GK Trick
1.59K subscribers
394 photos
7 videos
9 files
155 links
हमे Support के सिर्फ Subscribe कीजिये।
https://youtube.com/@timesofstudy8640

आपका अपने चैनल "Gk_trick" मे स्वागत है।
इस चैनल पर आपको सभी भर्तियों की तैयारी / संबंधित पोस्ट किए जायेगी
#करट अफेयर्स Tips & Tricks
Contact me @Zmirza_bot
Download Telegram
NCERT Class 6, Science Chapter 1 Shorts Notes


यह सभी प्रश्न - उत्तर बहुत ही महत्वपूर्ण है इसे याद कर ले।

1. संघटक किसे कहते हैं? या संघटक क्या हैं?
किसी भी चीज को बनाने में लगने वाले सभी पदार्थों और अवयव 'संघटक' कहलाता हैं।

2. जंतुओं से हमें किस तरह के खाद्य पदार्थ प्राप्त होते हैं?
जंतुओं से हमे बहुत सारे खाद्य पदार्थ प्राप्त होते हैं जैसे - दूध, अंडा, मुर्गा, मछली, झींगा, मास आदि।

3. किन्हीं 5 जंतुओं के नाम बताइए जो हमें दूध देते हैं।
1) गाय
2) भैंस
3) बकरी।
4) भेड़
5) ऊंट।

4. हम पौधे के कौन कौन से हिस्से को खाद्य पदार्थ के रूप में करते इस्तेमाल हैं?
हम पौधों के निम्न भागों को खाद्य पदार्थ के रूप में इस्तेमाल करते हैं। जड़े, तने, फूल, पत्तियां और फल को भोजन के रूप में उपयोग करते हैं।

5. पौधे के कौन कौन से भाग खाने लायक होते हैं?
पौधों के दो या दो से अधिक भाग खाने लायक होते हैं।

6. शहद कैसे बनता है?
शहद मधुमक्खियों द्वारा उत्पादित होता है। मधुमक्खियां फूल में से मीठे रस को निकालकर अपने छत्ते में इकठ्ठा कर लेती है और यह बहुत अधिक मात्रा में हो जाने के बाद शहद का रूप ले लेता है।

7. शाकाहारी जंतु किसे कहते हैं?
शाकाहारी जंतु उन्हें कहते हैं जो पेड़, पौधे और पादप, उत्पाद खाते हैं।

8. मांसाहारी जंतु किसे कहते हैं?
मांसाहारी जंतु उन्हें कहते हैं जो मांस खाते हैं जैसे मीट, मछली, अंडा इत्यादि।

9. सर्वाहारी जंतु किसे कहते हैं?
सर्वाहारी जंतु उन्हें कहते हैं जो पादप उत्पाद और मीट मछली दोनों का सेवन करते हैं।

10. हमारे भोजन के मुख्य स्रोत क्या है?
हमारे भोजन के मुख्य स्रोत पौधे तथा जंतु है।

#Ncertsci
#science
@Gk_trick
#Ncertseries
Class 6 Science Chapter 3 Notes in Hindi



◆जो पदार्थ रेगमाल से रगड़ने पर चमकीले दिखाई पड़ते हैं तथा घुतिवान होते हैं वह धातु होते हैं।
●जिस पदार्थ में चमक अथवा घुति होते हैं वे धातु होते हैं जैसे लोहा, तांबा, एलमुनियम तथा सोना।
●कुछ धातु अपनी चमक खो देती है और घुतिहीन हो जाती है ऐसा उन पर वायु तथा नमी के अभिक्रिया के कारण होता है।
●जिस पदार्थ को आसानी से खरोंचा व संपीड़ित किया जा सकता है वह कोमल पदार्थ होते हैं।
●जिन पदार्थ को आसानी से खरोंचा नहीं जा सकता वह कठोर पदार्थ होते है।
●जो पदार्थ पानी में आसानी से घुल जाते हैं वह विलय होते हैं।
●जो पदार्थ जेल में नहीं घुल पाते वे अविलय पदार्थ होते हैं।
●जिस वस्तु व पदार्थ के आर पार आसानी से देखा जा सकता है वह पारदर्शी होते हैं।
●जिस वस्तु व पदार्थ के आर पार नहीं देखा जा सकता है वह अपारदर्शी होते हैं।
●जिस वस्तु व पदार्थ के आर पर आसानी से नहीं देखा जा सकता है वह पारभासी होते हैं।

Class 6 Science Chapter 4 पाठ का सारांश :-

●हमारे चारों और की वस्तुएं अनेक प्रकार के पदार्थों से बनी हैं।
किसी दिए गए पदार्थ का उपयोग बहुत सी वस्तुओं के निर्माण में किया जा सकता है। किसी वस्तु को केवल एक ही पदार्थ से भी बनाना संभव हो सकता है अथवा उसे विभिन्न प्रकार के पदार्थों से भी बनाया जा सकता है।
विभिन्न प्रकार के पदार्थों के गुण भिन्न-भिन्न होते हैं।
●कुछ पदार्थ दिखावट में चमकदार होते हैं, जबकि अन्य नहीं होते। कुछ खुरदरे होते हैं तो कुछ अन्य चिकने (मसूड़ों)। इसी प्रकार, कुछ पदार्थ स्पर्श करने पर कठोर लगते हैं, तो कुछ अन्य कोमल लगते हैं।
◆ कुछ पदार्थ जल में विलय होते हैं जबकि कुछ अन्य अविलेय होते हैं।
कुछ पदार्थ जैसे कांच पारदर्शी होते हैं, तथा कुछ अन्य जैसे लकड़ी एवं धातु अपारदर्शी होते हैं। कुछ पदार्थ पारभासी होते हैं।
● पदार्थों को उनके गुणों में समानता तथा विभिन्नताओं के आधार पर समूह में बांटा जाता है।
●वस्तु को सुविधा तथा उनके गुणों के अध्ययन के लिए एक साथ समूहित किया जाता है।
@Gk_trick
#scie
#ncertsci
👍1