NEYU OFFICIAL
2.07K subscribers
3.83K photos
753 videos
236 files
4.72K links
आवाज़ दो हम एक हैं..
और आपके साथ हैं।
National Educated Youth Union {N.E.Y.U.}

Telegram Group @NEYU4INDIA

Help And report @NEYU_HELP_bot
Download Telegram
सभी साथियों से विनम्र अपील है कि कल अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन स्थल पर पहुँचें और अन्याय के विरोध के प्रतीक स्वरूप सिर पर काली पट्टी बाँधकर आएँ।
यह काली पट्टी हमारे अधिकारों के हनन, आयोग की चुप्पी और सरकार की संवेदनहीनता के खिलाफ एक शांत लेकिन मजबूत संदेश होगी।

एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
#MPPSC_भर्ती_सत्याग्रह_2.0
#AllEyesOnMppsc
👍19❤3👏1
यह मैसेज जरूर पढ़ें एवं शेयर करें

#MPPSC_भर्ती_सत्याग्रह_2.0 अब केवल प्रदेश नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर गूंज रहा है।
NewsPinch और Lallantop जैसे बड़े मीडिया प्लेटफॉर्म आंदोलन को कवर कर चुके हैं, और स्वयं माननीय मुख्यमंत्री जी पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।
आज और भी National Media चैनल धरनास्थल पर पहुँच रहे हैं।

लेकिन एक सवाल हम अपने ही साथियों से पूछना चाहते हैं—
क्या आप अभी भी अपने कमरों में बैठे हुए हैं?
अगर हाँ, तो एक बार खुद से पूछिए:

जब भविष्य की लड़ाई लड़ी जा रही है,
तब मैं घर में बैठकर सिर्फ देखने वाला क्यों बना हुआ हूँ?
यह समय सिर्फ देखने का नहीं,
खड़े होने का है।
क्योंकि जो अपने हक़ की लड़ाई में साथ नहीं आता,
उसे बाद में शिकायत करने का भी नैतिक अधिकार नहीं होता।
❤22🤷‍♂2😁2
Social Media पर Active हो जाओ

#MPPSC_भर्ती_सत्याग्रह_2

#AllEyesOnMPPSC
❤18👍1
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
कोई आपके लिए, आपके दम पर लड़ने की हिम्मत दिखा रहा है और आप अभी भी कमरों से नहीं निकले...❓️

आयोग चलो आयोग चलो, अभी चलो

#MPPSC_भर्ती_सत्याग्रह_2

#AllEyesOnMPPSC

@NEYU4INDIA
🔥25❤1
#MPPSC_भर्ती_सत्याग्रह_2.0 के दौरान आयोग के अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं आए, छात्रों ने अपना ज्ञापन आयोग के बाहर चस्पा किया।
बेरोजगारी को खत्म करने की शपथ ली गई, आयोग और सरकार की उदासीनता के विरोध में मौन धारण किया गया। छात्रों ने रोकर अपना

आक्रोश शांतिपूर्ण तरीके से व्यक्त किया।
इसके बाद क्रोधित छात्रों ने मोहन यादव, नरेंद्र मोदी और राजेश लाल मेहरा के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए रैली निकाली और स्पष्ट किया कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, संघर्ष जारी रहेगा।

#AllEyesOnMppsc

https://x.com/i/status/2016106549442187684
❤21😢4🔥2
आंदोलन में शामिल सभी छात्रों, दिन-रात मेहनत करने वाले वॉलंटियर्स और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से साथ देने वाले हर साथी को सलाम।

खासकर राधे भैया, रंजीत भैया, हेमराज भैया और धर्मवीर भैया — आप सभी का जुझारू और निडर नेतृत्व वाकई काबिल-ए-तारीफ है। आपके मार्गदर्शन में #MPPSC_भर्ती_सत्याग्रह_2.0 आत्मसम्मान और एकजुटता के साथ आगे बढ़ा है।

यह आंदोलन गिड़गिड़ाने का नहीं, अपने हक़ को पूरे दम-ख़म से मांगने का है।
सरकार को साफ़ बता दिया गया है कि अगर हमारी न्यायोचित माँगें नहीं मानी गईं, तो हम सिर्फ़ आवाज़ ही नहीं उठाएँगे, बल्कि सत्ता की नींद भी उड़ाएँगे।

