Current Affairs - Law Monitor
47 subscribers
3 photos
1 file
74 links
Daily Current affairs & notes,news regards Law
Download Telegram
05 May 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ ' International Firefighters' Day ' is celebrated  globally on 4 May every year .
प्रत्येक वर्ष 4 मई को वैश्विक स्तर पर ‘अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन दिवस’ मनाया जाता है।

➼ India has got ' 159th rank' in the World Press Freedom Index 2024.
वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2024 में भारत को ‘159वीं रैंक’ मिली है।

➼ 'Jeremiah Manele' has become the new Prime Minister of Solomon Islands.
‘जेरेमिया मानेले’ सोलोमन द्वीप के नए प्रधानमंत्री बने हैं।

➼ China has launched the Moon mission ' Chang'e-6' .
चीन ने मून मिशन ‘चांग ई-6’ (Chang’e-6 Mission) लॉन्च किया है।

➼ Assam's wildlife biologist ' Dr. Purnima Devi Barman' has been honored with the 'Whitley Gold Award' for the second time.
असम की वन्य जीवविज्ञानी ‘डॉ. पूर्णिमा देवी बर्मन’ को दूसरी बार ‘व्हिटली गोल्ड पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।

➼ Annual astro tourism campaign 'Nakshatra Sabha' will be organized in Uttarakhand. 
उत्तराखंड में वार्षिक एस्ट्रो पर्यटन अभियान ‘नक्षत्र सभा’ का आयोजन किया जाएगा।

➼ The world's first CNG powered motorcycle will be launched by ' Bajaj Auto' .
दुनिया की पहली CNG से चलने वाली मोटरसाइकिल ‘बजाज ऑटो’ द्वारा लॉन्च की जाएगी।

➼ Indian milk products manufacturer 'Amul'has become the sponsor of the US and South Africa teams in the upcoming T20 World Cup 2024.
भारतीय दुग्ध उत्पाद निर्माता ‘अमूल’ आगामी T20 विश्वकप 2024 में अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका टीम का स्पॉन्सर बना है।

➼ Senior IRTS officer 'Bhushan Singh' has been appointed as the Secretary of 'National Jute Board'.
वरिष्ठ आईआरटीएस अधिकारी ‘भूषण सिंह’ को ‘राष्ट्रीय जूट बोर्ड’ के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

➼ The United Arab Emirates (UAE) has secured first place in the Gulf Youth Games 2024.
‘संयुक्त अरब अमीरात’ (UAE) ने पहले गल्फ यूंथ गेम्स 2024 में प्रथम स्थान हासिल किया है।

➼ Famous Tamil singer ' Uma Ramanan' has passed away at the age of 72. 
मशहूर तमिल गायिका ‘उमा रामानन’ का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

➼ NPCI has signed an agreement with  ' Bank of Namibia' (BON) to develop UPI-like instant payment system in Namibia .
एनपीसीआई ने नामीबिया में UPI जैसी इंस्टेंट पेमेंट सिस्टम को विकसित करने के लिए ‘बैंक ऑफ नामीबिया’ (BON) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
07 May 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ 'Mumbai City' has won the title of the 10th season of the Indian Super League 2023-24.
‘मुंबई सिटी’ ने इंडियन सुपर लीग 2023-24 के 10वें सीजन का खिताब जीता है।

➼ Bollywood actress ' Kareena Kapoor' has been appointed as the National Ambassador of UNICEF India. 
बॉलीवुड अभिनेत्री ‘करीना कपूर’ को UNICEF India का राष्ट्रीय राजदूत नियुक्त किया गया है।

➼ National Anti-Doping Agency (NADA) has suspended wrestler Bajrang Punia indefinitely.
नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) ने रेसलर ‘बजरंग पूनिया’ को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया है।

➼ 'Sania Qadri' has been appointed chairperson of the Grappling Committee for Jammu and Kashmir.
‘सानिया कादरी’ को जम्मू कश्मीर के लिए ग्रेपलिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

➼ USATF India's ' Tejaswini Shankar' has secured first place  in the men's high jump competition at the festival .
यू.एस.ए.टी.एफ. फेस्टिवल में पुरूषों की हाई जंप प्रतियोगिता में भारत के ‘तेजस्विनी शंकर’ ने पहला स्‍थान हासिल किया है।

➼ Chandigarh University has become the first university in India to launch an online Harvard program. 
चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, ऑनलाइन हार्वर्ड प्रोग्राम शुरू करने वाला भारत का पहला विश्वविद्यालय बना है।
  
➼ At the invitation of the Election Commission of India, '75 international visitors' from election management bodies of 23 countries have come to witness the world's biggest elections. 
भारत निर्वाचन आयोग के आमंत्रण पर, 23 देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों से ‘75 अंतर्राष्ट्रीय आगंतुक’दुनिया के सबसे बड़े चुनावों को देखने आए हैं।

➼ Senior IAS officer ' Subodh Kumar' has been appointed Director of the Ministry of AYUSH. 
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ‘सुबोध कुमार’ को आयुष मंत्रालय का निदेशक नियुक्त किया गया है।

➼ 'Salima Tete' has become the new captain of the Indian women's hockey team.
‘सलीमा टेटे’ भारतीय महिला हॉकी टीम की नई कप्तान बनी है।

➼ CAG ' Girish Chandra Murmu' and Auditor General of Nepal have signed MoU for auditing cooperation.
CAG ‘गिरीश चंद्र मुर्मू’ और नेपाल के महालेखा परीक्षक ने ऑडिटिंग सहयोग के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए है।
08 May 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ Every year 'World Athletics Day ' is celebrated  across the world on 7th May .
हर वर्ष दुनियाभर में 7 मई को ‘विश्व एथलेटिक्स दिवस’ मनाया जाता है।

➼ Indian-origin astronaut 'Sunita Williams' is going to fly in space under NASA's Starliner mission.
भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री ‘सुनीता विलियम्स’(Sunita Williams) NASA के स्टारलाइनर मिशन के तहत अंतरिक्ष में उड़ान भरने जा रही है।

