ऐतिहासिक मंदिर और उनकी कथा
1.89K subscribers
1K photos
408 videos
200 files
325 links
हमारी संस्कृति हमारा अभिमान

*इस चैनल मे हमारे मंदिरों की कथा के आडियो विडियो और हमारी सभ्यता से जुड़ी जगह का प्रसारण किया जाता है*

किसी और को इस ग्रुप में जोड़ने के लिये उन्हें ये लिंक दे

https://t.me/joinchat/AAAAAFTKJrx50fB1EhTzeg
Download Telegram
धर्मराजेश्वर मंदिर

यह गुफा मंदिर मंदसौर जिले की गरोठ तहसील में स्थित है। मध्य प्रदेश, भारत

धर्मराजेश्वर गुफा मंदिर एक अखंड मंदिर है जो आकार में 50 मीटर, चौड़ाई 20 मीटर और गहराई 9 मीटर की ठोस प्राकृतिक चट्टान से उकेरी गई है। यहां एक मुख्य मंदिर है मंदिर में एक बड़ा शिवलिंग है।

इसे लोग लिटिल केलासा भी बोलते हैं
क्योंकि यह देखने पर आपको एलोरा में स्थित कैलाश मंदिर की तरह ही दिखाई पड़ता है

इसी शैली के अंदर उड़ीसा के अंदर लिंगराज मंदिर है इसी शैली में महाराष्ट्र में एलोरा स्थित कैलाश मंदिर है
भारत में इसी शैली में कुछ और मंदिर है जो अलग-अलग शासनकाल में बने हुए हैं

भारत में पहाड़ों को काटकर मंदिर बनाने की कला हजारों साल पूर्व से है
मंदिर में अद्भुत शिल्प कला आपको दिखाई पड़ती है जो इसे और भी सुंदर बनाती हैं
#भारत को जानो -भारत को मानो🙏🚩🙏👉 #ओम_मंदिर,#पाली #राजस्थान
✊✊
#ऊँ की आकृति का पहला #शिवमंदिर राजस्थान के पाली से २२ किलोमीटर दूर जाडन गांव में स्थित है इस मंदिर का नींव वर्ष 1995 में रखी गई थी यह चार खंड में बना है इसमें से #एक पूरा खंड जमीन के #अंदर है और तीन जमीन के ऊपर इसमें अलग-अलग #1008शिवजी की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं यह 250 एकड़ क्षेत्र में बना है भवन में #108कक्ष हैं इसका शिखर #135फीट ऊंचा है🚩🙏🚩😊😊
बीच में #गुरु_माधवानंद_महाराज की समाधि है इसके ऊपर वाले भाग में #महादेव का #शिवलिंग है #सबसे ऊपर #ब्रह्मांड की आकृति बनी हुई है #नागर श्रेणी में बने इस भवन के #पत्थर बंशी पहाड़ #धौलपुर से लाए गए हैं इसके साथ ही 9मंजिला चंद्रबिंदु बना है जिसके सबसे ऊपर भगवान #सूर्य_का_मंदिर है इस मंदिर के नीचे ही 2 लाख लीटर की टंकी बनी है यह #भूमंडल पर #ओम के आकृति की #पहली इमारत है
#ओम_मंदिर,#पाली #राजस्थान
🚩🚩 हर हर महादेव🚩🚩
यह मूर्ति
*एक ही पत्थर को काटकर बनाई गई है ,*

कैसे बनाई, यह भगवान जाने, या बनाने वाला...

*नाग वासुकि मन्दिर, प्रयाग🙏🏻🚩🚩*
कुछ तो साजिश हुई है सनातन धर्म के खिलाफ
वरना इसके सामने ताज महल की क्या औकात!♥🚩
(भुज)
Shri Swaminarayan Mandir, Bhuj 🙏🙏🦁💪🦁🚩🚩
🚩🔱

*प्रतिमा_निर्माण_में_पत्थरों_के_चयन_का_तरीका*

सनातन धर्म में
ईश्वर की मूर्ति और मन्दिरों के लिये
*किस प्रकार के पत्थर चयन होता है*
आप जानेंगे तो अचरज करेंगे

मन्दिरों में प्रतिमा निर्माण से पहले
*पत्थरों की परीक्षा* की जाती है।

*मयमतम्, अग्नि पुराण और सूत्रधार-मण्डन जैसे ग्रंथों में*
पत्थरों की जाँच के लिए नियम लिखे गए हैं