भीख नहीं, अब हक़ की लड़ाई है —और ज़रूरत पड़ी तो कुर्सी हिलाने की ताक़त भी हम रखते हैं।
अब यह लड़ाई नए अंदाज़ में, पहले से कहीं ज़्यादा मजबूती के साथ लड़ी जाएगी। ✊

#MPPSC_भर्ती_सत्याग्रह_2.0
#AllEyesOnMPPSC


@NEYU4INDIA
❤65🔥13
मोहन यादव मुर्दाबाद,पर्ची CM नहीं चलेगा,घन्टा मंत्री नहीं चाहिए।

#MPPSC_भर्ती_सत्याग्रह_2 के दौरान आक्रोशित छात्रों ने सरकार को खूब सुनाया,अब छात्रों की मांगें नहीं मानी जाएंगी तो इसी तरह का ज़वाब मिलेगा।

#AllEyesOnMppsc

https://x.com/i/status/2016142351761342757
🔥23❤5👏4😁2
सत्ता की चापलूसी और चाटुकारिता के सहारे संवैधानिक संस्थाओं में जगह बनाने वाले आज घमंड दिखा रहे हैं।

यह हमेशा याद रखना—यही युवा पहले तुम्हारे घमंड को तोड़ेगा, फिर तुम्हारे आकाओं की सत्ता को आईना दिखाएगा।

#MPPSC_भर्ती_सत्याग्रह_2 #AllEyesOnMppsc

https://x.com/i/status/2016473009213829215
🔥16❤5😁1
#MPPSC इंटरव्यू में या तो खुली धांधली चल रही है, या फिर इंटरव्यू लेने वाले स्वयं अयोग्य,निकम्मे हैं — इसका ठोस प्रमाण के साथ सार्वजनिक खुलासा किया जाएगा।

#MPPSC_भर्ती_सत्याग्रह_2.0 के तहत इंटरव्यू प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुधार की मांग की गई थी, लेकिन लगता है कि सिस्टम और सत्ता में बैठे लोगों को सुधार नहीं चाहिए।
उन्हें योग्य, ईमानदार और स्वतंत्र अधिकारी नहीं, बल्कि अयोग्य, भ्रष्ट और चाटुकार चेहरे ही मंज़ूर हैं।
👏41❤9👍4🔥2👌1
#MPPSC की परीक्षाओं और इंटरव्यू पर बड़ा सवाल ❓

क्या यहाँ चयन योग्यता से होता है या मिलीभगत से?

अपनी पहली ही पोस्टिंग में 40 हज़ार की रिश्वत लेते पकडी गई CMO नेहा शर्मा को 2021 की MPPSC परीक्षा के इंटरव्यू में 145 अंक दिए गए — जो असामान्य रूप से बहुत ज़्यादा हैं।
तो सवाल उठता है:
क्या इंटरव्यू में अंक ज्ञान, ईमानदारी और प्रशासनिक क्षमता देखकर दिए जाते हैं,
या फिर यह परखा जाता है कि कौन सिस्टम के लिए ज़्यादा “उपयोगी” और भ्रष्ट साबित होगा?
#MPPSC_भर्ती_सत्याग्रह_2 के तहत हमने इंटरव्यू प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुधार के ठोस सुझाव दिए हैं।
अब देखना यह है कि सरकार को
✔️ योग्य, ईमानदार अधिकारी पसंद आते हैं
या
❌ वही पुराने भ्रष्ट और चाटुकार चेहरे!

Tweet Link 👇
https://x.com/i/status/2018213659332505790
🔥30❤7👍7😱4👌3👏1😢1👀1
#UPSC ने सराहनीय सुधार किए हैं,जिन्हें #MPPSC सहित सभी राज्य सेवा आयोगों को बिना देरी, बिना बहाने और बिना समय बर्बाद किए तुरंत लागू करना चाहिए।

