बेनाम शायर💌✍️
10.8K subscribers
2.95K photos
116 videos
5 files
19 links
मेरे पोस्ट्स📩 एक नशे की तरह है
एक बार आदत पड़ गई
तो बिना पढ़े 📖 रह पाना मुश्किल होगा

इशारो इशारो में अपनी बातें रखने का दम रखता हूँ
मैं शायर📝 तो नही हूँ जनाब
मगर सीधा दिल💖 मे कदम रखता हूँ
Interact @Nameless_Poet_bot

@status_point
@nature_is_calling
Download Telegram
चाहे कहने में सदियों की देरी हो
तुम जब कहना, कहना मेरी हो...

@kataizaharila
🥰13❤11❤‍🔥3
निगाह उठती है तेरी ओर जब-जब
मैं तुझमें अपना सब देखता हूँ
हाथ खाली हैं मेरे लकीरों से तो क्या
मैं तुझमें अपना रब देखता हूँ ❤️

@kataizaharila
❤23
हम फिर मिलेंगे
या नहीं!
इतना बता दो।

ताकि तय कर सकूँ मैं कि
केवल प्रेम ही करना है मुझे
या प्रतीक्षा भी ❤️

@kataizaharila
❤31💔4
मै पैरों मे सर रखकर भी मना लूंगा तुम्हे,
बस इतना ख्याल रखना मेरे झुकने पर तुम्हे गुरूर नही मेरा प्रेम महसूस हो।

@kataizaharila
❤36👏1
वो मोगरे का गजरा लगाकर, घर जब आई,
ऐसा लगा कि इत्र की शीशी, गिरकर फूट गई है..

@kataizaharila
❤19
घूरने वाले क्या जानें,
कि निहारना क्या होता है…
नज़र में शराफ़त, दिल में इज़्ज़त हो,
तभी तो देखने का अंदाज़ ख़ास होता है…

@kataizaharila
🥰14❤8💯3👏1
ये नज़र नज़र की बात हैं किसे क्या तलाश है..!

तू हंसने को बेताब है मुझे तेरी मुस्कुराहटों की प्यास हैं..!!❤️🥰

@kataizaharila
❤28
तुम सबूत ना माँगा करो मेरी मोहब्बत का ,
बस इसी दौलत का मेरे पास कोई कागजात नहीं है ।।

@kataizaharila
❤29👏1
माना कि सब झूठ है लेकिन
सच है बाद तुम्हारे मुझको इश्क नहीं होगा

होगी तन्हाई मेरे पहलू में
और बारिश चेहरे को चूमेगी
बात किसी की होगी लेकिन
आँखों में तुम्हारा चेहरा होगा
माना कि सब ख्वाब है लेकिन
सच है बाद तुम्हारे मुझको इश्क नहीं होगा ❤️

@kataizaharila
❤‍🔥10❤8
बिछड़कर मर जाना तो एक 'प्रेममय' कल्पना है...
वास्तविकता तो यह है कि हम मरते नहीं...
हम बस धीरे ~ धीरे थोड़े ~ थोड़े कम होते जाते हैं... एक फीके रंग की तरह !! 🖤🩶

@kataizaharila
❤27
जानती हो! मेरा हर बसंत बस तुमसे है।

भींगे खुले बाल..कत्थई और पीली चूनर ओढ़े, फुलवारी के बीच.. किसी हल्की सर्द सुबह में खिंचवाई गई तुम्हारी वो तस्वीर मैं अक्सर घंटो निहारता हूं। मन उछाह से भर जाता है। मन को हजारों बसंत एक बार में छू जाते हैं।

शुभकामनाएँ। 💛💛💛

@kataizaharila
❤15
मैं "तारीफ" लिखने बैठा था तुम्हारी

मखमली हुस्न की कलम ही रुक गई तुम्हारी कमर की सिलवटें देखकर..!!🥰❤️

@kataizaharila
❤10😁4
थम नहीं रहीं दिल ए शैतानीयां..
करना चाहता है तुम संग में मनमानीयां

@kataizaharila
❤18
मेरा इश्क गंगा का वो घाट है जिसे तुमने सदियों से नहीं छुआ,
और तुम बनारस की वो मन्नत हो जिसे मांगते ही मैं महादेव का हुआ ❤️🌻

@kataizaharila
🥰11❤9
एकतरफा इश्क़ की ये सीख है,
उनका दिख जाना भी एक भीख है,
मैंने जब भी कि उनसे इज़हार-ए-मोहब्बत,
वो कहते हैं हम दोस्त ही ठीक हैं…

@kataizaharila
❤22❤‍🔥9
प्रेम में होंठों पर नहीं पैरों पर किए जाने चाहिए चुम्बन..
ताकि जाने की ताकत क्षीण हो जाए और बांहें एक दूसरे को समेट लें!!

@kataizaharila
❤13
अपनी असल कहानी उसी शख़्स को बताना..

जो पढ़ी हुई किताबें भी संभाल कर रखता हो...!!

@kataizaharila
❤19👏3👍1
रंगों के इस पावन पर्व पर,
जब फाल्गुन की बयार कचनार की डालियों को छूकर मुस्कुरा रही है,
जब सरसों के खेत पीली चुनरी ओढ़े इठला रहे हैं,
और आकाश में उड़े गुलाल सा सूरज ढल रहा है…

तब मेरा मन भी तुम्हारे नाम के रंग में भीग जाना चाहता है।

प्रिय,
इस होली मैं तुम्हें केवल अबीर–गुलाल नहीं,
अपने मन की हर धड़कन अर्पित करना चाहती हूँ।
जैसे पलाश के फूल वन को अग्नि सा रंग देते हैं,
वैसे ही तुम्हारा प्रेम मेरी सूनी ऋतुओं को वसंत बना देता है।

जब तुम पास होते हो तो लगता है
जैसे हवा में कोई मधुर गंध घुल गई हो,
जैसे कोयल ने पहली बार कुहुकना सीखा हो,
जैसे मेरे आँगन में चुपके से इंद्रधनुष उतर आया हो।

इस होली पर
मैं चाहती हूँ तुम्हारे गालों पर रंग लगाते हुए
तुम्हारी आँखों में अपना सारा संसार देखूँ…
और तुम्हारे स्पर्श से यूँ रंग जाऊँ
कि फिर कोई और रंग मुझ पर चढ़ ही न सके।

तुम्हारी ही,
जिसे तुम्हारे प्रेम का रंग जीवन भर नहीं उतारना। 💛🌸

@kataizaharila
❤18🔥1
दिल में फर्क आ जाए तो, 🥀
तालुक निभाए नहीं घसीटे जाते हैं..

@kataizaharila
❤7🔥5👍1
एक दफा फिर मुझे तुम अपनी बाहों में लो

एक दफा फिर मुझे दुनिया से बेखबर होना है
@kataizaharila
❤11