𝐌𝐔𝐍𝐆𝐄𝐑 𝐔𝐍𝐈𝐕𝐄𝐑𝐒𝐈𝐓𝐘 𝐔𝐏𝐃𝐀𝐓𝐄𝐒
46.1K subscribers
10.7K photos
186 videos
1.22K files
1.19K links
This is an unofficial channel of Munger University. MUNGER UNIVERSITY UPDATES
Owner - @Sanjeet111, Admin - Shivam
Download Telegram
SSAI के शिष्टमंडल ने नवनियुक्त कुलसचिव डॉ. शिव कुमार मंडल से की शिष्टाचार मुलाकात, छात्र समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

मुंगेर। सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SSAI) के शिष्टमंडल ने मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर के नवनियुक्त कुलसचिव डॉ. शिव कुमार मंडल से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका अभिवादन किया तथा बुके भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर SSAI के विश्वविद्यालय अध्यक्ष श्रवण कुमार, अभिषेक आनंद, आनंद कुमार, आनंद यादव एवं रणधीर रुद्रांश ने कुलसचिव से मुलाकात कर विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और छात्रहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। शिष्टमंडल ने छात्रों की नामांकन, परीक्षा फॉर्म, माइग्रेशन, प्रोविजनल एवं डिग्री प्रमाण पत्र सहित अन्य लंबित समस्याओं से अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की तथा ज्ञापन भी सौंपा।

SSAI के विश्वविद्यालय अध्यक्ष श्रवण कुमार ने कहा कि नए कुलसचिव के आगमन से छात्र-छात्राओं की लंबित समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है। उन्हें आशा है कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रहित को प्राथमिकता देते हुए समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।

वहीं, के.डी.एस. कॉलेज, गोगरी के अध्यक्ष अभिषेक आनंद ने परीक्षा केंद्र के.एम.डी. कॉलेज, परबत्ता में के.डी.एस. कॉलेज के छात्रों को प्रधानाचार्य, प्रोफेसर एवं कर्मचारियों द्वारा कथित रूप से धमकाए जाने का मामला उठाया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने के.डी.एस. कॉलेज, गोगरी की क्षतिग्रस्त चहारदीवारी, कक्षाओं, प्रयोगशाला, शौचालय, पुस्तकालय, ऑडिटोरियम, कॉमन रूम एवं शुद्ध पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी से कुलसचिव को अवगत कराया। उन्होंने कॉलेज में आवश्यक सुविधाओं के विकास एवं समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए ठोस पहल करने की मांग की।

शिष्टमंडल ने उम्मीद जताई कि कुलसचिव छात्रहित से जुड़े सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए लंबित समस्याओं के समाधान और महाविद्यालयों के विकास के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
❤13
👉J.M.S. COLLEGE MUNGER

UG Sem-4 (2024-28) के सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि उनका एडमिट कार्ड कल दिनांक 22-10-2026 से 10:30 am बजे से मिलेगा। साथ ही कॉलेज ड्रेस में और आईकार्ड के साथ आना अनिवार्य है।
❤4