➼ 'Lando Norris' has won the Miami F1 Grand Prix 2024 title.
‘लैंडो नॉरिस’ ने मियामी F1 ग्रैंड प्रिक्स 2024 का खिताब जीता है।

➼ 'Real Madrid' has won the title of La Liga 2024 for the 36th time.
‘रियल मैड्रिड’ ने 36वीं बार ला लीगा 2024 का खिताब अपने नाम किया है।

➼ The 62nd foundation day of  ' School of Open Learning' of Delhi University has been celebrated.
दिल्ली विश्वविद्यालय के ‘स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग’ का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया है।

➼ Recently, the map made in the new Rs 100 note of 'Nepal' shows three areas of India.
हाल ही में ‘नेपाल’ के 100 रुपये के नए नोट में बने नक़्शे में भारत के तीन इलाकों को दर्शाया गया है।

➼ 'School on Wheels Scheme' has been launched  in Imphal, Manipur .
मणिपुर के इंफाल में ‘स्कूल ऑन व्हील्स योजना’ का शुभारंभ किया गया है।

➼ The fourth session of the India-Ghana Joint Trade Committee has concluded in  Accra .
भारत-घाना संयुक्त व्यापार समिति का चौथा सत्र ‘अकरा’ में संपन्न हुआ है।

➼ Ministry of Tourism, Government of India has participated in  'Arabian Travel Mart 2024' organized in Dubai.
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने दुबई में आयोजित‘अरेबियन ट्रैवल मार्ट 2024’ में हिस्सा लिया है।

➼ The 12th meeting of the Board of Directors of  'Karmayogi Bharat' has been organized in Mumbai.
‘कर्मयोगी भारत’
के निदेशक मंडल की 12वीं बैठक का आयोजन मुंबई में किया गया है।

➼ Bengaluru-based defense and aerospace technology firm 'Flying Wedge Defence' has unveiled India's first indigenous bomber unmanned aircraft FWD-200B .
बेंगलुरु स्थित रक्षा और एयरोस्पेस प्रौद्योगिकी फर्म ‘फ्लाइंग वेज डिफेंस’ ने भारत के पहले स्वदेशी बमवर्षक मानव रहित विमान FWD-200B का अनावरण किया है।
09 May 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ 'World Red Cross Day ' is celebrated every year on 8 May.
‘विश्व रेड क्रॉस दिवस’ हर वर्ष 8 मई को मनाया जाता है।

➼ Vladimir Putin has become the President of Russia for the fifth time.
‘व्लादिमीर पुतिन’ (Vladimir Putin) पांचवी बार रूस के राष्ट्रपति बने हैं।

➼ India has allowed export of 14000 tonnes of non-Basmati white rice to Mauritius .
भारत ने ‘मॉरिशस’ को 14000 टन गैर बासमती सफेद चावल के निर्यात की अनुमति दी है।

➼ 'Border Roads Organization' (BRO) has celebrated its 65th Foundation Day on 7 May 2024. 
‘सीमा सड़क संगठन’ (BRO) ने 7 मई 2024 को अपना 65वां स्थापना दिवस मनाया है।

➼ The 5th Joint Customs Group (JGC) meeting between  India and ' Bhutan' has been held in Leh, Ladakh.
भारत और ‘भूटान’ के बीच 5वीं संयुक्त सीमा शुल्क समूह (जेजीसी) की बैठक लेह, लद्दाख में आयोजित की गई है।

➼ 'Jose Raul Mulino' has won the election of the President of Panama.
‘जोस राउल मुलिनो’ (Jose Raul Mulino) ने पनामा के राष्ट्रपति का चुनाव जीता है।

➼ The sixth edition of the Commandants' Conclave has been organized in  ' Pune' .
कमांडेंट्स कॉन्क्लेव का छठा संस्करण ‘पुणे’ में आयोजित किया गया है।

➼ Sri Lanka has signed a 20-year power agreement with India's 'Adani Green Energy Limited' .
श्रीलंका ने भारत की ‘अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड’ के साथ 20 वर्ष का बिजली का समझौता किया है।

➼ 'Bhaavi Mehta' has won the 9th Oxford Bookstore Book Cover Awards 2024 for 'The Book Beautiful'.
‘भावी मेहता’ ने ‘द बुक ब्यूटीफुल’ के लिए 9वां ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर बुक कवर पुरस्कार 2024 जीता है।

➼ IIT Madras-backed startup 'Mindgroove Technologies' has launched the first indigenously designed microcontroller chip.
IIT मद्रास समर्थित स्टार्टअप ‘माइंडग्रोव टेक्नोलॉजीज’ ने पहली स्वदेशी रूप से डिजाइन की गई माइक्रोकंट्रोलर चिप लॉन्च की है।

➼ 'Rakesh Singh' has been appointed as the CEO of Paytm Money.
‘राकेश सिंह’ को Paytm Money के सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है

➼ India and Nigeria have signed the Local Currency Settlement System.
भारत और ‘नाइजीरिया’ ने लोकल करेंसी सेटलमेंट सिस्टम पर हस्ताक्षर किए है।
10 May 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ ' Maharana Pratap Jayanti ' is celebrated every year on 9 May in India .
भारत में हर वर्ष 9 मई को ‘महाराणा प्रताप जयंती’ मनाई जाती है।

➼ British pharmaceutical company 'AstraZeneca' has decided to stop buying and selling its Covid-19 vaccine worldwide.
ब्रिटेन की फार्मा कंपनी ‘एस्ट्राजेनेका’ ने दुनियाभर में अपनी कोविड-19 वैक्सीन की खरीद-बिक्री बंद करने का फैसला किया है।

➼ Recently 'Matatirtha Aunsi' i.e. Mother's Day has been celebrated in Nepal. 
हाल ही में नेपाल में ‘मातातीर्थ औंसी’ यानी मातृ दिवस मनाया गया है।

➼ Maldives Foreign Minister ' Musa Zameer'has reached New Delhi today on a three-day visit to India. 
मालदीव के विदेश मंत्री ‘मूसा ज़मीर’ भारत की तीन दिन की यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं।

