Hindi Sahitya By Hightech Hindi
1.68K subscribers
748 photos
1 video
64 files
540 links
हिंदी विषय से तैयारी करने वाले सभी प्रतियोगियों के लिए सम्पूर्ण एवम अद्यतन मंच, यूजीसी-नेट हिंदी, प्रवक्ता हिंदी
Download Telegram
राधाकृष्ण ने गोवध की समस्या के निवारण करने हेतु कौन सा उपन्यास लिखा-
Anonymous Quiz
69%
निस्सहाय हिन्दू
7%
भूतनाथ
21%
आदर्श हिन्दू
3%
इनमें से कोई नहीं
👍1
👍1
“परमात्मा की छाया आत्मा में और आत्मा की छाया परमात्मा में पड़ने पर छायावाद की सृष्टि होती है.” यह कथन किसका है-
Anonymous Quiz
20%
डॉ. नगेन्द्र
19%
डॉ. रामविलास शर्मा
25%
आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
35%
डॉ. रामकुमार वर्मा
प्रेषक : Hightech Hindi Youtube Channel
___________________________
प्रश्न सरल या कठिन नहीं परिचित और अपरिचित होते हैं।
____________________________
✍💐 वर्ष 2005-10 के बीच प्रकाशित हिंदी की महत्वपूर्ण आत्मकथाएं
🌺👑2005
💪देहरी भई विदेश (20 लेखिकाओं केआत्मकथ्यों का संकलन, रादेन्द्र यादव)

💪वसन्त से पतझड़ तक (रवीन्दत्यागी)

💪शब्दकाया (सुनीता जैन)

🌺👑2007
💪गुज़रा कहां-कहां से (कन्हैयालाल नन्दन)

💪एक अन्तहीन की तलाश(रामकमल राय),

💪भूली नहीं जो यादें(दीनानाथ मलहोत्रा),

💪यों ही जिया (डॉ॰ देवेश ठाकुर)

🌺👑2008
💪राजपथ से लोकपथ पर (मृदुला गर्ग)

💪सागर के इस पार से उस पार तक (कृष्णबिहारी)

🌺👑2009
💪कहना ज़रूरी था (कन्हैयालाल नन्दन),

💪जोखिम (हृदयेश),

💪मेरे दिन मेरे वर्ष (एकान्त श्रीवास्तव)

🌺👑2010
💪और....और औरत (कृष्णा अग्निहोत्री),

💪पानी बीच मीनप्यासी (मिथिलेश्वर)

इस लिंक पर क्लिक कर हमसे जड़ें @HightechHindi007
👍2
हिंदी के चार यार:एक तथ्यात्मक परिचय

UGC-NET/JRF, TGT-PGT, FIRST GRADE, HIGHER के लिए अतिमहत्वपूर्ण

1. रवींद्र कालिया

जन्म : 11 नवंबर 1938, जालंधर (पंजाब)

कहानी संग्रह : नौ साल छोटी पत्नी, काला रजिस्टर, गरीबी हटाओ, बाँके लाल, गली कूचे, चकैया नीम, सत्ताइस साल की उमर तक, जरा सी रोशनी, रवींद्र कालिया की कहानियाँ

उपन्यास : खुदा सही सलामत है, ए बी सी डी, 17 रानडे रोड

संस्मरण : स्मृतियों की जन्मपत्री, कामरेड मोनालिज़ा, सृजन के सहयात्री, ग़ालिब छुटी शराब, रवींद्र कालिया के संस्मरण

व्यंग्य : राग मिलावट मालकौंस, नींद क्यों रात भर नहीं आती

संपादन : वागर्थ, नया ज्ञानोदय, गंगा जमुना, वर्ष (प्रख्यात कथाकार अमरकांत पर एकाग्र), मोहन राकेश संचयन, अमरकांत संचयन सहित अनेक पुस्तकों का संपादन

मृत्यु : जनवरी 2016

2. दूधनाथ सिंह

जन्म : 17 अक्टूबर 1936 , सोबंथा, बलिया, उत्तर प्रदेश

उपन्यास : आखिरी कलाम, निष्कासन, नमो अंधकारम्

कहानी संग्रह : सपाट चेहरे वाला आदमी, सुखांत, प्रेमकथा का अंत न कोई, माई का शोकगीत, धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे, तू फू, जलमुर्गिर्यों का शिकार

कविता संग्रह : अगली शताब्दी के नाम, एक और भी आदमी है, युवा खुशबू, सुरंग से लौटते हुए (लंबी कविता), तुम्हारे लिए, एक अनाम कवि की कविताएँ

नाटक : यमगाथा

आलोचना : निराला : आत्महंता आस्था, महादेवी, मुक्तिबोध : साहित्य में नई प्रवृत्तियाँ

संस्मरण : लौट आ ओ धार, सबको अमर देखना चाहता हूँ

साक्षात्कार : कहा-सुनी

संपादन : तारापथ (सुमित्रानंदन पंत की कविताओं का चयन), एक शमशेर भी है, दो शरण (निराला की भक्ति कविताएँ), भुवनेश्वर समग्र, पक्षधर (पत्रिका - आपात काल के दौरान एक अंक का संपादन, जिसे सरकार द्वारा जब्त कर लिया गया.

निधन : 11 जनवरी 2018, इलाहाबाद

3. ज्ञानरंजन
जन्म : 21 नवंबर 1931, अकोला, महाराष्ट्र

मुख्य कृतियाँ

कहानी संग्रह : फेन्स के इधर और उधर, यात्रा, क्षणजीवी, सपना नहीं, प्रतिनिधि कहानियाँ

अन्य : कबाड़खाना

संपादन : पहल (त्रैमासिक पत्रिका), मेरी प्रिय संपादित कहानियाँ
परिचय

4. काशी नाथ सिंह

जन्म : 1 जनवरी 1937, जीयनपुर, वाराणसी (उत्तर प्रदेश)

भाषा : हिंदी

विधाएँ : कहानी, उपन्यास, नाटक, संस्मरण, आलोचना

मुख्य कृतियाँ

कहानी संग्रह : लोग बिस्तरों पर, सुबह का डर, कविता की नई तारीख, आदमीनामा, सदी का सबसे बड़ा आदमी, कल की फटेहाल कहानियाँ, प्रतिनिधि कहानियाँ, दस प्रतिनिधि कहानियाँ, कहानी उपाख्यान

उपन्यास : अपना मोर्चा, काशी का अस्सी, रेहन पर रग्घू

संस्मरण : याद हो कि न याद हो, आछे दिन पाछे गए

नाटक : घोआस

आलोचना : आलोचना भी रचना है

शोध प्रबंध : हिंदी में संयुक्त क्रियाएँ

हिंदी साहित्य का सम्पूर्ण मंच : Hightech Hindi
👍1
👍1
आ गया भाग 2 अभी देखें
आपका प्यार और विश्वास ही हमारी पूंजी है। हिंदी के लिए सेवा करने का संबल यहीं से आता है।
अश्विन आपको शुभकामनाएं अनेक। यूँ ही हमारे साथ बने रहिए हम बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।😊💐💐