MOTIVATIONAL Life Changer
4.16K subscribers
2.03K photos
218 videos
4 files
162 links
कुछ भी स्थायी नहीं है.....
(Nothing is permanent)
Download Telegram
❤9👍5
❤11👍6
आर्थिक स्थिति कितनी भी अच्छी हो, जीवन का आनंद मानसिक स्थिति पर निर्भर है।
❤13💯7👍4👌2
"मैं वक़्त नहीं माँग रहा… बस थोड़ा वजूद समेट रहा हूँ"
कुछ रिश्ते वक़्त चाहते हैं,
मगर कुछ फासले...
ख़ुद से मिलने की इजाज़त।
मैं कहीं गया नहीं,
बस थोड़ा सा कम दिखने लगा हूँ —
क्योंकि अब चाहत ये नहीं
कि हर महफ़िल में जिक्र हो मेरा।
कुछ सन्नाटे हैं जिन्हें पढ़ना है,
कुछ टूटी सोचें हैं जिन्हें जोड़ना है,
और एक आत्मा है…
जिसे अब सुनना ज़रूरी हो गया है।
ना कोई ख़फा हो,
ना कोई बेचैन —
यह जो फासला है,
ये कोई जंग नहीं…
ये एक यात्रा है —
जहाँ मैं अपने ही साये को पकड़ने निकला हूँ।
जब लौटूंगा…
तो कोई पहचान न पाए —
क्योंकि तब मैं ‘मैं’ नहीं रहूंगा,
कुछ और हो जाऊंगा…
शायद थोड़ा और सच।
❤22👍3👏1😁1🤨1
सुकून वो नहीं जो चुपचाप बैठ जाने से मिले,
सुकून वो है जो भीतर की हलचल को भी शांत कर दे।
कुछ लम्हे ऐसे भी हों, जहाँ न वक्त हो, न फिक्र,
बस एक गहरी साँस हो… और खुद से मुलाक़ात हो।"
🧘‍♂😊😊🧘‍♂
👍15❤9💔2
"अब मैं रुकूंगा नहीं"

अब मैं रुकूंगा नहीं,
उन राहों पर जहाँ सिर्फ ख़्वाब चलते हैं,
और वक़्त ठहर कर थक चुका होता है।

मैंने तुम्हें चाहा,
जैसे सूखी मिट्टी को पहली बारिश।
हर ख़ामोशी को पढ़ा —
जैसे अधूरी कविता में भी संगीत ढूँढा हो।

मैंने अपने हिस्से की हर ख़ुशी
तुम्हारी मुस्कान में रख दी,
अपनी पहचान तक को
तुम्हारी परछाईं बना लिया।
मैंने रिश्ते को पूजा,
पर शायद मंदिर सिर्फ मेरा ही था।

और फिर, जब जवाब की जगह
सिर्फ टलते हुए कल मिलने लगे,
तो मैंने ख़ुद से मिलना शुरू किया।

अब मैं सिर्फ इंतज़ार नहीं करूँगा —
जिसे साथ चलना हो, वो चले;
जो दूर जाना चाहे,
उसे रुकने को मजबूर नहीं करूँगा।

अब प्यार है —
पर अब वो सबसे पहले अपने भीतर की टूटी हुई आवाज़ों को जोड़ने का नाम है।

तुम एक दुआ थीं,
जो शायद पूरी नहीं हुई —
पर अब मैं किसी अधूरी प्रार्थना में
खुद को खोने नहीं दूँगा।

अब मैं रुकूंगा नहीं,
क्योंकि मेरी आत्मा अब थकने की नहीं,
खुद को पाने की राह पर है।
❤12👍2🔥1
सोच हमेशा ऊँची रखो, पर नज़रें ज़मीन पर हों।
जो आता है, उसमें उत्कृष्टता लाऊंगा,
जो नहीं आता, उसे जिज्ञासा और धैर्य से सीख जाऊंगा।
हर दिन एक नया अवसर है,
या तो मैं जीतूंगा — या कुछ अच्छा सीखूंगा।
क्योंकि सफलता सिर्फ़ लक्ष्य तक पहुँचना नहीं,
बल्कि हर पड़ाव पर खुद को बेहतर बनाना है।
ज्ञान मेरा अस्त्र है, मेहनत मेरी दिशा,
और सीखने की ललक मेरा असली परिचय
❤8👍1
"कदम"

कभी गिरा, कभी उठा,
लेकिन कभी रुक नहीं पाया।
जिन्हें ठान लिया, वो मंज़िल,
उनसे कभी मुंह मोड़ा नहीं पाया।

"जज़्बा"

हर गिरावट को सीखा मैंने,
हर ठोकर से बढ़ा हूँ।
जो जज़्बा हो दिल में मजबूत,
वही तो असली राह है, जो चला हूँ।