➼ China has appointed 'Xu Feihong' as its new ambassador to India.
चीन ने ‘जू फेइहोंग’ को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया है।

➼  Visa has appointed Sujai Raina as Country Manager in India.
Visa ने ‘सुजई रैना’ को भारत में कंट्री मैनेजर के रूप में नियुक्त किया है।

➼ 'Kieren Wilson' has won his first snooker world title.
‘काइरेन विल्सन’ ने अपना पहला स्नूकर विश्व खिताब जीता है।

➼ The Health Department of Kerala Government has issued an alert regarding 'West Nile Fever' in the state.
केरल सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में ‘वेस्ट नाइल फीवर’ को लेकर अलर्ट जारी किया है।

➼ Acclaimed Urdu litterateur ' Salaam Bin Razzaq' has passed away at the age of 83.
प्रशंसित उर्दू साहित्यकार ‘सलाम बिन रज्जाक’ का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

➼ 'Scott Fleming' has been appointed as the head coach of the Indian senior men's basketball team. 
‘स्कॉट फ्लेमिंग’ को भारतीय सीनियर पुरुष बास्केटबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

➼ India's star table tennis player ' Manika Batra' has defeated world number 14 Nina Mittelheim of Germany in the quarter-finals of Saudi Smash. 
भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी ‘मनिका बत्रा’ ने विश्‍व की 14वें नंबर पर काबिज जर्मनी की नीना मित्‍तेलहम को सऊदी स्मैश के क्वार्टर फाइनल में हरा दिया है।

➼ Summer camps will be organized by  ' Delhi Traffic Police' from June 10 to 28 to make school students aware about road safety .
स्कूली छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए ‘दिल्ली ट्रैफिक पुलिस’ द्वारा 10 से 28 जून के बीच, ग्रीष्मकालीन शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
12 May 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ ' National Technology Day ' is celebrated every year on 11 May .
हर वर्ष 11 मई को ‘राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी दिवस’ मनाया जाता है।

➼ New Zealand's legendary batsman ' Colin Munro' has announced his retirement from international cricket.
न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज ‘कोलिन मुनरो’ ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।

➼ 'Vice Admiral Sanjay Bhalla' has taken charge as the Chief of Personnel of the Indian Navy. 
‘वाइस एडमिरल संजय भल्ला’ ने भारतीय नौसेना के चीफ़ ऑफ पर्सनल का कार्यभार ग्रहण किया है।

➼ 'R Shankar Raman' has become the new chairman of L&T Group.
‘आर शंकर रमन’ L&T ग्रुप के नए अध्यक्ष बने हैं।

➼ Ministry of Skill Development and Entrepreneurship has signed MoU with  ' Mahindra & Mahindra Limited' for conducting two pilot projects under Drone Didi Scheme.
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने ड्रोन दीदी योजना के तहत दो पायलट परियोजनाओं के संचालन के लिए ‘महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड’ के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।

➼ President Draupadi Murmu has decorated disabled social activist ' Dr. KS Rajanna' with 'Padma Shri'.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिव्यांग सोशल एक्टिविस्ट ‘डॉ. केएस राजन्ना’ को “पद्मश्री’ से अलंकृत किया है।

➼ Japan's Ambassador to India Hiroshi Suzuki and Nagaland Chief Minister Nephew have inaugurated the ' Kohima Peace Memorial' .
भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी और नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू ने ‘कोहिमा शांति स्मारक’ का उद्घाटन किया है।

➼ 'Swadesh', an exhibition showcasing the folk art and tribal traditions of India, has been organized in Dubai. 
भारत की लोक कला और जनजातीय परंपराओं को दर्शाने वाली प्रदर्शनी ‘स्वदेश’ का दुबई में आयोजन किया गया है।

➼ Russian President Vladimir Putin has re-appointed Mikhail Mishustin as the country's Prime Minister.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ‘मिखाइल मिशुस्तिन’ को देश के प्रधानमंत्री के रूप में पुनः नियुक्त किया है।

➼ 'Indian Coast Guard' has signed an MoU with the private sector for the purpose of production and supply of indigenous marine-grade aluminum for construction of ships. 
‘भारतीय तटरक्षक बल’ ने जहाजों के निर्माण के लिए स्वदेशी समुद्री-वर्गीकृत एल्यूमीनियम के उत्पादन एवं आपूर्ति के उद्देश्य से निजी क्षेत्र के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।
13 May 2024 Current Affairs in English & Hindi

https://t.me/lawmonitorofficial

➼ Every year 'International Nurses Day' is celebrated  on 12 May .
हर वर्ष 12 मई को ‘अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस’ मनाया जाता है।

➼ India's star javelin thrower ' Neeraj Chopra'has won silver medal in Doha Diamond League.
भारत के स्टार जैवलिन थ्रोवर ‘नीरज चोपड़ा’ ने दोहा डायमंड लीग में सिल्वर मेडल जीता है।

➼ England's fast bowler ' James Anderson'has announced his retirement from international cricket.
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ‘जेम्स एंडरसन’ ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।

➼ Shri VL Kantha Rao, Secretary, Ministry of Mines, has inaugurated the registered office of Mineral Videsh India Limited (Kabil) in New Delhi.
खान मंत्रालय के सचिव ‘श्री वीएल कांथा राव’ ने नई दिल्ली में खनिज विदेश इंडिया लिमिटेड (काबिल) के पंजीकृत कार्यालय का उद्घाटन किया है।

➼ 'Punjab National Bank' (PNB) has announced the closure of inactive accounts from June 1, 2024.
‘पंजाब नेशनल बैंक’ (PNB) ने 1 जून 2024 से निष्क्रिय खाते बंद करने की घोषणा की है।

➼ 'Dilip Sanghani' has been elected as the new chairman of IFFCO.
‘दिलीप संघानी’ को इफको के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

➼ Recently Reserve Bank of India has appointed ' R Lakshmi Kanth Rao' as the Executive Chairman.
हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ‘आर लक्ष्मी कंठ राव’ को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।

