💓सुकूँन 🍁
2.19K subscribers
2.34K photos
626 videos
1 file
184 links
सुक़ून चाहिए ,यहाँ आइए !! ❣️

स्वस्थ रहे !

मस्त रहे !

व्यस्त रहे!

पढ़ते रहे!

🌻🌻
Download Telegram
तुम 'सौभाग्य' थे...
मिले नहीं।
काश ‘दुर्भाग्य’ होते...
तो शायद मेरे नसीब में होते।

क्योंकि मैंने देखा है—
नसीब में अक्सर वही चीज़ें आती हैं
जो हमें तोड़ती हैं,
जो हमारे हिस्से की नींद छीन लेती हैं,
और हर रात तकिए के नीचे एक ‘काश’ रख जाती हैं।

तुम सौभाग्य थे —
इसलिए मिलकर भी मेरे नहीं हुए।
तुम्हारा होना शायद किसी दुआ की तरह था,
जो मेरे लबों तक आते-आते दम तोड़ गई।

अगर तुम दुर्भाग्य होते,
तो यकीन मानो,
तुम भी मेरी आदत बन जाते—
जैसे ग़लतियाँ बनती हैं,
जैसे आँसू बनते हैं…
जैसे अधूरे अफ़साने बनते हैं।

कम से कम उस हाल में
मैं तुम्हें ‘भोग’ तो सकता था —
शायद दुःख के रूप में ही सही।

पर तुम तो सौभाग्य थे…
बस दूर रहे,
बस तमन्ना बनकर रहे...

#Heer_writes
❤4
जिसे पैसा भी ना ख़रीद सके
मुझे वो किरदार पसंद है😊❤️
ख़ूबसूरत चेहरे तो बहुत देखे👀🌹
लेकिन मुझे वफ़ादार पसंद है💯❤️
❤2
और फिर एक दिन वो सब कुछ त्याग दिया जाता है,
जिसके बिना जीने की कल्पना तक से आंखे भर आती थी____



#heer_writes
🥰4😢1
हम हो चुके हैं इश्क़ की लज़्ज़त से आशना
अब आप हमसे वस्ल की बातें न कीजिए।।

आशिक़ मिज़ाज लोग हैं, सो दिल के हैं गुलाम
हम सरफिरों से, अक़्ल की बातें न कीजिए।।
❤2
लाओ पोंछ दूं ,
तुम्हारे माथे का पसीना ऐ अजीज,


तुम थक गई होगी,
मेरी जिंदगी का गला घोंटते घोंटते...💔
❤4
मैं वो चिराग़ हूँ जो आंधियों में भी रोशन था ,

ख़ुद अपने घर की हवा ने बुझा दिया है मुझे..💯
❤4🔥1
वज़ह पुंछने का मौक़ा ही नहीं मिला...!

वो लहज़ा बदलते रहे हम अजनबी होते गये..!
❤3
तुम हकीकत नहीं हसरत हो,
जो मिले ख्वाब में वो दौलत हो,
किस तरह छोर दू तुम्हें "जाना"
तुम मेरी जिंदगी की आदत हो , किसलिए देखते हो "आईना" तुम
तो खुद से भी खुबसूरत हो |

दास्तां खतम होने वाली है,
कि दास्ताँ ख़तम होने वाली है,

तुम मेरी आखिरी मोहब्बत हो |
- तू मेरा ख्वाब है जिसे मैं कभी नहीं
पा सकती | ❤️‍🩹
❤1🥰1
✨ "जिंदगी की हर ठोकर ने सिखाया है..!!
कि रास्ता चाहे जैसा भी हो,
भरोसा सिर्फ अपने पैरों पर ही करना..!!" ✨

#heer_writes
❤3👌2
जब कोई इंसान किसी एक का होकर रह जाता है तो वो किसी और के साथ सम्पूर्ण कभी नही हो सकता । उसकी रूह का कुछ अंश उस एक कि रूह का हिस्सा बन जाता है, जो ता उम्र उसी के साथ रहता है भले ही वो इंसान उसके साथ रहे या ना रहें । ❣️✨️
उसने हमारे जख्मों का कुछ यूं इलाज किया,

मरहम भी लगाया तो खंजर की नोक से।।
तुम्हें पता था बस वही
जो कहा था मैंने तुमसे

पर जो था
अन - कहा
अन - बूझा
वो हमेशा रहेगा तुमसे
अन - जाना

तुम नहीं जानते
कि तुम हो अनंत विस्तार
मेरे हिस्से के आसमान का
और स्थिरता हो
मेरे पैरों के नीचे की ज़मीं की

तुम नहीं जानते
कि तुम ध्रुव तारा हो
मेरी हर अंधेरी रात का
और छांव हो
जीवन की झुलसाती दोपहरों में

तुम नहीं जानते
कि तुम मेरी हर प्यास के लिए
जल हो
और हो बांध नदी का
जब फट जाते हैं दुख के बादल

तुम नहीं जानते
कि तुम सब कुछ हो
मेरे हर कुछ नहीं के लिए

और जो तुम नहीं जानते
वो तुम्हें नहीं जानना चाहिए
क्यूंकि तुम्हारे ये जान लेने के बाद
कुछ भी जान लेना बचेगा नहीं
कहीं भी ।
#heer_writes
❤2
यह कहकर कि परिस्थितियाँ
हमें अलग करेंगी,

तुम ख़ुद अलग हो गईं
तुमने तो परिस्थितियों को

अलग करने का मौक़ा ही नहीं दिया।
बरस बीत गए

कि परिस्थितियाँ हमें मिला देंगी के रस्ते पर,

मैं खड़ा रहा।

~ Vinod kumar shukl
⚡1🕊1
मुझे शब्दों की नहीं, एहसासों की जरूरत है,
बिना कहे मेरी आँखों की भाषा पढ़ सको
"तो मेरे साथ चलो"

रिश्ते को वक्त और सब्र से सींच सको,
हर मोड़ पर भरोसे की लौ जला सको
"तो मेरे साथ चलो"

#heer_writes
❤4
!...जब लोगों को उजाला नजर आने लगता हैं...!

तब वो भूल जाते हैं की_अंधेरे में कौन साथ था...!
💯⚜️🥀🕊️___
❤1
दिल ना उम्मीद तो नहीं, नाकाम ही तो है,
लंबी है ग़म की शाम, मगर शाम ही तो है।"

~ फ़ैज़ अहमद फ़ैज़
❤8
तु कर ले सितम तेरी हद जहां तक है,
मैं हंस कर सहूंगा हर गम मेरे इम्तहान जहाँ तक है

तु सोच रही है मुझे दर्द कितना हुआ,
जानी में देख रहा हूं तू बेवफ़ा कहां तक है..!!
❤5😍3
गुम है किसी के प्यार में
दिल सुबह – शाम...

सोचा है एक दिन मिलके,
कह डालू सब हाल अपने दिल के...
❤1
तमाम दिन की तलब राह देखती होगी,

जो ख़ाली हाथ चले हो तो घर नहीं जाना..!!

       -- वसीम बरेलवी
❤1
प्रेम कभी व्यक्ति से नहीं होता
व्यक्तित्व से होता है...

शुभ प्रभात 🌞🌞
❤3