और देवता मूर्ति प्रकरण के अनुसार पाषाण को तीन प्रकार में वर्गीकृत किया जाता है –

*पुंशिला, स्त्रीशिला और नपुंसक शिला!*

जिस पत्थर से
*'गजघंटारवाघोषा' मतलब हाथी के गले में बँधी घँटी जैसी मधुर आवाज उठती है उसे पुंशिला कहते हैं।*


पुंशिला सम-चौरस होती हैं और
*देवप्रतिमा तथा शिवलिंग निर्माण में इसका उपयोग किया जाता है।*

*'कांस्यतालसमध्वनिः' काँसे जैसी ध्वनि उत्पन्न करने वाले पत्थरों का वर्गीकरण स्त्रीशिला के रूप में किया गया है,*

इनका आकार गोल होता है और
*सूत्रधार-मण्डन के अनुसार देवी प्रतिमा का निर्माण इससे किया जाता है।*


यह शिला मूल में स्थूल तथा अग्रभाग में कृश होती है।


*अनियमित आकार और 'स्थूलाग्रं च कृशं मध्यं' अग्र भाग में स्थूल और मध्य में कृश शिला को नपुंसक शिला कहा गया है।*

नपुंसक शिला का उपयोग
*ब्रह्मशिला या कूर्मशिला के रूप में देवप्रतिमाओं के आधार/नींव में किया जाता है।*
इन्हें पादशिला भी कहते हैं।

विविध ग्रंथों में शिला-लक्षण जाँचने के लिए इतना विस्तृत वर्णन किया गया है

इन सभी जानकारियों को समाविष्ट करना मुश्किल है।

*पत्थरों की दिशा, आकार, ध्वनि और रंग जैसे अनेक परिमाणों से शिला परीक्षा की जाती है।*

*मयमतम्, काश्यप-शिल्प और अग्नि पुराण जैसे ग्रंथों के अनुसार ...*
*पत्थरों को बाल, यौवना और वृद्धा जैसी श्रेणियों में भी वर्गीकृत किया गया है।*

हिन्दू मन्दिरों का अभ्यास इतना रसप्रद है
कि आप हमारे प्राचीन मंदिरों के पत्थरों से एक प्रकार का आध्यात्मिक प्रेम करने लगेंगे.



🚩🚩🚩🚩🚩
#Distorted_History

श्री भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग दर्शन हेतु लाइन में था, अचानक सामने लगे घंटे पर नज़र गई... देखने में कुछ अलग सा था. दर्शन के बाद उत्सुकतावश उधर भी गये. वह घंटा महादेव गर्भगृह से ठीक सामने एक छोटे से शनि मंदिर पर लगा था... जाकर देखा... तो उसपे चर्च का निशान और 1729 लिखा था,

मन में उत्सुकता और बढ़ गई... शनि मंदिर के पुजारी जी से पूछने पर पता चला कि यह घंटा पेशवा कोकण क़िले के चर्च से पुर्तगालियों को हराकर लाए थे, लेकिन यह जानकारी पर्याप्त नहीं थी... इसलिए हमने महान मराठा इतिहास के पुराने पीले पन्ने खोजे और पाया कि यह अद्भुत कुछ अलग सा दिखने वाला घंटा कोई मामूली घंटा नही.. अपितु महान हिंदू पराक्रम का प्रतीक है.

इसे पेशवा बाज़ीराव नही... बल्कि उनके छोटे भाई वीर चिमाजी अप्पा जीतकर लाए थे.... और यह एक नही बल्कि ऐसे पाँच घंटे पुर्तगालियों की भुजाओं को कुचलकर, मराठा साम्राज्य की विजय के प्रतीक के रूप में महाराष्ट्र के पाँच विभिन्न मंदिर प्रांगणों में स्थापित किए गए. उन घंटों को "स्मारक एवं वीर स्मृति" रखने के लिए उन पर स्थित चर्च और सन बनाए रखा गया.

पता नही हमारी आने वाली पीढियां ऐसे हज़ारों गौरवशाली इतिहासों को जान भी पाएँगी या नही?? या भंसाली जैसे फ़िल्मकारों द्वारा बनाई जा रही फटीचर इतिहास वाली घटिया फ़िल्मे हमारी आगामी पीढ़ी को भी विक्षिप्त कर देंगी.

=================
नोट : भंसाली ने अपनी फ़िल्म में पुर्तगालियों को कुचलकर पाँच बार घंटे जीतकर लाने वाले महान चिमाजी अप्पा को "प्रेम के शत्रु और षड्यंत्रकारी" दिखाया था...

(पोस्ट साभार :- हनुमंत लाल मिश्र)
#historical