➼ The 22nd Asian Team Squash Championship will be organized in ' China' .
22वीं एशियाई टीम स्क्वैश चैंपियनशिप का आयोजन ‘चीन’ में किया जाएगा।
14 May 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ Russian President Vladimir Putin has nominated  ' Andrei Belousov' as the new Defense Minister.
रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने ‘आंद्रेइ बेलोसोव’ को नया रक्षामंत्री मनोनीत किया है।

➼ Kuwait 's new Emir Sheikh Mishaal Al-Ahmad Al-Sabah has dissolved the country's Parliament.
‘कुवैत’ के नए अमीर शेख मिशाल अल- अहमद-अल- सबा ने देश की संसद को भंग कर दिया है।

➼ A proposal to make ' Palestine' a permanent member has been passed in the Assembly of the United Nations (UN) .
संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) की असेंबली में ‘फिलिस्तीन’को स्थायी सदस्य बनाने का प्रस्ताव पास हुआ है।

➼ 'Indian Space Research Organisation'has successfully tested a new liquid rocket engine made with additive manufacturing technology. 
‘भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन’ ने एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग तकनीक से निर्मित नये लिक्विड रॉकेट इंजन का सफल परीक्षण किया है।

➼ Director General of Defense Intelligence Agency Lieutenant General DS Rana has left on an official visit to the United Republic of Tanzania. 
रक्षा खुफिया एजेंसी के महानिदेशक ‘लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा’ संयुक्त गणराज्य तंजानिया की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए हैं।

➼ The fourth meeting of the ASEAN-India Goods Trade Agreement Joint Committee has been held in 'Putrajaya', Malaysia. 
आसियान-भारत माल व्यापार समझौता संयुक्त समिति की चौथी बैठक मलेशिया के ‘पुत्रजया’ में आयोजित की गई है।

➼ Nepal's famous mountaineer 'Kami Rita Sherpa' has set a new record for climbing Mount Everest the most number of times. 
नेपाल के मशहूर पर्वतारोही ‘कामी रीता शेरपा’ ने माउंट एवरेस्ट पर सर्वाधिक बार चढ़ने का नया रिकॉर्ड बनाया है।

➼ ZETA has launched UPI-linked ' Digital Credit Service' for banks .
ZETA ने बैंकों के लिए यूपीआई-लिंक्ड ‘डिजिटल क्रेडिट सेवा’ लॉन्च की है।

➼ Pakistan, along with its ally China, has launched its first Moon mission 'iCUBE-Q' .
पाकिस्तान ने अपने सहयोगी देश चीन के साथ मिलकर अपना पहला मून मिशन ‘iCUBE-Q’ लॉन्च किया है।

➼ ' Rashtriya Lok Adalat' has been organized  in Faridabad, Haryana .
हरियाणा के फरीदाबाद में ‘राष्ट्रीय लोक अदालत’ का आयोजन किया गया है।

➼ Renowned Punjabi poet, prose writer, translator and educationist ' Surjit Patar'has passed away at the age of 79.
पंजाबी भाषा के प्रख्यात कवि, गद्यकार, अनुवादक और शिक्षाविद् ‘सुरजीत पातर’ का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

➼ 'Omkar Salvi' has been appointed as the head coach of Mumbai cricket team.
‘ओंकार साल्वी’ को मुंबई क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।
16 May 2024 Current Affairs in English & Hindi


➼ Every year 15th May is celebrated as 'International Family Day ' across the world.
हर वर्ष 15 मई का दिन दुनियाभर में ‘अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

➼ ' P Shyam Nikhil' has become India's 85th Grandmaster in Chess .
शतरंज में ‘पी श्याम निखिल’ भारत के 85वें ग्रैंडमास्टर बन गए है।

➼ Indian athlete 'Parvez Khan' has won the gold medal in the 1500 meter race of the SEC Track and Field Outdoor Championship 2024 in Florida, USA.
भारतीय एथलीट ‘परवेज खान’ ने अमेरिका के फ्लोरिडा में एसईसी ट्रैक एंड फील्ड आउटडोर चैंपियनशिप 2024 की 1500 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीता है।

➼ India's biggest skills competition 'IndiaSkills 2024' will start in New Delhi. 
भारत की सबसे बड़ी कौशल प्रतियोगिता‘इंडियास्किल्स 2024’ नई दिल्ली में शुरू होगी।

➼ 'Mazgaon Dock Shipbuilders Limited' has celebrated its 250th foundation day. 
‘मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड’ ने अपना 250वां स्थापना दिवस मनाया है।

➼ The World Hydrogen Summit 2024 has been organized in ' Rotterdam',Netherlands .
नीदरलैंड के ‘रॉटरडैम’ में विश्व हाइड्रोजन शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन किया गया है।

➼ ' Senior Nationals Sailing Championship- 2024' will be organized in Mumbai .
मुंबई में ‘सीनियर नेशनल्स सेलिंग चैंपियनशिप- 2024’का आयोजन किया जाएगा।

➼ 'China' has become India's largest trading partner in the financial year 2023-24.
‘चीन’ वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बना है।

➼ The 4th Technology Innovation in Cyber-Physical Systems (TIPS) workshop has been organized at  'IIT Bombay' .
‘IIT बॉम्बे’
में चौथी साइबर-फिजिकल सिस्टम में प्रौद्योगिकी नवाचार (टीआईपीएस) कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

➼ Famous Hollywood filmmaker ' Roger Corman' has passed away at the age of 98.
हॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता ‘रोजर कॉर्मन’ का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

➼ The first 15 MW floating solar plant will be established in ' Bhilai', Chhattisgarh .
छत्तीसगढ़ के ‘भिलाई’ में पहला 15 मेगावाट का फ्लोटिंग सोलर प्लांट स्थापित किया जाएगा।

