GK Trick
1.59K subscribers
394 photos
7 videos
9 files
155 links
हमे Support के सिर्फ Subscribe कीजिये।
https://youtube.com/@timesofstudy8640

आपका अपने चैनल "Gk_trick" मे स्वागत है।
इस चैनल पर आपको सभी भर्तियों की तैयारी / संबंधित पोस्ट किए जायेगी
#करट अफेयर्स Tips & Tricks
Contact me @Zmirza_bot
Download Telegram
✅मॉसक्यूरिक्स: मलेरिया के लिए WHO द्वारा समर्थित पहला टीका

संदर्भ
: join👉 @gk_trick

हाल ही में, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा RTS,S/ASO1 (RTS.S) नामक टीके को मलेरिया के उपचार हेतु अनुमोदित किया गया है। इस टीके का व्यवसायिक नाम ‘मॉसक्यूरिक्स’ (Mosquirix) है।

यह अब तक का एकमात्र और पहला ऐसा टीका है, जिसके छोटे अफ्रीकी बच्चों पर किए गए परीक्षणों में मलेरिया और जानलेवा गंभीर मलेरिया को कम करने की क्षमता देखी गयी है।

‘मॉसक्यूरिक्स’ के बारे में:

‘मॉसक्यूरिक्स’ (Mosquirix) वैक्सीन, विश्व स्तर पर सबसे घातक मलेरिया परजीवी ‘पी. फाल्सीपेरम’ (Plasmodium falciparum) के खिलाफ काफी प्रभावी है। इस घातक मलेरिया परजीवी का अफ्रीका में सबसे अधिक प्रकोप है।

यह वैक्सीन, अफ्रीका के तीन देशों – घाना, केन्या और मलावी- के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मंत्रालयों द्वारा ‘अपने बाल टीकाकरण कार्यक्रमों के माध्यम से दिया जाने वाला मलेरिया का पहला टीका भी है।

‘मलेरिया’ के बारे में:

मलेरिया (Malaria) एक परजीवी-जनित जानलेवा बीमारी है, जो संक्रमित मादा एनोफिलीज (Anopheles) मच्छरों के काटने से लोगों में फैलती है।

@Gk_trick
#Veryimp