उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24K photos
839 videos
2.12K files
4.78K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
भारत का पहला बजट ईस्ट-इंडिया कंपनी के शासनकाल में पेश किया गया था जिसे कंपनी के तत्कालीन वित्त मंत्री जेम्स विलसन ने 7 अप्रैल 1860 को पेश किया था।

एक समय स्कॉटलैंड में हैट बनाने वाले विलसन ने ही 'द इकोनॉमिस्ट' की स्थापना की थी।

उन्होंने चार्टर्ड बैंक की भी स्थापना की थी जिसका नाम अब स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक है।

आजाद भारत में पहला बजट 1947 में आर के शनमुखम चेट्टी ने पेश किया था
👍17🔥2❤1
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज (मंगलवार) केंद्रीय बजट 2024 पेश कर रही हैं।

यह उनका लगातार 7वां बजट है और वह पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़कर लगातार सबसे अधिक बार बजट पेश करने वाली वित्त मंत्री बन गई हैं।

1959 से 1964 तक देसाई ने एक अंतरिम बजट सहित लगातार 6 बार बजट पेश किया था।
👍20👎3🔥2
ताई को देख के लगता नही है कि अपना tax बढ़ने वाला है या कोई नया tax आने वाला है? 🤓
🤣28👍4👎2😁1
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में बजट 2024-25 पेश करते हुए बताया कि 500 शीर्ष कंपनियां 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को 12 माह का कौशल प्रशिक्षण देंगी।

सीतारमण ने आगे कहा कि इसके तहत युवाओं को हर महीने ₹5,000 का इंटर्नशिप भत्ता और ₹6,000 की एकमुश्त रकम मिलेगी।
👎20👍9
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट 2024 पेश करते हुए कैंसर की तीन और दवाओं को सीमा शुल्क से छूट देने की घोषणा की।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन और मोबाइल चार्जर पर सीमा शुल्क को घटाकर 15% करने की घोषणा की।

वहीं, 25 आवश्यक खनिजों पर भी सीमा शुल्क नहीं लगेगा।
👍16
निर्मला सीतारमण ने बजट में पर्सनल इनकम टैक्स को लेकर बहुत बड़ ऐलान किया है।

उन्होंने अपने बजट भाषण में नई टैक्स रीजीम चुनने वाले सैलरीड क्लास वालों के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ाकर 75000 रुपए करने का ऐलान किया है।

इस बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पुरानी टैक्स रिजीम में बेसिक एग्जेमप्शन लिमिट नहीं बढ़ाई। साथ ही टैक्स रेट में भी किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में पुरानी टैक्स रिजीम चुनने वालों को स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ने का भी फायदा नहीं मिलेगा।
👍18👎11