नए और अहम नियम समझिए:
1️⃣ IAS / IFS में पहले से चयनित हैं?
तो बिना इस्तीफ़ा दिए दोबारा CSE देने की अनुमति नहीं होगी।
2️⃣ IPS में हैं?
CSE दोबारा दे सकते हैं,
लेकिन IPS हमेशा के लिए लॉक हो जाएगी।
दूसरी बार IPS मिलने का कोई विकल्प नहीं।
3️⃣ CSE 2026 में कोई सेवा मिली?
तो सिर्फ एक Improvement Attempt मिलेगा —
वह भी केवल 2027 में।
4️⃣ 2027 का Improvement Attempt कड़ी शर्तों के साथ होगा
बेहतर सेवा मिली 👉 एक ही सेवा चुननी होगी
दूसरी सेवा अपने-आप समाप्त मानी जाएगी।
5️⃣ 2027 में कोई नई सेवा नहीं मिली?
तो आप सुरक्षित रूप से 2026 वाली सेवा में वापस जा सकते हैं।
6️⃣ ट्रेनिंग छोड़ना या Exemption का दुरुपयोग किया?
तो दोनों सेवाएँ रद्द कर दी जाएँगी।
7️⃣ 2027 का Improvement Attempt इस्तेमाल करने के बाद
बिना इस्तीफ़ा दिए CSE हमेशा के लिए बंद हो जाएगा।
https://x.com/i/status/2019297877118632417
❤28👍6🔥3👏1👌1
यदि ये खाली पद #MPPSC के माध्यम से भरे जाते हैं, तो प्रदेश के सभी प्रतिभाशाली और योग्य युवाओं को समान अवसर मिलेगा।

लेकिन यदि यूनिवर्सिटियाँ खुद भर्ती कराती हैं, तो वहाँ रिश्तेदारों, नेताओं के करीबियों, चाटुकारों और संगठनों से जुड़े लोगों की भरमार हो जाती है।
नतीजा वही होता है जो अब तक होता आया है—
शिक्षा व्यवस्था की सुनियोजित बर्बादी और गुणवत्ता का पतन।

https://x.com/i/status/2020026140757487718
❤31👌5🤬3👍2🔥2👏1🤔1
#CAG रिपोर्ट में मध्यप्रदेश सरकार और #MPPSC को अच्छे से धोया है पर मोटी चमड़ी के बेशर्मों को कोई फर्क नहीं पड़ेगा, राज्यपाल के यहां जाकर खुद की तारीफ कर लेंगे,मुख्यमंत्री खुद की तारीफ के Advertisement निकलवा देंगे उसमें यशस्वी का भी फोटो चिपका देंगे।


https://x.com/i/status/2025781563900993971
❤29👍13
जहाँ परीक्षा नहीं होती, वहाँ फर्जीवाड़ा होता है।

मध्यप्रदेश के अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में किसी ने अपनी पत्नी तो किसी ने अपने रिश्तेदार को बिना परीक्षा और योग्यता के Assistant Professor बनवा दिया।
मध्यप्रदेश के युवाओं, नौकरियाँ बहुत हैं, लेकिन ये सिर्फ चहेतों के लिए आरक्षित हैं।
प्रदेश के लाखों युवा नाममात्र के पदों के लिए 10–10 घंटे पढ़ाई कर रहे हैं और इधर हज़ारों पद अपने चहेतों को मुफ्त की रेवड़ी समझकर बाँटे जा रहे हैं।
देश में Collegium के बाद सबसे ज्यादा परिवारवाद विश्वविद्यालयों में होता है। यह परिवारवाद खत्म करने का एक ही उपाय है कि सभी पद #MPPSC के माध्यम से परीक्षा आयोजित करके भरे जाएँ।


https://x.com/i/status/2044242991737647144
🤬12❤5👌2🔥1🤔1😱1
पीड़ित छात्र खुद से वीडियो बनायें आपको ज्यादा जानकारी होगी, हम Social मीडिया पर शेयर करेंगे मीडिया तक पहुंचाएंगे, सभी कोचिंग संस्थान एवं Youtubers हैं वह भी छात्रों की मदद करने आगे आयें, #MPPSC_Interview_Scam पर आवाज उठायें, वीडियो बनायें
👍6❤1👏1
Media is too big
VIEW IN TELEGRAM
मध्यप्रदेश नामर्दों का प्रदेश क्यों ❓️

20 बच्चे नकली सिरप पीने से, 35 बच्चे जहरीला पानी पीने से अपनी जान गंवा बैठे—फिर भी चुप।
3 लाख पेड़ काट दिए गए—फिर भी चुप।

#PaperLeak पर चुप और अब #MPPSC_Interview_Scam चल रहा है तब भी चुप रहेंगे.

https://x.com/i/status/2078885753850036346
❤7👍3