Nayan Classes
20.1K subscribers
1.04K photos
21 videos
738 files
4.56K links
Download Telegram
मैं 2014-2017 तक तीन साल Bike से धनबाद से बोकारो जाता था और 2018 से daily Car से अपने घर से धनबाद प्रतिदिन जाता हूँ,
लेकिन मेरा 1 रुपया का भी आजतक चालान नही कटा,क्योंकि मैंने सारा Document Ok करके रखा, आपको डरने की क्या बात जब आपके पास सारे दस्तावेज है ,Fine 100 ₹ हो या 1000 ₹ आपको क्या फर्क पड़ता हैं।

मुझे तो कोई फर्क नहीं पड़ता है, मान लो चोरी की सजा उम्रकैद हो जाय या फाँसी इससे हमलोगों को डरने की क्या जरूरत ।

#Fine का रेट बढ़ा देने के फायदे मुझे क्या क्या देखने को मिले-

# नया मोटर वेहिकल एक्ट आने से और Fine का रेट बढ़ा देने से इतना तो मुझे अंतर जरूर दिख रहा कि 10 में से 9 bike चालक ने Helmet पहनी हुई है और लगभग सभी Four Wheeler चालक Seat Belt का इस्तेमाल कर रहे हैं।

#कोई Gaurdian अपने छोटे बच्चों को Bike लेकर घूमने जाने देना बंद कर दिया ।

#सड़क पर Nagin Dance Style में Bike चलाने वाले लड़के नही दिख रहे हैं।

हममें से बहुत से लोगो को लग रहा है कि Modi सरकार सिर्फ पैसा लूटना चाह रही है इसलिए Fine बढ़ा दिया, लेकिन बात वैसी नही है, Fine का नियम पहले से ही है लेकिन कम Fine होने की वजह से कोई अम्ल नही करना चाहता था
सोचते यही थे बिना Helmet, बिना Driving License यदि पकड़े भी जाएंगे तो क्या हो जाएगा 100-200₹ दे देंगे हो जाएगा, लेकिन अब Fine बढ़ जाने के बाद ऐसा सोच भी नहीं रहे हैं।
Modi सरकार पैसा नहीं नियम कानून Strictly Follow करवाना चाह रही है।

हा ये बात भी गलत है कि बहुत से पुलिसकर्मी का व्यवहार आम जनता के प्रति ठीक नहीं है इसमें सुधार होना चाहिए |

By-Er.Raj Goswami
(Nayan Classes )