बेनाम शायर💌✍️
10.8K subscribers
2.95K photos
116 videos
5 files
19 links
मेरे पोस्ट्स📩 एक नशे की तरह है
एक बार आदत पड़ गई
तो बिना पढ़े 📖 रह पाना मुश्किल होगा

इशारो इशारो में अपनी बातें रखने का दम रखता हूँ
मैं शायर📝 तो नही हूँ जनाब
मगर सीधा दिल💖 मे कदम रखता हूँ
Interact @Nameless_Poet_bot

@status_point
@nature_is_calling
Download Telegram
वक़्त गुज़र रहा है तेज़ी से...ये सबको दिखा...

धड़कनें आज भी वहीं अटकी है...ये कौन जाने...

@kataizaharila
👍10❤4
कभी अप्सरा लगती है, कभी माशूक लगती है
वो इतनी खूबसूरत है, मुझे एक झूठ लगती है ❤️


@kataizaharila
❤8👍5🥰3
पूरे दिन का जीया हुआ
शाम को
जिसके आगे दोहरा सके

एक इंसान ऐसा तो
सबके पास होना चाहिए

@kataizaharila
❤29🥰3👍1
तुम विपक्ष सा मुझे घेर के तो देखो फलानी,
मैं सत्ता पक्ष सा शांत ना हो जाऊँ तो कहना...! ❤️

@kataizaharila
🥰12❤9
सुनो पड़ोसन…

जब तुम बोलती हो...और एकदम से पटर-पटर बोलती जाती हो...तब तुम्हे एकटक देखते हुए सुनना मुझे बहोत अच्छा लगता है...🥰

@kataizaharila
❤13
हमें दफनाओं तो लाइब्रेरी में दफ़नाना
कमबख़्त हम किताब-ए-इश्क में मरेंगे।।

@kataizaharila
🔥12❤5💯1
सर्दियां फिर से आयेगी....फिर से बारिश भी लौटेंगी....यें मौसम,ये पतझड़, यें ओस....बादल, नींद, लहरें, यादें....सबकुछ फिर से लौट आएगा......मगर जिंदगी से जाने वाले लोग?

@kataizaharila
❤17🔥1
तेरी बातें हैं जैसे घर की बनी खिचड़ी,
सादी सही, मगर दिल को राहत दे जाए।
तेरा ग़ुस्सा भी कुछ कम नहीं जान-ए-जाना,
बिलकुल बच्चों वाला मैगी मसाला हो जैसे।
थोड़ा तीखा सही, पर मीठा सा है असर रखता,
जो हर बार मेरे मुस्कुराने की वजह बन जाए।


@kataizaharila
❤8
कोई कसूर नहीं है इस इश्क़ मे मेरा..
नज़र अगर मैंने मिलाई तो हटाई तुमने भी नहीं..
@kataizaharila
❤20👍1🔥1
कोशिश बहुत की, राज़-ए-मुहब्बत बयाँ न हो,
मुमकिन कहाँ था, आग लगे और धुआँ न हो..........!!!

@kataizaharila
❤19
तेरी आँखों में रहूँगा तो सँवर जाऊँगा..
जो मिले दुनिया मुझे सारी मुकर जाऊँगा..
ख्याल हूँ कैद न कर तू मुझे इन पलको में...
सासे छू कर तेरी खुशबू सा गुज़र जाऊँगा..
छूना मत तल्ख़ हक़ीक़त भरे इन हाथों से...
ख्वाब नाज़ुक हूँ मै आँखों का बिखर जाऊँगा..
रोकते काश मुझे इक दफा ये हसरत थी...
रंज लेकर यही मिट्टी में उतर जाऊँगा...
तेरी आँखों से गिरे सूखे से पत्ते जैसे...
गम के सैलाब में बहकर मै किधर जाऊँगा..
मेरे ज़ज्बात तो बहते हैं किसी दरिया से..
ग़ज़ल बन किसी कागज़ पे बिखर जाऊँगा..

@kataizaharila
❤14
सुनो यारों मैं जब उससे कहूं "तुमसे मोहब्बत है"...!!!

तुम्हें पीछे से कहना है "हक़ीकत है" "हक़ीकत है"...!!!

@kataizaharila
❤18😁1
🌙 "वो खेलती रही मेरे जज़्बातों से..." 🌙
वो खेलती रही मेरे जज़्बातों से चुपके-चुपके, मैं टूटता रहा हर रोज़ अपने ही दिल के अंदर। वो ढूंढती रही अपने 'गुज़रे' को मेरी आँखों में, और मैं... बस उसे खुदा समझकर देखता रहा बार-बार।

वो हँसती रही मेरी मोहब्बत पे, किसी अफ़साने की तरह, मैं लिखता गया उसे, हर शेर, हर फ़साने की तरह। वो वक़्त काटती रही, मैं उम्र बाँधता गया, वो मज़ाक समझती रही, मैं इबादत मानता गया।

कहा करती थी — "तुम अच्छे हो, पर..." और उस "पर" में छिपा था उसका सारा फरेब। मैं उसकी दुनिया में सिर्फ एक किरदार था शायद, जिसे उसने निभाया, और फिर छोड़ दिया बेहद बेख़ौफ़।

आज उसका जनमदिन है, तो दुआ देने आया हूँ, भले ही उसकी दुआओं में मेरा नाम न हो... मैंने उसे हर रोज़ रानी की तरह चाहा, और वो... हर रोज़ किसी और के ख्यालों में खोई रही।

