geography Chapter 04 Notes:
"मानचित्र"
👈Click Here

मानचित्र: मानचित्र पृथ्वी की सतह आया इसके एक भाग का पैमाना के माध्यम से चपटी सतह पर खींचा गया चित्र है।

नोट: मानचित्र से एक ग्लोब की अपेक्षा हमें ज्यादा जानकारी प्राप्त होती है।


भौतिक मानचित्र: पृथ्वी की प्राकृतिक आकृतियों जैसे पर्वतों, पठारो, मैदानों, नदियों, महासागरों इत्यादि को दर्शाने वाले मानचित्रों को भौतिक या उच्चावच मानचित्र कहा जाता है।


राजनीतिक मानचित्र: राज्य, नगरों, शहरों तथा गांव और विश्व के विभिन्न देशों व राज्य तथा उनकी सीमाओं को दर्शाने वाले मानचित्र को राजनीतिक मानचित्र कहा जाता है।

थिमैटिक मानचित्र: सड़क मानचित्र, वर्षा मानचित्र, वन तथा उद्योग आदि के वितरण दर्शाने वाले मानचित्र को थिमैटिक मानचित्र कहा जाता है।

नोट: मानचित्र के तीन घटक होते हैं; दूरी, दिशा और प्रतीक।

छोटे पैमाने वाला मानचित्र: जब बड़े क्षेत्र वाले भागो जैसे महादीप या देशों को कागज पर दिखाना होता है तब हम छोटे पैमाने का उपयोग करते हैं इसे छोटे पैमाने वाला मानचित्र कहते हैं।

बड़े पैमाने वाला मानचित्र: जब एक छोटे क्षेत्रफल वाले भाग जैसे आपके गांव या शहर को कागज पर दिखाना होता है तब हम बड़े पैमाने का उपयोग करते हैं इसे बड़े पैमाने वाला मानचित्र कहते हैं।


प्रधान दिग्बिंदु: जिन मानचित्र में ऊपर दाहिनी तरफ उत्तर दिशा को दिखाया जाता है उससे मानचित्र की सही दिशा ज्ञात हो जाती है। उत्तर, दक्षिण, पूर्व एवं पश्चिम। वे प्रधान दिग्बिंदु कहे जाते हैं मानचित्र पर उत्तर दिशा को (उ.) लिखकर दर्शाया जाता है।

रूढ़ प्रतीक: किसी भी मानचित्र पर वास्तविक आकार एवं प्रकार में विभिन्न आकृतियां जैसे भवनों, सड़कों, पुलों, वृक्षों, रेल की पटरियों या कुए को दिखाना संभव नहीं होता है इसलिए इन सभी स्थान को निश्चित अक्षरों, छाया, रंगो, चित्र तथा रेखाओं का उपयोग करके दर्शाए जाते हैं यह प्रतीक कम स्थान में अधिक जानकारी प्रदान करते हैं यह रूढ़ प्रतीक कहे जाते हैं।


रेखाचित्र मानचित्र: रेखाचित्र एक आलेखन है जो पैमाने पर आधारित ना होकर याददाश्त और स्थानीय परीक्षण पर आधारित होता है।

खाका: एक छोटे क्षेत्र का बड़े पैमाने पर खींचा गया रेखाचित्र को खाका कहा जाता है।

@Gk_trick
#Geo
#भूगोल
दोस्तो अगर आपके NCERT नोट्स share करना चाहते है तो हमे send करे.

@mirzatetris_bot
Political map
@Gk_trick
#Map
Current Affairs 13 जुलाई 2023


प्रश्न. UNHRC ने यूक्रेन जाँच आयोग का सदस्य किसे नियुक्त किया है?

उत्तर: वृंदा ग्रोवर

प्रश्न. किस बैंक ने प्रोजेक्ट वेव के लिए NESL के साथ समझौता किया है?

उत्तर: इंडियन बैंक

प्रश्न. हाल ही में NGT का कार्यवाहक अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर: एस के सिंह

प्रश्न. हाल ही में SpaceX को किस देश ने इंटरनेट सेवा देने के लिए लाइसेंस दिया है?

उत्तर: मंगोलिया

प्रश्न. हाल ही में DGCA ने ड्रोन टेक्नोलॉजी के लिए किसके साथ समझौता किया है?

उत्तर: EASA

प्रश्न. हाल ही में भारत के साथ चुनावी सहयोग के लिए किस देश ने समझौता किया है?

उत्तर: पनामा

प्रश्न. हाल में ही किस राज्य में काकरापार परमाणु ऊर्जा परियोजना बनाई जा रही है?

उत्तर: गुजरात

प्रश्न. तमिलनाडु को पीछे छोड़कर भारत का कौन सा राज्य सबसे बड़ा MFI बाजार बना है?

उत्तर: कर्नाटक

प्रश्न. हाल ही में किस देश ने अपना कम्प्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम Open Kylin लॉन्च किया है?

उत्तर: चीन

प्रश्न. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने गारंटी बजट पेश किया है?

उत्तर: बिहार

प्रश्न. हाल ही में रूस की ऑयल कम्पनी रॉसनेफ्ट में निदेशक मंडल में शामिल होने वाले पहले भारतीय कौन है?

उत्तर: जी के सती