➼ Tata Consultancy Services has set up a 'Human-Centric AI Centre' at its Center of Excellence in Paris, France .
फ्रांस के पेरिस में ‘टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज’ ने सेंटर ऑफ एक्सलेंस में ‘ह्यूमन-सेंट्रिक एआई सेंटर’ स्थापित किया है।
17 May 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ ' International Day of Light' (International Day of Light 2024) is celebrated every year on 16 May by UNESCO .
यूनेस्को द्वारा हर वर्ष 16 मई को ‘अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस’ मनाया जाता है।

➼ Olympic champion ' Neeraj Chopra' has won the gold medal in the javelin throw competition 'Federation Cup 2024'. 
ओलंपिक चैंपियन ‘नीरज चोपड़ा’ ने भाला फेंक प्रतियोगिता ‘फेडरेशन कप 2024’ में गोल्ड मेडल जीता है।

➼ American actress Meryl Streep has been honored with the Guest of Honor 'Palm d'Or' award at the opening ceremony of the 77th Cannes Film Festival .
77वें कांस फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी में अमेरिकी एक्ट्रेस ‘मेरिल स्ट्रीप’ को गेस्ट ऑफ ऑनर ‘पाम डी’ओर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

➼ The third session of the India-Zimbabwe Joint Trade Committee has concluded in  New Delhi .
भारत-जिम्बाब्वे संयुक्त व्यापार समिति का तीसरा सत्र ‘नई दिल्ली’ में संपन्‍न हुआ है।

➼ Russian President ' Vladimir Putin' has reached China on a two-day official visit. 
रूस के राष्‍ट्रपति ‘व्‍लादिमीर पुतिन’ दो दिन की सरकारी यात्रा पर चीन पहुंचे हैं।

➼ For the first time, 14 people have been given Indian citizenship under the 'Citizenship Amendment Act' (CAA).
‘नागरिकता संशोधन कानून’
(CAA) के तहत पहली बार 14 लोगों को भारतीय नागरिकता दी गई है।

➼ The Ex-Servicemen Welfare Department has organized  'Samdhaan Abhiyaan' in Bangdubi, Darjeeling.
पूर्व सैनिक कल्याण विभाग ने दार्जिलिंग के बैंगडूबी में ‘समाधान अभियान’ का आयोजन किया है।

➼ Indian table tennis star player 'Manika Batra' has become the first Indian woman to enter the top-25 in the world women's singles rankings.
भारतीय टेबल टेनिस स्टार खिलाड़ी ‘मनिका बत्रा’ विश्व महिला एकल रैंकिंग में Top-25 में प्रवेश करने वाली पहली भारतीय महिला बनी है।

➼ Every year on 16 May, 'Statehood Day' is celebrated in Sikkim.
हर वर्ष 16 मई को सिक्किम में ‘राज्य दिवस’ मनाया जाता है।

➼ The Government of India has provided humanitarian assistance of 1 million dollars to Kenya to deal with the devastation caused by the floods .
भारत सरकार ने बाढ़ से हुई तबाही से निपटने के लिए‘केन्या’ को 1 मिलियन डॉलर की मानवीय सहायता प्रदान की है।

➼ Famous Indian actress 'Shabana Azmi' has been awarded the title of  'Freedom of the City of London' for her outstanding contribution to the world of cinema.
प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री ‘शबाना आजमी’ को सिनेमा जगत में दिए अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन’ के खिताब से नवाजा गया है।

➼  Eminent writer ' Ruskin Bond' has been awarded 'Sahitya Akademi Fellowship'.
प्रख्यात लेखक ‘रस्किन बॉन्ड’ को ‘साहित्य अकादमी फेलोशिप’ से सम्मानित किया गया है।
18 May 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ Every year on 17 May, 'World Telecommunication and Information Society Day ' is celebrated across the world. 
हर वर्ष 17 मई को दुनियाभर में ‘विश्व दूरसंचार और सूचना सोसायटी दिवस’ मनाया जाता है।

➼ Indian football team captain ' Sunil Chhetri'has announced his retirement from international football.
भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान ‘सुनील छेत्री’ ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की है।

➼ 'Japan' has introduced the world's first 6G prototype device.
‘जापान’ ने दुनिया का पहला 6G प्रोटोटाइप डिवाइस पेश किया है।

➼ Senior writer and Padma Shri awardee ' Malti Joshi' has passed away at the age of 90. 
वरिष्ठ लेखिका और पद्मश्री से सम्मानित ‘मालती जोशी’का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया हैं।

➼ France has declared a state of emergency on  the 'Pacific Islands' of New Caledonia.
फ्रांस ने न्‍यू केलेडोनिया के ‘प्रशांत द्वीप समूह’ पर आपातकाल घोषित किया है।

➼ World Aquatics has opened the world's highest competitive swimming pool in  ' Bhutan' .
वर्ल्ड एक्वेटिक्स ने ‘भूटान’ में दुनिया का सबसे ऊंचा प्रतियोगी स्विमिंग पूल खोला है।

➼ Police has started Operation 'Maryada' for the smooth conduct of Kedarnath Dham Yatra 2024 in Rudraprayag, Uttarakhand.
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम यात्रा 2024 के सुचारू संचालन के लिए पुलिस ने ऑपरेशन ‘मर्यादा’ की शुरुआत की है।

➼ Senior I.I.S. Officer 'Moushumi Chakraborty' has assumed the charge of Director General of All India Radio.
वरिष्ठ आई.आई.एस. अधिकारी ‘मौसमी चक्रवर्ती’ ने आकाशवाणी की महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया है।

➼ 'Mission Olympic Cell' has included squash players Anahat Singh, Abhay Singh and Velavan Senthilkumar in the development group of TOPS scheme. 
‘मिशन ओलंपिक सेल’ ने स्क्वैश खिलाड़ियों अनाहत सिंह, अभय सिंह और वेलावन सेंथिलकुमार को टॉप्स योजना के विकास समूह में शामिल किया है।

➼ 'HDFC Bank' has launched India's first virtual credit card Pixel Play.
‘HDFC बैंक’ ने भारत का पहला वर्चुअल क्रेडिट कार्ड पिक्सेल प्ले लॉन्च किया है।