जन्मदिन मुबारक हो तुझे ऐ बेख़बर, तेरी हर खुशी की वजह बनना चाहता था मैं। तू भूल भी जाए मुझे, तो कोई ग़म नहीं, पर तुझे कभी ये ना लगे... कि तुझसे कम चाहता था मैं।

@kataizaharila
❤6😢6👍3
जीवन में किसी से प्रेम होना इसलिए भी जरूरी है कि,तुम अनुभव कर सको की असल में प्रेम क्या है, कैसा है..क्योंकि,इसे शब्दों में बताया नहीं जा सकता,शब्द बहुत मर्यादित होते हैं, वह हमारे अनुभव को व्यक्त करने में अक्षम होते हैं..अनुभूति तो किसी भी बात को जीने के बाद ही होती है
हैं न ♥️

@kataizaharila
❤16💯3
खेल की बात हो रही है, जश्न का समां है, पर कुछ दिलों में चालों का ही बसा मकां है। मैदान में नहीं, ये लोग दिलों में उतरते हैं, फिर जज़्बातों को मोहरों की तरह बिछाते हैं।

कुछ लोग इतने बड़े खिलाड़ी हैं, हर रिश्ते को गेम समझते हैं – प्यादा कोई और, चाल उनकी होती है, और जीत के जश्न में वफ़ा ही खोती है।

वफ़ा की बात हो तो मुकर जाते हैं, झूठे वादों से रिश्ता संवार जाते हैं। भावनाएँ इनके लिए कोई जज़्बा नहीं, बस एक खेल है, जिसमें ये हर बार जीत जाते हैं।

चेहरे मासूम, पर इरादे शिकारी, हर दिल को बनाते हैं एक नई सवारी। Sports Day की मुबारकबाद तो बनती है जनाब, आप तो वो खिलाड़ी हैं, जो हर रिश्ते में लगाते हैं दाँव।

@kataizaharila
❤13👏1
तलाक के इस ट्रेंडिंग सीजन में ,
कई जन्मों का प्रीमियम पैकेज हो तुम...!😁❤️
@kataizaharila
❤16
इश्क वही तो है जो रोज किताबो मे ढूंढते हो
इश्क वही तो है जो रोज गुलाबो मे ढूंढते हो
इश्क मे छोड़ आए पास किसी के अपने शुकून को
इश्क वही तो है जो नींद को ख्वाबों मे ढूंढते हो
इश्क वही तो है।

इश्क आसमा और खाक को इकसार कर देता है
इश्क जिद पे आए तो समंदर भी पार कर देता है
हां इनकार कर देता है सांसों को भी एक मेहबूब के लिए
छुपी है दिल मे ये चिंगारी जो तुम चिरागो में ढूंढते हो
इश्क वही तो है।

में नही कहता के इश्क तबाह नही करता
हां हो जाए गर फिर फासलो की परवाह नही करता
हां चाह नही करता सिवाय इश्क किसी की फिर
इश्क वही तो है जो किसी की आबो मे ढूंढते हो
इश्क वही तो है।

किसी के लिए आंखो का पहरा इश्क है
किसी के लिए दर्द कोई गहरा इश्क है
ना जाने इश्क को क्या क्या सबने नाम दिए होंगे
मेरे लिए तो मेरे यार का चेहरा इश्क है
कभी महफिल कभी तन्हाई कभी शराबों मे ढूंढते हो
इश्क वही तो है जो रोज किताबो में ढूंढते हो

@kataizaharila
❤7👏3
प्यार एक तरफा मेरा
किसी काम ना आया
तेरे होंठो पे कभी
मेरा नाम ना आया

दिल की हसरत थी की
तू मुझसे दूर जाए तो
ये ही कहे मेरे बिना दिल को
आराम तो आया नही

ना जाने कैसा फसाना
ये शुरू कर दिया मैंने
जिसका आगाज तो मुकम्मल हुआ
लेकिन आज तलक अंजाम ना आया

मोहब्बत प्यार वफा
ओर तुझको पाने का जुनून
ये तो सब कुछ था मेरे पास
पर कुछ भी काम ना आया

@kataizaharila
❤7💔1
कुछ लोग गणित की समानान्तर रेखाओं की तरह होते हैं,
अनन्त तक जाने पर भी उनका मिलन नहीं हो पाता..
तुझसे प्रेम मुझे ऐसे है जैसे
किसी मन्दिर मे कलश से बूंद-बूंद गिरता पानी..,
तू पत्थर ही सही ,
पर तुझ में मेरी आस्था है ,
और शायद..
तू ही मेरे.. मोक्ष का रास्ता है!!


@kataizaharila
❤17🔥1
मैं चंचल सी लड़की वो समझदार लड़का
मुझे मिलने की ख्वाहिश वो व्यस्त लड़का

मुझे पसंद है उसके साथ वक्त बिताना
वो हर पल वक्त देखने वाला लड़का

बारिश में भीगना साथ घूमना ये मेरे ख्वाब सारे
वो लोगों की परवाह करने वाला लड़का

मैं सबसे बताती हूं वो मेरा प्यार मेरा दोस्त है
और वो हमारे रिश्ते को अनजान बताने वाला लड़का

@kataizaharila
❤27👏2