UPSC हिंदी माध्यम 🦚
5.48K subscribers
662 photos
215 videos
532 files
176 links
Telegram पर एक मात्र ऐसा ग्रुप हैं जहां हिंदी माध्यम के बच्चो को सभी प्रकार कि UPSC परीक्षा से संबंधित सामग्री दी जाएगी जैसे कि - Toppers के Notes, Coaching संस्थान के Notes, Test Series, News इत्यादि l

For Collab Only 📞 @Csejuntabot
Download Telegram
पंचायती राज के 29 विषयों (11वीं अनुसूची) को कहानी के ज़रिए याद रख सकते हैं।

एक गाँव का लड़का, राजू, अपने खाली खेत को एक आदर्श गाँव में बदल रहा है:
राजू ने सबसे पहले खेती (1) शुरू की और अपनी जमीन में सुधार (2) किया। सिंचाई के लिए उसने छोटा सा नलकूप (3) लगाया और साथ में पशुपालन (4) और मछली पालन (5) भी शुरू कर दिया। उसने खेत के चारों ओर पेड़ (सामाजिक वानिकी) (6) लगाए जिनसे उसे जंगलों का छोटा सामान (7) मिलने लगा।
जब आमदनी बढ़ी, तो राजू ने एक छोटा उद्योग (8) लगाया और अपनी पत्नी के साथ मिलकर खादी और कुटीर उद्योग (9) शुरू किया। अब रहने के लिए उसने एक पक्का ग्रामीण मकान (10) बनाया, जहाँ पीने के साफ पानी (11) की सुविधा थी। खाना पकाने के लिए वह ईंधन और चारे (12) का इंतजाम भी खुद करता था।
गाँव को बाहर से जोड़ने के लिए उसने सड़कें और पुल (13) बनवाए और पूरे इलाके में बिजली (14) पहुँचाई। उसने बिजली बचाने के लिए सौर ऊर्जा (गैर-पारंपरिक ऊर्जा) (15) का भी इस्तेमाल किया। राजू का लक्ष्य गरीबी दूर करना (16) था, इसलिए उसने बच्चों के लिए स्कूल (17) खोले और बड़ों को तकनीकी ट्रेनिंग (18) और प्रौढ़ शिक्षा (19) देना शुरू किया। गाँव के लोगों के लिए उसने एक लाइब्रेरी (20) बनाई और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम (21) आयोजित किए।
गाँव का सामान बेचने के लिए उसने बाजार और मेले (22) लगवाए। लोगों की सेहत के लिए अस्पताल और सफाई (23) का ध्यान रखा और परिवार कल्याण (24) की सलाह दी। उसने महिला और बाल विकास (25) के लिए केंद्र खोले और समाज के कल्याण (26) के लिए काम किया, खासकर पिछड़े वर्गों (SC/ST) (27) की मदद की। आखिर में, उसने सरकारी राशन की दुकान (PDS) (28) खुलवाई ताकि सबको अनाज मिले और गाँव की इन सभी सरकारी संपत्तियों की देखरेख (29) की जिम्मेदारी सबको सौंपी।
#pri #polity @KevalHindi 🦚
❤16👍2👎1🔥1🥰1