➼ Digital payment platform company PhonePe has launched UPI in ' Sri Lanka' .
डिजिटल पेमेंट प्लेटफार्म कंपनी PhonePe ने ‘श्रीलंका’में UPI लॉन्च किया है।
20 May 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ Who has been appointed as the next Chief of the Indian Navy- Dinesh Kumar Tripathi
[
भारतीय नौसेना के अगले प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है- दिनेश कुमार त्रिपाठी]

➼ Which Indian airport won the Skytrax Award 2024 for 'Best Airport Staff' - GMR Hyderabad International Airport 
[
'सर्वश्रेष्ठ हवाईअड्डा स्टाफ' के लिए स्काईट्रैक्स अवार्ड 2024 किस भारतीय एयरपोर्ट ने जीता- जीएमआर हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट]

➼ Recently 'Trirangi Barfi' has been given GI tag, which city does it belong to -  Varanasi 
[
हाल ही में 'तिरंगी बर्फी' को जीआई टैग दिया गया है, यह किस शहर से सम्बंधित है -  वाराणसी]

➼ Recently, India is supplying BrahMos supersonic cruise missile to which country – Philippines
[
हाल ही में भारत ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की आपूर्ति किस देश को कर रहा है- फिलीपींस]

➼ Who has recently been appointed as Additional Secretary in the Ministry of Tourism- Suman Billa 
[
हाल ही में पर्यटन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है- सुमन बिल्ला]

➼ Hindustan Zinc has reached which position in silver production at the global level – third 
[
हिंदुस्तान जिंक वैश्विक स्तर पर चांदी के उत्पादन में किस स्थान पर पहुंच गया है- तीसरे]

➼ Who has become the second player in the history of IPL to play 250 matches – Rohit Sharma
[
आईपीएल के इतिहास में 250 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी कौन बने है- रोहित शर्मा]

➼ Who received the Best Airport Award at Skytrax Awards 2024 – Hamad International Airport (Doha)  
[
स्काईट्रैक्स अवार्ड्स 2024 में बेस्ट एयरपोर्ट का अवार्ड किसे मिला- हमाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (दोहा)]

➼ Who was appointed as Additional Secretary in the Union Ministry of Health and Family Welfare- Aradhana Patnaik 
[ केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया- आराधना पटनायक ]
23 May 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ Every year on 22 May 'International Day for Biological Diversity ' is celebrated across the world.
हर वर्ष 22 मई को दुनियाभर में ‘अंतर्राष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस’ मनाया जाता है।

➼ India's ' Ekta Bhayan' has won the gold medal in the women's F-51 event at the World Para Athletic Championship. 
भारत की ‘एकता भयान’ ने विश्व पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में महिलाओं की एफ-51 स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता है।

➼ India will facilitate the first-ever working group discussion on Antarctic tourism at the 46th Antarctic Treaty Consultative Meeting (ATCM) in  Kochi .
भारत ‘कोच्चि’ में 46वीं अंटार्कटिक संधि परामर्शदात्री बैठक (एटीसीएम) में अंटार्कटिका पर्यटन पर पहली बार केंद्रित कार्य समूह चर्चा की सुविधा प्रदान करेगा।

➼ All India Institute of Ayurveda has organised an awareness programme to celebrate the 10th edition of  ' International Yoga Day' , 2024.
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’, 2024 के 10वें संस्करण का उत्सव मनाने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया है।

➼ Higher Education Secretary, Ministry of Education K. Sanjay Murthy and AICTE Chairman Professor TG Seetharam have launched the portal for  'National Teacher Award- 2024' .
शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा सचिव के. संजय मूर्ति और एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रोफेसर टीजी सीतारम ने‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार- 2024’ के लिए पोर्टल लॉन्च किया है।

➼ 'John Slaven' has been appointed Vice President of the International Aluminium Institute. 
‘जॉन स्लेवेन’ को अंतर्राष्ट्रीय एल्युमीनियम संस्थान का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

➼ Elon Musk has launched Starlink satellite internet service in  Indonesia, the world's largest archipelagic nation .
एलन मस्क ने दुनिया के सबसे बड़े द्वीपसमूह राष्ट्र इंडोनेशिया में स्टारलिंक उपग्रह इंटरनेट सेवा की शुरुआत की है।

➼ FSSAI has warned fruit traders against the use of  calcium carbide for ripening fruits .
FSSAI ने फल व्यापारियों को फल पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड के इस्तेमाल के खिलाफ चेतावनी दी है।

➼ DAHD and UNDP have signed an MoU on vaccine cold chain management, capacity building and digitalization of communication planning. 
डीएएचडी और यूएनडीपी ने वैक्सीन कोल्ड चेन प्रबंधन, क्षमता निर्माण और संचार योजना के डिजिटलीकरण पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।

➼ The state of 'Sikkim' will launch an artificial intelligence-powered traffic system from May 25.
‘सिक्किम’ राज्य 25 मई से आर्टिफिशल इंटेलिजेंस से संचालित यातायात प्रणाली शुरू करेगा।
26 May 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ Every year on May 25, 'International Missing Children's Day' is celebrated across the world. 
हर वर्ष 25 मई को दुनियाभर में ‘अंतर्राष्ट्रीय गुमशुदा बाल दिवस’ मनाया जाता है।

➼ The 10th World Water Forum is scheduled to be held in Bali, Indonesia from 18 to 25 May 2024.
10वां विश्व जल मंच 18 से 25 मई 2024 तक इंडोनेशिया के ‘बाली’ में आयोजित किया गया है।

➼ 'NHPC' has been awarded the prestigious 'The Economic Times HR World Future Ready Organisation Award 2024-25'. 
‘NHPC’ को प्रतिष्ठित ‘द इकोनॉमिक टाइम्स एचआर वर्ल्ड फ्यूचर रेडी ऑर्गनाइजेशन अवॉर्ड 2024-25’ से सम्मानित किया गया है।