"संघर्ष"

मुसीबतों से डरना नहीं,
हर लड़ाई को गले लगाना है।
तू खुद को पहचान, और फिर,
सपनों को हकीकत बनाना है।

"विजेता"

कभी हार से डरता नहीं,
कभी रुकता नहीं, कभी थकता नहीं।
जो ठान लिया, वो हासिल कर,
मैं सच्चे विजेता जैसा जिंदा हूँ।
❤12👍3
"सपनों की उड़ान"

कठिन राहों में भी चलना है,
क्योंकि सपनों ने अब पलकों से निकलकर
आसमान छूने की ठानी है।
थोड़ा थकना जायज़ है,
पर रुकना मना है,
क्योंकि मंज़िल ने अभी तक हार नहीं मानी है।

हर ठोकर तुझे सिखाएगी,
हर आँसू कुछ नया दिखाएगा,
जो दिल से लड़ेगा तू,
वही जीत का असली मतलब समझ पाएगा।

दुनिया हँसेगी तेरे इरादों पर,
पर तू मुस्कुरा कर कह देना –
"जो आज मज़ाक बना रहे हैं,
कल वही मेरे क़दमों के निशान पढ़ेंगे।"

ये वक्त है, गुज़र जाएगा,
पर तू, तू मत गुज़र जाना इसमें,
खुद को खोना नहीं,
क्योंकि यही लड़ाई तुझे खुदा बना देगी –
खुद का खुदा।

उड़, पर अपने पंखों से,
क्योंकि उधार के पंख सिर्फ़ दूरी तय करते हैं,
मंज़िल नहीं लाते।
अब तू खुद अपनी कहानी लिख,
जिसे पढ़कर लोग खुद को बदल डालें।
❤11
जोश आता है, चला जाता है…
पर अनुशासन रुकता है, और रास्ता बनाता है।


कई बार हम किसी हार के बाद पूरे जोश में आ जाते हैं।
सोचते हैं — अब की बार सब बदल देंगे।
कुछ दिन मेहनत भी करते हैं, लेकिन फिर वही पुरानी आदतें लौट आती हैं।

असल में, जोश एक लहर है —
ऊँची, तेज़, पर अस्थायी।
जबकि अनुशासन एक नदी है —
धीमी सही, पर निरंतर।

मंज़िल तक वही पहुँचता है जो हर दिन एक क़दम बढ़ाता है,
चाहे अंदर से टूट रहा हो,
चाहे मन ना कर रहा हो।

जोश चमक है, अनुशासन गहराई।
और आख़िर में जीत उन्हीं की होती है जिनकी मेहनत में वक़्त का वज़न होता है।
❤22👍12
सवाल राह का नहीं, जज़्बे की बात थी,
जो जलता रहा अंदर, वही चिराग़ रात थी
|
❤16
प्रलय का स्त्रोत
सदैव जल ही होगा
वो नदी में उफ़ान खाये
या आंखों में
❤16🔥2👎1
गलतियाँ सुधारनी जरुर चाहिए लेकिन मिटानी नहीं चाहिए।
गलतियाँ वो पगडंडियाँ होती है जो बताती रहती हैं कि हमने शुरू कहाँ से किया था
❤15👍3
सरकारी नौकरी सिर्फ एक पद नहीं होती — यह एक सपना है, जिसमें वर्षों की मेहनत, नींद रहित रातें, परिवार से दूर रहकर पढ़ाई, और खुद पर अटूट विश्वास शामिल होता है।
लेकिन साथ ही यह सच्चाई भी कटु है कि आने वाली पीढ़ियाँ शायद यकीन ही न करें कि लोग अपनी ज़िंदगी का इतना बड़ा हिस्सा सिर्फ एक नौकरी के लिए समर्पित कर देते थे।
😢11❤4🙏2
"सभी मित्रों और विद्यार्थियों को भाई-बहन के प्रेम और स्नेह के पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"😊💐❤️
❤9
कमियां सब में होती हैं, पर कामयाबी हर कमी को छुपा देती है और दुनिया सिर्फ़ हुनर देखती है
❤18
❤27👍1
🕊🍀सपनों की राह🍀

वो रिश्ता अधूरा ही सही,
पर इरादे पूरे होंगे।
आज जुदाई का दर्द है,
कल सपनों के सूरज होंगे।

तुम पढ़ाई में आगे बढ़ो,
मैं भी मेहनत कर जाऊँगा।
मंज़िल जब पा लेंगे हम,
तो दुनिया को दिखाऊँगा।

प्यार रोकता नहीं कभी,
प्यार तो राह दिखाता है।
सपनों के लिए जो छोड़ दे,
वही सच्चा कहलाता है।😊
❤10🔥3