➼ Babulal Hembrom, a cadet of Jharkhand State Sports Promotion Society, has won two bronze medals at the IWF World Youth Weightlifting Championship in Lima, Peru.
झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी के कैडेट ‘बाबूलाल हेम्ब्रोम’ ने पेरू के लीमा में आईडब्ल्यूएफ वर्ल्ड यूथ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक जीते है।

➼ The state of Karnataka has made it mandatory to have '33% reservation' for women in outsourced government contract jobs across all departments .
कर्नाटक राज्य ने सभी विभागों में आउटसोर्स सरकारी अनुबंध नौकारियों में महिलाओं के लिए ‘33% आरक्षण’अनिवार्य कर दिया है।

➼ The United Nations General Assembly has declared 24 May of every year as ' International Markhor Day' .
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने हर वर्ष 24 मई को ‘अंतराष्ट्रीय मारखोर दिवस’ के रूप में घोषित किया है।

➼ FTII student Chidanand Naik 's film “Sunflowers Were the First Ones to Know” has won the 'Cannes La Cinéfe Award' for the Best Short Film at the 77th Cannes Film Festival in France. 
FTII के छात्र ‘चिदानंद नाइक’ की फिल्म “सनफ्लॉवर वर द फर्स्ट वन्स टू नो” को फ्रांस में 77वें कांस फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म के लिए ‘कांस ला सिनेफ पुरस्कार’ मिला है।

➼ 'Justice R Mahadevan' has taken charge as Acting Chief Justice of Madras High Court.
‘जस्टिस आर महादेवन’ ने मद्रास हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश के रूप में कार्यभार संभाला है।

➼ South superstar ' Rajinikanth' has been honoured with UAE Golden Visa by the Abu Dhabi government.
साउथ के सुपरस्टार ‘रजनीकांत’ को आबू धाबी सरकार ने UAE गोल्डन वीजा से सम्मानित किया है।

➼ Renowned Indian cinematographer ' Santosh Sivan' has been awarded the annual Pierre Angenieux Excellence Award in Cinematography at the Cannes Film Festival 2024.
मशहूर भारतीय सिनेमैटोग्राफर ‘संतोष सिवन’ को कांस फिल्म फेस्टिवल 2024 में सिनेमैटोग्राफी में वार्षिक पियरे एंजनीक्स एक्सेललेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
27 May 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ ' National Paper Airplane Day' is celebrated every year on 26th May .
प्रत्येक वर्ष 26 मई को ‘राष्ट्रीय पेपर हवाई जहाज दिवस’ मनाया जाता है।

➼ 'Vice Admiral Gurcharan Singh' has taken over as Commandant of the National Defence Academy.
‘वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह’ ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के कमांडेंट का पदभार संभाला है।

➼ 'Anusuya Sengupta' has become the first Indian woman to win the Best Actress award at the Cannes Film Festival in France.
‘अनुसूया सेनगुप्ता’ फ्रांस के कांस फिल्म फेस्टिवल में सर्वोत्तम अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है।

➼ Cultural programmes of Indira Gandhi National Centre for the Arts will be broadcast every Sunday on 'DD Bharti' .
‘डीडी भारती’
पर प्रत्येक रविवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाएगा।

➼ India's RuPay service for card payments will soon be launched in Maldives .
कार्ड से भुगतान के लिए भारत की रु-पे सेवा ‘मालदीव’में जल्द शुरू होगी।

➼ India's ' Simran Sharma' has won the gold medal in the World Para Athletics Championship in Kobe, Japan.
भारत की ‘सिमरन शर्मा’ ने जापान के कोबे में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।

➼ India has won the gold medal in the women's compound team event at the Archery World Cup Stage 2 in Incheon, South Korea.
भारत ने दक्षिण कोरिया के ‘इंचिओन’ में तीरंदाजी विश्वकप स्टेज 2 में महिलाओं की कंपाउंड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

➼ Thiruvananthapuram International Airport has become the first airport in India to receive the “Zero Best to Landfill” honour.
तिरुवंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा “जीरो बेस्ट टू लैंडफिल” सम्मान प्राप्त करने वाला भारत का पहला हवाई अड्डा बना है।
28 May 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ Every year 'Emergency Medicine Day' is celebrated on 27 May. 
हर वर्ष 27 मई को ‘आपातकालीन चिकित्सा दिवस’मनाया जाता है।

➼ 'Gitanas Nauseda' has won the presidential election of Lithuania. 
‘गीतानॉस नौसेदा’ ने लिथुआनिया के राष्ट्रपति का चुनाव जीता है।

➼ The title of Indian Premier League (IPL) 2024 has been won by ' Kolkata Knight Riders' (KKR). 
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का खिताब ‘कोलकाता नाइट राइडर्स’ (केकेआर) ने जीता है।

➼ Payal Kapadia has won the Grand Prix award for  her film 'All We Imagine as Light' at the Cannes Film Festival.
कांस फिल्म फेस्टिवल में ‘पायल कपाड़िया’ (Payal Kapadia) ने अपनी फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ के लिए ग्रांड प्रिक्स पुरस्कार जीता है।

➼ The ninth ' trilateral summit' between China, Japan and South Korea is held in Seoul. 
चीन, जापान और दक्षिण कोरिया के बीच सियोल में नौवां ‘त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन’ आयोजित किया गया है।

➼ Indian gymnast ' Dipa Karmakar' has become the first Indian gymnast to win a gold medal in the Asian Championship. 
भारतीय जिमनास्ट ‘दीपा करमाकर’ एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय जिमनास्ट बन गई है।

➼ 'Saurabh H. Mehta' has launched the world's first 100% biodegradable pen.
‘सौरभ एच. मेहता’ ने विश्व का पहला 100% बायोडिग्रेडेबल पेन लॉन्च किया है।

➼ Famous film director ' Sikander Bharti' has passed away at the age of 60. 
मशहूर फिल्म डायरेक्टर ‘सिकंदर भारती’ का 60 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

➼ Senior Indian-origin lawyer ' Jaya Badiga'has been appointed as a judge in the Sacramento County Superior Court in California, USA. 
भारतीय मूल की वरिष्ठ वकील ‘जया बडिगा’ को अमेरिका के कैलिफोर्निया में सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

➼ The first ' Asian Relay Championship 2024' will be held in Bangkok .
बैंकॉक में पहली ‘एशियाई रिले चैंपियनशिप 2024’ का आयोजन किया जाएगा।

➼ India's market capitalization GDP ratio reaches 15-year high.
भारत का बाजार पूंजीकरण जीडीपी अनुपात 15 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

➼ Anasuya Sengupta creates history by becoming the first Indian to win the Best Actress award at the 77th Cannes Film Festival in France
अनसूया सेनगुप्ता इतिहास रचते हुए फ्रांस में 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय बनीं।
29 May 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ Every year on 28th May, ' World Menstrual Hygiene Day' is celebrated across the world. 
हर वर्ष 28 मई को दुनियाभर में ‘विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस’ मनाया जाता है।

➼ Vice President Jagdeep Dhankhar has inaugurated  the ' Centre for Carbon Fibre and Prepregs' at the National Aerospace Laboratory in Bengaluru.
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बेंगलुरु में राष्ट्रीय एयरोस्पेस प्रयोगशाला में ‘कार्बन फाइबर और प्रीप्रेग्स केंद्र’ का उद्घाटन किया है।

➼ Global investment bank ' Goldman Sachs'has raised its forecast for India's gross domestic product (GDP) growth for the year 2024 to 6.7 percent.
वैश्विक निवेश बैंक ‘गोल्डमैन सैक्स’ ने वर्ष 2024 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया है।

➼ India defeated  Argentina by five goals in the FIH Hockey Pro League match.
एफआईएच हॉकी प्रो लीग मुकाबले में भारत ने ‘अर्जेंटीना’ को पांच गोल से हराया है।

➼ 'Walk the Talk' yoga session programme has been organised  at Place des Nations in Geneva .
जिनेवा स्थित प्लेस डेस नेशंस में ‘वॉक द टॉक’ योग सत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

➼ Central Council for Research in Ayurvedic Sciences will organize  'Pragati-2024' programme in New Delhi.
केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद् नई दिल्ली में ‘प्रगति-2024’ कार्यक्रम आयोजित करेगी।

➼ The two-week-long fourth Mid-Career Training Programme for middle-level civil servants of The  Gambia has begun at the National Centre for Good Governance, Mussoorie.
‘गाम्बिया’
के मध्य-स्तरीय सिविल सेवकों के लिए दो सप्ताह का चौथा मिड-करियर प्रशिक्षण कार्यक्रम मसूरी के राष्ट्रीय सुशासन केंद्र में शुरू हुआ है।

➼ ' Barcelona' has won the UEFA Women's Champions League title. 
‘बार्सिलोना’ ने UEFA विमेंस चैंपियंस लीग का ख़िताब अपने नाम किया है।

➼ Pakistan's legendary batsman ' Babar Azam' has become the second highest run scorer in T20 cricket.
पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज ‘बाबर आजम’ T20 क्रिकेट में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

➼ Recently Cyber Security Conclave 2024 has been organized in  ' New Delhi' .
हाल ही में साइबर सिक्योरिटी कॉन्क्लेव 2024 का आयोजन ‘नई दिल्ली’ में किया गया है
01 June 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ Every year on May 31, 'World No Tobacco Day or Anti-Tobacco Day' is celebrated across the world. 
हर वर्ष 31 मई को दुनियाभर में ‘वर्ल्ड नो टोबैको डे या एंटी-टोबैको डे’ मनाया जाता है।

➼ India's ' Ankushita Boro' has entered the quarter-finals  in the 60 kg category of the World Olympic Boxing Qualifiers .
विश्व ओलंपिक मुक्केबाजी क्वालिफायर के 60 किलोग्राम वर्ग में भारत के ‘अंकुशिता बोरो’ ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।

➼ India has become the chair of the ' Colombo Process' for the year 2024-26 .
भारत वर्ष 2024-26 के लिए ‘कोलंबो प्रोसेस’ का अध्यक्ष बना है।

➼ IIT Madras startup, ' Agnikul Cosmos' has launched the world's first rocket with a single-piece three-dimensional (3D) printed engine. 
IIT मद्रास के स्टार्टअप, ‘अग्निकुल कॉसमॉस’ ने सिंगल-पीस थ्री-डायमेंशनल (3D) प्रिंटेड इंजन के साथ दुनिया का पहला रॉकेट लॉन्च किया है।

➼ India and Japan held the sixth meeting of the Joint Working Committee on Counter-Terrorism.
भारत और ‘जापान’ ने आतंकवाद से निपटने के लिए संयुक्‍त कार्य समिति की छठी बैठक की है।

➼ Recently a tripartite agreement has been signed between  the Ministry of Electronics and Information Technology and ' CSC e-Governance Services India Limited' .
हाल ही में इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और ‘सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड’ के बीच एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए है।

➼ Armed Forces Medical Services and IIT Hyderabad have signed MoU for collaborative research and training. 
सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा और ‘IIT हैदराबाद’ ने सहयोगात्मक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।

➼ Ministry of Mines organized a Workshop on Granite and Marble Mining in  ' Bengaluru' .
खान मंत्रालय ने ‘बेंगलुरू’ में ग्रेनाइट और संगमरमर खनन पर कार्यशाला का आयोजन किया है।

➼ Senior IPS officer ' Pradeep Kumar Tripathi' has been appointed as the Secretary of the Lokpal.
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ‘प्रदीप कुमार त्रिपाठी’ को लोकपाल का सचिव नियुक्त किया गया है।

➼ American citizens Harpreet Singh Cheema and Navneet Kaur Cheema have become the first Sikh couple to reach  ' Mount Everest' .
अमेरिकी नागरिक हरप्रीत सिंह चीमा और नवनीत कौर चीमा ‘माउंट एवरेस्ट’ पर पहुंचने वाले पहले सिख दंपति बने हैं।